Categorized | लखनऊ.

किसानों की आय दोगुनी करने को सरकार संकल्पित - स्वाति सिंह

Posted on 26 October 2017 by admin

26 अक्टूबर को जन सहयोग केन्द्र पर राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह रहेंगे उपस्थित
लखनऊ 25 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के अनवरत समाधान के क्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह जनसहयोग केन्द्र पर उपस्थित रही। श्रीमती सिंह ने कहा कि सरकार हर समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रही है और अब सुशासन दिखने लगा है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार संकल्पित है।
03एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण कृषि निर्यात, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण (एमओएस) विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह ने जनसहयोग केन्द्र पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मण्डी परिषद की सड़के गढ्ढ़ा मुक्त हो रही है। प्रथम चरण का कार्य प्रगति पर है। गांवो में सड़क निर्माण से गांव विकास की मुुख्यधारा से जुड़ेंगे। श्रीमती सिंह ने कहा कि किसानों के हित में मण्डियों को सुदृढ़ किया जायेगा। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार संकल्पित है। पिछली सरकारों की तरह मण्डियां कंस्ट्रक्शन कंपनी की तरह काम नहीं करेंगी बल्कि किसानों के हित में काम करेगी।
श्रीमती सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ से बचाव की तैयारी में अति संवेदनशीलता दिखाई है। मुख्यमंत्री जी स्वयं नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गये तथा अधिकारी भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे। नेपाल से आया पानी खतरे के निशान से डेढ़ फीट ऊपर बह रहा था। फिर भी कोई जनधन की हानि नहीं हुई। यह बाढ़ से निपटने की पूर्व तैयारी का ही नतीजा था।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह’ जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in