Archive | May 6th, 2015

भारतीय जनता पार्टी की 11, 12 मई को गाजियाबाद में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन प्रदेश प्रभारी

Posted on 06 May 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी की 11, 12 मई को गाजियाबाद में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन प्रदेश प्रभारी ओम माथुर तथा समापन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय भूतल परिवाहन मंत्री नितिन गडकरी विशेष रूप से रहेंगे।
श्री पाठक ने बताया कि इसके पहले मिर्जापुर में कार्यसमिति की बैठक हुई थी। 11, 12, मई को हो रही कार्यसमिति की बैठक आई.टी.सी. इंजिनियरिंग कालेज मोहननगर (गजियाबाद) में सम्पन्न होगी। बैठक के पूर्व 10 मई को गाजियाबाद में ही प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी महासंम्पर्क अभियान को प्रदेश में प्रभावी और सफल बनाने के लिए होने वाली

Posted on 06 May 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी महासंम्पर्क अभियान को प्रदेश में प्रभावी और सफल बनाने के लिए होने वाली जनपदवार कार्यशालाओं के दूसरे दिन 06 मई को प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी मुजफ्फरनगर, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल देवरिया में रहेंगे। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कल से शुरू हो रही कार्यशालाओं में प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह बस्ती, रमापति शास्त्री अमेठी, स्वतंत्र देव सिंह बुलन्दशहर, श्रीमती अनुपमा जायसवाल हापुड़ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला उन्नाव, महासंम्पर्क अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा हाथरस में रहेंगे, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टण्डन अलीगढ़ जिला, अशोक कटारिया झांसी महानगर एवं ललितपुर तथा विनोद सोनकर प्रतापगढ़ रहेंगे। इन कार्यशालाओं में जिला प्रवासी अपने-अपने प्रवासी जनपद में मौजूद रहेंगे।
श्री पाठक ने बताया कि महासंम्पर्क अभियान में देवेन्द्र सिंह मुजफ्फनगर, प्रदेश मंत्री समीर सिंह इटावा, जसवन्त सैनी शामली, क्षेत्रीय संगठन मंत्री (बुन्देलखण्ड क्षेत्र) रत्नाकर जी हमीरपुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री (बरेली क्षेत्र) भवानी सिंह पीलीभीत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युमन कुमार हापुड़ एवं गाजियाबाद महानगर, श्रीमती लज्जारानी गर्ग गाजियाबाद महानगर, क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध क्षेत्र) मुकुट बिहारी वर्मा सीतापुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी गोण्डा, क्षेत्रीय अध्यक्ष बी0एल0 वर्मा शाहजहांपुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरूषोत्तम खण्डेलवाल फिरोजाबाद जिला, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरत्न कुशवाहा चित्रकूट, क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचन्द्र मिश्रा फर्रूखाबाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य चन्दौली, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मुरादाबाद जिला एवं महानगर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओम प्रकाश जी कानपुर ग्रामीण, क्षेत्रीय संगठन मंत्री चन्द्रशेखर जी इलाहाबाद जिला, गोविन्द शुक्ल सुल्तानपुर, सूर्यप्रकाश पाल सम्भल, सुरेश राणा विधायक सहारनपुर जिला में आयोजित होनी वाली कार्यशालाओं में उपस्थित रहकर मार्गदर्शन करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी द्वारा महासम्पर्क अभियान में लखनऊ जिले की कार्यशाला आज लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामनिवास यादव की अध्यक्षता एवं श्री राजकुमार पाण्डे जिला महामन्त्री के संचालन में हुई।

Posted on 06 May 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी द्वारा महासम्पर्क अभियान में लखनऊ जिले की कार्यशाला आज लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामनिवास यादव की अध्यक्षता एवं श्री राजकुमार पाण्डे जिला महामन्त्री के संचालन में हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिव प्रताप शुक्ला, वीरेन्द्र तिवारी प्रदेश मन्त्री भाजपा, श्री संतोष सिंह जिला प्रवासी लखनऊ जिला, श्री रामनिवास यादव जिलाध्यक्ष भाजपा, अवध क्षेत्र के महामन्त्री भिखारी सिंह, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर सेठ, अवध क्षेत्र के सम्पर्क प्रमुख नीरज सिंह, क्षेत्रीय मन्त्री विजय प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी एवं वीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला महासम्पर्क अभियान प्रमुख योगेश शुक्ला, सहित जिले के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल अभियान प्रमुख उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बेतरीब यातायात ने बिगाड़ा राजधानी का चेहराःमउसा व्यवसायिक बहुल क्षेत्रों के मार्गो पर लगाए जाए सीसीटीवी कैमरे

