Categorized | लखनऊ.

यू.पी. फूड एवं सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर्स/आफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

Posted on 30 April 2017 by admin

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से किया गया जोरदार स्वागत
यू.पी. फूड एवं सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर्स/आफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव भारी गहमा-गहमी के साथ गोमतीनगर स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्पन्न हुआ। अजय प्रताप सिंह क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को अध्यक्ष एवं कमलेश चन्द्र मौर्य (आपूर्ति) को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। त्रिलोकी नाथ चैरसिया-महामंत्री, दीपक सिंह तोमर-वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धनंजय कुमार सिंह-उपाध्यक्ष व चन्द्रकेश यादव-कोषाध्यक्ष चुने गये। यह चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी श्री राम कृष्ण पाण्डेय की देख रेख में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशियेां में नमिता मिश्रा, रामनरायन मिश्र व अजय प्रताप सिंह ने नामांकन किया था। जिसमें अजय प्रताप सिंह 664 मत पाकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। नमिता मिश्रा को 79 व राम नरायन मिश्र को 182 मत ही प्राप्त हुये।
उपाध्यक्ष (आपूर्ति) पद के 3 प्रत्याशियों में जितेन्द्र पाठक को 85, अर्पिता उपाध्याय को 279 व कमलेश चन्द्र मौर्य को 337 मत प्राप्त हुये। अधिक मत प्राप्त करते हुए कमलेश चन्द्र मौर्य को उपाध्यक्ष (आपूर्ति) निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष (विपणन) पद पर 2 प्रत्याशियों में धनंजय कुमार सिंह को 614 मत प्राप्त हुआ, वहीं मुकेश कुमार को मात्र 276 मत ही मिला। महामंत्री पद हेतु त्रिलेकी नाथ चैरसिया एक मात्र अकेले प्रत्याशी थे जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही उपस्थित आपूर्ति विभाग के जितेन्द्र पाठक, अन्नद प्रकाश, देवेन्द्र प्रकाश सिंह, दीप जैन, दिवाकर शर्मा, शिव कुमार मिश्र, अतुल सिंह, निर्भय सिंह आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गर्म जोशी के साथ जोरदार स्वागत किया।
अपने सम्बोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व उपाध्यक्ष कमलेश चन्द्र मौर्य ने कहा कि संगठन की और से मुझे जो दायित्व मिला है, इसे बखूबी ईमानदारी के साथ निभाया जायेगा। संगठन की बातों को शासन स्तर पर रखने के लिए पूर जोर पैरवी की जायेगी। संगठन के किसी भी साथी की आवाज को शासन स्तर पर उठाने की जब भी जरूरत पड़ेगी, तो हम सदैव उसके साथ रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in