Archive | April 4th, 2014

जनता की सबसे बड़ी पंचायत 16वीं लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। मई,2014 के अंत तक नई केन्द्र सरकार का गठन भी हो जाएगा।

Posted on 04 April 2014 by admin

dsc_0119-cm-photo-1

जनता की सबसे बड़ी पंचायत 16वीं लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। मई,2014 के अंत तक नई केन्द्र सरकार का गठन भी हो जाएगा। देश की राजनीति में यह चुनाव नई भूमिका रचने वाले होगें। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। लगभग 20 करोड़ की जनसंख्या और देश की सर्वाधिक 80 संसदीय सीटो वाला यह राज्य सदैव देश की राजनीति का भी केन्द्र बिन्दु रहा है इसलिए इन चुनावो में प्रदेश के मतदाताओं की भी महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका होगी। राज्य की जनता को यह भी जिम्मेदारी उठाना है कि वह राजनीति को गलत मोड़ पर जाने से रोके और अपना भाग्य उन हाथो ंमें सौंपे जो देश को लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के संविधान सम्मत  मार्ग पर चला सके।
देश आज गम्भीर स्थितियों से गुजर रहा है। देश की अर्थव्यवस्था डाॅंवाडोल है और सीमा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। केेन्द्र की आर्थिक नीतियों के कारण मंहगाई और भ्रष्टाचार ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। सामाजिक एवं राजनीतिक मूल्यों में गिरावट के कारण समाज का तानाबाना बिगड़ रहा है। देश को सबसे ज्यादा उम्मीद नौजवानो से हैं लेकिन वह बेकारी और रोजगार के अवसरों की कमी से अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
इस देश पर सर्वाधिक समय तक कांग्रेस ने राज किया है लेकिन उसकी दृष्टि कभी विकास परक नही रही है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ के नाम पर गरीबों को गरीब बनाया और प्रगति के नाम पर पूंजीघरानो को आगे बढ़ाने का काम किया है। आश्चर्यजनक है कि भारत अरबपतियों के लिहाज से तो पांचवे स्थान पर है किन्तु गरीबी, निरक्षरता और कुपोषण में वह दुनिया के निचले पायदान पर खड़ा दिखाई देता है। पिछले 10 वर्षो में कांग्रेस के नेतृत्ववाली यूपीए सरकार ने सिर्फ घोटाले किए हैं। अपने स्वार्थ साधन में लोकसभा के अंतिम दिन तो कांग्रेस ने पूरे देश को शर्मसार किया। लोकसभा के दरवाजे बंद करके और टीवी का प्रसारण रोककर तेलंगाना का बिल जिस तरह पास किया गया वह लोकतंत्र के लिए खतरा है। आंध्र का विभाजन कर कांग्रेस ने अलगाववाद को बढ़ाया है जबकि छोटे राज्यों के गठन को समाजवादी पार्टी ने कभी उचित नहीं माना है।
कांग्रेस और भाजपा दोनों सत्ता को अपने हितो की पूर्ति के लिए इस्तेमाल करनेवाले दल हैं। देश के हालात को बदलने की उनमें न तो क्षमता है और नहीं साहस है। दोनों दलों की सरकारों ने देश को अंदर-बाहर से कमजोर करने का काम किया है। इनकी आर्थिक और विदेश नीति एक है। चीन ने एक लाख वर्ग किलोमीटर हमारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। संसद में संकल्प के बावजूद उसे वापस लेने की इच्छाशक्ति किसी ने नहीं दिखाई है। अब चीन अरूणाचल समेत हमारे और ज्यादा भूभाग पर अपनी नजरे गड़ाए है। सरकार की लचर नीतियों के फलस्वरूप चीन हमारे बाजार पर भी हावी होता जा रहा हैं। पड़ोसी देशों से भी हमारे संबंध प्रगाढ़ नहीं रहे है। संसद में चीन के रवैये पर श्री मुलायम सिह यादव ने कई बार केन्द्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया और कहा कि सेना बहादुर है, सरकार डरपोक देश के अंदरूनी हालात भी चिंताजनक हैं। किसान, जो अन्नदाता है, बदहाल है। उसे फसल का लाभप्रद मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सरकारी गोदामो में अन्न सड़ रहा है या चूहे खा रहे हैं किन्तु केन्द्र सरकार गरीबों को अनाज बांटने से इंकार करती हैं। कुपोषण से बच्चो की मौतें हो रही हैं। केन्द्र सरकार की योजनाएं सिर्फ जनता को लुभावने सब्जबाग दिखानेवाली हैं। इनसे गरीब का, किसान का कोई भला होनेवाला नहीं है।
