Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा

Posted on 08 September 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में जीत से भाजपा नेताओं का अहंकार बहुत बढ़ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुदृष्टि अब उत्तर प्रदेश पर है। उन्होंने यह कहकर अपनी अगली रणनीति जाहिर कर दी है कि उ0प्र0 में सांप्रदायिक तनाव जारी रहा तो इसका लाभ उनकी पार्टी को मिलेगा। इस वक्तव्य से उनकी नीयत साफ नजर आती है। इसका सीधा अर्थ यह भी है कि वे विकास की झूठी बातें करते हैं। उनकी सत्ता का दरवाजा संाप्रदायिकता की कुंजी से ही खुलता है।
उ0प्र0 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा-आर0एस0एस0 की मुजफ्फरनगर में भूमिका थी। समाजवादी सरकार ने सख्त कदम उठाकर दो दिन में ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। तत्काल राहत देकर वहाॅ पीडि़तों का पुनर्वास किया गया। भाजपा आर0एस0एस0 ने कांठ (मुरादाबाद), मेरठ, अयोध्या और सहारनपुर में भी उपद्रव भड़काने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी यद्यपि यहाॅ भी उन्हें मंुह की खानी पड़ गई। भाजपा समाजवादी पार्टी और इसकी सरकार के खिलाफ तुष्टीकरण का भी अनर्गल आरोप लगाती रही हैै। प्रदेश में शांति न रहे इसके लिए भाजपा-आर0एस0एस0 की सुनियोजित साजिषें शुरू से ही चल रही हैं। लव जिहाद के निरर्थक मुद्दे को उठाकर शुरू से ही सांसद योगी आदित्यनाथ दंगों को धर्म से जोड़कर सांप्रदायिक उन्माद खड़ा करना चाहते हैं।
उ0प्र0 में भाजपा-आर0एस0एस0 की हरकतों से स्पष्ट है कि वे समाज में सांप्रदायिकता का जहर फैलाकर अपना राजनीतिक स्वार्थ साधन करना चाहते हैं। उनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। बल्कि वे मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने के प्रयत्नों में अवरोध उत्पन्न करने में लगे हैं। उ0प्र0 में समाजवादी सरकार ने किसानों, नौजवानों, मुसलमानों और समाज के हर वर्ग के हित में जो योजनाएं शुरू की है उससे मुख्यमंत्री जी के प्रति जनता का विश्वास गहरा हुआ है। निःशुल्क, लैपटाप, मुफ्त पढ़ाई, मुफ्त दवाई, मुफ्त सिचंाई, प्रदेश में बिजली, सड़क, अवस्थापना, कृषि तथा उद्योग के क्षेत्र में तमाम ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय हैं, जो केवल इसी प्रदेश में अमल में लाए गए हैं।
सांप्रदायिक ताकतों को उ0प्र0 में अपनी साजिशें फैलाने का कोई मौका कभी नहीं मिल सकता है। श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी इन तत्वों से निबटना अच्छी तरह जानती है। मुख्यमंत्री जी की दृढ़ता से प्रदेश में सिर्फ कानून का राज चलेगा और विकास की प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश में विभिन्न समुदायों के बीच विद्वेष फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुलकर हिंसा और सांप्रदायिकता की हिमायत कर रहे हैं। उनका यह विचार लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष भारत का विरोधी हैं। जनता इसके लिए उनको जरूर सबक सिखाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in