Archive | September 1st, 2015

राज्यपाल ने पुस्तक ‘यादों का सफर‘ का लोकार्पण किया

Posted on 01 September 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजभवन में आयोजित एक समारोह में स्व0 न्यायमूर्ति जहीर हसन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक ‘यादों का सफर‘ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति कमलेश्वर नाथ, न्यायमूर्ति केशरी भार्गव, न्यायमूर्ति वी0के0 दीक्षित, न्यायमूर्ति अब्दुल मतीन, न्यायमूर्ति शबीहुल हसन, उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग श्री नवीन चन्द्र बाजपेई, श्री काजिम जहीर सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
श्री नाईक ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजभवन में आयोजित आज का कार्यक्रम न्यायालय से जुड़ा पहला कार्यक्रम है। राजभवन में अब तक कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं जैसे कुष्ठ पीडि़तों की भजन संध्या, विकलांग कवियित्री श्रीमती कामिनी श्रीवास्तव का काव्य संग्रह ‘महकता आंगन खिलते फूल‘, उर्दू काव्य संग्रह ‘आबगीना‘, खिलाडि़यों का सम्मान समारोह व अन्य समारोह आदि। न्यायमूर्ति जहीर हसन ने न्याय का आदर्श निर्माण किया तथा न्यायिक सेवा की गरिमा बढ़ायी। निष्पक्ष न्याय ही न्यायालय की विशेषता है जिसे उन्होंने अपने कृत से प्रमाणित किया। उन्होंने कहा कि ‘भाषण में सभी वक्ताओं ने कोई न कोई शेर पढ़ा, पर मैं तो शेर से डरता हूँ।‘
राज्यपाल ने पुस्तक की तारीफ करते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को पुस्तक में बड़ी सहजता से प्रस्तुत किया गया है। निश्चित रूप से ऐसे व्यक्तित्व से समाज को मार्ग दर्शन मिलता है। उन्होंने पुस्तक की सराहना भी की।
न्यायमूर्ति वी0के0 दीक्षित ने कहा कि उनके न्यायमूर्ति जहीर हसन से बहुत पुराने संबंध रहे हैं। उनके परिजनों ने पुस्तक के प्रकाशन से अपने पिता के लिए एक अच्छी श्रद्धांजलि प्रस्तुत की है।
न्यायमूर्ति कमलेश्वर नाथ ने कहा कि स्व0 न्यायमूर्ति जहीर हसन उनके लिए पिता तुल्य थे। वे सदैव उन्हें बेटा कहकर सम्बोधित करते थे। उन्होंने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि नई पीढ़ी बुजुर्गों का सम्मान करना भूलती जा रही है।
श्री एन0सी0 बाजपेई, उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग ने कहा कि न्यायमूर्ति जहीर हसन से भेंट करना एक यादगार लम्हा होता था। वे संबंधों को बनाकर रखते थे। उनके द्वारा दिये गये न्यायिक निर्णय सहृदयतापूर्ण होते थे। उन्होंने कहा कि पुस्तक के माध्यम से उनके जीवन के अन्य पहलू भी जानने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम में उनके पुत्र श्री काजिम जहीर सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सैफई (इटावा) मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रक्षाबंधन का त्योहार मनाने अपने गाॅव सैफई पहुॅचे और राखी बॅधवायी तथा एक हजार से ज्यादा लोगो से मिलकर रक्षाबंधन की बधाई दी। और उनकी समस्या सुनकर निराकरण का आश्वासन दिया।

Posted on 01 September 2015 by admin

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से हैलीकाप्टर से सीधे सैफई हवाई पटटी पर उतरे और वहाॅ से सीधे सैफई आवास पर पहुॅचे जहाॅ मौजूद सांसद तेजप्रताप यादव व सांसद धर्मेन्द्र यादव से मिले। संबह से ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने के लिये आसपास के जिलो से फरियादी पहॅुच गये थे। इस पर मुख्यमंत्री ने सभी को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाऊस में मिलने का आश्वासन दिया जहाॅ करीब एक हजार लोगो से मुख्यमंत्री एक एक करके मिले और उनकी समस्या सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियो से कहा कि पीढित की समस्या को हर हाल में निपटाये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वानन्द यादव, चन्दगीराम यादव, गोपाल यादव, खन्ना यादव, रविन्द्र श्री वास्तव गुडडू, वेदव्रत गुप्ता, राजवीर सिंह यादव नगला तेज, रामनरेश विधान सभा अध्यक्ष मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दिनांक 04 अगस्त, 2015 को प्रदेश एवं देशभर के वरिष्ठ समाजवादियों का समाजवादी प्रबुद्ध सभा के संयोजन से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मा0 मुलायम सिंह यादव जी एवं मा0 मुख्यमंत्री,