उत्तर प्रदेश की ताकत को समझते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों यहां के मतदाताओं को भरमाने और बरगलाने में लग गए है। कांग्रेस-भाजपा के पीछे कारपोरेट घरानों की ताकत लग गई है। चुनाव को धनबल से जीतने की यह साजिश लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। करोड़ो रूपए खर्च कर प्रचारतंत्र के बूते बुनियादी मुद्दो को किनारे कर नए नए लुभावने नारे दिए जा रहे हैं। कांग्रेस को भ्रम है कि वह जनता से अपने काले कारनामो को छुपा लेगी और भाजपा अपने सांप्रदायिक चेहरे पर नकाब डाल सकेगी। उत्तर प्रदेश में बसपा को जनता ने पहले ही सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
कांग्रेस और भाजपा से मिलकर उत्तर प्रदेश में बसपा की भ्रष्टाचार का कई बार की सरकरो ने रिकार्ड तोड़ डाला। गुजरात में जाकर बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री ने मोदी के पक्ष में प्रचार किया। उसके पांच साल के राज में पत्थरों, पार्को, स्मारकों पर जनता का धन लुटाया जाता रहा। विकास पूरी तरह अवरूद्व रहा। बसपा मुख्यमंत्री के दरवाजें सबके लिए बंद रहे। बसपा के मंत्री, विधायक लूट, बलात्कार में लगे रह और उनमें कई जेल में हैं।
देष की राजनीति के लिए साप्रदायिकता एक बड़ा खतरा है। इन कट्टरवादी ताकतों ने ही देश का विभाजन कराया और देश की अंदरूनी ताकत को कमजोर किया। जाति ने इस देश में समाज को जड़ बनाया तो सांप्रदायिकता ने देश का सामाजिक सौहार्द तोड़कर रख दिया। समाजवादी पार्टी ने प्रारम्भ से ही दोनों मोर्चो पर लड़ाई लड़ी है। इसने समाज के पिछड़ों और अति पिछड़ों को सम्मान और अवसर देने का काम किया। उत्तर प्रदेश में 17 पिछड़ी जातियों को सरकारी योजनाओं में 7Û5 फीसद हिस्सेदारी दी। सामाजिक न्याय का अभियान चलाया। सच्चर कमेटी ने मुसलमानो की हालत दलितो से भी बदतर बताई तो उनको भी मुख्यधारा में लाने के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकारो में उनकी भाषा और संस्कृति को सुरक्षा दी और रोटी-रोजी के साथ सत्ता में भागीदारी भी दी।30 विभागों में संचालित 85 योजनाओं को सम्मिलित करते हुए इनमें 20 प्रतिशत हिस्सेदारी अल्पसंख्यकों को दी जा रही है। आवास योजनाओं में भी उन्हें 20 प्रतिशत आवास मिलेगें।
देश-प्रदेश के मतदाताओं को यह बात समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस और भाजपा की नीतियों से देश का की आर्थिक राजनैतिक एवं सामाजिक विकास नहीं हो सकेगा। विकास दर में निरंतर गिरावट से बेरोजगारी और कई अन्य सामाजिक समस्याओं का जन्म हो रहा है। 12वीं योजना में 9 फीसदी विकास दर का लक्ष्य रखा गया था जो 4Û7 फीसद पर अटक गई है। निवेश में कमी से पूंजी निर्माण में गिरावट आ रही है। वर्ष 2013 में यह गिरावट एक फीसदी पर पहुॅच गई। 1Û38 लाख करोड़ का उसपर भारी कर्ज है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने अ0भा0 व्यापारियों के संघ में संगठित रिटेल, बाजारवादी प्रतिस्पद्र्धा, आधुनिकीकरण और तकनीक के उपयोग की नसीहत देकर साफ कर दिया है कि भाजपा के लिए स्वदेशी का एजेण्डा अब खाली किताबों में रह गया है।
आज के राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस सब से कमजोर हालत में है। उसमें अपना अस्तित्व बचाने की छटपटाहट हैं। धर्मांध राजनीति के प्रणेता गुजरात में मुस्लिमो के नरसंहार के पाप से मुक्त नहीं हो सकते हैं। उनकी सांप्रदायिक विचारधारा देश को कभी स्वीकार्य नहीं हो सकती है क्योंकि उनके सत्ता में आने का मतलब होगा देश में विघटन और विद्वेष की शक्तियों को बढ़ावा देना। यह बहुत गम्भीर खतरा है देश की एकता और अखंडता के लिए भी। समाजवादी पार्टी की गरीबों, किसानों, पिछड़ों और नौजवानों तथा मुसलमानों के लिए स्पष्ट नीतियां है। प्रोन्नति में आरक्षण का विरोध कर समाजवादी पार्टी ने समाज को विखंडित होने से बचाने का काम किया है।
