Categorized | कानपुर

कल 4-4-2014 दिन शुक्रवार को लोकसभा कानपुर नगर,(43) से भारतीय जनता पार्टी, के यशस्वी प्रत्याशी डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी शुभ मुहूर्त मे अपना नांमाकन करेंगे।

Posted on 04 April 2014 by admin

कल 4-4-2014 दिन शुक्रवार को लोकसभा कानपुर नगर,(43) से भारतीय जनता पार्टी, के यशस्वी प्रत्याशी डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी शुभ मुहूर्त मे अपना नांमाकन करेंगे। कल माननीय डाॅ॰ जोशी जी के नांमाकन जूलूस की तैयारियों को लेकर आज 3-4-2014 को दोपहर 2ः00 बजे सरोजनी नगर, स्थित कानपुर नगर लोकसभा चुनाव के केन्द्रीय चुनाव कार्यलय मे लोकसभा चुनाव संचालन समिति, की एक आवश्यक बैठक हुयी। बैठक की अध्यक्षता महानगर भा.ज.पा अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मैथानी जी ने की। बैठक मे विषय रखते हुये श्री मैथानी ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व हमारी कानपुर नगर लोकसभा से चुनाव के लिए प्रत्याशी है। यह हमारे लिए बडे ही गौरव एंव सौभाग्य की बात हैं। उन्होने कहा कि कल नांमाकन मे डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी के राजनैतिक कद के अनुरूप ही जनसैलाब होना चाहिए। उन्होने कहा कि पूरे महानगर के जनमानस एंव भा.ज.पा कार्यकर्ताओ के उत्साह को देखते हुये मुझे पूरा विश्वास है कि कल के नामांकन जुलूस मे ऐतिहासिक भीड़ एकत्रित होगी। उन्होने कहा कि कल के जनसैलाब से ही विपक्षी दलो के प्रत्याशियो का आत्मविश्वास चरमरा उठेगा। बैठक मे नांमाकन जुलूस की तैयारियो को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। कानपुर नगर लोेकसभा के मीडिया प्रमुख सुनील बजाज ने कहा कि कल प्रातः 10ः00 बजे शिक्षक पार्क नवीन मार्केट से नांमाकन जुलूस प्रारम्भ होगा। उन्होने बताया कि कल सांय 5ः00 बजे बिरसामुन्डा छात्रावास, रावतपुर मे विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित है। जिसमे डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी उपस्थित रहेगे।
बैठक मे प्रमुख रूप से सर्वश्री रवीन्द्र पाटनी, मणिाकन्त जैन, नीलिमा कटियार, सुनील बजाज, डाॅ॰ श्यामबाबू गुप्ता, सूर्यनारायण त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, आनन्द राजपाल, रघुराज सरन गुप्ता, अचल गुप्ता, पूनम कपूर, अतुल मिश्रा, सत्येन्द्र मिश्रा, आलोक मिश्रा, रामबहादुर यादव, हरिभाउ खाडेकर, दीपक अग्रवाल, कैलाश शुक्ला, प्रमिला पाण्डेय, आदि प्रमुख थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in