मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों को अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्रियों को चिन्हित कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए

Posted on 30 April 2017 by admin

किसी भी स्थिति में आबादी क्षेत्र में न तो पटाखा फैक्ट्रियों का संचालन हो और न ही तैयार पटाखों अथवा पटाखों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री का भण्डारण हो: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने साहिबाबाद की घटना का लिया संज्ञान, हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने साहिबाबाद, गाजियाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना को दुःखद बताते हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए सभी जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जनपद में व्यापक पड़ताल कर अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्रियों को चिन्हित करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि बगैर लाइसेंस किसी भी फैक्ट्री का संचालन न हो तथा जिन फैक्ट्रियों को लाइसेंस निर्गत किए गए हैं, उनका संचालन भी निर्धारित मानकों के अनुरूप हो।
श्री योगी ने अधिकारियों को इस बात पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में आबादी क्षेत्र में न तो पटाखा फैक्ट्रियों का संचालन हो और न ही तैयार पटाखों अथवा पटाखों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री का भण्डारण हो।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in