वर्ष 2012 के विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को बहुमत दिलाकर सरकार बनाने का अवसर प्रदान किया। समाजवादी सरकार ने अपने घोषणा पत्र के सभी वायदो को लगभग दो वर्ष में ही पूरा करते हुये यह साबित कर दिया है कि समाजवादी सोच की सरकार देश और प्रदेश के विकास के लिये कटिबद्व होकर कार्य करने की क्षमता रखती है। समाजवादी सरकार ने किसानो को मुफ्त सिंचाई की व्यवस्था कर दी है। किसानों का लगभग 1650 करोड़ रू0 की छूट प्रदान करते हुये उनके भूमि की नीलामी करने पर रोक लगा दी है। कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, लैपटाप वितरण, मुस्लिम लड़कियों को आर्थिक मद्द, महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन, बीमार और दुर्घटनाग्रस्त लोगों को तत्काल अस्पताल तक पहुॅचाने के लिये समाजवादी एम्बुलेन्स सेवा, मुफ्त दवाई, कब्रिस्तानो की चहारदीवार का निर्माण आदि अनेक जन कल्याणकारी कार्य किये हैं। उत्तर प्रदेश की बहुमत की सरकार की विकास के प्रति कटिबद्वता, ईमानदार एवं स्वच्छ प्रशासन यह संकेत दे रहा है कि भारत के विकास एवं अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर भारत को स्थान दिलाने में समाजवादी पार्टी ही एक अच्छा विकल्प दे सकने में सक्षम होगी।
गुजरात के मुकाबले उत्तर प्रदेश का विकास रिकार्ड गर्व करने योग्य है। वर्ष 2012-13 में प्रदेश की विकास दर 5Û9 प्रतिशत आकलित हुई जो देश की विकास दर 5 प्रतिशत से अधिक है। वर्ष 2011-12 में प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय 29848 रूपए आकलित हुई जो वर्ष 2012-13 में बढ़कर 33137 रूपए हो गई। 12वीं योजना काल में कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र को मिलाकर उत्तर प्रदेश की विकास दर में 10 प्रतिशत वृद्धि दर का लक्ष्य निर्धारित है। दूध, गेहूॅ, चावल और गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश गुजरात से आगे है।
निस्संदेह 16वीं लोकसभा के लिए चुनौती गम्भीर है। देश में परिवर्तन की आकंाक्षा है। समाजवादी पार्टी ने पिछड़ों, गरीबों, मुसलमानो के सामाजिक आर्थिक तथा शैक्षिक उत्थान के लिए येाजनाएं दी है। फिरकापरस्त ताकतें सामाजिक न्याय की ताकतों के खिलाफ रही है और वे समाजवादी पार्टी पर तुष्टीकरण के निराधार आरोप लगाती है। उत्तर प्रदेश में करीब 19 प्रतिशत अल्पसंख्यक है जो लगातार 26 वर्षो से समाजवादी पार्टी के साथ है। कांग्रेस राज में मेरठ, मलियाना, मुरादाबाद के दंगों में मुसलमान भी बड़ी संख्या में  मारे गए। गोधरा काण्ड के बाद हुए गुजरात दंगों में बड़ी संख्या में मुस्लिम मारे गए जबकि मुजफ्फरनगर में दो दिन में स्थिति नियंत्रण में आ गई और पीडि़तो को हर सम्भव मदद दी गई। इतनी सहायता देश के किसी प्रदेश में कही भी कभी नहीं दी गई। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया।
केन्द्र में सुदृढ़ नेतृत्व के साथ स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन की स्थापना के लिए हमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताकर लोकसभा में भेजना है। सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर लगी हैं। विधान सभा चुनाव में जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बहुमत दिलाया था उसी प्रकार लोकसभा चुनाव में मतदाता भाइयों से अनुरोध है कि मतदान के दिन साइकिल वाला बटन दबाकर समाजवादी पार्टी के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी को जिताएं ताकि सांप्रदायिक ताकतो पर धर्मनिरपेक्ष ताकतो की जीत हो सके।
(समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की मतदाताओं के नाम 02 अप्रैल,2014 को आकाशवाणी, लखनऊ से प्रसारित अपील)

