Archive | May 7th, 2019

मोदी जी का युग लोकतंत्र का स्वर्ण युग है - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 07 May 2019 by admin

ममता, माया व राहुल कभी नहीं हो सकते मोदी का विकल्प

चंदौली देश की पांच सबसे विकसित लोकसभा सीटों में एक होगी

लखनऊ 07 मई 2019, चन्द्र गुप्त मौर्य का शासन हो या सम्राट अशोक शासन या फिर हर्षवर्धन का शासन। इन सबके शासनकाल इतिहास में स्वर्णयुग कहे जाते हैं। वहीं लोकतंत्र का स्वर्णयुग हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी का माना जाता है। यह बात सैयदराजा में नेशनल इंटर कालेज के प्रांगण में हुई विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और चंदौली लोकसभा सीट से प्रत्याशी महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कही।
विशाल जनसभा में मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य जी यशस्वी नेता हैं मुझसे पहले प्रदेश भाजपा की कमान इनके ही हाथों में थी इन्होंने मुझे अध्यक्ष का चार्ज दिया है। केशव जी की समाज के हर वर्ग में पकड़ है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के आगे दुनिया भी सिर झुकाती है। चीन की दादागीरी अब भारत पर नहीं चल पाती। अजहर मसूद को आतंकी मानने पर चीन को विवश होना पड़ा। सउदी अरब अपनी कट्टरता के लिए जाना जाता है लेकिन यह मोदी के दुनिया में बढते कद का ही कमाल है कि अरब में हिंदू मंदिर बना है। बंगाल में चुनाव जीतने के लिए ममता बाग्लादेशी घुसपैठियों का सहारा ले रही हैं। ममता जनता पर अत्याचार कर रही हैं।इस चुनाव में जनता इन अत्याचारों का बदला लेगी। अगर ममता चुनाव बाद नहीं सुधरीं तो कश्मीर की तरह बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगने पर विचार होगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आप के बीच मैं अपने पांच साल के कामों का हिसाब रख चुका हूं। मैने चंदौली की जनता से वादा किया है कि चंदौली को देश की पांच विकसित लोकसभा सीटों में से एक बनाउंगा। चंदौली के विकास के लिए मैं मोदी जी योगी जी केशव जी से सहयोग लूंगा। आप सब कमल के फूल वाला बटन दबाकर हमें भारी बहुमत से जितायें। मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए आपका अपने सांसद को जिताना जरूरी है। आप बताइये विपक्ष के पास कौन है जो प्रधानमंत्री बन सकता है। ममता जिनसे बंगाल की ही जनता बुरी तरह से त्रस्त है या फिर मायावती बन सकती हैं बिल्कुल भी नहीं। आप आंख मारने वाले लड़के राहुल को प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं या अपने बाप चाचा को धोखा दे कर नकली बुआ के सहारे सत्ता पाने का ख्वा देखने वाले अखिलेश को। ये सब मोदी के आगे कुछ भी नहीं है। आप सब मोदी को पीएम बनाने के लिए जुट जायें। महेन्द्र जी की इस जनसभा में सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह और मुगलसराय की विधायक भी उपस्थित थीं।
चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे चंदौली में चुनावी सरगर्मियां बढ़ती ही जा रही हैं। चंदौली से प्रत्याशी और सांसद डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जन चैपालों का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए चकिया बिहारी मिश्र, टांडा कला, जूडा हरधन और विजयी का पूरा गांव में लोगों से व्यापक सम्पर्क किया।
चकिया बिहारी मिश्र में स्थानीय जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। चंदौली सांसद ने अपने विकास कायों का उल्लेख करते हुए कहाकि जो गंगा पुल आप देख रहे हैं वह पुल उनके प्रयासों से बना है। इस पुल को बनाने में केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र का भी सराहनीय योगदान है। इस पुल के बनने से सैदपुर और गाजीपुर जुड गये। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से नेशनल हाइवे बनाने की भी योजना है। सिंचाई के लिए कम से कम 30 टयूबचेल भी लगवाने हैं। आप सब हमें फिर से मौका देंगे तो अगले पांच सालों में मैं चंदौली को विकास के पायदान पर बहुत आगे ले जाउंगा। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सटे होने के कारण भी चंदौली को लाभ मिला हैं। यह लाभ आगे भी मिलता रहे इसके लिए मोदी का फिर पीएम बनना बहुत जरूरी हैं। आप सब आने वाली 19 मई को कमल के फूल वाले इतने बटन दबाये कि इतिहास बन जाये।
अतुल्य भारत के प्रत्याशी अर्जुन पांडेय ने भाजपा प्रत्याशी महेंद्र नाथ पांडेय को बिना शर्त अपना समर्थन दिया। उनका पूरा संगठन महेन्द्र जी का न सिर्फ चुनाव प्रचार करेगा बल्कि अपने समर्थकों को वोट डालने के लिए प्रेरित भी करेगा। अतुल्य भारत के प्रत्याशी ने महेन्द्र जी को समर्थन देने के बारे में बताया कि मोदी जी के हाथों में देश सुरक्षित है और मोदी को फिर से पीएम बनाना है। राष्ट्रहित में वह चंदौली प्रत्याशी महेन्द्र नाथ पाण्डेय को समर्थन दे रहे हैं।

