मतदाताओं को नहीं दिख रही वरूण गाॅधी में अपेक्षित तेज तर्रार छवि

Posted on 04 April 2014 by admin

38 सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के राष्टीय महासचिव व पार्टी प्रत्याषी वरूण गाॅधी ने जनसम्पर्क अभियान के तीसरे दिन सुलतानपुर विधानसभा में मण्डल स्तर पर रोड षो व नुक्कड़ सभाएं कर मांगा वोट। जनपद के चहुॅमुखी विकास का वादा करते हुए जनपद को खुषहाल बनाने का वादा किया। सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र के नौगवा व ढकवा में नुक्कड़ सभा कर कहा कि देष को आगे ले जाने के लिए भाजपा की सरकार बनना बहुत आवष्यक है। जनपद में राजगार मुहैया कराया जायेगी जिससे बेरोजगारी दूर हो जाय।  गौर तलब है कि जनपद के मतदाताओं में जहाॅ वरूण गाॅधी की छवि पैरासूट प्रत्याषी की है वहीं भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी भी पूरे मन से वुनाव करने में रूचि नहीं ले रहे है। भाजपा प्रत्याषी को अपनी उक्त छवि को बदलकर आम जन से तथा पार्टी के साधारण कार्यकताओं के बीच अपनापन का व्यवहार प्रदर्षित करना चाहिए। लोगों ने चर्चा के दौरान बताया कि देष में मोदी लहर तो चल रही है किन्तु प्रत्याषी के व्यक्तित्व व व्यवहार से उसके जीतने में काफी मदद मिलेगी। एक बात और  विचारणीय है कि जहाॅ  पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व तथा पार्टी संगठन नरेन्द्र मोदी को  प्रधानमंत्री पद का प्रत्याषी घाषित किया है और उन्हीं के भरोसे केन्द्र में सरकार बनाने के आषावान हैं वहीं सुलतानपुर के भाजपा प्रत्याषी द्वारा रोड ष्षो तथा नुक्कड़ सभाओं के दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जाने वाले नरेन्द्र मोदी के नारों का विरेाध करना सभी को नागवार लग रहा है। वरूण गाॅधी जहाॅ पार्टी के राष्टीय महासचिव व कद्दावर नेता हैं तो वहीं नरेन्द्र मोदी के सहारे भारतीय जनता पार्टी चुनावी बैतरणी पार करने जा रही है । नरेन्द्र मोदी फैक्टर को किसी भी पार्टी के नेता नकार नहीं पा रहे हैं तो ऐसे में वरूण गाॅधी द्वारा नरेन्द्र मोदी के नारे को नजर अन्दाज करना जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in