dsc_0127cm-photo-2

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

1488 ब0ली0 अवैध मदीरा बरामद

Posted on 04 April 2014 by admin

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 के दृष्टिगत आबकारी विभाग द्वारा मदीरा के अवैध मद्य निष्कर्षण/अवैध मदीरा की बिक्री के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान 01 अप्रैल, 2014 को 286 छापे मारे गये जिसके फलस्वरूप 1488 ब0ली0 अवैध शराब बरामद की गयी। 90 अभियोग पंजीकृत किये गये तथा 59 अभियुक्तों को आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राजनाथ के समर्थन में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली

Posted on 04 April 2014 by admin

भाजपा के प्रति युवाओं में विशेष रूप से बढ़ रहे आकर्षण का उदाहरण आज पार्टी मुख्यालय पर देखने को मिला। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में आज हजारों की संख्या में नौजवानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। लखनऊ के महापौर डा0 दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, संगठन समन्वयक जयप्रकाश चतुर्वेदी, महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह व राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य जयपाल सिंह ने अन्य दलों सपा, बसपा व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये युवाओं को सदस्यता ग्रहण करायी। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि केवल भाजपा ही परिवार है अन्य दल बाजार हैं। पंकज सिंह ने कहा कि आप सबके समर्थन व सहयोग से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी रिकार्ड मतों से अवश्य जीतेंगे और मोदी जी का प्रधानमंत्री बनना तय है। मनोहर सिंह ने सभी का हार्दिक स्वागत किया।
पार्टी में शामिल होने वालों में प्रुमख रूप से सभासद कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड के शिव सिंह सावरिया कांग्रेस छोड़कर कालीचरन कालेज के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र बहादुर सिंह तथा कांग्रेस के युवा नेता राजेश सिंह व अरमा नर्सिंग होम के डाक्टर आलमगार हुसैन, शैलेन्द्र कक्कड़ एडवोकेट, वकील अहमद, पंकज गुप्ता, ओ0पी0 प्रजापति, कैलाश प्रसाद श्रीवास्तव, बृजेश सिंह व राॅबिन गुप्ता आदि ने हजारों नवजवानों के साथ भाजपा ज्वाइन की। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, सह मीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल, महानगर महामंत्री अनुराग मिश्र अन्नू व राकेश श्रीवास्तव और मुकेश शर्मा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, महानगर उपाध्यक्ष विनोद तिवारी अक्कू तथा युवा नेता शिव सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भारत माता जिन्दाबाद जीतेंगे- जीतेंगे राजनाथ सिंह के नारों से सभास्थल गूंजता रहा।
महामंत्री पंकज सिंह ने आज नेपियर रोड पर पदयात्रा कर जनसम्पर्क किया राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र नीरज सिंह ने आलमबाग कैंट मण्डल-4 में जनसम्पर्क किया, सूर्य नगर में व्यापारियों के साथ बैठक की, आर0डी0एस0ओ0, स्नेह नगर व गढ़ी पीर खाॅ में जनसम्पर्क कर पार्टी के लिए वोट मांगा।
उनके साथ पूर्व सभासद गणेश कन्नौजिया, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, शक्ति तिवारी, भरत द्विवेदी रहे।
श्री राजनाथ सिंह की पत्नी सावित्री सिंह ने आज दर्जनों स्थानो पर जाकर जनसम्पर्क किया। श्रीमती सिंह ने विज़न एकेडमी स्कूल फैजुल्लागंज, लाला लाजपत राय वार्ड, राजेन्द्र नगर, खुर्रम नगर, पन्तनगर, इन्द्रानगर, मण्डल-1 व 3, विकास नगर व हुसैनगंज में जनसम्पर्क कर वोट मांगा। उनके साथ श्रीमती सुमन शुक्ला, रेनू धवन, मनोरमा शुक्ला, अल्का मिश्रा, प्रतिभा सिंह तथा सभासद दिलीप श्रीवास्तव व मण्डल महामंत्री अभिषेक सिन्हा, विनायक पाण्डेय तथा महानगर उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी भी रहे।
………………………………………………………………………………………………………………………………………
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह कल सायं 6 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। यह जानकारी पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने दी।
……………………………………………………………………………………………………………………………………….
महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि आज शहर के सभी 101 वार्डों में संगठन की बैठकें सफल रहीं। भारी संख्या में लोगों का उत्साह भाजपा के प्रति देखने को मिला।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय बेली की मैटे्न के दुव्र्यवहार से जनता पीडित