Comments (0)

ट्रिपल तलाक से मुक्ति के विरोध पर उतरे विपक्षी दल - योगी आदित्यानथ

Posted on 07 May 2019 by admin

हम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सख्त कानून बनाएंगे

कांग्रेस पार्टी मुंह नुचवा की तरह वोट कटवा है

बुआ-बबुआ की जोड़ी सिर्फ 23 मई तक है, उसके बाद वे खुद एक दूसरे पर आरोप लगाएंगे

राजनीति में परिवारवाद का लोहिया ने विरोध किया था लेकिन खुद सपा ही परिवारवादी पार्टी हो गई

लखनऊ 07 मई 2019, अंबेडकरनगर/बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अंबेडकरनगर और बस्ती में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, बीएसपी चीफ मायावती और एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक-एक करके आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्रिपल तलाक के मुदेद पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी।
योगी जी ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह बच्चों को गालियां सिखाती हैं। कांग्रेस की महासचिव को बच्चों को अच्छे संस्कार सिखाने चाहिए, बड़ों का सम्मान करना सिखाना चाहिए। जिस उम्र में बच्चों को संस्कार सिखाने चाहिए, कांग्रेस की शहजादी उस उम्र में बच्चों को गाली सिखा रही हैं। उन्होंने मायावती पर भी आंबेडकर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। योगी जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुंह नुचवा की तरह वोट कटवा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि ट्रिपल तलाक से मुक्ति की बात पर कांग्रेस, सपा-बसपा विरोध करने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिलना चाहिए। हम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सख्त कानून बनाएंगे। योगी जी ने कहा कि बुआ-बबुआ की जोड़ी सिर्फ 23 मई तक है, उसके बाद वे खुद एक दूसरे पर आरोप लगाएंगे। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि बुआ बबुआ की रिश्तेदारी से सबसे ज्यादा परेशान शिवपाल यादव हैं। बुआ-बबुआ की रिश्तेदारी पर शिवपाल यादव कहते हैं कि जब हमारी कोई बहन ही नहीं तो बुआ कहां से आ गई। यह रिश्तेदारी लूट की रिश्तेदारी, दंगा कराने वाली, भ्रष्टाचारवाली, सुरक्षा में सेंध लगाने वाली है रिश्तेदारी है।
योगी जी ने मायावती पर बाबा साहब आंबेडकर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। योगी ने कहा कि भीमराव आंबेडकर को जो लोग गाली देते थे मायावती उनके साथ मंच साझा कर रही हैं। आंबेडकर के लिए अपशब्द कहने वालों के लिए वोट मांगती हैं। योगी जी ने समाजवादी पार्टी पर डॉ. राम मनोहर लोहिया के नाम पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि लोहिया के नाम पर सपा के एक परिवार ने सबसे ज्यादा संपत्ति कमाई। राजनीति में परिवारवाद का लोहिया ने विरोध किया था लेकिन खुद सपा ही परिवारवादी पार्टी हो गई।

Comments (0)

मोदी जी हैं युग पुरूष, इन्हें हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है - केशव मौर्य

