Archive | October, 2017

उत्तर प्रदेश में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं होगा-मनीष श्ुाक्ला

Posted on 30 October 2017 by admin

लखनऊ 30 अक्टूबर 2017, योगी सरकार द्वारा अवैध खनन को रोकने में असफल व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर हुई कार्यवाही की भाजपा उ0प्र0 ने प्रशंसा की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सोमवार को मुख्यालय में कहा कि योगी सरकार निरंतर पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के लिए युद्व स्तर पर प्रयासरत है। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार एक्शन ले रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के गोंडा और मऊ के 4 थानाध्यक्षों तथा दो खनन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। तीन एसडीएम और तीन सीओ के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च अधिकारियों को भी कड़ा संदेश दिया है कि यदि राज्य में कहीं भी अवैध खनन होगा तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होगी।
श्री शुक्ल ने कहा कि अधिकारियों को समझना होगा कि उत्तर प्रदेश में अब बसपा और सपा की सरकारें नहीं है, योगी सरकार है। भाजपा नीत योगी सरकार में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योगी सरकार के फैसले यह साबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत सरकारों में जिस प्रकार से अवैध खनन का काम सरकारी संरक्षण में संस्थागत रूप में अधिकारी एवं माफिया गठजोड़ से फलता फूलता आया है, उससे इनके हौसले सातवें आसमान पर थे। योगी सरकार के संदेश के बावजूद भी अधिकारियों को यह समझ में नहीं आया था अब इनके खिलाफ कार्यवाही हो रही है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि दूसरी तरफ योगी सरकार ने सचिवालय में आज से फाइलें ऑनलाइन करने की व्यवस्था शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव राजीव कुमार के कार्यालय सहित 22 विभागों में सोमवार से कामकाज का तरीका बदल जाएगा। कागजी फाइलों की जगह अब कंप्यूटर पर नई फाइलें खुलेंगी और ऑनलाइन उनके बारे में जांच की जा सकेगी। इससे विकास कार्य में तेजी आएगी, पारदर्शिता आएगी, भ्रष्टाचार रुकेगा और अधिकारी सरकार के प्रति ही नहीं जनता के प्रति भी जवाब देह होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि 31 दिसंबर तक सचिवालय के सभी विभागों तथा 31 मार्च तक सभी जिला मुख्यालयों को ई ऑफिस से जोड़ा जाए।
श्री शुक्ला ने कहा कि योगी सरकार किसानों के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के 41 जिलों में धान खरीदने के लिए 1 नवंबर से निर्देश दिए हैं। इससे पहले प्रदेश में गेहूं की रिकार्ड तोड़ खरीद हो चुकी है।

Comments (0)

राज्यपाल श्री कल्याण सिंह की अपील - रन फोर यूनिटी में भाग लें

Posted on 30 October 2017 by admin

जयपुर, 30 अक्टूबर। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर आयोजित रन फोर यूनिटी यानि एकता की दौड में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर ‘ एक भारत श्रेष्ठ भारत ‘ बनाने में भागीदारी निभायें।

राज्यपाल श्री सिंह ने कहा है कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। देश की एकता के सूत्र में बांधने वाले सरदार पटेल के प्रति राज्यपाल श्री सिंह ने श्रद्वाजंली व्यक्त की हैै।
राज्यपाल श्री सिंह ने प्रदेशवासियों को जारी अपील में कहा है कि          ‘‘ 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस और सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर हो रही ‘‘ रन फोर यूनिटी ‘‘ यानि एकता की दौड़ में आप सभी भाग लें और ‘‘ एक भारत श्रेष्ठ भारत ‘‘ बनाने में अपना योगदान दें।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 29 October 2017 by admin

लखनऊ 29 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 30 अक्टूबर को सायं 06ः40 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 31 अक्टूबर को पार्टी की संगठनात्मक बैठकों में भाग लेगें ।

Comments (0)

योगी सरकार भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़ा के विरूद्ध सफाई अभियान के लिए बधाई की पात्र- डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 29 October 2017 by admin

