कांग्रेस प्रत्याषी ने जन सम्पर्क कर मांगा वोट

Posted on 04 April 2014 by admin

लोकसभा क्षेत्र सुलतानपुर की सीट से कांग्रेस प्रत्याषी रानी अमीता ंिसह ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को जारी रखते हुए वृहस्पतिवार को वि0ख0-जयसिंहपुर की न्याय पंचायत-महमूदपुर सेमरी के अन्तर्गत आने वाली ग्राम सभाओं निदूरा, चोरमा, मैकोडीह, महमूदपुर सेमरी एवं लहौटा में दौरा कर जनसम्पर्क किया। निदूरा में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए रानी अमीता सिंह ने कहा कि श्रीमती सोनिया गाॅधी जी ने सुलतानपुर से उन्हें प्रत्याषी बनाकर सुलतानपुर की महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। सुलतानपुर में 2009 के चुनाव में 24 वर्षों बाद कांग्रेस पार्टी की विजय हुई। उसी कड़ी को और अधिक मजबूत करने के लिए मैं आपके बीच हूॅ। आपके क्षेत्र में सांसद जी ने छोटे से लेकर बडे काम को बडी आसानी से कराया। जिसमें सुलतानपुर के लोगों को हैण्डपम्प, सोलर लाइट तथा क्षेत्र के मजबूर लोगों के लिए आंखों का निःषुल्क आप्रेषन, विकलांगों के लिए आवश्यक उपकरण एवं गरीब तबके के लोगों की कन्याओं का निःषुल्क विवाह कराया। इसके अतिरिक्त माॅडल स्कूल, रेलवे स्टेषन का सौंदर्यीकरण, नई गाडियों का ठहराव, ओवरव्रिज का निर्माण, सम्पर्क मार्गों का निर्माण आदि क्षेत्र के विकास के लिए किया अन्य महत्वपूर्ण काम किये। इसके साथ साथ सुलतानपुर में अमन चैन, साम्प्रदायिक सौहार्द, भाईचारा, अपनत्व एवं प्रेम की भावना कायम रखकर एक आदर्ष समाज का निर्माण किया जायेगा।  इस अवसर पर प्रमुख रुप से ओ0पी0 चैधरी, हर्ष नरायण मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष, विनोद सिंह लहौटा, अखिलेष प्रताप ंिमश्रा दाढी, कामता प्रसाद दूबे, दया शंकर पाण्डेय, पप्पू निषाद, सभाजीत निषाद, खुषीराम यादव आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in