Posted on 06 May 2015 by admin

मानवोत्थान सामाजिक समस्या उन्मूलन एसोसिएशन के संरक्षक त्रिलोक सिंह नेष्तत्ववाधान में एक बैठक  में कहा गया कि प्रदेश का दर्पण कहे जाने वाली राजधानी का चेहरा बेतरीब यातायात ने बिगाड़ कर रख दिया है। जिला प्रशासन एवं पुलिस के साथ नगर निगम के काम चलाऊ अभियान एवं अतिक्रमणाकारियों की पहुंच के चलते व्यवसायिक क्षेत्रों में तो सड़क पर कब्जा कर लिया गया है। बैठक में मांग की गई कि व्यवसायिक बाहुल क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाकर उनकी समीक्षा की जाए और अतिक्रमण कर यातायात अवरूद्ध करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। बैठक में कहा गया कि शहर में अतिक्रमण को लेकर कई बार हाईकोर्ट भी शासन को फटकार लगा चुका हैं लेकिन भेदभाव के रूप में चलाए जाने वाले अभियान के चलते शहर को कभी भी अतिक्रमण से मुक्ति नही मिली। बैठक में कहा गया कि शहर के मुख्य मार्गो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए तथा इसकी साप्ताहिक समीक्षा की जाए। उसके आधार पर शहर में नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन के आला अफसर अभियान चलाए तथा दोषी लोगों पर ऐसी कार्यवाही करे ताकि दूबारा वे अतिक्रमण न कर सके। बैठक संचालन अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण तिवारी ने किया। बैठक को को सम्बोधित करते हुए वशिष्ठ नारायण तिवारी ने कहा कि शहर में शायद ही ऐसा कोई मार्ग होगा जो अतिक्रमण से मुक्त हो।शहर के हजारो ंव्यापरिक प्रतिष्ठान ऐसे है जिनके ग्राहकों के चार पहिया और दो पहिया वाहन घन्टों सड़क पर खड़े रहते है जिसके चलते शहर का यातायात पटीरी से उतरा रहता है। अमीनाबाद, चारबाग, आलमबाग, महानगर, हीवेट रोड़, राजभवन के सामने वाली सड़क से लेकर नक्कास, मेडिकल कालेज की सड़के इस बात की गवाह है कि शहर में भेदभाव के आधार पर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया जाता है। यह भी कहा गयाकि शहर अतिक्रमण हटाने वाले ही खर्च पानी लेकर अतिक्रमण करा देते है इसकी भी जाॅच होनी चाहिए और ऐसे कर्मचारी अधिकारियों को चिन्हित कर उन्हें भी दण्डित किया जाना चाहिए।बैठक में मांग की गई है कि अगर इन संवेदनषील जगहों पर कैमरे लगाए जाए तथा इनकी मासिक समीक्षा की जाए तो पता चल जाएगा की शहर को बेतरीब यातायात देने के लिए कौन जिम्मेदार है। उधर बैठक में महामंत्री टीबी सिंह ने शासकीय चिकित्सालय में तैनात स्टाफ और चिकित्सकों द्वारा मरीजों से किए जा रहे बर्ताव की निन्दा करते हुए कहा कि गत दिवस प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ऐसेी स्थिति से दो चार हो चुके है इसके बावजूद शासकीय चिकित्सालयों में कोई सुधार नही है। उन्होंने उदाहारण देते हुए कहा कि सिविल में तैनात अधिकत्तर स्टाफ का व्यवहार मरीजों तथा उनके परिजनों के साथ कितना असंवेदनषील है।ऐसे में पीडि़त परिजन अगर परेषान होकर आपा खो दे और इनके साथ मारपीट कर बैठे तो कर्मचारी आन्दोलन की धमकी देंगे जबकि वास्तविक रूप से गल्ती उनकी ही होगी। बहरह बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि जब मुख्यमंत्री आवास के करीब स्थिति सिविल चिकित्सालय में कर्मचारियों की मनमानी का यह आलम है तो अन्य चिकित्सालयों का क्या हाल होगा। बैठक में कहा गया कि जल्द ही समिति सिविल के असभ्य शब्दों का उपयोग करने तथा मरीजों को झिड़कने वाले कर्मचारियों की एक सूची मुख्यमंत्री को भेजकर कार्रवाई की मांग करेंगे। इस बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल दुबे, राजमणि पाण्डेय, डीएम भट्ट, जेपी शुक्ला, गुलाब सिंह, ओमप्रकाष गुप्ता,अनिल कुमार सिंह, समर बहादूर यादव, महिउद्ीन, सुबोध यादव, विमलेष कुमार,शेष नाथ पाण्डेय, चित्रगुप्त श्रीवास्तव, कमला सिंह आदि मौजूद थे।।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज यहां कहा है कि

