Archive | October 27th, 2017

भारत की छवि को नुकसान पहुंच रहा है

Posted on 27 October 2017 by admin

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आगरा के विश्व प्रसिद्ध ताजमहल दौरे के दौरान फतेहपुर सीकरी में विदेशी दम्पत्ति के साथ अराजक तत्वों द्वारा की गयी मारपीट से सिर्फ उत्तर प्रदेश की नहीं बल्कि पूरे देश की छवि विश्व के पर्यटन पटल पर धूमिल हुई है तथा इस घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ है और इस अमानवीय घटना के चलते देश के पर्यटन उद्योग को गहरा अघात पहुंचा है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि इस घटना की पुष्टि स्वयं केन्द्रीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज एवं विदेश राज्यमंत्री श्री अल्फांस ने घटना के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चिन्ता व्यक्त करते हुए पर्यटन उद्योग को क्षति पहुंचने की आशंका जाहिर की है।
प्रवक्ता ने कहा कि जबसे देश व प्रदेश में भाजपा की सरकारें आयी हैं कभी लवजेहाद, कभी बीफ, कभी गौरक्षा के नाम पर भाजपा के समर्थक या इनकी समान विचारधारा के लोगों द्वारा कभी भी किसी इंसान को मार डाला जाता है या पीटा जाता है जो कि लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है। इस तरह की घटनाओं से समूचे विश्व में भारत की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।
जहां तक योगी जी के अपने आगरा दौरे में ताजमहल के आसपास झाड़ू लगाने का काम किया गया वहीं कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि बेहतर हो कि योगी जी समाज में फैले हुए उन अराजकतत्वों की सफाई करने में ज्यादा ध्यान देते तो आज फतेहपुरी सीकरी जैसी घटना न होती। विदेशी पर्यटक की सुरक्षा का पूरा इंतजाम प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है, इससे यह भी साबित हो गया है कि प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी एसएसपी और एडीजी के बयानों में विरोधाभास होने से प्रशासन किस कदर लापरवाह है परिलक्षित हुआ है।

Comments (0)

ज्यादा सीटों पर जिताने का संकल्प जताया

Posted on 27 October 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज चार पूर्व विधायकों सहित बसपा, राष्ट्रीय लोकदल और कांग्रेस के कई प्रमुख नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूती देने और सन् 2019 के लोकसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जिताने का संकल्प जताया।
श्री यादव ने आगरा के पूर्व बसपा विधायक श्री मधु सूदन शर्मा, बस्ती के तीन बार बसपा पार्टी से एमएलसी रहे श्री मनीष जायसवाल और मुजफ्फरनगर से लोकदल की पूर्व विधायक श्रीमती मिथलेश पाल एवं ताराचंद शास्त्री पूर्व मंत्री मेरठ के समाजवादी पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। इनके अतिरिक्त जिन्होंने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उनमें उल्लेखनीय है सर्वश्री अशोक कुमार बिंद पूर्व प्रत्याशी बसपा गाजीपुर एवं श्री किशन बिंद सदस्य जिला पंचायत, (बसपा) गाजीपुर, श्री भानु प्रसाद बिंद, सदस्य जिला पंचायत (बसपा) गाजीपुर, राकेश शर्मा पूर्व प्रत्याशी बसपा मुजफ्फरनगर, राजीव शर्मा, कानपुर यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष श्री हरेन्द्र शर्मा सदस्य जिला पंचायत (बसपा) मुजफ्फरनगर, श्रीमती वंदना राकेश शुक्ला, कांग्रेस पार्टी से जहानाबाद फतेहपुर से 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ी थी।
श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि उक्त नेताओं के समाजवादी पार्टी में आने से संगठन को बहुत मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा सन् 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी में जुट जाना है। घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करना होगा। देश- प्रदेश में भाजपा की सरकारों के प्रति गहरा रोष हैं। नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार चैपट है और लोग परेषान है। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। समाजवादी पार्टी में सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। उनकी मेहनत रंगलाएगी। जनता स्वयं कूड़ा कचरा साफ कर देगी। लोकतंत्र की असली ताकत जनता ही है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, राष्ट्रीय महासचिव श्री रामजीलाल सुमन, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री श्री अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, राजकिशोर सिंह, विधायक श्री एसआरएस यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Comments (0)

खाद-बीज की कालाबाजारी और मारामारी पर लगाम- रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह‘

Posted on 27 October 2017 by admin

27 अक्टूबर को जन सहयोग केन्द्र पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा रहेंगे उपस्थित
10लखनऊ 26 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निदान के लिए राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह‘ जनसहयोग केन्द्र पर जुटे। श्री सिंह ने कहा कि खाद की कालाबाजारी और मारामारी सरकार खत्म कर रही है।
प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं का निराकरण करने के लिए कृषि राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह‘ सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जुटे रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरि संगठन की ओर से जनसमस्याओं के समाधान के कार्य में सहभागी रहे।
श्री सिंह ने पत्रकारों को बताया कि किसान ऋण विमोचन योजना ने किसानों की आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया है। बीज और खाद की उपलब्धता सुनिश्चत की गई है। नकली खाद और खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए दविश दी जा रही है। अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसान की खुशहाली में कोई व्यवधान न बन सके।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2017
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in