Archive | June 2nd, 2017

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जनसमस्यों का समाधान, 29 लाख मीट्रिक टन गेहूँ खरीद चुकी है सरकार - सूर्य प्रताप शाही

Posted on 02 June 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में जनता की समस्याओं के निस्तारण का अनवरत क्रम एक माह पूरा कर जारी रहा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित। श्री शाही ने कहा 29 लाख मीट्रिक टन गेहूॅ खरीद से किसानों की खुशहाली की प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है सरकार। राजस्व विभाग और बैंकों से सीमांत ओर लघु किसानों की कर्ज माफी के लिए आंकड़े मंगाए गए, प्रक्रिया प्रगति की ओर है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सुबह 10 बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक जन सुनवाई में जुटे, विभागीय बैठक से लौटकर दोपहर 01 बजे से पुनः जनता के दरबार में हाजिर हुए, और जनता की समस्याओं को निपटाया। प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद और प्रदेश मंत्री शंकर गिरी भी समस्या समाधान के काम में जुटे रहे। श्री शाही ने कहा कि जन सहयोग केन्द्र को एक माह हो चुका है। न्यायिक प्रक्रिया के अन्तर्गत आने वाले मामलों को छोड़कर सभी समस्याओं का समाधान हुआ है। कुछ मामलों में जिला, तहसील स्तर से रिर्पोट आने में विलम्ब हो सकता है समस्याओं के निदान हेतु सभी सम्यक प्रयास किए जा रहा है।
21श्री शाही ने पत्रकारों के प्रश्नों का जबाव देते हुए कहा कि अब तक 29 लाख मीट्रिक टन गेहूॅ की खरीद हो चुकी है जो कि पिछली सरकार की साढ़े सात लाख मीट्रिक टन गेहूॅ खरीद से चार गुना अधिक है। अब तक गेहूॅ का 4 हजार 500 करोड़ रूपये भुगतान किया जा चुका है। गेहूॅ खरीद को लेकर प्रदेश में कही असंतोष नहीं है। कृषि की स्थिति सुदृढ़ीकरण के लिए आज बैठक थी। राजस्व विभाग और बैंको से सीमांत एवं लघु किसानों की कर्ज माफी के लिए आंकड़े उपलब्ध कराए है। आंध्र प्रदेश में हुई किसान कर्ज माफी से जानकारी जुटाई जा रही है। जीडीपी ग्रोथ पर कहा कि जीडीपी की दर सकारात्मक है और यूपीए सरकार के दौर से आगे है, अभी और आगे जाएगी। उन्होंने कहा कि शिवपाल जी सपा के कार्यकर्ताओं की अराजकता की बात कर रहे है, भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित है वह कभी अराजकता नहीं फैला सकता।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 02 जून को सुबह 11 बजे से 01 बजे तक राज्यमंत्री मंत्री गिरीश चन्द्र यादव जी जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगी। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर की घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के सख्त निर्देश दिये

Posted on 02 June 2017 by admin

घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए

घटना के मृतक के आश्रितों को 5 लाख रु० की आर्थिक मदद प्रदान किये जाने की घोषणा

प्रदेश सरकार द्वारा पीड़ित परिवार की महिलाओं एवं अन्य सदस्यों को शिक्षा सहायता, आर्थिक एवं सुरक्षा सहायता उपलब्ध करायी जाएगी

राज्य सरकार कानून-व्यवस्था के मामले में किसी भी प्रकार की समझौता नहीं करती
press1उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अधिकारियों को जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर की घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के सख्त निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी आपराधिक तत्व ऐसा करने का दुःसाहस न कर सके।
मुख्यमंत्री जी आज शास्त्री भवन में घटना के प्रभावितों से भेंट कर रहे थे। मुलाकात के दौरान विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह तथा जेवर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री मोहम्मद यूनुस भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री जी ने पीड़ित परिवार की बात को सहानुभूतिपूर्वक सुना और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
योगी जी ने घटना के मृतक के आश्रितों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान किये जाने की घोषणा की। उन्होंने प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पीड़ित परिवार की महिलाओं एवं अन्य सदस्यों को शिक्षा सहायता, आर्थिक एवं सुरक्षा सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।
मुख्यमंत्री जी से मुलाकात के दौरान विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने उन्हें अवगत कराया कि वर्ष 2015 तथा 2016 में यमुना एक्सप्रेस-वे के आसपास लूट की आपराधिक घटनाएं हुई थीं, जिनमें से बड़ी संख्या में पंजीकृत नहीं की गयीं। जो अभियोग दर्ज किये गये उनकी विवेचना भी ठीक से नहीं की गयी, जिसकी वजह से उस क्षेत्र में बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था के मामले में किसी भी प्रकार की समझौता नहीं करती हैं। प्रदेश सरकार यह तय कर चुकी है कि अपराध तथा अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं होगी।
जेवर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री मोहम्मद यूनुस ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से भेंट के बाद उन्हें भरोसा हो गया है कि प्रभावितों के साथ न्याय किया जाएगा। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

Posted on 02 June 2017 by admin

योग दिवस से पहले सम्पूर्ण लखनऊ नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जाए

सड़कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ऊर्जा दक्षता एवं कम विद्युत खपत
के लिए एल०ई०डी० बल्ब लगाए जाएं

रमाबाई अम्बेडकर मैदान के आसपास उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं
की आवश्यकतानुसार मरम्मत करायी जाए