Posted on 07 May 2019 by admin

मायावती और ममता भी देख रही पीएम बनने का सपना, जनता इन्हें देगी जवाब

मोदी जी की योजनाओं से जनता को सीधे मिला लाभ, गरीबों को मिला सम्मान

पांचवें चरण के बाद गठबंधन की हवा निकली

लखनऊ 07 मई 2019, चंदौली, बलिया अम्बेडकरनगर। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चंदौली, बलिया और अम्बेडकरनगर में आयोजित जनसभाओं में जनता से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने और नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को चंदौली में जनसभा करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार फिर से आप लोगों को यहां के सांसद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ जी को जिताकर भेजना है। उन्होंने कहा कि पाण्डेय जी को जिताकर हम देश में मोदी जी की सरकार बनाने में सफल रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि हमें अपना वोट बिल्कुल ही खराब नहीं करना है। उन्होंने कहा कि जो लोग पीएम बनने का सपना देख रहे हैं, उन्हें जनता सबक सिखाने वाली है। उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह समझ चुकी है कि हमें किसे चुनना आउट कौन हमारा उद्धार करने वाला है।
उन्होंने कहाकि पांचवें चरण के चुनाव के बाद गठबंधन बिल्कुन हवा हो गया है। सपा का वोट न तो बसपा को जा रहा है और न ही बसपा का वोट सपा में जा रहा है। यूपी में भाजपा की लहर 2014 से भी जबरदस्त है।
केशव मौर्य ने कहा कि मोदी जी के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने की वजह से इस समय भ्रष्टाचरियों में खलबली मची हुई है। जिस तरह से वह भ्रष्टाचार रोकने का काम कर रहे हैं, उससे विपक्षी हताश है। मोदी जी की इस कार्रवाई से सब डर रहे हैं इसीलिए ये सब मोदी जी के खिलाफ हो गए है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अभी भ्रष्टाचार रोककर ही गरीबों के घर में खुशी ला दी है। जब भ्रष्टाचरियों से रिकवरी होगी तो गरीबों के घर में खुशियों की बहार आ जाएगी। जनसभा में उन्होंने कहा कि जिस देश में भ्रष्टाचार नहीं होता है, वहां पर गरीबी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत विकसित देश जहां पर भ्रष्टाचार न होने की वजह से विकास हुआ है।
अम्बेडकरनगर में जनसभा के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 23 मई के बाद जब देश में भ्रष्टाचारियों से रिकवरी होगी तो विकास के रास्ते और खुल जाएंगे। उन्होंने कहा मोदी जी की सरकार में सबको पूरा का पूरा एक रुपय मिल रहा है। अगर इन भ्रष्टाचारियों (सपा, बसपा और कांग्रेस) की सरकार होती तो महज 15 पैसा ही आपके खाते में आता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहा करते थे कि हम एक रुपया भेजते हैं तो महज 15 पैसे ही पात्रों के पास पहुंच पाता है बाकि 85 पैसा रास्ते में ही खत्म हो जाता है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले बम धमाके आम बात हुआ करते थे, लेकिन मोदी सरकार में ये इतिहास बन गया है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से पूरे देश में इस समय राष्ट्रवाद की लहर चल रही है। देश थल से लेकर आकाश तक अपने को सुरक्षित चाहता है और मोदी सरकार इसमें सफल भी रही है। उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्र देश से आंतकवाद का खत्मा चाहता है। इसकी वजह से अब पूरे देश में जातीय समीकरण नहीं बल्कि मोदी समीकरण हावी हो गया है। इस बार देश और प्रदेश की जनता 300 के पार सीटें देने जा रही है। विपक्ष अब ईवीएम का रोना रो रहा है।
अपने को पिछड़ा नेता बताने की मची होड़ पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गठबंधन के नेता जिस तरह से अपने को असली पिछड़ा नेता बता रहे हैं। वह भी सिर्फ दिखावा है और यह लोग नकली पिछड़े नेता है। देश का असली पिछड़ा नेता कौन हैं इसे जनता जान रही है। उन्होंने कहा कि देश के असली पिछड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह से मैं यहां पर पहुंचा हूं, तो जनता जानती है कौन पिछड़ा है और कौन पिछड़ों का नेता है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार मैनपुरी की भी जनता मन बना चुकी है कि उसे किसे चुनकर संसद भेजना है। इस बार यादव परिवार की अपने ही गढ़ में हार निश्चित है।
श्री मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार में ही किसानों का गेहूं सीधे खरीद केंद्र पर बिक रहा है। उन्होंने ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और यूपी सरकार की तरफ से अच्छी योजनाएं लांच की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दुगुना करने के लिए बहुत काम किया। फसलों के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। अब किसानों को किसानों को समय से खाद मिल रही है। उन्हें यूरिया के लिए इस बार लाठी नहीं खानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की सत्ता में आए थे, उस समय ऋणमाफी में 86 लाख किसानों को ही लाभ मिला था। जबकि प्रदेश में ढाई करोड़ किसान और पूरे देश में 13 करोड़ किसान है। सभी किसानों का ख्याल रखते हुए मोदी सरकार ने किसान सम्मान योजना शुरू की है। जिसके तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Comments (0)