Posted on 04 April 2014 by admin

राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को मोटी तनख्वाह देती है ताकि  कर्मचारियों को कोइ परेषानी ना हो और वे जनता की सेवा मनोभाव से कर सके लेकिन बेली अस्पताल मे तो नजारा इसके विपरीत ही नजर आ रहा है। यहा पर तैनात मैट्रेन के दुव्र्यवहार से मरीज,मरीजों के तीरमदारों से लेकर यहा पर तैनात अन्य कर्मचारी भी परेषान व पीडित हैं। अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने नाम न छापने की ष्षर्त पर बताया की मैटे्रन अक्सर उनके साथ अमर्यादीद तरीके से पेष आती हैं और अपषब्दों प्रयोग करती है अगर इसका विरोध या जवाब देते है तो सीधे सी.एम.एस. से झूठी षिकायत करने की धमकी देती रहती है, नौकरी का सवाल है सो हमे चुपचाप सुनना पडता है क्यों की उच्च अधिकारी भी मैट्रेन की ही सुनते है। बेली अस्पताल में कार्यरत एक चतुर्थ कर्मचारी ने बताया की उक्त मैट्रेन बहुत ष्षोसण करती है,दुसरो के सामने जलील करना उसकी आदत बन गई है। वही प्रत्येक वार्ड के कई मरीजों व उनके तिमारदारों ने भी बताया की मैट्रेन का रवैया ठीक नही है। बेली अस्पताल के कर्मचारी मैट्रेन के इस रवैये से नाखुष व परेषान है और अन्दर ही अन्दर द्युट रहे है क्यो की नौकरी का सवाल है खुल कर कुछ कह भी नही सकते और उच्च अधिकारी आखें बन्द किये पडे हैं। न्यू ब्लाक वार्ड के सिस्टर इन चार्ज का भी रवैया मरीजों और वहां कार्य कर रही स्टाप नर्सो के साथ ठीक नही है। जिस अस्पताल के मैट्रेन से वहां के कर्मचारी इस हद तक परेषान हैं वहा मरीज व उनके तीमारदारो का क्या हाल होता है आप स्वयम अन्दाज लगा सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कल 4-4-2014 दिन शुक्रवार को लोकसभा कानपुर नगर,(43) से भारतीय जनता पार्टी, के यशस्वी प्रत्याशी डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी शुभ मुहूर्त मे अपना नांमाकन करेंगे।

Posted on 04 April 2014 by admin

कल 4-4-2014 दिन शुक्रवार को लोकसभा कानपुर नगर,(43) से भारतीय जनता पार्टी, के यशस्वी प्रत्याशी डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी शुभ मुहूर्त मे अपना नांमाकन करेंगे। कल माननीय डाॅ॰ जोशी जी के नांमाकन जूलूस की तैयारियों को लेकर आज 3-4-2014 को दोपहर 2ः00 बजे सरोजनी नगर, स्थित कानपुर नगर लोकसभा चुनाव के केन्द्रीय चुनाव कार्यलय मे लोकसभा चुनाव संचालन समिति, की एक आवश्यक बैठक हुयी। बैठक की अध्यक्षता महानगर भा.ज.पा अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मैथानी जी ने की। बैठक मे विषय रखते हुये श्री मैथानी ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व हमारी कानपुर नगर लोकसभा से चुनाव के लिए प्रत्याशी है। यह हमारे लिए बडे ही गौरव एंव सौभाग्य की बात हैं। उन्होने कहा कि कल नांमाकन मे डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी के राजनैतिक कद के अनुरूप ही जनसैलाब होना चाहिए। उन्होने कहा कि पूरे महानगर के जनमानस एंव भा.ज.पा कार्यकर्ताओ के उत्साह को देखते हुये मुझे पूरा विश्वास है कि कल के नामांकन जुलूस मे ऐतिहासिक भीड़ एकत्रित होगी। उन्होने कहा कि कल के जनसैलाब से ही विपक्षी दलो के प्रत्याशियो का आत्मविश्वास चरमरा उठेगा। बैठक मे नांमाकन जुलूस की तैयारियो को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। कानपुर नगर लोेकसभा के मीडिया प्रमुख सुनील बजाज ने कहा कि कल प्रातः 10ः00 बजे शिक्षक पार्क नवीन मार्केट से नांमाकन जुलूस प्रारम्भ होगा। उन्होने बताया कि कल सांय 5ः00 बजे बिरसामुन्डा छात्रावास, रावतपुर मे विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित है। जिसमे डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी उपस्थित रहेगे।
बैठक मे प्रमुख रूप से सर्वश्री रवीन्द्र पाटनी, मणिाकन्त जैन, नीलिमा कटियार, सुनील बजाज, डाॅ॰ श्यामबाबू गुप्ता, सूर्यनारायण त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, आनन्द राजपाल, रघुराज सरन गुप्ता, अचल गुप्ता, पूनम कपूर, अतुल मिश्रा, सत्येन्द्र मिश्रा, आलोक मिश्रा, रामबहादुर यादव, हरिभाउ खाडेकर, दीपक अग्रवाल, कैलाश शुक्ला, प्रमिला पाण्डेय, आदि प्रमुख थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मतदाताओं को नहीं दिख रही वरूण गाॅधी में अपेक्षित तेज तर्रार छवि

