हमारे 15 जवान शहीद हुए हैं, बदले में 100 नक्सली और 100 आतंकवादी ढेर होंगे - योगी आदित्यनाथ

Posted on 01 May 2019 by admin

देश की 130 करोड़ जनता वीर जवानों के साथ खड़ी है

सपा-बसपा विकास के लिए जहर और मोदी आतंकवाद के लिए कहर

कांग्रेस सपा-बसपा ने गरीबों का भला करने के बजाय उनके हक पर डकैती डाली

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम पर एक नए एयरपोर्ट का निर्माण प्रारम्भ

लखनऊ 01 मई 2019, अयोध्या/बस्ती/संत कबीरनगर/डुमरियागंज/सीतापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या, बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज और सीतापुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। योगी जी ने कहा कि यह लड़ाई पूरे देश की लड़ाई है और वीर जवानों के साथ 130 करोड़ देशवासी खड़े हैं। हमारे 15 जवान शहीद हुए हैं तो बदले में 100 नक्सली और 100 आतंकवादी ढेर होंगे। सीएम योगी ने अलग-अलग मंचों से विपक्ष पर ताबड़तोड़ वार भी किए।
बस्ती में जनसभा को सम्बोधित करते हुए योगी जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरण सम्पन्न होने के बाद पूरे देश में ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारे की गूंज है। 55 वर्षों तक कांग्रेस ने शासन किया और देश के सम्मान को गिराया। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुदृढ़ करने की जगह देश की सीमाओं को असुरक्षित किया। कांग्रेस सपा-बसपा ने देश में गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के बजाय गरीबों के हक पर डकैती डालते हुए जातिवाद का जहर घोलते रहे।
अयोध्या में जनसभा को संबोधन करते हुए योगी जी ने सिलसिलेवार सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त इलाज, गैस सिलेंडर, आवास, शौचालय आदि मुहैया कराया जिसके परिणामस्वरूप लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। अयोध्या में बड़े-बड़े हाइवे का निर्माण हो रहा है साथ ही यहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम पर एक नए एयरपोर्ट का निर्माण प्रारम्भ हुआ है। अयोध्या एक वैश्विक पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रयागराज कुम्भ की सराहना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत की आस्था का सम्मान कैसे होना चाहिए कुम्भ में आपने देखा होगा।
योगी जी ने कहा कि मुंडेरवा चीनी मिल बंद हो गई थी। हमने मुंडेरवा में नई चीनी मिल लगा दी। एक दिन में 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई होगी। वहां पर फाइन शुगर बनेगा साथ ही एथेनॉल, बिजली बनाने का कार्य भी शुरू होने वाला है। नौजवानों को नौकरी और किसानों को गन्ना मूल्य मिलेगा। जो चीनी मिल भुगतान नहीं करेगी उनके लिए जेल का दरवाजा खुला है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा विकास के लिए जहर है और मोदी जी आतंकवाद और देशद्रोहियों के लिए कहर हैं।
सीएम योगी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जनसभा को संबोधित करने डुमरियागंज पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री स्वयं को चैकीदार कहते हैं तो थाने का चैकीदार भी गौरवान्वित महसूस करता है। सिद्धार्थनगर के लोगों को हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है और उसका शिलान्यास भी किया जा चुका है। यह मेडिकल कॉलेज आसपास के जनपदों के साथ-साथ हमारे पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल की जनता की भी सेवा करेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in