Posted on 01 September 2015 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष, डा0 मनोज कुमार पाण्डेय ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि प्रबुद्ध सभा के संयोजन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मा0 मुलायम सिंह यादव जी एवं प्रदेश के युवा मा0 मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव जी की प्रेरणा व उनकी गरिमामयी उपस्थिति में दिनांक 04 अगस्त, 2015 दिन मंगलवार, समय-10.00 बजे, स्थान- इन्दिरा गाॅधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में देश व विभिन्न प्रदेशों के प्रमुख सोसलिस्ट समाजवादियों

का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि यह वह समाजवादी लोग है, जिन्होंने सदैव गाॅव, गरीब, किसान व मजदूरों को न्याय व उनका अधिकार दिलाये जाने का काम किया है। डा0 राम मनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र, राजनारायण, जय प्रकाश, मधुलिमेय, चैधरी चरण सिंह जैसे महान समाजवादियों ने सिद्धान्तों व विचारों पर चलते हुए तमाम यातनाओं व संकटों का सामना करते हुए कभी विचलित नहीं हुए व समाजवादी विचारधारा को सदैव मजबूत करने का काम किया है। यहीं नही अत्याचार के विरूद्ध दर्जनों बार जेल भी गये। लेकिन निरन्तर कमजोरों व असहाय लोगों को बढ़ाने तथा बराबरी एवं समता मूलक समाज की स्थापना का काम किया है।
श्री पाण्डेय ने बताया कि उक्त सम्मान समारोह में प्रदेश भर के महानुभावों के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों के जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, दिल्ली के भी वरिष्ठ समाजवादियों को सम्मानित किया जायेगा। श्री पाण्डेय ने यह भी बताया कि लखनऊ में देश के प्रमुख समाजवादी नेता जिन्होंने देश को समता मूलक समाज एवं बराबरी के सम्मान दिये जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे समाजवादी नेता जैसे डा0 राममनोहर लोहिया, जय प्रकाश, राजनारायण मधुलमेय, चैधरी चरण सिंह, जनेश्वर मिश्र आदि लोगों के द्वारा कहे गये महत्वपूर्ण विचारों के सलोगन के साथ लखनऊ के महत्वपूर्ण प्रत्येक स्थान पर इनके भव्यद्वार स्थापित किये जायेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सुरेंद्र अग्निहोत्री राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित

Posted on 01 September 2015 by admin

प्रदेश राज्यपाल श्रीराम नाईक ने कहा कि राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन का जीवन असाधारण था। उनका मानना था कि हिंदी ही एक मात्र ऐसी भाषा है, जो देश भर को एक सूत्र में जोड़ सकती है। हिंदी के प्रचार- प्रसार के लिए उन्होंने काफी कष्ट उठाए। वह भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।राजर्षि टंडन के जीवन पर प्रकार डालते हुए उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें नजदीक से देखा है। टंडन जी देश के इतिहास में असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे। सन 1857 के संग्राम को अंग्रेजों ने बगावत कहा था। यह बगावत नहीं बल्कि भारत की स्वतंत्रता का पहला युद्ध था। सावरकर ने उसे उजागर किया था। सन 1857 के बाद लगभग 25 वर्ष बाद राजर्षि का जन्म हुआ। उस समय सबसे बड़ी चुनौती देश को अंग्रेजों से मुक्त कराने की थी। स्वाधीनता आंदोलन में टंडन शामिल हुए और महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई, लेकिन उनका उद्देश्य स्वतंत्रता के बाद कैसा देश बने यह था। यह उनकी सोच थी। इसी भूमिका में उन्होंने हिंदी का आकलन किया। हिंदी सबको जोड़ सकती है। हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए उन्होंने जीवन भर कष्ट उठाया।
वह पत्रकार भी थे। उस समय की पत्रकारिता आजादी प्राप्त करने का ध्येय थी। राज्यपाल श्रीराम नाईक ने पत्रकार सुरेंद्र कुमार अग्निहोत्री, को राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया।शतरंग टाइम्स पत्रिका का बिमोचन राज्यपाल श्रीराम नाईक ने किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने जनपद मऊ के सर्वांगीण विकास के लिए 4712.24 लाख रु0 की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 3947.21 लाख रु0 की 23 परियोजनाओं का शिलान्यास किया

