Archive | September 8th, 2014

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा

Posted on 08 September 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में जीत से भाजपा नेताओं का अहंकार बहुत बढ़ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुदृष्टि अब उत्तर प्रदेश पर है। उन्होंने यह कहकर अपनी अगली रणनीति जाहिर कर दी है कि उ0प्र0 में सांप्रदायिक तनाव जारी रहा तो इसका लाभ उनकी पार्टी को मिलेगा। इस वक्तव्य से उनकी नीयत साफ नजर आती है। इसका सीधा अर्थ यह भी है कि वे विकास की झूठी बातें करते हैं। उनकी सत्ता का दरवाजा संाप्रदायिकता की कुंजी से ही खुलता है।
उ0प्र0 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा-आर0एस0एस0 की मुजफ्फरनगर में भूमिका थी। समाजवादी सरकार ने सख्त कदम उठाकर दो दिन में ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। तत्काल राहत देकर वहाॅ पीडि़तों का पुनर्वास किया गया। भाजपा आर0एस0एस0 ने कांठ (मुरादाबाद), मेरठ, अयोध्या और सहारनपुर में भी उपद्रव भड़काने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी यद्यपि यहाॅ भी उन्हें मंुह की खानी पड़ गई। भाजपा समाजवादी पार्टी और इसकी सरकार के खिलाफ तुष्टीकरण का भी अनर्गल आरोप लगाती रही हैै। प्रदेश में शांति न रहे इसके लिए भाजपा-आर0एस0एस0 की सुनियोजित साजिषें शुरू से ही चल रही हैं। लव जिहाद के निरर्थक मुद्दे को उठाकर शुरू से ही सांसद योगी आदित्यनाथ दंगों को धर्म से जोड़कर सांप्रदायिक उन्माद खड़ा करना चाहते हैं।
उ0प्र0 में भाजपा-आर0एस0एस0 की हरकतों से स्पष्ट है कि वे समाज में सांप्रदायिकता का जहर फैलाकर अपना राजनीतिक स्वार्थ साधन करना चाहते हैं। उनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। बल्कि वे मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने के प्रयत्नों में अवरोध उत्पन्न करने में लगे हैं। उ0प्र0 में समाजवादी सरकार ने किसानों, नौजवानों, मुसलमानों और समाज के हर वर्ग के हित में जो योजनाएं शुरू की है उससे मुख्यमंत्री जी के प्रति जनता का विश्वास गहरा हुआ है। निःशुल्क, लैपटाप, मुफ्त पढ़ाई, मुफ्त दवाई, मुफ्त सिचंाई, प्रदेश में बिजली, सड़क, अवस्थापना, कृषि तथा उद्योग के क्षेत्र में तमाम ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय हैं, जो केवल इसी प्रदेश में अमल में लाए गए हैं।
सांप्रदायिक ताकतों को उ0प्र0 में अपनी साजिशें फैलाने का कोई मौका कभी नहीं मिल सकता है। श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी इन तत्वों से निबटना अच्छी तरह जानती है। मुख्यमंत्री जी की दृढ़ता से प्रदेश में सिर्फ कानून का राज चलेगा और विकास की प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश में विभिन्न समुदायों के बीच विद्वेष फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुलकर हिंसा और सांप्रदायिकता की हिमायत कर रहे हैं। उनका यह विचार लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष भारत का विरोधी हैं। जनता इसके लिए उनको जरूर सबक सिखाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेष के लोकायुक्त की रिपोर्ट: सपा-बसपा का भ्रष्टाचार पर गुप्त समझौता- डा0 मनोज मिश्र

