Archive | May 1st, 2019

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 01 May 2019 by admin

लखनऊ 01 मई 2019, भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतो से प्रेरित होकर आज विभिन्न दलों के नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्तया ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं ने एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के संकल्प के साथ लोकसभा चुनाव में अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया। आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जिला बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष और सीतापुर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मुनेन्द्र अवस्थी (सीतापुर), कानपुर लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी रहे प्रगतिशील पार्टी के राजीव मिश्रा, लोकदल के प्रदेश महासचिव मृगेन्द्र सिंह ‘शिव बाबा’ (जौनपुर) और यतीन्द्र अवस्थी पूर्व चैयरमैंन सहकारी गन्ना समिति (सीतापुर) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण समारोह का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।06
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। देश की जनता मा. नरेन्द्र मोदी जी को एक फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को एकजुट होकर वोट कर रही है। उन्होंने कहा चार चरणों के चुनाव के बाद विपक्षी दल हताश और निराश है। प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस के खाते में भी सिर्फ जीरो ही आने वाला है। उन्होंने भाजपा की सदस्यता लेने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए अपेक्षा की कि यह भाजपा विजय रथ को और गति प्रदान करने में अपना योगदान देंगे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने कहा कि विपक्षी दल लगातार प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी को लेकर अपशब्दों का प्रयोग कर रहे है। लेकिन जनता प्रधानमंत्री के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस की जातिवादी राजनीति को जनता ने नकार दिया है, पूरा देश एक बार फिर से अपने स्वप्नों एवं आकांक्षाओं के अनुरूप एक नये भारत के निर्माण के लिए मा. नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट दे रहा है।

Comments (0)

हमारे 15 जवान शहीद हुए हैं, बदले में 100 नक्सली और 100 आतंकवादी ढेर होंगे - योगी आदित्यनाथ

Posted on 01 May 2019 by admin

देश की 130 करोड़ जनता वीर जवानों के साथ खड़ी है

सपा-बसपा विकास के लिए जहर और मोदी आतंकवाद के लिए कहर

कांग्रेस सपा-बसपा ने गरीबों का भला करने के बजाय उनके हक पर डकैती डाली

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम पर एक नए एयरपोर्ट का निर्माण प्रारम्भ

लखनऊ 01 मई 2019, अयोध्या/बस्ती/संत कबीरनगर/डुमरियागंज/सीतापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या, बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज और सीतापुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। योगी जी ने कहा कि यह लड़ाई पूरे देश की लड़ाई है और वीर जवानों के साथ 130 करोड़ देशवासी खड़े हैं। हमारे 15 जवान शहीद हुए हैं तो बदले में 100 नक्सली और 100 आतंकवादी ढेर होंगे। सीएम योगी ने अलग-अलग मंचों से विपक्ष पर ताबड़तोड़ वार भी किए।
बस्ती में जनसभा को सम्बोधित करते हुए योगी जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरण सम्पन्न होने के बाद पूरे देश में ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारे की गूंज है। 55 वर्षों तक कांग्रेस ने शासन किया और देश के सम्मान को गिराया। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुदृढ़ करने की जगह देश की सीमाओं को असुरक्षित किया। कांग्रेस सपा-बसपा ने देश में गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के बजाय गरीबों के हक पर डकैती डालते हुए जातिवाद का जहर घोलते रहे।
अयोध्या में जनसभा को संबोधन करते हुए योगी जी ने सिलसिलेवार सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त इलाज, गैस सिलेंडर, आवास, शौचालय आदि मुहैया कराया जिसके परिणामस्वरूप लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। अयोध्या में बड़े-बड़े हाइवे का निर्माण हो रहा है साथ ही यहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम पर एक नए एयरपोर्ट का निर्माण प्रारम्भ हुआ है। अयोध्या एक वैश्विक पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रयागराज कुम्भ की सराहना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत की आस्था का सम्मान कैसे होना चाहिए कुम्भ में आपने देखा होगा।
योगी जी ने कहा कि मुंडेरवा चीनी मिल बंद हो गई थी। हमने मुंडेरवा में नई चीनी मिल लगा दी। एक दिन में 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई होगी। वहां पर फाइन शुगर बनेगा साथ ही एथेनॉल, बिजली बनाने का कार्य भी शुरू होने वाला है। नौजवानों को नौकरी और किसानों को गन्ना मूल्य मिलेगा। जो चीनी मिल भुगतान नहीं करेगी उनके लिए जेल का दरवाजा खुला है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा विकास के लिए जहर है और मोदी जी आतंकवाद और देशद्रोहियों के लिए कहर हैं।
सीएम योगी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जनसभा को संबोधित करने डुमरियागंज पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री स्वयं को चैकीदार कहते हैं तो थाने का चैकीदार भी गौरवान्वित महसूस करता है। सिद्धार्थनगर के लोगों को हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है और उसका शिलान्यास भी किया जा चुका है। यह मेडिकल कॉलेज आसपास के जनपदों के साथ-साथ हमारे पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल की जनता की भी सेवा करेगा।