Posted on 01 September 2015 by admin

untitled-1

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज जनपद मऊ में काॅमरेड स्व0 झारखण्डे राय तथा क्रान्तिकारी नेता स्व0 जयबहादुर सिंह की कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित मूर्तियों का अनावरण करते हुए जनपद के तेजी से विकास के लिए 4712.24 लाख रुपये की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 3947.21 लाख रुपये की 23 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जनपद में बुनकरों की बेहतरी के लिए एक विपणन केन्द्र बनाया जाएगा, जहां से बुनकरों के सामानों की बिक्री होगी। उन्होंने इस मौके पर 488 मेधावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क लैपटाॅप, 498 मजदूरों को साइकिल, 10 विकलांगजन को ट्राई साइकिल व 5 मजदूरों को सोलर लाइट प्रदान की। इसके साथ ही, श्री यादव ने घोसी क्षेत्र के लिए 100 शैय्या वाले अस्पताल, पाॅलीटेक्निक तथा मधुबन को नगर पालिका बनाने की घोषणा करते हुए बेहतर यातायात के लिए आर0ओ0बी0 के लिए धन की व्यवस्था कराए जाने का आश्वासन भी दिया।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद यह सपना था कि हर आदमी खुशहाल होगा, लेकिन गरीबों के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है। दुनिया की तुलना में अभी हम बहुत पीछे हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को भरोसा दिलाते हुए कहा कि समाजवादी लोगों ने जो रास्ता दिखाया है उसी से ही गरीबों व किसानों का भला होगा। प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। लखनऊ से दिल्ली को जोड़ने वाले देश के सबसे लम्बे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे विकास का केन्द्र बिन्दु बनेगा।
वर्ष 2016 तक शहरों में 24 घण्टे और गांवों में 16 घण्टे बिजली देने का भरोसा दिलाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद, वर्तमान राज्य सरकार ने जितने विद्युत उपकेन्द्र बनाए हैं, उतना किसी अन्य सरकार ने नहीं बनाए। गरीबों और असहायों के लिए ‘102’ व ‘108’ नम्बर की एम्बुलेन्स चलाई गई है। इन नम्बरों पर डायल करने से पीडि़त के दरवाजे पर 10-15 मिनट में एम्बुलेन्स पहुंच जाती है। यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क रखी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस  घटना स्थल पर अविलम्ब पहुंचे इसके लिए चार हजार से ज्यादा नई गाडि़यां पुलिस प्रशासन को उपलब्ध करायी जाएंगी। 45 लाख गरीब परिवारों को समाजवादी पेंशन योजना के तहत 500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक मदद दी जा रही है। इसमें ज्यादातर लाभार्थी महिलाएं हैं। इस पेंशन से समाज में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है।
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ओलावृष्टि/अतिवृष्टि से किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई अपने संसाधनों से कर रही है। आजमगढ़ में किसान सहकारी चीनी मिल का आधुनिक संयंत्र लगाया जा रहा है, जिससे जनपद मऊ और आजमगढ़ के किसान लाभान्वित होंगे। विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने तथा सबको निर्बाध बिजली मिल सके, इसके लिए आजमगढ़ और मऊ में भूमिगत केबिल बिछाए जा रहे हैं। उन्होंने समाजवादी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में गरीबों को आवास मुहैया कराने हेतु लोहिया आवास बनाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनपद मऊ विकास के क्षेत्र में दूसरे जिलों से पीछे नहीं रहेगा। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, इसके लिए मण्डी की सुविधा तथा बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मऊ जनपद में विकास की गति तेज करने के लिए सड़कों हेतु विशेष पैकेज दिया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर कलेक्ट्रेट में पौधारोपण भी किया।
लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मजदूरों के नेता पूर्व मंत्री काॅमरेड स्व0 झारखण्डे राय एवं क्रान्तिकारी नेता व पूर्व सांसद स्व0 जयबहादुर सिंह के इतिहास को स्मरण रखना चाहिए तथा उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर देश को आगे बढ़ाना चाहिए। प्रदेश सरकार ने किसानों का ऋण माफ किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाजवादी सरकार किसानों की जमीन नीलाम नहीं होने देगी। सिंचाई के लिए पानी पर देय शुल्क को समाप्त किए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दवाई और पढ़ाई मुफ्त कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का और बंटवारा नहीं होने दिया जाएगा।
इस मौके पर श्री अतुल कुमार अन्जान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रदेश के कारागार मंत्री श्री बलराम यादव, परिवहन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव, बेसिक शिक्षा मंत्री श्री राम गोविन्द चैधरी, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री अम्बिका चैधरी, पंचायती राज मंत्री श्री कैलाश यादव, खेल मंत्री श्री नारद राय, धर्माथ कार्य राज्य मंत्री श्री विजय मिश्रा, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री श्री वसीम अहमद सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महिला मोर्चा ने बांधी माननीय राज्यपाल को राखी