लखनऊ 29 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध सफाई अभियान में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने बताया कि सरकार के प्रयास से फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाये लोग पकडे़ जा रहे है और निलम्बित किये जा रहे है, बर्खास्त किये जा रहे है। भ्रष्टाचार के विरूद्ध यूपी सरकार के इस अभियान से भ्रष्टाचारियों में हड़कम्प मचा है।
डाॅ0 मिश्र ने कहा कि सरकार की सख्ती से फर्जीवाड़ा कर बने 15 शिक्षक बर्खास्त कर दिए गए है। उनकी भर्ती पर सवाल उठने के बाद उनकी जांच हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उन पर त्वरित कार्यवाही सरकार की गतिशीलता का प्रमाण हैं। ऐसा ही मामला डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर विवि की फर्जी बीएड की डिग्री पाकर नौकरी कर रहे 4570 शिक्षको को चिन्हित किया गया है। कार्यवाही त्वरित न करने पर 4 कर्मचारी निलम्बित कर दिये गए है। कई विभागों में कार्यवाही हो रही है।
डाॅ0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश की सपा बसपा में फर्जीवाड़ा को वैधानिक रूप दे दिया गया था। फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार सपा सरकार की पहचान थी। भाजपा सरकार हर विभाग के हर स्तर पर प्रदेश में फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार मिटाने के प्रति कृत संकल्पित है। योगी सरकार इस कृत्य के लिए बधाई की पात्र है।

Comments (0)

कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन ने जन सहयोग केन्द्र पर उपस्थित रहे

Posted on 29 October 2017 by admin

30 अक्टूबर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता ‘नन्दी‘ रहेंगे उपस्थित

photo_-jansunvai_1लखनऊ 29 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के समाधान में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन जनसहयोग केन्द्र पर उपस्थित रहे। श्री टण्डन ने जनता की शिकायतों को सुनते हुए उसके उचित समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा सुबह 11 बजे से दोपरह 1 बजे तक जनसमस्याओ के समाधान में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी‘ जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह तथा कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

- प्रधानमंत्री मोदी जी ने मन की बात के माध्यम से लोकपर्व सूर्य उपासना, सीमा पर जवानों के साथ दीपावली त्यौहार के अनुभव खेल स्वस्च्छता, तथा गुरूनानक जी के समानता कर्म व धर्म परायणता का संदेश

