Archive | April 30th, 2017

प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति 1 व 2 मई को लखनऊ में

Posted on 30 April 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति 1 व 2 मई को साइन्टिफिक कनवेन्शन सेन्टर लखनऊ में आयोजित होगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद यह पहली कार्यसमिति है। कार्य समिति का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ जी एवं समापन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित भाई शाह जी करेंगें।
डाॅ0 मिश्र ने बताया कि कल 1 मई को 12 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी तथा शाम 4 बजे कार्यसमिति का उद्घाटन होगा। 2 मई को 2ः30 बजे समापन सत्र को मा0 अमित भाई शाह जी सम्बोधित करेगें।
डाॅ0 मिश्र ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) मंत्री शिव प्रकाश जी, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, अनिल जैन, केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल सदस्य डाॅ0 मुरली मनोहर जोशी, केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, उत्तर प्रदेश के सभी केन्द्रीय मंत्री, केन्द्रीय पदाधिकारीगण, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश पदाधिकारीगण, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण,सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्रीगण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्रीय प्रभारी रामेश्वर चैरसिया, रमेश विधूड़ी, सुनील ओझा एवं वीरेन्द्र खटिक आदि अनेक प्रमुख नेतागण उपस्थित रहेगे।

Comments (0)

यू.पी. फूड एवं सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर्स/आफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

Posted on 30 April 2017 by admin

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से किया गया जोरदार स्वागत
यू.पी. फूड एवं सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर्स/आफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव भारी गहमा-गहमी के साथ गोमतीनगर स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्पन्न हुआ। अजय प्रताप सिंह क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को अध्यक्ष एवं कमलेश चन्द्र मौर्य (आपूर्ति) को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। त्रिलोकी नाथ चैरसिया-महामंत्री, दीपक सिंह तोमर-वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धनंजय कुमार सिंह-उपाध्यक्ष व चन्द्रकेश यादव-कोषाध्यक्ष चुने गये। यह चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी श्री राम कृष्ण पाण्डेय की देख रेख में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशियेां में नमिता मिश्रा, रामनरायन मिश्र व अजय प्रताप सिंह ने नामांकन किया था। जिसमें अजय प्रताप सिंह 664 मत पाकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। नमिता मिश्रा को 79 व राम नरायन मिश्र को 182 मत ही प्राप्त हुये।
उपाध्यक्ष (आपूर्ति) पद के 3 प्रत्याशियों में जितेन्द्र पाठक को 85, अर्पिता उपाध्याय को 279 व कमलेश चन्द्र मौर्य को 337 मत प्राप्त हुये। अधिक मत प्राप्त करते हुए कमलेश चन्द्र मौर्य को उपाध्यक्ष (आपूर्ति) निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष (विपणन) पद पर 2 प्रत्याशियों में धनंजय कुमार सिंह को 614 मत प्राप्त हुआ, वहीं मुकेश कुमार को मात्र 276 मत ही मिला। महामंत्री पद हेतु त्रिलेकी नाथ चैरसिया एक मात्र अकेले प्रत्याशी थे जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही उपस्थित आपूर्ति विभाग के जितेन्द्र पाठक, अन्नद प्रकाश, देवेन्द्र प्रकाश सिंह, दीप जैन, दिवाकर शर्मा, शिव कुमार मिश्र, अतुल सिंह, निर्भय सिंह आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गर्म जोशी के साथ जोरदार स्वागत किया।
अपने सम्बोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व उपाध्यक्ष कमलेश चन्द्र मौर्य ने कहा कि संगठन की और से मुझे जो दायित्व मिला है, इसे बखूबी ईमानदारी के साथ निभाया जायेगा। संगठन की बातों को शासन स्तर पर रखने के लिए पूर जोर पैरवी की जायेगी। संगठन के किसी भी साथी की आवाज को शासन स्तर पर उठाने की जब भी जरूरत पड़ेगी, तो हम सदैव उसके साथ रहेंगे।

Comments (0)

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों की हुई समीक्षा

Posted on 30 April 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों की समीक्षा बैठक में प्रत्येक दायित्व का बारीकी से फीडबैक लिया गया। प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में कार्यसमिति को यादगार बनाने के दिए गए मूलमंत्र।
up-bjp-meetingभाजपा प्रदेश कार्यसमिति 01 व 02 मई को कन्वेन्शन सेंटर लखनऊ में आयोजित होनी है। कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य जी के साथ ही प्रदेश में निवास करने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश के स्थाई आमंत्रित सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश मीडिया विभाग, प्रदेश मोर्चा के अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों सहित लगभग पांच सौ से अधिक लोग सम्मलित होंगे।
प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक से आवास, भोजन, स्वच्छता, पेयजल, साज-सज्जा, रजिस्ट्रेशन, मीडिया, पार्किग, मंच, चिकित्सा समेत अतिथियों के आवागमन हेतु रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा हुई और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जी-जान से जुटने के लिए कहा गया। कार्यसमिति अविस्मरणीय हो इसके लिए सभी ने संकल्प लिया। व्यवस्थाओं का दायित्व लिए लोगों ने अपनी कार्यप्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, महेश श्रीवास्तव, गोविंद नारायण शुक्ला, महापौर सुरेश अवस्थी, भारत दीक्षित, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, आलोक अवस्थी, मुकेश शर्मा, अतुल अवस्थी, गोविंद पाण्डेय, त्रिलोक अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, दिनेश तिवारी, रामकृष्ण यादव, घनश्याम अग्रवाल, पुष्कर शुक्ला, मान सिंह, रमेश कपूर बाबा, टिंकू सोनकर, विवेक सिंह तोमर, सुनील यादव, अतुल दीक्षित, राजीव मिश्रा, नीरज सिंह, हरसरनलाल गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों को अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्रियों को चिन्हित कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए

Posted on 30 April 2017 by admin

किसी भी स्थिति में आबादी क्षेत्र में न तो पटाखा फैक्ट्रियों का संचालन हो और न ही तैयार पटाखों अथवा पटाखों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री का भण्डारण हो: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने साहिबाबाद की घटना का लिया संज्ञान, हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने साहिबाबाद, गाजियाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना को दुःखद बताते हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए सभी जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जनपद में व्यापक पड़ताल कर अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्रियों को चिन्हित करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि बगैर लाइसेंस किसी भी फैक्ट्री का संचालन न हो तथा जिन फैक्ट्रियों को लाइसेंस निर्गत किए गए हैं, उनका संचालन भी निर्धारित मानकों के अनुरूप हो।
श्री योगी ने अधिकारियों को इस बात पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में आबादी क्षेत्र में न तो पटाखा फैक्ट्रियों का संचालन हो और न ही तैयार पटाखों अथवा पटाखों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री का भण्डारण हो।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की घटना के सम्बन्ध में मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट तलब की

Posted on 30 April 2017 by admin

विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए

कुलपति के साथ समीक्षा करते हुए उनका त्वरित निस्तारण कराया जाए
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक से सम्पूर्ण घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने यह निर्देश भी दिए हैं कि विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए कुलपति के साथ समीक्षा करते हुए उनका त्वरित निस्तारण कराया जाए।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2017
M T W T F S S
« Mar   May »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
-->









 Type in