Comments (0)

जिस देश में भ्रष्टाचार नहीं होता है वहां गरीबी भी नहीं होती - केशव मौर्य

Posted on 01 May 2019 by admin

जाति पर राजनीति करने वालों ने प्रदेश को जाति के आधार पर बांटा

पीएम मोदी अगले पांच साल में देश को ले जाएंगे 100 साल आगे

1लखनऊ 01 मई 2019, कौशाम्बी/फतेहपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपनी कर्मभूमि और जन्मभूमि कौशांबी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। मोदी जी आज कौशांबी में प्रत्याशी विनोद सोनकर और इलाहाबाद के प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी के लिए विजय संकल्प रैली करने पहुंचें। पीएम मोदी का स्वागत करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज मैं विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता और प्रधानमंत्री जी का सभी तरफ से कौशांबी की ऐतिहासिक धरती पर अभिनंदन करता हूं।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह चुनाव अपने में ऐतिहासिक चुनाव है। एक तरफ जहां पूरा विपक्ष लगा हुआ है कि पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम न बनाया जाएं वहीं जनता चाहती है कि पीएम मोदी हर हाल में दोबारा पीएम बनें। फतेहपुर में प्रत्याशी निरंजन ज्योति के समर्थन में विशाल जनसभा में कहा कि अब 6 मई में सिर्फ चार दिन ही बचे हैं सब लोग पीएम मोदी को एक बार फिर पीएम बनाने के लिए जुट जायें। आप सबने 2014 में उत्तर प्रदेश से 73 सांसद भेजकर केन्द्र में मोदी सरकार और 2017 में 14 साल बाद प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनवाई थी। अब वही इतिहास दोहराना है। एक मई को श्रमिक दिवस पर मजदूरों को बधाई देते हुए जनसभा में मौजूद जनता को याद दिलाया कि मोदी जी ने इसी दिन लाल बत्ती कल्चर समाप्त किया था।
उन्होंने कहा कि कौशांबी से लेकर पूरे प्रदेश की जनता ने इनता प्यार दिया था कि 2014 के लोकसभा चुनाव में 73 सीटें मिली थी। इस बार प्रदेश की जनता 73 प्लस सीटों पर कमल खिलाने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज की रैली में कौशांबी के बूथ से लेकर सेक्टर और मंडल तक के लोग भाजपा को मजबूत करने के लिए आए है। यही नहीं हमें जिन पोलिंग बूथों से पिछले लोकसभा चुनाव में हमें वोट नहीं मिला था, उन सीटों से भी इस बार हमें वोट मिलने जा रहा है। उन्होंने फतेहपुर की जनता से कहा कि आप का एक एक वोट आतंक की फैक्ट्री पर हजार हजार किलो के बम गिराने का काम करेगा।
श्री मौर्य ने कहाकि फतेहपुर उनका पडोसी जिला है। उन्होंने फतेहपुर को करीब से देखा है। सपा-बसपा का सरकारों में यहां हर गरीब की समस्या हल की है पीएम ने। गरीबी में पला आदमी ही गरीबों के बारे में सोच सकता है। बिना छुटटी लिए18 घंटे काम करने वाले पीएम को हमेशा किसानों और गरीबों की चिंता रहती है। पीएम मोदी के कार्यों के बारे में जनता को बताते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जनता की अपेक्षा पर खरा उतरते हुए देश को 5 साल में ही 55 साल आगे ले जाने का काम किया है। अगले पांच साल में पीएम मोदी देश को 100 साल आगे ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कौशांबी का नाता देश की बहुत ही लड़ाईयों से रहा है। यहां के बहुत से लोगों ने देश के लिए लड़ाईयां लड़ी है। पीएम मोदी ने जिस तरीके से कश्मीर से धारा 370 हटाने का प्रण लिया है, उसका कौशांबी की जनता भी समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार में आते ही पीएम मोदी कश्मीर से धारा 370 को हटाने का काम करेंगे।