Posted on 29 October 2017 by admin

सरदार बल्लभ भाई के जन्म दिन पर रन फाॅर युनिटी में भाग लेने का अपील तथा खादी एवं योग आदि विषयों पर सभी को प्रेरित करने का कार्य किया।
लखनऊ 29 अक्टूबर 2017, मन की बात कार्यक्रम के 36वें प्रसारण में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों को आस्था के पर्व छठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे देश में सबसे अधिक नियम और निष्ठा के साथ जिसमें खान पान से लेकर वेशभूषा तक की परम्परा का पालन किया जाता है। छठ पूजा का पर्व प्रकृति और प्रकृति की उपासना से जुड़ा है। सूर्य और जल महाछठ की उपासना के केन्द्र है। आस्था के इस महापर्व में उगते सूरज की उपासना और डूबते सूरज की पूजा अद्वितीय संस्कार से परिपूर्ण है। man-ki-bat
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे जीवन में स्वछता की अभिव्यक्ति भी इस त्यौहार में समायी हुई है। छठ से पहले पूरे घर की सफाई के साथ ही नदी, तालाब, पोखरें के किनारे पूजा स्थल एवं घाटों सफाई पूरजोर के साथ सब मिलकर करते है।
कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम की कहीं सराहना होती है तो आलोचना भी होती रही है। उन्होने कहा कि लेकिन जब मैं मन की बात कार्यक्रम के प्रभाव को देखता हॅू तो मेरा दृढ विश्वास और भी मजबूत हो जाता है। कि देश के जनमानस के साथ मन की बात कार्यक्रम शतप्रतिशत अटूट रिश्ते से बंध चुका है। उन्होने खादी एवं हैडलूम का उदाहरण देते हुए कहा कि गांधी जयन्ती के अवसर पर मैं अक्सर खादी और हैडलूम के उपयोग की वकालत करता रहता हॅू। जिसका परिणाम जानकर आप को भी खुशी होगी। इस महीने की 17 अक्टूबर को धनतेरस के दिन दिल्ली के खादी ग्रामोउद्योग भवन स्टोर में 1 करोड़ 20 लाख रूपये की रिकार्ड ब्रिकी हुई। दीपावली के दौरान खादी एवं हैडलूम की विक्री में 680 प्रतिशत की वृद्धि हुई एवं पिछले वर्ष की तुलना में 90 प्रतिशत हुई वृद्धि यह दर्शता है कि हर वर्ग के लोग युवा, बडे, बूढे एवं महिलाएं खादी एवं हैडलूम को पंसन्द कर रहे है।
मन की बात कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरी यह दीपावली भी एक विशेष अनुभव लेकर आयी, हमें इस बार भी दीपावली पर एक बार फिर सीमा पर तैनात जांबाज सुरक्षा बलों के साथ जम्मू-कश्मीर सीमा के गुरैज सेक्टर पर रहा जो अविश्मरणीय रहा। जिन कठिन एव विषम परिस्थितियो का सामना करते हुए हमारे सुरक्षा बल, हमारे जवान देश की रखवाली करते है उस संघर्ष, समर्पण और त्याग के लिए मैं सभी देशवासियों की तरफ से हमारे सुरक्षा बल के हर जवानांे का आदर करता हूॅ। महत्मागांधी और गौतम बुद्ध की इस भूमि से हमारे बहादुर शान्ति रक्षकों ने विश्व भर में शान्ति एवं सद्भाव का संदेश पहुॅचाया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी पुण्य भूमि महान लोंगो से सुशोभित रही है। जिन्होंने निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा की। सिस्टर निवेदिता जिन्हंे हम भगनी निवेदिता कहते है वह भी इन असाधारण लोेंगों में से एक है। वह आयरलैण्ड में मार्गरेट एलिजावेथ, नाबेल के रूप में जन्मी थी लेकिन स्वामी विवेकानन्द ने उन्हेें निवेदिता नाम दिया, निवेदिता का अर्थ है जो पूर्ण रूप से समर्पित हो, बाद में उन्होंने ने अपने नाम के अनुरूप स्वयं को सिद्ध करके दिखाया। कल भगनी निवेदिता की 125वीं जयन्ती थी। वे स्वामी विवेकानन्द से इतना प्रभावित थी, अपने सुखी सम्पन्न जीवन का त्याग कर दिया और अपने को गरीबों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
