Archive | October 26th, 2017

पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त भाजपा गोरखपुर महानगर मंत्री पार्टी से निष्काषित

Posted on 26 October 2017 by admin

लखनऊ 25 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा गोरखपुर महानगर मंत्री श्रीमती सरिता सिंह को पार्टी से निष्काषित किया गया।
प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने पत्र जारी कर जानकारी दी कि महानगर मंत्री भाजपा गोरखपुर श्रीमती सरिता सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने एवं पार्टी की छवि खराब करने के कारण माननीय प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षो के लिए निष्काषित कर दिया है।

Comments (0)

30 अक्टूबर से प्रत्येक सोम-मंगल को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर जन सहयोग केन्द्र

Posted on 26 October 2017 by admin

लखनऊ 25 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में जन सहयेाग केन्द्र 30 अक्टूबर से प्रत्येक सोमवार एवं मंगलवार को जनसमस्याओं के समाधान के लिए खुलेगा तब तक पूर्व की भांति व्यवस्था अनवरत जारी रहेगी। मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा जनसमस्याओं के निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों से जनता की समस्याओं के समाधान के कई केन्द्र स्थापित हुए।
मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ के द्वारा मुख्यमंत्री आवास, जनता के लिए मंत्रियों के आवास और दफ्तर के खुले दरवाजे, विधानसभाओं में विधायकों द्वारा प्रारम्भ किए जन सहयोग केन्द्र तथा शीघ्र ही प्रारम्भ होने वाली 24 घण्टे की हेल्पलाइन से जनता की समस्याओं के समाधान के कई केन्द्र बन गए है। जिससे किसी भी एक स्थान पर जनसमस्याओं को अधिक संख्या में पहुंचाना कम हुआ है। इसके साथ ही जनसमस्याओं का दु्रतगति से निस्तारण ने भी जन सहयोग केन्द्र पर अधिकाधिक संख्या में आने वाली समस्याओं का दबाव कम किया है।
प्रदेश कार्यालय में अब प्रत्येक सोमवार-मंगलवार को जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार और संगठन जनता के दरबार में उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार-मंगलवार को प्रदेश सरकार के मंत्री के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री श्रीमती मंजू दिलेर, द्वितीय सोमवार-मंगलवार को प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश रावत एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, तृतीय सोमवार-मंगलवार को प्रदेश उपाध्याय प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश एवं चतुर्थ सोमवार-मंगलवार को प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह एवं श्रीमती रंजना उपाध्याय जनसमस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। सम्पर्क के लिए आनंद पाण्डेय की जिम्मेदारी रहेगी।

Comments (0)

किसानों की आय दोगुनी करने को सरकार संकल्पित - स्वाति सिंह

Posted on 26 October 2017 by admin

26 अक्टूबर को जन सहयोग केन्द्र पर राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह रहेंगे उपस्थित
लखनऊ 25 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के अनवरत समाधान के क्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह जनसहयोग केन्द्र पर उपस्थित रही। श्रीमती सिंह ने कहा कि सरकार हर समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रही है और अब सुशासन दिखने लगा है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार संकल्पित है।
03एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण कृषि निर्यात, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण (एमओएस) विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह ने जनसहयोग केन्द्र पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मण्डी परिषद की सड़के गढ्ढ़ा मुक्त हो रही है। प्रथम चरण का कार्य प्रगति पर है। गांवो में सड़क निर्माण से गांव विकास की मुुख्यधारा से जुड़ेंगे। श्रीमती सिंह ने कहा कि किसानों के हित में मण्डियों को सुदृढ़ किया जायेगा। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार संकल्पित है। पिछली सरकारों की तरह मण्डियां कंस्ट्रक्शन कंपनी की तरह काम नहीं करेंगी बल्कि किसानों के हित में काम करेगी।
श्रीमती सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ से बचाव की तैयारी में अति संवेदनशीलता दिखाई है। मुख्यमंत्री जी स्वयं नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गये तथा अधिकारी भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे। नेपाल से आया पानी खतरे के निशान से डेढ़ फीट ऊपर बह रहा था। फिर भी कोई जनधन की हानि नहीं हुई। यह बाढ़ से निपटने की पूर्व तैयारी का ही नतीजा था।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह’ जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

भाजपा सरकार बनने के बाद विकास कार्यो में तेजी आई - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 26 October 2017 by admin

चंदौली/लखनऊ 25 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वाराणसी एवं चंदौली में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मलित रहें।
डा0 पाण्डेय ने चंदौली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों में तेजी आई है, प्रदेश जो विकास की मुख्यधारा से अलग हो गया था अब योगी जी के नेतृत्व में पुनः विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा विकास के कार्यों में जहां हमारे मंत्री और विधायक लगातार निगरानी कर रहे हैं वही प्रदेश के अधिकारियों को भी विकास के मामले में संवेदनशील बनाया जा रहा है।
डा0 पाण्डेय ने चंदौली के महेन्द्र प्रताप टेक्निकल काॅलेज प्रागंण में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पिछड़े हुए विकास को लेकर लगातार गंभीर हैं और हमारी सरकार में पूर्वी उत्तर प्रदेश के हर जनपद का समग्र विकास किया जाएगा उन्होंने कहा चंदौली में पुल की मांग काफी समय से हो रही थी। उस सपने को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूरा किया जा रहा है साथ ही चंदौली में ट्रामा सेंटर भी शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। इसके साथ तमाम छोटी बड़ी परियोजनाओं पर सरकार लगातार ध्यान देते हुए उनको पूरा करने के लिए तत्पर है। आने वाले समय में चंदौली पिछड़ा नहीं बल्कि एक विकसित जिले के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।

Comments (0)

छठ पर्व की शुभकामनाएं

Posted on 26 October 2017 by admin

लखनऊ 25 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने छठ पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि एवं ऐश्वर्य के पञ्चामृत से पूरित मंगलकामनाएं प्रेषित की। साथ ही सूर्य देव से प्रदेश की खुसहाली तथा जन-गण-मन के उत्थान की प्रार्थना की।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2017
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in