Posted on 04 April 2014 by admin

38 सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के राष्टीय महासचिव व पार्टी प्रत्याषी वरूण गाॅधी ने जनसम्पर्क अभियान के तीसरे दिन सुलतानपुर विधानसभा में मण्डल स्तर पर रोड षो व नुक्कड़ सभाएं कर मांगा वोट। जनपद के चहुॅमुखी विकास का वादा करते हुए जनपद को खुषहाल बनाने का वादा किया। सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र के नौगवा व ढकवा में नुक्कड़ सभा कर कहा कि देष को आगे ले जाने के लिए भाजपा की सरकार बनना बहुत आवष्यक है। जनपद में राजगार मुहैया कराया जायेगी जिससे बेरोजगारी दूर हो जाय।  गौर तलब है कि जनपद के मतदाताओं में जहाॅ वरूण गाॅधी की छवि पैरासूट प्रत्याषी की है वहीं भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी भी पूरे मन से वुनाव करने में रूचि नहीं ले रहे है। भाजपा प्रत्याषी को अपनी उक्त छवि को बदलकर आम जन से तथा पार्टी के साधारण कार्यकताओं के बीच अपनापन का व्यवहार प्रदर्षित करना चाहिए। लोगों ने चर्चा के दौरान बताया कि देष में मोदी लहर तो चल रही है किन्तु प्रत्याषी के व्यक्तित्व व व्यवहार से उसके जीतने में काफी मदद मिलेगी। एक बात और  विचारणीय है कि जहाॅ  पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व तथा पार्टी संगठन नरेन्द्र मोदी को  प्रधानमंत्री पद का प्रत्याषी घाषित किया है और उन्हीं के भरोसे केन्द्र में सरकार बनाने के आषावान हैं वहीं सुलतानपुर के भाजपा प्रत्याषी द्वारा रोड ष्षो तथा नुक्कड़ सभाओं के दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जाने वाले नरेन्द्र मोदी के नारों का विरेाध करना सभी को नागवार लग रहा है। वरूण गाॅधी जहाॅ पार्टी के राष्टीय महासचिव व कद्दावर नेता हैं तो वहीं नरेन्द्र मोदी के सहारे भारतीय जनता पार्टी चुनावी बैतरणी पार करने जा रही है । नरेन्द्र मोदी फैक्टर को किसी भी पार्टी के नेता नकार नहीं पा रहे हैं तो ऐसे में वरूण गाॅधी द्वारा नरेन्द्र मोदी के नारे को नजर अन्दाज करना जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सपा चुनाव प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न