14 नवम्बर को मनाए जाने वाले डायबिटीज दिवस पर डाॅ0 पार्थ शाह के द्वारा पर पूछे गए सवाल का जबाब देते हुए कहा कि सबसे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर मानए जाने वाले बाल दिवस पर सभी बच्चों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बच्चे नए भारत के निर्माण के सबसे बडे हीरों है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले जो बीमारिया बडी उमर में होती थी जीवन के अन्तिम प्रणाव के आस-पास आती थी वो आज कल बच्चों में भी दिखने लगी हैं, आज बड़ा आश्चर्य होता है जब बच्चे भी डायबिटीज से पीड़ित हो रहे है। पहले के जमाने में ऐसे रोंगो को राजरोग के नाम से जाना जाता था अर्थात ऐसी बीमारी जो केवल सम्मपन्न लोगों को जो एैसो आराम की जिन्दगी जीने वालों को हुआ करती थी। युवा लोगों में ऐसी बीमारियां बहुत कम होती थी। लेकिन हमारी जीवन शैली बदल गई है। अब इन बीमारियों को लाइफ डिसआर्डर के नाम से जाना जाता हैं। युवा उम्र में इस प्रकार की बीमारियों के होने कारण हमारे जीवन शैली में शारीरिक कार्यक्षमता की कमी और खान-पान के तरीकों में बदलाव है। समाज और परिवार को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवार जन जागरूकता पूर्वक ये प्रयास करें की बच्चे खुले मैदान में खेलने कूदने की आदत बनाए, सम्भव हो परिवार के बडे लोग भी ‘योगा फाॅर यंग इण्डिया‘ योग विशेष रूप से हमारे युवा मित्रों को हेल्दी लाइफ स्टाइल बनाए रखने एवं लाइफ स्टाइल डिसआॅडर बचाए रखने में मददगार साबित होगा। स्कूल जाने से पूर्व 30 मिनट का योग लाइफ में बडा परिवर्तन लाएगा। आर्युेवेद एवं योग को हम सिर्फ उपचार एवं ट्रीटमेंट के रूप मे न देखें उन्हें हम अपने जीवन का हिस्सा बनाए।
प्रधानमंत्री मंत्री ने युवा साथियों को आवाह्न करते हुए कहा कि पिछले दिनों खेल के क्षेत्र से अच्छी खबरें आई हैं। अलग-अलग खेलों में हमारे खिलाडियों ने देश का नाम रोशन किया, हाॅकी में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए एशिया कप का खिताब जीता। हमारे खिलाडियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इसी के बल पर भारत 10 साल बाद एशिया कप चैम्पियन बना। इससे पहले भारत 2003 और 2007 में एशिया कप चैम्पियन बना था। पूरी टीम एवं सर्पोटिंग स्टाप को हमारे एवं देश की तरफ से बहुत बहुत शुभकानाएं। हाकी के बाद बैडमिंटन से भी भारत के लिए अच्छी खबर आई। डेनमार्क ओपेन खिताब जीतकर श्रीकान्त ने हर भारतीय को गौरव से भर दिया।
स्वच्छ भारत विषय की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा की स्वच्छता विषय पर हमें रोज इतने लोग लिखते है कि उनकी भावनाओं के साथ मैं न्याय करना चाहूॅ तो मुझे हर रोज मन की बात कार्यक्रम करना पडेगा और हर रोज मुझें स्वच्छता के विषय पर ही समर्पित करना पडेगा। प्रधानमंत्री ने कहा आने वाले 4 नवम्बर को गुरूनानक जयन्ती मनाएगें। गुरूनानक जी शिखों के पहले गुरू ही नही बल्कि जगत गुरू है। उन्होंने पूरी मानवता के कल्याण के बारे में सोचा। उन्होने सभी जातियों को एक सामान्य बताया और महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान पर जोर दिया। गुरूनानक जी ने पैदल ही 28 हजार किलो मीटर की यात्रा की और अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होने सच्ची मानवता का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2 दिन बाद 31 अक्टूबर को हम सरदार बल्बभ भाई पटेल की जन्म जयन्ती मनाएंगें, हमसब जानते है कि आधुनिक आखण्ड भारत की नींव इन्होने ही रखी थी। 31 अक्टूबर को श्रीमती इन्दिरागांधी भी इस दुनिया को छोडकर चली गई थी।
सरदार बल्लभाई पटेल की विशेषता यह थी कि वे न सिर्फ परिवर्तनकारी विचार देते थे बल्कि वे उसको कर दिखाने के लिए जटिल से जटिल समस्या का व्यवहारिक हल ढूढने में काबिल थे। विचार को सरकार करना इसमें उनकी महारत थी, सरदार बल्लभ भाई पटेल में पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोने की बागडौर साम्भाली, उन्होने सुनिश्चित किया कि करोडों भारतवासियों को एक राष्ट्र और एक संविधान की छत्रछाया में लाया जाए, उनकी निर्णय क्षमता में सारी बाधाओं को पार करने की सामर्थ थी।