Posted on 08 September 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के माननीय लोकायुक्त के सपा की अखिलेश सरकार पर उठाई गई अगुंली पर प्रहार किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने सपा सरकार को घेरते हुए कहा कि क्या कारण हैं कि 17 महीने बाद भी सपा सरकार ने बसपा के घोटालेबाज मंत्री पर कार्यवाही नहीं की ? सरकार आखिरकार बसपा सरकार में हुए घोटालों पर पर्दा क्यों डाल रही हैं ? उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और घोटालों पर सपा-बसपा का समझौता है।
प्रवक्ता डा0 मिश्र ने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में लोकायुक्त संस्था को एक सोची समझी साजिश के तहत कमजोर और प्रभावहीन किया जा रहा है। अब तक बसपा सरकार के भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व मंत्रियों के खिलाफ लोकायुक्त की रिपोर्ट पर कोई कार्यवाही नहीं करना, भ्रष्टाचार के मामले पर सपा-बसपा का मजबूत गठजोड़ सिद्द करता है। डा0 मिश्र ने कहा कि सपा सरकार ने भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर भ्रष्टाचार को बढ़ाने का सकेत दिया है। प्रदेश के कई अधिकारियों पर लोकायुक्त की एक भी रिपोर्ट पर अभी तक सरकार में कोई कार्यवाही नहीं की।
डा0 मिश्र ने सपा सरकार से जानना चाहा कि लोकायुक्त महोदय द्वारा जांच में भ्रष्टाचार के आरोपियों पर सरकार कब तक कार्यवाही करेंगी ? सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर बसपा सरकार के पूर्व मंत्रियों व अधिकारियों को जेल कब भेजा जायेगा ? सपा सरकार की जांच एजेन्सियां पूरी तरह से नकारा है। किसी भी गम्भीर मामले में अब तक कोई कार्यवाही प्रदेश की जनता की नजरों में नही आई है।
डा0 मिश्र ने व्यग करते हुए कहा कि इससे अच्छा है कि इन जांच एजेन्सियांे को समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने सपा सरकार से मांग की कि भ्रष्टाचार के आरोपी मंत्रियों और अधिकारियों पर जांच एक कम समय अवधि में पूरी हो तथा भ्रष्टाचारियों को दण्ड दिलाये। डा0 मिश्र ने यह भी कहा कि इन निष्क्रिय जांच एजेन्सियों के सम्बन्धित अधिकारियों पर भी कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए और उन्हें दण्डित किया जाना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्री साईंसेवाश्रम की पहल शारदीय दुर्गोत्सव के लिए आमंत्रित की गयी ‘‘थीम’’

Posted on 08 September 2014 by admin

शारदीय दुर्गोत्सव को और अधिक आकर्षक व लोगों से जोड़ने के लिए इस बार श्री श्री दुर्गा पूजा की थीम के लिए लोगों से सुझाव मांगे गये हैं। रविवार को सेवाश्रम के अध्यक्ष चन्द्र कुमार छाबड़ा की अध्यक्षता में आयोजन समिति की एक बैठक साईं भवन क्लेस्क्वार में सम्पन्न हुयी जिसमे तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी।
यह जानकारी देते हुये श्री साईं सेवाश्रम की महासचिव डा0 अर्चना ने बताया कि ‘‘शारदीय दुर्गोत्सव’’ में आम लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चि हो इसके लिए सभी वर्गों से ‘‘थीम’’ आमंत्रित की गयी है। जिसमे से सर्वश्रेष्ठ थीम के चयन पर ‘‘ब्रान्डेड मूजिक सिस्टम’’ का पुरस्कार दिया जायेगा साथ ही उसे शारदीय दुर्गोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित भी किया जायेगा।
उन्होंने सभी वर्गों से अपील की है कि वह ‘‘शारदीय दुर्गोत्सव’’ की थीम के लिए मोबाइल नं0 9454756860 अथवा 9415580923 पर 18 सितम्बर तक एसएमएस करे ताकि सर्वश्रेष्ठ थीम का चयन कर उसे 20 सितम्बर तक वर्ष 2014 की ‘‘थीम’’ घोषित की जा सके।
डा0 अर्चना ने बताया कि चयनित ‘‘थीम’’ के आधार पर पूजा पण्डाल में पूजा के अतिरिक्त प्रतियोगिताएं तथा प्रदर्शनी आदि में विषय के बारे में व्यापक चर्चा की जायेगी। जिससे पूजा पण्डाल में प्रति दिन आने वाले हजारों लोगों को पूजा थीम के बारे में जागरूक तथा शिक्षित किया जायेगा। पूर्व के वर्षों में ‘‘शारदीय दुर्गोत्सव’’ की थीम ‘‘इकोफ्रेन्डरी दुर्गोत्सव’’, ‘‘पानी बचाव, जीवन बचाव’’ तथा केदारनाथ त्रासदी से सबक लो और प्राकृतिक से छेड़छाड़ बन्द करों आदि विषयों के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ था तथा कई समाज के बड़े वर्ग तक इनका संदेश पहुंचा था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ पूर्वी विधानसभा उपच ुनाव में कल 7 सितम्बर 2014 दिन रविवार को