Posted on 04 April 2014 by admin

जनपद के कुछ अधिकारी एक प्रत्याषी के एजेन्ट के रूप में काम कर रहे है। वे मतदाताओं को उक्त प्रत्याषी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे है। ऐसे अधिकारियों की सूची चुनाव आयोग को भेजकर उनकी षिकायत की जायेगी। उक्त बातें  सुपर मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित चुनाव प्रबन्धन समिति की बैठक में सपा प्रत्याषी षकील अहमद ने पार्टी नेताओं को सम्बाधित करते हुए कही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री व चुनाव प्रभारी गोपी नाथ वर्मा ने पाॅचों विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए। लम्भुआ विधानसभा के लिए जिलाद पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव तथा पूव्र एमएलसी षेल्ेान्द्र प्रतप सिंह, इसौली प्रभारी पूर्व विधायक सफदर रजा, जयसिंहपुर सदर प्रभारी पूर्व विधायक रईस अहमद सुलतानपुर जिला महासचिव मोहम्मद अहमद  आदि बनाऐ गये। चुनाव प्रभारी गोपी नाथ वर्मा ने सभी लोगांे  को एक जुट होकर सपा प्रत्याषी षकील अहमद को जिताने के निर्देष दिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस प्रत्याषी ने जन सम्पर्क कर मांगा वोट

Posted on 04 April 2014 by admin

लोकसभा क्षेत्र सुलतानपुर की सीट से कांग्रेस प्रत्याषी रानी अमीता ंिसह ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को जारी रखते हुए वृहस्पतिवार को वि0ख0-जयसिंहपुर की न्याय पंचायत-महमूदपुर सेमरी के अन्तर्गत आने वाली ग्राम सभाओं निदूरा, चोरमा, मैकोडीह, महमूदपुर सेमरी एवं लहौटा में दौरा कर जनसम्पर्क किया। निदूरा में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए रानी अमीता सिंह ने कहा कि श्रीमती सोनिया गाॅधी जी ने सुलतानपुर से उन्हें प्रत्याषी बनाकर सुलतानपुर की महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। सुलतानपुर में 2009 के चुनाव में 24 वर्षों बाद कांग्रेस पार्टी की विजय हुई। उसी कड़ी को और अधिक मजबूत करने के लिए मैं आपके बीच हूॅ। आपके क्षेत्र में सांसद जी ने छोटे से लेकर बडे काम को बडी आसानी से कराया। जिसमें सुलतानपुर के लोगों को हैण्डपम्प, सोलर लाइट तथा क्षेत्र के मजबूर लोगों के लिए आंखों का निःषुल्क आप्रेषन, विकलांगों के लिए आवश्यक उपकरण एवं गरीब तबके के लोगों की कन्याओं का निःषुल्क विवाह कराया। इसके अतिरिक्त माॅडल स्कूल, रेलवे स्टेषन का सौंदर्यीकरण, नई गाडियों का ठहराव, ओवरव्रिज का निर्माण, सम्पर्क मार्गों का निर्माण आदि क्षेत्र के विकास के लिए किया अन्य महत्वपूर्ण काम किये। इसके साथ साथ सुलतानपुर में अमन चैन, साम्प्रदायिक सौहार्द, भाईचारा, अपनत्व एवं प्रेम की भावना कायम रखकर एक आदर्ष समाज का निर्माण किया जायेगा।  इस अवसर पर प्रमुख रुप से ओ0पी0 चैधरी, हर्ष नरायण मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष, विनोद सिंह लहौटा, अखिलेष प्रताप ंिमश्रा दाढी, कामता प्रसाद दूबे, दया शंकर पाण्डेय, पप्पू निषाद, सभाजीत निषाद, खुषीराम यादव आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