Comments (0)

‘राजनीतिक दलों में आन्तरिक लोकतन्त्र पर बहस‘ प्रधानमंत्री जी की पहल का स्वागत- डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 29 October 2017 by admin

लखनऊ 29 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रधानमंत्री जी द्वारा राजनैतिक दलों में आन्तरिक लोकतंत्र पर बहस की पहल का स्वागत किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह बहुत ही अहम है कि लोकतन्त्र के संवाहक राजनैतिक दलों में आन्तरिक लोकतंत्र हो। डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि आज देश में अनेक दल वंशवाद और परिवार के माध्यम से पोषित हो रहे है जो सामंतवादी व्यवस्था का लोकतान्त्रिकरण हैं जिसके परिणाम स्वरूप समूचे देश की लोकत्रात्रिक प्रणाली आयोग्य अक्षम तथा ऐसे लोगों के हाथों में केन्द्रित हुई जिनके पास देश के विकास के लिए देश को श्रेष्ठ व शसक्त बनाने के लिए कोई दृष्टि नही थी।
डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय कहा कि वंशवाद से तथा परिवार वाद पोषित राजनैतिक दल अपनी छदम स्वप्नों के माध्यम से जब सत्ता शासन में आते चले गए तो देश भ्रष्टाचार की गिरफ्त में फंसता चला गया और इन्ही दलों ने समूचे देश को जाति-पांति, धर्म क्षेत्र भाषा व वर्ग की कुत्सित राजनीति में झोंकने का कार्य किया जिसका परिणाम हुआ जिस देश को बेहतर शिक्षा व्यवस्था, अच्छी स्वास्थ सेवाएं स्वच्छता, अच्छी सड़के, अच्छे यातायात के साधन, कानून का राज, भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त, पारदर्शी व्यवस्था, औद्योगिक विकास, युवाओ को रोजगार तथा बेहतर खेल सुविधाएं नहीं उपलब्ध हो सके । अन्यथा आज भारतवर्ष दुनियां को नेतृत्व कर रहा होता उसे छला गया है और वह राष्ट्र गरीबी, बदहाली व वेरोजगारी झेलता रहा।
डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि समय की आवश्यकता है मीडिया आदरणीय प्रधानमंत्री जी की पहल को साकार करे दलों के आन्तरिक लोकतन्त्र तथा नेतृत्व के विकास विषय पर बहस को आगे बढाए ताकि वंशवाद तथा परिवारवाद जैसी राजनैतिक बुराइयों के चुंगल से देश मुक्त हो और सभी राजनैतिक दलों में सुयोग्य और उर्जावान नेतृत्व राष्ट्रीय राजनति के पटल पर आ सके जिससे देश की उन्नति हो देश समृद्ध व शसक्त हो, भ्रष्टाचार मुक्त, अपराधमुक्त, जातिवाद मुक्त के लिए नितान्त आवश्यक है कि राजनीितक दल आन्तरिक लोकतंत्र पर आधारित हो ताकि सभी राजनीतिक दलों में सुयोग्य उर्जावान नेतृत्व उभर सकेगा।

Comments (0)

राज्यपाल ने किया पी0पी0एस0 रिटायर्ड आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन

Posted on 29 October 2017 by admin

सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक जीवन में सक्रिय बने रहें - श्री नाईक
—–
लखनऊः 29 अक्टूबर, 2017
dsc_0446उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने कहा कि पुलिस सेवा समाज की दृष्टि से महत्वपूर्ण सेवा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा तथा कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने की महत्वूपर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जाता है। इसलिए पुलिस विभाग सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ है। राज्यपाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद आप सभी लोग समाज के भले के लिए कार्य कर रहे हैं यह अत्यन्त सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इससे आपका और दूसरों का कल्याण होता है।
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक आज पी0पी0एस0 (रिटायर्ड) आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के 9वें वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति समस्या न बने इसलिए आप सभी लोग सामाजिक जीवन में सक्रिय बने रहें। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए जागृत एवं सक्रिय रहना पड़ता है। शरीर को स्वस्थ एवं मन को शांत रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम एवं योग करते रहे तथा सामाजिक संगठनों में सक्रियता से भाग लें। राज्यपाल ने कहा कि अपने को अनुशासित रखते हुए रूचि के अनुसार काम करके खुशहाल जीवन बितायें। उन्होंने कहा कि इससे सेवानिवृत्ति के बाद जो रिक्तता हुई है उसका अहसास नहीं होगा तथा समय का सही सदुपयोग भी होता रहेगा।
राज्यपाल ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि यदि मैं नौकरी करता तो आज मैं भी रिटायर हो गया होता क्योंकि मेरी उम्र भी 83 वर्ष है। उन्होंने कहा कि हम सभी का जीवन मोटर कार की बैटरी जैसा है, जितनी गाड़ी चलेगी उतनी ही बैटरी चार्ज होती रहेगी। इसलिए मैं आज भी काम करता हूँ। काम करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है। राज्यपाल ने कहा कि कई प्रकार के दान होते हें जैसे रक्तदान, देहदान, नेत्रदान। इसी प्रकार सेवादान भी है। सेवादान करके अपने सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ते रहिए। यह सामाजिक प्रगति का लक्षण है कि औसत मृत्यु आयु में वृद्धि हो रही है।
राज्यपाल ने अपनी पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ का संदेश बताते हुए कहा कि जीवन में सदैव चलते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खड़ा होता है उसका भाग्य खड़ा रहता है, जो सोया रहता है उसका भाग्य भी सो जाता है तथा जो चलता रहता है उसका भाग्य भी सदैव चलता रहता है। इसलिए सदैव सूरज की गति से चलते रहो-चलते रहो।
श्री नाईक ने इस अवसर पर पी0पी0एस0 (रिटायर्ड) आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा असाधारण पेंशन के पुनरीक्षण संबंधी नियमों में संशोधन एवं संशोधित वेतनमान के अनुसार एरियर के भुगतान विषय पर मुख्यमंत्री से शीघ्र विचार विनिमय करने का आश्वासन दिया। उन्होंने श्री नन्दलाल सिंह को पेंशन की स्वीकृति एवं सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक श्री धीरज सिंह की बकाया पेंशन की धनराशि पर चक्रवृद्धि ब्याज देने के उच्च न्यायालय के निर्णय को गंभीरता से पालन करने के लिए पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया।
पुलिस महानिदेशक श्री सुलखान सिंह ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों के लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भर्ती पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए भी रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा तथा सम्मानजनक मानदेय के साथ-साथ उनके आने-जाने की भी उचित व्यवस्था की जाएगी।
एसोसिएशन द्वारा इस अवसर पर राज्यपाल को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने वार्षिक अधिवेशन का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। राज्यपाल ने एसोसिएशन की स्मारिका एवं टेलीफोन डायरेक्टरी का भी विमोचन किया।

Comments (0)