Posted on 08 September 2014 by admin

लखनऊ पूर्वी विधानसभा उपच    ुनाव में कल 7 सितम्बर 2014 दिन रविवार को 11ः00 बजे प्रातः इन्दिरा नगर, निकट भूतनाथ मंदिर स्थित 173 पूर्वी विधानसभा, उपचुनाव क्षेत्रीय कार्यालय से भाजपा प्रत्याषी आषुतोष टण्डन ’गोपाल जी’ के सर्मथन में रोड शो का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से नयी दिल्ली के सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी जी भाग लेंगे।
शाम को 7ः00 बजे भी मनोज तिवारी पत्रकार पुरम चैराहा गोमती नगर में एक जनसभा को संबोधित करेंग। इस जनसभा में केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा संासद श्री कलराज मिश्र भी उपस्थित रहेंगे।
आप संबंधित पत्रकार एवं छायाकार बन्धु सादर आमंत्रित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अमित शाह द्वारा

Posted on 08 September 2014 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अमित शाह द्वारा उ0प्र0 के सम्बन्ध में दिये गये बयान कि ‘यूपी में तनाव कायम रहा तो भाजपा सत्ता में आ जायेगी’ की कड़ी निन्दा की है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डाॅ0 हिलाल अहमद ने कहा कि अलगाववादी ताकतें जिस प्रकार से देश में उन्माद की स्थिति पैदा किये हुए हैं, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां उपचुनाव हो रहे हैं, की निन्दा कांग्रेस पार्टी लगातार करती चली आ रही है तथा प्रदेश की सपा सरकार को भी उनकी प्रशासनिक विफलता के लिए दोषी ठहराती रही है। भाजपा की केन्द्रीय सरकार के सत्ता में आने के बाद से जनता के समक्ष चुनाव के मौके पर किये गये कोई भी वादे पूर्ण न कर पाने के कारण जनता में उनकी साख अब ‘लव जेहाद’ जैसे नकारात्मक सोच पर टिकी हुई है।
प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में धु्रवीकरण की राजनीति का आश्रय लेती रही है और समाजवादी पार्टी की उसमें बराबर की भागीदारी रहती है। वस्तुतः दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से अब तक भारत में लगभग 600 से अधिक साम्प्रदायिक दंगे एवं उ0प्र0 में लगभग 250 से अधिक साम्प्रदायिक दंगे हो चुके हैं। जिसके कारण अब जनता भाजपा को नकारने लगी है। उ0प्र0 में अपने अस्तित्व को बचाने के लिए भाजपा एक बार फिर अलगाववाद की राजनीति पर आश्रित हो गयी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में आने के बाद कोई राजनैतिक दल समाज में तनाव की स्थिति पैदा कर उसका राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करे।
डाॅ0 हिलाल अहमद ने कहा कि विगत दिनों उत्तराखण्ड एवं देश के अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में जिस तरह देश की अमनपसंद जनता ने भाजपा को करारी शिकस्त देते हुए कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दिया, इससे भाजपा में इस कदर बेचैनी बढ़ी हुई है कि वह अपने अलगाववादी एजेण्डे पर ही आश्रित हो गयी है।
प्रवक्ता ने कहाकि उत्तर प्रदेश की जनता भी भारतीय जनता पार्टी की इस घिनौनी राजनीति को समझ चुकी है और उसका जवाब उ0प्र0 में हो रहे उपचुनाव में निश्चित तौर पर देगी और अलगाववादी ताकतों को मुंह की खानी पड़ेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मा0 नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितम्बर को कैपिटल सेन्टर में - दिलीप साहू।

Posted on 08 September 2014 by admin

भारत के लोकप्रिय व शक्तिशाली प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी का जन्म दिवस 17 सितम्बर को ‘‘जन्मदिवस समारोह’’ के रूप में भाजपा समाजिक न्याय मोर्चा, लखनऊ एवं उ0प्र0 साहू युवा महासभा द्वारा कैपिटल सेन्टर (सिनेमाहाल) में अपरान्ह 12.00 बजे से मनाया जायेगा।
उक्त जानकारी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा, लखनऊ महानगर में महामंत्री दिलीप साहू ने देते हुए बताया कि मा0 नरेन्द्र मोदी जी आधुनिक भारत के आधुनिक शिल्पी है और इनके दिशा निर्देशन में भारत विश्व की महान शक्ति बनेगा और इसलिए ऐसे महान सोच वाले प्रधानमंत्री का जन्मदिवस बढ़े धूमधाम से मनाया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2014
M T W T F S S
« Aug   Oct »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in