Categorized | लखनऊ.

ज्यादा सीटों पर जिताने का संकल्प जताया

Posted on 27 October 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज चार पूर्व विधायकों सहित बसपा, राष्ट्रीय लोकदल और कांग्रेस के कई प्रमुख नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूती देने और सन् 2019 के लोकसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जिताने का संकल्प जताया।
श्री यादव ने आगरा के पूर्व बसपा विधायक श्री मधु सूदन शर्मा, बस्ती के तीन बार बसपा पार्टी से एमएलसी रहे श्री मनीष जायसवाल और मुजफ्फरनगर से लोकदल की पूर्व विधायक श्रीमती मिथलेश पाल एवं ताराचंद शास्त्री पूर्व मंत्री मेरठ के समाजवादी पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। इनके अतिरिक्त जिन्होंने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उनमें उल्लेखनीय है सर्वश्री अशोक कुमार बिंद पूर्व प्रत्याशी बसपा गाजीपुर एवं श्री किशन बिंद सदस्य जिला पंचायत, (बसपा) गाजीपुर, श्री भानु प्रसाद बिंद, सदस्य जिला पंचायत (बसपा) गाजीपुर, राकेश शर्मा पूर्व प्रत्याशी बसपा मुजफ्फरनगर, राजीव शर्मा, कानपुर यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष श्री हरेन्द्र शर्मा सदस्य जिला पंचायत (बसपा) मुजफ्फरनगर, श्रीमती वंदना राकेश शुक्ला, कांग्रेस पार्टी से जहानाबाद फतेहपुर से 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ी थी।
श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि उक्त नेताओं के समाजवादी पार्टी में आने से संगठन को बहुत मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा सन् 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी में जुट जाना है। घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करना होगा। देश- प्रदेश में भाजपा की सरकारों के प्रति गहरा रोष हैं। नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार चैपट है और लोग परेषान है। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। समाजवादी पार्टी में सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। उनकी मेहनत रंगलाएगी। जनता स्वयं कूड़ा कचरा साफ कर देगी। लोकतंत्र की असली ताकत जनता ही है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, राष्ट्रीय महासचिव श्री रामजीलाल सुमन, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री श्री अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, राजकिशोर सिंह, विधायक श्री एसआरएस यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in