समर्थन मूल्य को फसल की बढ़ी हुई लागत के अनुसार निर्धारित करने की मांग की

Posted on 29 October 2017 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य में मात्र 10 रूपये की बढ़ोत्तरी पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने असन्तोष जाहिर करते हुए इस अत्यल्प मूल्य वृद्धि को अपर्याप्त बताते हुए समर्थन मूल्य को फसल की बढ़ी हुई लागत के अनुसार निर्धारित करने की मांग की है।photo-ganna-kisaan-burns-his-sugarcan-crops-at-mohhamdi-sitapur-28-oct
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के थिंक टैंक कमेटी के सदस्य रामेन्द्र जनवार ने आज जारी बयान में कहा कि गन्ना समर्थन मूल्य में इस अत्यल्प बढ़ोत्तरी की घोषणा होते ही प्रदेश की पूरी गन्ना पट्टी के किसानों ने सांकेतिक रूप से गन्ने की होली जलाकर सरकार की घोषणा के खिलाफ अपना प्रतिरोध प्रदर्शित करना शुरू कर दिया है। उन्होने कहा कि किसानों के कई संगठन अलग-अलग जिलों में गन्ने की होली जलाकर अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं।
श्री जनवार ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर के अतिरिक्त रूहेलखण्ड, अवध क्षेत्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश के गन्ना पट्टी में किसान जी-तोड़ मेहनत कर उगाये गये गन्ने की होली जलाकर समर्थन मूल्य में 10 रूपये की बढ़ोत्तरी का विरोध कर रहे हैं। उन्होने कहा कि सत्ता में आने के पहले मौजूदा सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से भी गन्ना समर्थन मूल्य 450 रूपये प्रति कुन्तल से ज्यादा करने की मांग की जा रही थी लेकिन खुद को किसानों की पार्टी कहने वाली पार्टी सत्ता में आते ही अपनी मांग भी भूल गई और लागत मूल्य में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को नजरअंदाज करते हुए समर्थन मूल्य में मात्र 10 रूपये की बढ़ोत्तरी की है।
श्री जनवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पूर्व अपनी जनसभाओं में केन्द्रीय सरकार के मुखिया एवं पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष किसानों की उपज का दुगुना लाभकारी मूल्य देने की घोषणा करते रहे हैं और सभी चुनावी सभाओं एवं अपने संकल्प पत्र में किसानों को उनकी उपज का दोगुना से अधिक लाभकारी मूल्य देने का वादा किया था किन्तु दोगुना करना तो दूर रहा गन्ने के समर्थन मूल्य में तीन प्रतिशत ही समर्थन मूल्य बढ़ाया है जिससे किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के किये जा रहे उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगी और गन्ना मूल्य सहित गेहूं, धान, दलहन और तिलहन की फसलों का समुचित लाभकारी मूल्य यदि केन्द्र की सहमति प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों केा लेकर जिलों में बड़ा आन्दोलन खड़ा करेगी।
श्री जनवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के पहले से ही कृषि उपज की लागत में हो रही वृद्धि के अनुसार समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग करती रही हैं लेकिन मौजूदा सरकार ने कांग्रेस की मांग पर ध्यान नहीं दिया। उन्होने कहा कि डीजल से लेकर खाद, दवा, मजदूरी, कटाई, ढुलाई आदि के मूल्य में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है उसके मुकाबले गन्ना उपज के समर्थन मूल्य में मात्र 10 रूपये की बढ़ोत्तरी पूरी तरह अपर्याप्त और गन्ना किसानों की पीठ में छुरा भोंकने जैसा निर्णय है और कांग्रेस पार्टी इस किंचित मूल्य वृद्धि के खिलाफ गन्ना किसानों के आन्दोलन में पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। दलहनी एवं तिलहनी फसलों की मूल्य वृद्धि को लेकर भी किसानों में असन्तोष व्याप्त है।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने अवैध खनन पर पर्याप्त नियंत्रण नहीं करने पर 04 थानाध्यक्षों तथा 02 खान निरीक्षकों को निलम्बित कर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए

Posted on 29 October 2017 by admin

जनपद गोण्डा के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक तथा
जनपद मऊ के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को चेतावनी दी गयी

जनपद गोण्डा की तहसील कर्नलगंज के उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी तथा तहसील तरबगंज के उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी तथा जनपद मऊ की तहसील सदर के उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के भी निर्देश

लखनऊ: 29 अक्टूबर, 2017
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अवैध खनन पर पर्याप्त नियंत्रण नहीं करने, अवैध खनन रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर 04 थानाध्यक्षों तथा 02 खान निरीक्षकों को निलम्बित कर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जनपद गोण्डा एवं मऊ के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को चेतावनी देने के साथ ही 03 उप जिलाधिकारियों और 03 क्षेत्राधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
यह जानकारी देते हुए आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने जनपद गोण्डा के जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार सिंह एवं जनपद मऊ के जिलाधिकारी श्री ऋषिरेन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री ललित कुमार सिंह को अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण न करने पर चेतावनी दी है।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने जनपद गोण्डा की तहसील कर्नलगंज के उप जिलाधिकारी श्री नन्हेलाल एवं क्षेत्राधिकारी श्री कृष्ण चन्द्र सिंह तथा तहसील तरबगंज के उप जिलाधिकारी श्री अमरेश मौर्या एवं क्षेत्राधिकारी श्री ब्रम्ह सिंह तथा जनपद मऊ की तहसील सदर के उप जिलाधिकारी डाॅ0 राजेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी श्री राजकुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा जनपद गोण्डा के थाना कर्नलगंज के थानाध्यक्ष श्री सदानन्द, उमरी बेगमगंज के थानाध्यक्ष श्री मनोज राय, नवाबगंज के थानाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव तथा जनपद मऊ के थाना सरायलखन्सी के थानाध्यक्ष श्री सुनील चन्द्र तिवारी एवं जनपद मऊ के खान निरीक्षक श्री वशिष्ठ यादव तथा जनपद गोण्डा के खान निरीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह को निलम्बित कर इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2017
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in