आयोजन के दिन पूरे नगर में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था
सुनिश्चित कराने के निर्देश
4उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2017) के लिए की जा रही तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने निर्देशित किया कि योग दिवस के पूर्व सम्पूर्ण लखनऊ नगर में स्वच्छता के लिए अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही, सड़कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ऊर्जा दक्षता एवं कम विद्युत खपत के लिए एल०ई०डी० बल्ब लगाए जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम स्थल रमाबाई अम्बेडकर मैदान के आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके आसपास उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकतानुसार मरम्मत करायी जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम स्थल के अतिरिक्त प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों, तहसीलों, एवं विकास खण्डों के सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों एवं पार्काें में भी व्यापक रूप से योग कार्यक्रम सम्पादित कराने के लिए व्यवस्था मुकम्मल करायी जाए। साथ ही, लखनऊ नगर के अन्य सार्वजनिक स्थानों एवं पार्काें में आम नागरिकों की सुविधा हेतु एल०ई०डी० स्क्रीन लगाकर लाइव टेलीकास्ट कराने एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए भी कहा।
योगी जी ने कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित समितियों को अपने दायित्वों का पूरी गम्भीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम से पूर्व 7 जून, 2017 को आयुष विभाग द्वारा राजभवन में योग दिवस के कर्टन रेजर के रूप में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन 452 योग प्रशिक्षकों को विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के लिए नामित किया गया है। उनके सहयोग से लोगों को अधिक से अधिक पारंगता के साथ योग करने का प्रशिक्षण दिलाया जाए। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लोगों को निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप टी-शर्ट उपलब्ध कराने तथा कार्यक्रम स्थल तक प्रतिभागियों को लाने हेतु बसों की मुकम्मल व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों से सम्बन्धित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए बनाये गये व्हाट्सएप ग्रुप का समुचित उपयोग करने का निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करायी जाए।
ज्ञातव्य है कि 21 जून, 2017 को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ करीब 70,000 लोग प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपेक्स स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें सचिव आयुष, भारत सरकार तथा मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सहित 15 अधिकारी शामिल किये गये हैं, जिनमें पुलिस महानिदेशक तथा प्रमुख सचिव गृह भी सदस्य के रूप में नामित हैं। इसके अलावा, को-आर्डिनेशन कमेटी, सिक्योरिटी कमेटी, साइट कमेटी, योगा आॅर्गेनाइजिंग कमेटी, ट्रान्सपोर्ट कमेटी, मीडिया एडवर्टाइजिंग एण्ड मार्केटिंग कमेटी, स्वच्छता एवं सौन्दर्यीकरण कमेटी तथा आमंत्रण पत्रों की तैयारी वितरण एवं पार्किंग हेतु भी कमेटी का गठन किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम शासकीय नहीं बल्कि जनसामान्य का योग कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में पतंजलि संस्थान, आर्ट आॅफ लिविंग, मोक्षायतन, ब्रह्मकुमारी, देव संस्कृति जैसी संस्थाओं के अलावा एन०सी०सी०, एन०एस०एस०, सी०आर०पी०एफ०, बी०एस०एफ०, सेना सहित राज्य सरकार के कई विभाग भी प्रतिभाग कर रहे हैं।
बैठक में सभी सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

प्रदेश की कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए बीट सिपाही से लेकर ऊपर तक के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए: मुख्यमंत्री

Posted on 02 June 2017 by admin

प्रदेश की कानून-व्यवस्था बनाये रखना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता

कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए प्रत्येक जनपद में एक
राजपत्रित अधिकारी को नामित किया जाए

प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग से अधिकांश घटनाओं को रोका जा सकता है: योगी जी

कानून-व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों
की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए बीट सिपाही से लेकर ऊपर तक के सभी पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिये हैं। कानून-व्यवस्था से सम्बन्धित घटनाओं में जिन पुलिस कार्मिकों की लापरवाही सिद्ध हो उनके विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था बनाये रखना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह एवं पुलिस महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग पर बल देते हुए कहा कि इसके लिए प्रत्येक जनपद में एक राजपत्रित अधिकारी को नामित किया जाए। नामित अधिकारी कम्युनिटी पुलिसिंग की लगातार समीक्षा कर इस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए जिम्मेदार एवं जवाबदेह माना जाएगा। उन्होंने पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
योगी जी ने डायल-100 व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं चैकस बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि इस व्यवस्था के तहत, जनपदों को वाहन सहित पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को अपने जनपद से सम्बन्धित डायल-100 व्यवस्था की प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सूचना प्राप्त होने पर समय से डायल-100 का वाहन मौके पर न पहुंचने पर सम्बन्धित पुलिस कार्मिकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सतर्क बनाने पर बल दिया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पर्याप्त एवं प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग से कानून-व्यवस्था सम्बन्धी अधिकांश घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने सघन एवं लगातार पेट्रोलिंग पर बल देते हुए कहा कि थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सड़कों के किनारे अस्थायी रूप से झोपड़ी बनाकर रहने वालों का भी सत्यापन करना चाहिए। अधीनस्थ कार्मिकों द्वारा की जा रही पेट्रोलिंग का लगातार फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी पूरी गम्भीरता से पेट्रोलिंग व्यवस्था की समीक्षा करें तथा लापरवाह कार्मिकों के विरुद्ध सख्ती भी करें। उन्होंने आगाह किया कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हें हर हाल में अपने दायित्वों का पूरी तत्परता एवं कर्मठता से निर्वहन करना होगा।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2017
M T W T F S S
« May   Jul »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in