-पराजय के कगार पर भी कांग्रेस की साम्प्रदायिक भाषा: नरेन्द्र मोदी

Posted on 04 April 2014 by admin

-पराजय के कगार पर भी कांग्रेस की साम्प्रदायिक भाषा: नरेन्द्र मोदी
-घोर सम्प्रदायवाद का नारा देने के बावजूद कांग्रेस मुझसे निपटने में नाकाम: नरेंद्र मोदी
-कांग्रेस का अब सेक्युलरिज्म का नारा छोड़कर घोर सम्प्रदाय का नया नारा
-कांग्रेस प्रिंक रेव्यूलेशन को दे रही है बढ़ावा
-नोएडा के कांग्रेस का टिकट ठुकराकर भाजपा में शामिल हुए रमेशचंद तोमर भी रहे मंचासीन
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पराजय के कगार पर होने के बावजूद भी साम्प्रदायिकता की भाषा बोलने से बाज नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि सेक्युलरिज्म का नारा कांग्रेस के लिए सिर्फ चुनावी नारा था जिसके दम पर वह 40 सालों से देश की जनता को गुमराह करती आ रही है। लेकिन अब देश की जनता की आंखों में इतनी धूल झोंकी जा चुकी है कि उनकी धंुधलाती आंखों से भी सच्चाई साफ दिखने लगी है। नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम क्षेत्र के शिप्रा सनसिटी के मैदान में आयोजित विजय भारत रैली में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
रैली में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस समेत सपा व बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर समाज को तोड़ने व राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का नारा तोड़ना और राज करना है जबकि भाजपा का नारा जोड़ो और विकास करो का है। उन्होंने कांग्रेस व भाजपा की तुलना करते हुए कहा कि सेक्युलरिज्म कांग्रेस के लिए सिर्फ चुनावी नारा है जबकि भाजपा का हर सम्प्रदाय हमारा है। कांग्रेस का तोड़ो और राज करो जबकि भाजपा की विकास की नीति है। कांग्रेस को नाकामियों को छिपाने का बहाना चाहिए जबकि भाजपा को विकास का नया रास्ता बनाना है। कांग्रेस के लिए धर्म एक राजनैतिक हथकंडा है जबकि भाजपा के लिए यह राष्ट्रीय आस्था का विषय है। कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को इस बात का एहसास नहीं था कि एक चाय वाला आकर उससे उसकी कर्मों का हिसाब मांगेगा। कांग्रेस परेशान है कि वह कैसे नरेन्द्र मोदी से निपटे। उसे कहीं से कोई सूरत नजर नहीं आ रही है। उसकी धर्मनिरपेक्षता का खेल खत्म हो चुका है और निराशा में डूबी कांग्रेस को अपनी पराजय साफ नजर आ रही है। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सपा और बसपा के साथ-साथ कांग्रेस केवल कुर्सी के लिए राजनीति करते हैं जबकि भाजपा देश के विकास और जन आवाज के लिए काम करती है। गुजरात में किसानों की समृद्धि के बारे में कहा कि गुजरात में पशु-पालन उद्योग को बढ़ावा देकर वहां के किसानों की आर्थिक तरक्की हुई है जबकि कांग्रेस ने पिं्रक रेव्यूलेशन को बढ़ावा देकर किसानों को कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि भारत में मटन के निर्यात के लिए सब्सिडी दी जाती है जबकि देश में नाॅनवेज खाने वालों को अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। नरेन्द्र मोदी ने केन्द्र सरकार को कमजोर करार देते हुए कहा कि पड़ोसी देश भी कमजोर नेतृत्व के कारण आंख दिखाता है जबकि भाजपा आंख दिखाने नहीं आंख मिलाने में विश्वास रखती है। देश के समुचित विकास के लिए उन्होंने भाजपा को पूर्ण बहुमत वाली कम से कम 300 सीटों पर विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर भाजपा से 4 बार गाजियाबाद से सांसद रहे डा. रमेशचंद तोमर को नरेन्द्र मोदी ने मंच पर ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। डा. रमेशचंद तोमर ने पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी और वह इस बार नोएडा की लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थे। विजय रैली में मंचासीन भाजपा के गाजियाबाद के प्रत्याशी विजय कुमार सिंह उनकी पत्नी भारती सिंह, पूर्व सांसद रमेशचंद तोमर, नोएडा के प्रत्याशी डा. महेश शर्मा, चैधरी कृष्णवीर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष अशोक मोंगा, पूर्व विधायक सुनील शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ब्रजपाल सिंह तेवतिया, वाई.पी. सिंह, अतुल गर्ग, दिनेश गोयल, राजीव शर्मा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, पवन गोयल, मीडिया प्रभारी राजीव अग्रवाल आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह जी कल सायं 6 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगे और उसके बाद 4 कालीदास मार्ग, लखनऊ अपने आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे।

Posted on 04 April 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह जी कल सायं 6 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगे और उसके बाद 4 कालीदास मार्ग, लखनऊ अपने आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे।
श्री सिंह 5 अप्रैल को प्रातः 8 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय आयेंगे और 8 से 9ः30 बजे तक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। श्री सिंह 9ः45 बजे से 11ः30 बजे के बीच जिला कलेक्ट्रट कार्यालय कमरा नं0-19 में लखनऊ लोकसभा सीट के लिए नामांकन करेंगे तथा 11ः30 बजे अपने निवास पर चले जायेंगे।
उक्त जानकारी प्रदेश सहमीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2014
M T W T F S S
« Mar   May »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in