फतेहपुर से प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के पक्ष में रैली करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने की वजह से इस समय भ्रष्टाचारियों में खलबली मची हुई है। जिस तरह से वह भ्रष्टाचार रोकने का काम कर रहे हैं, उससे विपक्षी हताश है। मोदी जी की इस कार्रवाई से सब डर रहे हैं इसीलिए ये सब मोदी जी के खिलाफ हो गए है। 3
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अभी भ्रष्टाचार रोककर ही गरीबों के घर में खुशी ला दी है। जब भ्रष्टाचारियों से रिकवरी होगी तो गरीबों के घर में खुशियों की बहार आ जाएगी। जनसभा में उन्होंने कहा कि जिस देश में भ्रष्टाचार नहीं होता है, वहां पर गरीबी नहीं होती है। उन्होंने कहा मोदी जी की सरकार में सबको पूरा का पूरा एक रुपया मिल रहा है। अगर इन भ्रष्टाचारियों (सपा, बसपा और कांग्रेस) की सरकार होती तो महज 15 पैसा ही आपके खाते में आता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहा करते थे कि हम एक रुपया भेजते हैं तो महज 15 पैसे ही पात्रों के पास पहुंच पाता है बाकि 85 पैसा रास्ते में ही खत्म हो जाता है।
उन्होंने कहा कि पहले बम धमाके आम बात हुआ करते थे, लेकिन मोदी सरकार में ये इतिहास बन गया है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से पूरे देश में इस समय राष्ट्रवाद की लहर चल रही है। देश थल से लेकर आकाश तक अपने को सुरक्षित चाहता है और मोदी सरकार इसमें सफल भी रही है। उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्र देश से आंतकवाद का खात्मा चाहता है। इसकी वजह से अब पूरे देश में जातीय समीकरण नहीं बल्कि मोदी समीकरण हावी हो गया है। इस बार देश और प्रदेश की जनता इतने वोटों से जीताने जा रही है कि अबकि बार मोदी सरकार आते ही कांग्रेस, सपा और बसपा के ऑफिस में ताले लग जाएंगे।
मोदी जी जाति पर सवाल उठाने वाले विपक्ष पर डिप्टी सीएम ने जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी को पिछड़ा और अति पिछड़ा बताने वालों ने प्रदेश को इसी आधार पर बांटा है। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर प्रदेश में राजनीति करने वालों ने विकास के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है। हमारे मोदी जी ने अगड़ी, पिछड़ी और दलित की त्रिवेणी को साथ लेकर चलने का काम किया है। उन्होंने सभी जातियों का विकास किया है। उनके लाभ के लिए कई सारी योजनाएं भी चलाई है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी और योगी जी की वजह से अब प्रदेश में शहरों में 24 घंटे, तहसीलों पर 20 घंटे और गांवों को 18 घंटे बिजली मिल रही है। प्रदेश की जनता मोदी जी के विकास की वजह से खुश है। उन्होंने कहा कि पहले के शहरों में ही महज 4 घंटे ही बिजली मिलती थी। अब वीआईपी और वीवीआईपी का कल्चर चला गया है। भ्रष्टाचार पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले भी सड़कों को बनने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते थे, लेकिन इसके बाद भी सड़कें गढ्ढे में तब्दील रहती थी, लेकिन अब हमारी सरकार में प्रदेश की पहचान गढ्ढों से मुक्त सड़कों के रुप में हो रही है। अब पूरे प्रदेश में हर जगह पर आपको चमचमाती हुई सड़के नजर आ रही है। उन्होने कहा कि पहले भी सरकारें रुपया खर्च करती थी, लेकिन वह पैसा ठेकेदारों के खाते में जाता था।