Posted on 06 May 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज यहां कहा है कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अनुमति से सुश्री अपर्णा सिंह (लखनऊ) को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव, श्री आलोक कुमार त्रिपाठी(उन्नाव) को लोहिया वाहिनी की राज्य कार्यकारिणी में सचिव, श्री विकास यादव (आगरा) को समाजवादी छात्रसभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव तथा श्री विजयंत कुमार यादव दीपू (उन्नाव) को समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष नामित किया गया है। श्री इसरार उल्लाह सिद्दीकी (लखनऊ) को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।
उक्त सभी नामित पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे समाजवादी पार्टी और श्री मुलायम सिंह यादव की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुॅचाते हुए संगठन को और अधिक बल तथा गतिशीलता प्रदान करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद गाजियाबाद के विधान सभा क्षेत्र साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर तथा मुरादनगर के जिन विधान सभा अध्यक्षों को पत्रांक 60/2015 दिनांक 28-02-2015 द्वारा नामित किया गया था उनका मनोनयन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा निरस्त कर दिया गया है।

Posted on 06 May 2015 by admin

जनपद गाजियाबाद के विधान सभा क्षेत्र साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर तथा मुरादनगर के जिन विधान सभा अध्यक्षों को पत्रांक 60/2015 दिनांक 28-02-2015 द्वारा नामित किया गया था उनका मनोनयन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा निरस्त कर दिया गया है।
जनपद गाजियाबाद की बूथ कमेटियों के पर्यवेक्षण हेतु नामित पर्यवेक्षक श्री सरफराज खाॅ से अनुरोध किया गया है कि वह छानबीन कर विधान सभा क्षेत्रो के लिए प्रभावशाली और अच्छी छवि वाले कार्यकर्ताओं को विधान सभा अध्यक्ष के रूप में नामित करने हेतु चयन कराकर संस्तुति यथाशीघ्र भेजने का कष्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज यहां कहा है कि

Posted on 06 May 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज यहां कहा है कि समाजवादी पार्टी का सत्ता में आना फिरकापरस्त ताकतों को कतई अच्छा नहीं लगा है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जब प्रदेश में विकास को गति देना शुरू किया तो इन ताकतों को अपना अस्तित्व ही समाप्त होते दिखाई दिया। अपने अस्तित्व के बचाव के लिए इसलिए वे लगातार तीन वर्षो से प्रदेश में उपद्रव और अराजकता को बढ़ावा देने का असफल प्रयास करती रहीं है।
सांप्रदायिक ताकतो ने प्रदेश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अपनी प्रयोगशाला बनाया। मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद में इन तत्वों ने स्थानीय घटनाओं की आड़ में क्षेत्र को अशांत बनाने की कोशिश की। गंगा, यमुना के क्षेत्र में तनाव और अराजकता पैदा करने की कोशिशें फिर शुरू हो गई है। प्रदेश की समाजवादी सरकार इन साजिशकर्ताओं के प्रति पूर्णरूपेण सचेत है वह  इस तरह की ताकतों को कभी सफल नही होगे देगी।
सामाजिक सौहार्द तोड़नेवालें बयान देकर जो तत्व प्रदेश का माहौल बिगाड़ने में तुले हैं उन्हें अभी पिछले दिनों हुए उपचुनावों के नतीजों से सबक लेना चाहिए था। लोकसभा चुनावों के बाद हुए विधान सभा के उपचुनावों में 12 स्थान समाजवादी पार्टी को मिले। हाल के चरखारी और फरेन्दा विधान सभा के उपचुनावांे में भी समाजवादी पार्टी के ही नाम जीत दर्ज रही। भड़काऊ भाषण करनेवाले कई पुरोधाओं को जनता ने भाव नहीं दिया।
वस्तुतः उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और श्री मुलायम सिंह यादव का नेतृत्व है जो प्रारम्भ से ही सांप्रदायिक ताकतों की खिलाफत में रहा है। श्री मुलायम सिंह यादव धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के पक्षधर हैं जिन्हें पूरा भारत ही नहीं दुनिया में भी सम्मान दिया जाता है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अराजकता फैलाने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि कानून तोड़नेवालों की जगह जेल में होगी। सांप्रदायिकता का प्रदेश में कोई स्थान नहीं हो सकता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2015
M T W T F S S
« Apr   Jun »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
-->









 Type in