Categorized | लखनऊ.

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जनसमस्यों का समाधान, 29 लाख मीट्रिक टन गेहूँ खरीद चुकी है सरकार - सूर्य प्रताप शाही

Posted on 02 June 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में जनता की समस्याओं के निस्तारण का अनवरत क्रम एक माह पूरा कर जारी रहा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित। श्री शाही ने कहा 29 लाख मीट्रिक टन गेहूॅ खरीद से किसानों की खुशहाली की प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है सरकार। राजस्व विभाग और बैंकों से सीमांत ओर लघु किसानों की कर्ज माफी के लिए आंकड़े मंगाए गए, प्रक्रिया प्रगति की ओर है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सुबह 10 बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक जन सुनवाई में जुटे, विभागीय बैठक से लौटकर दोपहर 01 बजे से पुनः जनता के दरबार में हाजिर हुए, और जनता की समस्याओं को निपटाया। प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद और प्रदेश मंत्री शंकर गिरी भी समस्या समाधान के काम में जुटे रहे। श्री शाही ने कहा कि जन सहयोग केन्द्र को एक माह हो चुका है। न्यायिक प्रक्रिया के अन्तर्गत आने वाले मामलों को छोड़कर सभी समस्याओं का समाधान हुआ है। कुछ मामलों में जिला, तहसील स्तर से रिर्पोट आने में विलम्ब हो सकता है समस्याओं के निदान हेतु सभी सम्यक प्रयास किए जा रहा है।
21श्री शाही ने पत्रकारों के प्रश्नों का जबाव देते हुए कहा कि अब तक 29 लाख मीट्रिक टन गेहूॅ की खरीद हो चुकी है जो कि पिछली सरकार की साढ़े सात लाख मीट्रिक टन गेहूॅ खरीद से चार गुना अधिक है। अब तक गेहूॅ का 4 हजार 500 करोड़ रूपये भुगतान किया जा चुका है। गेहूॅ खरीद को लेकर प्रदेश में कही असंतोष नहीं है। कृषि की स्थिति सुदृढ़ीकरण के लिए आज बैठक थी। राजस्व विभाग और बैंको से सीमांत एवं लघु किसानों की कर्ज माफी के लिए आंकड़े उपलब्ध कराए है। आंध्र प्रदेश में हुई किसान कर्ज माफी से जानकारी जुटाई जा रही है। जीडीपी ग्रोथ पर कहा कि जीडीपी की दर सकारात्मक है और यूपीए सरकार के दौर से आगे है, अभी और आगे जाएगी। उन्होंने कहा कि शिवपाल जी सपा के कार्यकर्ताओं की अराजकता की बात कर रहे है, भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित है वह कभी अराजकता नहीं फैला सकता।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 02 जून को सुबह 11 बजे से 01 बजे तक राज्यमंत्री मंत्री गिरीश चन्द्र यादव जी जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगी। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in