Categorized | Latest news, गोंडा

मुख्यमंत्री ने अवैध खनन पर पर्याप्त नियंत्रण नहीं करने पर 04 थानाध्यक्षों तथा 02 खान निरीक्षकों को निलम्बित कर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए

Posted on 29 October 2017 by admin

जनपद गोण्डा के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक तथा
जनपद मऊ के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को चेतावनी दी गयी

जनपद गोण्डा की तहसील कर्नलगंज के उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी तथा तहसील तरबगंज के उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी तथा जनपद मऊ की तहसील सदर के उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के भी निर्देश

लखनऊ: 29 अक्टूबर, 2017
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अवैध खनन पर पर्याप्त नियंत्रण नहीं करने, अवैध खनन रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर 04 थानाध्यक्षों तथा 02 खान निरीक्षकों को निलम्बित कर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जनपद गोण्डा एवं मऊ के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को चेतावनी देने के साथ ही 03 उप जिलाधिकारियों और 03 क्षेत्राधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
यह जानकारी देते हुए आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने जनपद गोण्डा के जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार सिंह एवं जनपद मऊ के जिलाधिकारी श्री ऋषिरेन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री ललित कुमार सिंह को अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण न करने पर चेतावनी दी है।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने जनपद गोण्डा की तहसील कर्नलगंज के उप जिलाधिकारी श्री नन्हेलाल एवं क्षेत्राधिकारी श्री कृष्ण चन्द्र सिंह तथा तहसील तरबगंज के उप जिलाधिकारी श्री अमरेश मौर्या एवं क्षेत्राधिकारी श्री ब्रम्ह सिंह तथा जनपद मऊ की तहसील सदर के उप जिलाधिकारी डाॅ0 राजेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी श्री राजकुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा जनपद गोण्डा के थाना कर्नलगंज के थानाध्यक्ष श्री सदानन्द, उमरी बेगमगंज के थानाध्यक्ष श्री मनोज राय, नवाबगंज के थानाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव तथा जनपद मऊ के थाना सरायलखन्सी के थानाध्यक्ष श्री सुनील चन्द्र तिवारी एवं जनपद मऊ के खान निरीक्षक श्री वशिष्ठ यादव तथा जनपद गोण्डा के खान निरीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह को निलम्बित कर इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in