Comments (0)

केन्द्र की मोदी सरकार ने नामुमकिन को किया मुमकिन - डा. दिनेश शर्मा

Posted on 01 May 2019 by admin

भारत मोदी जी के नेतृत्व में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर

8लखनऊ 01 मई 2019, उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने पांच साल में न्यूृ इंडिया की मजबूत नींव रख दी है। आज हिन्दुस्तान एक मजबूत, सशक्त राष्ट्र है जिसकी आवाज को दुनिया केे शक्तिशाली राष्ट्र भी महत्व देते हैं। अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की महाशक्ति बनने की ओर बढ चला है। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत व भारतीयों का कद ऊँचा हुआ है। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले सबने मिलकर भारत के विकास का सपना देखा था। जो चीजें कल तक नामुमकिन लगती थी उनको केन्द्र की मोदी सरकार ने मुमकिन किया है। आज एक बार फिर सब मिलकर विकसित भारत का एवं एक उन्नत भारत का सपना देख रहे हैं। राजधानी लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में मोदी सरकार की उपलब्धियों व भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने पांच वर्ष पूर्व देश में पहली बार सुनियोजित विकास की रूपरेखा खींचने के साथ ही विकास व जनसरोकार के कार्यों को आगे बढाना आरंभ किया। देश के बैंकिंग सैक्टर को जन जन तक पहुचानें के लिए जन धन योजना के जरिये खाते खोलने की शुरुवात की गई जिसका परिणाम है कि आज 80 प्रतिशत बालिग भारतीयों के पास बैंक खाते है। यह योजना सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भ्रष्टाचार के जनता तक पहुंचानें में मील का पत्थर साबित हुई है। आज 50 करोड़ भारतीय आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्रों के कारण बीमारी से लडने में सक्षम है। इस योजना ने गरीब व सामान्य जन को अस्पताल के खर्च की चिन्ताओं से मुक्त किया है। स्वच्छ भारत अभियान ने जहां जनता को सफाई के प्रति जागरूक किया है वहीं शौचालय निर्माण के क्षेत्र में हुई क्रान्तिकारी प्रगति के चलते आज 99 प्रतिशत भारतीयों को इस सुविधा का लाभ मिला है। पूर्व में मात्र 38 प्रतिशत भारतीयों के पास ही यह सुविधा थी। मोदी सरकार के इस कदम ने महिलाओं के सम्मान को सुरक्षित करने का काम किया है। आजादी के बाद करीब 70 साल तक अंधेरे में रहे 18000 गाँवों को केन्द्र सरकार ने रोशन करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। इन गांवों में 2 करोड़ 60 लाख घरों को रोशन किया गया हैं। गरीब के सिर पर छत का सपना पूरा करने के लिए मोदी सरकार ने 2022 तक का लक्ष्य रखा है। इस अवधि में जो लोग कच्चे घरों में रहते है उन सबको पक्का घर मिलेगा। किसानों की आय दोगुनी करने का न केवल खाका खींचा गया है बल्कि उस पर कार्य भी आरंभ हो गया है। भारतीय सेना की सुविधाओं में वृद्धि की गई है।
डा शर्मा ने कहा कि 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे है। आने वाले 5 सालों में सरकार जन सुझावों के अनुरूप 100 वर्ष बाद के भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में काम करेगी। भाजपा का यह संकल्प है कि गरीबों के कल्याण का कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा। रोटी, कपड़ा और मकान जैसी जरूरतों का पुख्ता समाधान किया जाएगा। जनता सरकार से जुड़ सके एवं जनअपेक्षाएं सरकार के एजेन्डे में शामिल हो इसके लिए सोशल मीडिया का उपयोग और बढाया जाएगा। अवस्थापना सुविधाओं के विकास और हाईवे निर्माण में भी तेजी से काम किया गया है। केन्द्र सरकार की नमामी गंगे योजना के जरिये गंगा जी की धारा को अविरल और निर्मल बनाया गया है। भव्य कुंभ के आयोजन से देश की संस्कृति को भी विश्व जगत में एक नई पहचान मिली है। देश विदेश से आये 25 करोड़ व्यक्तियों ने पूरी आस्था के साथ कुंभ मेले में भाग लिया है। मोदी सरकार ने विरासत में मिली खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। भारत जल्द ही 5 ट्र्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल कर लेगा। केन्द्र सरकार ने सरकारी क्षेत्र के रोजगार के अलावा उद्यमिता विकास पर भी जोर दिया है। सरकार का मानना है कि जितने नए व्यापार बढेंगे उतने ही रोजगार भी बढ़ेगे। रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मेक इन इंडिया महत्वपूर्ण कड़ी होगा। देश की आधी आबादी का सशक्तीकरण सरकार के लिए इस बार भी और आगे भी विशेष प्राथमिकता में होगा। मोदी जी का का मत है कि भारत को केवल महिलाओं के विकास की जरूरत ही नहीं बल्कि महिलाओं के नेतृत्व की भी जरूरत है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढने के साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढाओ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जायेगा। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन में सुधार आया है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वसुधैव कुटुंबकम् के जरिये प्राचीन भारतीय दर्शन को केंद्र में रखेंगे। वैश्विक स्तर पर साझा हितो की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिये सतत कार्य करने के साथ ही आपदा राहत एवं मानवीय सहयोग के मामलों में पहल करने की अपनी भूमिका को और सुनियोजित बनाया जाएगा। आने वाली पीढी में राष्ट्र की भावना जागृत करने के लिए स्कूलों में सेना की उपलब्धियाँ पढ़ाई जाएंगी ताकि बच्चों को फौज में जाने की प्रेरणा मिले। बुद्धिजीवी सम्मेलन में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, विधायक पंकज सिंह सहित तमाम चार्टड एकाउन्टेट मौजद रहे। उन्होंने आज राजधानी लखनऊ में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में चैक सर्राफा मार्केट में जनसम्पर्क करने के साथ ही अभिनव एन्कलेव सेक्टर, जानकीपुरम तथा मवैइया चैराहा चारबाग पर विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया। इन कार्यक्रमों में विधायक नीरज वोरा, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विधायक पंकज सिंह, युवा नेता नीरज सिंह, सुनील भराला, गौरव महेश्वरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

गढचिरौली के शहीदों को नमन - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 01 May 2019 by admin

लखनऊ 01 मई 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने महाराष्ट्र के गढचिरौली में नक्सलियों द्वारा किये गये कायराना हमले में शहीद जवानों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये है। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। इस कायराना साजिश के पीछे जो लोग भी है उनको बक्शा नहीं जायेगा। डा0 पाण्डेय ने ईश्वर से शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Comments (0)

मसूद अजहर का अंर्तराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित होना भारत की बड़ी कूटनीतिक विजय

Posted on 01 May 2019 by admin

लखनऊ 01 मई 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा आज मसूद अजहर को अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किये जाने को भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीत बताते हुए प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मसूद अजहर का अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित होना पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के विरूद्ध बड़ी सफलता है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि मसूद अजहर के आतंकवादी घोषित करना भारत की कूटनीतिक सफलता तो है ही साथ ही आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में यह नया भारत है अब विश्व के सभी मंचों पर हमारी बात सुनी भी जाती है और मानी भी जाती है। उन्होंने कहा मसूद अजहर को अंर्तराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करना भारत की बड़ी कूटनीतिक विजय है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2019
M T W T F S S
« Apr   Jun »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in