इस बार देश में मोदी नाम की सुनामी - केशव मौर्य

Posted on 07 May 2019 by admin

॓पूरी तरह से साफ हो जाएगा महागठबंधन

पार्टी के रूप में छोटी-छोटी दुकान चला रहे हैं लोग

लखनऊ 06 मई 2019, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को बिहार की भूमि पर चुनाव प्रचार करने पहुंचें। यहां पर पाटलिपुत्र लोकसभा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब से सारे विरोधी एक हुए हैं तब से भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि जनता ने मोदी जी का चुनाव अपने हाथों में ले लिया है यह चुनाव भाजपा का संगठन नहीं बल्कि देश का गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और माताएं-बहनें लड़ रहें है।
उन्होंने कहा कि जब यूपी में सारे विरोधी एक हो गए है तो इस समय हमारे साथ बिहार में नीतीश जी का साथ है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में हमारी सरकार ने जितना किया है, उसको 55 साल में यह गठबंधन नहीं कर पाया। राजद व कांग्रेस में समझौता था कि हम दिल्ली लूटे तुम बिहार लूटो। मोदी सरकार ने किसानों की हालत सुधरे और खाद-बीज के लिए ऋण न लेना पड़े, इसके लिए तीन किस्तों में साल में छह हजार रुपये देने की शुरुआत हुई है। राजद व कांग्रेस में समझौता था कि हम दिल्ली लूटे तुम यूपी लूटो। मोदी सरकार ने किसानों की हालत सुधरे और खाद-बीज के लिए ऋण न लेना पड़े, इसके लिए तीन किस्तों में साल में छह हजार रुपये देने की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं को बिहार के नीतीश जी की सरकार में हुआ है, उतना काम कभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले लोगों ने पार्टियों ने रूप में छोटी-छोटी दुकानें खोल रखी है। अब उन लोगों को डर लग रहा है कि मोदी जी के आते ही दोबारा हम लोगों पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
श्री मौर्य ने कहा कि जिस दिन देश से गरीबी हट गई, उसी दिन राजद व कांग्रेस का सफाया तय हो जाएगा। सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गोली का जवाब भाजपा सरकार ने गोला से दिया। आतंकवाद से सिर्फ 56 इंच के सीने वाला ही लड़ सकता है। आप वोट कमल के फूल पर देंगे, आतंकवादी पाकिस्तान में मारे जाएंगे। मोदी के नेतृत्व में अगले पांच सालों में देश 100 साल आगे बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच साल तक नरेंद्र मोदी ने देश की उन्नति के लिए बिना एक दिन भी छुट्टी लिए प्रतिदिन 18 घंटे काम किया हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह से काम किया है, उसकी वजह से आज जनता उनके साथ है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस कोे 44 सीटें मिली थी। जब देश को विपक्ष नहीं मिला था। इस बार भी देश को विपक्ष का नेता नहीं मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार हम यूपी में 74 सीटें जीतकर कर आ रहे हैं। यही नहीं इस बार रायबरेली और अमेठी से भी कांग्रेस सीटें हार रही है। देश के अन्य सांसदों की बात तो बहुत दूर की है। उन्होंने कहा कि इस बार उनको 44 सीटें से कम मिलने जा रही है। वह देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना भले ही देख रहे हो लेकिन उनके राजयोग में विपक्ष का नेता बनना भी नहीं लिखा है। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष का नेता भी होने के लिए 54 सांसद होने चाहिए, लेकिन इस बार भी कांग्रेस के इससे भी कम सांसद आ रहे हैं।
मोदी सरकार ने देश के सारे किसानों के लिए ऐसी सुविधा उपलब्ध कराई है कि अब किसानों को कर्ज लेने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज देश का 13 करोड़ किसान खुश है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के किसानों को हर चार महीने पर दो-दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। यह ऐसी व्यवस्था है कि देश के किसानों को खेती करने के लिए कर्ज के रूप में रुपया लेने की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। मोदी सरकार देश की जनता को रुपये देने के साथ ही साथ और भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अब 60 साल से अधिक उम्र वाले किसानों को हर महीने पेंशन भी देने जा रही है। सरकार इतना ही नहीं बल्कि अब दोबारा सत्ता में आते ही किसान क्रेडिट कार्ड से 1 लाख रुपये से कम लोन लेने वाले किसानों को भी पांच साल तक ब्याज की छूट देने जा रही है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2019
M T W T F S S
« Apr   Jun »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in