Categorized | लखनऊ.

राजनाथ के समर्थन में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली

Posted on 04 April 2014 by admin

भाजपा के प्रति युवाओं में विशेष रूप से बढ़ रहे आकर्षण का उदाहरण आज पार्टी मुख्यालय पर देखने को मिला। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में आज हजारों की संख्या में नौजवानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। लखनऊ के महापौर डा0 दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, संगठन समन्वयक जयप्रकाश चतुर्वेदी, महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह व राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य जयपाल सिंह ने अन्य दलों सपा, बसपा व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये युवाओं को सदस्यता ग्रहण करायी। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि केवल भाजपा ही परिवार है अन्य दल बाजार हैं। पंकज सिंह ने कहा कि आप सबके समर्थन व सहयोग से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी रिकार्ड मतों से अवश्य जीतेंगे और मोदी जी का प्रधानमंत्री बनना तय है। मनोहर सिंह ने सभी का हार्दिक स्वागत किया।
पार्टी में शामिल होने वालों में प्रुमख रूप से सभासद कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड के शिव सिंह सावरिया कांग्रेस छोड़कर कालीचरन कालेज के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र बहादुर सिंह तथा कांग्रेस के युवा नेता राजेश सिंह व अरमा नर्सिंग होम के डाक्टर आलमगार हुसैन, शैलेन्द्र कक्कड़ एडवोकेट, वकील अहमद, पंकज गुप्ता, ओ0पी0 प्रजापति, कैलाश प्रसाद श्रीवास्तव, बृजेश सिंह व राॅबिन गुप्ता आदि ने हजारों नवजवानों के साथ भाजपा ज्वाइन की। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, सह मीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल, महानगर महामंत्री अनुराग मिश्र अन्नू व राकेश श्रीवास्तव और मुकेश शर्मा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, महानगर उपाध्यक्ष विनोद तिवारी अक्कू तथा युवा नेता शिव सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भारत माता जिन्दाबाद जीतेंगे- जीतेंगे राजनाथ सिंह के नारों से सभास्थल गूंजता रहा।
महामंत्री पंकज सिंह ने आज नेपियर रोड पर पदयात्रा कर जनसम्पर्क किया राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र नीरज सिंह ने आलमबाग कैंट मण्डल-4 में जनसम्पर्क किया, सूर्य नगर में व्यापारियों के साथ बैठक की, आर0डी0एस0ओ0, स्नेह नगर व गढ़ी पीर खाॅ में जनसम्पर्क कर पार्टी के लिए वोट मांगा।
उनके साथ पूर्व सभासद गणेश कन्नौजिया, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, शक्ति तिवारी, भरत द्विवेदी रहे।
श्री राजनाथ सिंह की पत्नी सावित्री सिंह ने आज दर्जनों स्थानो पर जाकर जनसम्पर्क किया। श्रीमती सिंह ने विज़न एकेडमी स्कूल फैजुल्लागंज, लाला लाजपत राय वार्ड, राजेन्द्र नगर, खुर्रम नगर, पन्तनगर, इन्द्रानगर, मण्डल-1 व 3, विकास नगर व हुसैनगंज में जनसम्पर्क कर वोट मांगा। उनके साथ श्रीमती सुमन शुक्ला, रेनू धवन, मनोरमा शुक्ला, अल्का मिश्रा, प्रतिभा सिंह तथा सभासद दिलीप श्रीवास्तव व मण्डल महामंत्री अभिषेक सिन्हा, विनायक पाण्डेय तथा महानगर उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी भी रहे।
………………………………………………………………………………………………………………………………………
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह कल सायं 6 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। यह जानकारी पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने दी।
……………………………………………………………………………………………………………………………………….
महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि आज शहर के सभी 101 वार्डों में संगठन की बैठकें सफल रहीं। भारी संख्या में लोगों का उत्साह भाजपा के प्रति देखने को मिला।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in