Posted on 01 September 2015 by admin

रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर आज भाजपा महिला मोर्चा की बहने प्रदेश मंत्री एवं मीडिया प्रभारी सुनीता बंसल के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल माननीय रामनाइक जी को राखी बांधने राजभवन पहुँची। वहाॅ बहनो ने राज्यपाल जी को टीका लगाकर राखी बांधी तथा उन्हें मिठाई खिलाकर और उनकी आरती उतारकर अच्छे स्वास्थ्य व लम्बी उम्र की कामना की। सुनीता बंसल ने इन्दिरा नगर थाने में महिला मोर्चा की बहनों के साथ जाकर पुलिस भाइयों को भी टीका लगाकर राखी बांधी तथा उनकी आरती कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। पुलिस भाइयों का उत्साह देखने लायक था। इस अवसर पर शशिबाला धूसिया, कल्पना तिवारी और सुमित्रा सिंह गहरवाल, नादिरा, कुमुद श्रीवास्तव, वन्दना तिवारी, सीमा स्वर्णकार, यशस्विनी, ममता राजभर, जानकी देवी एवं वन्दिता आदि बहने उपस्थित थीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 01 September 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विकास की मंजिलो पर तेजी से बढ़ रहा है, विपक्षी दलों को इससे भारी परेशानी हो रही है। पांच साल लगातार लूट के बाद जनाक्रोश से सत्ता के बाहर हुई बसपा समाजवादी सरकार बनने के पहले दिन से ही बौखलाई हुई है। वह राष्ट्रपति राज का राग जब तब अलापती रहती है। कांग्रेस और भाजपा प्रदेश में तीसरे चैथे नम्बर की प्रतिस्पद्र्धा में ही अब तक रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कोे प्रदेश का विकास नहीं दिखाई देता है। आगे भी उनके कोई अच्छे दिन आने की उम्मीद नहीं है। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार जनहित की तमाम योजनाएं कार्यान्वित कर रही है जिनका लाभ समाज के सभी वर्गो को मिल रहा है।
भाजपा का हाल तो बहुत बुरा है। इसकी पार्टी में गरीबों, अल्पसंख्यको और दलितों का कोई स्थान नहीं है। पूंजीघरानों के हित साधने के लिए वह किसानों की जमीनें छीनने में संकोच नहीं करती है। भाजपा की नीतियों के चलते मंहगाई रूकने का नाम नहीं ले रही है। शिक्षा व्यवस्था का भगवाकरण हो रहा है। नौजवानों को नौकरी का भरोसा दिया गया था, वे बेकार घूम रहे हैं। केन््रद की राजधानी दिल्ली में महिलाएं असुरक्षित है। भाजपा के झूठे चुनावी वादों की पोल खुलती जा रही है।
उत्तर प्रदेश में युवा षक्ति को समाजवादी पार्टी ने हमेशा प्रोत्साहन दिया है।       श्री मुलायम सिंह यादव ने हमेशा संघर्ष में उनके सहयोग की सराहना की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का ऊर्जावान युवा नेतृत्व हैं। उन्होने नौजवानों के लिए कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था की है ताकि विभिन्न व्यवसायों में वे रोजगार पा सके। खेलकूद में सराहनीय जीत हासिल करनेवालों को सरकार पुरस्कृत करती है। मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और लैपटाप दिए गए है।
प्रदेश में हो रही तरक्की से विपक्ष इस कदर निराश और कंुठित है कि वह सकारात्मक विपक्ष की भूमिका के बजाय विध्वंसक राजनीति पर उतर आया है। विधान सभा की बैठकों में हंगामा मचाकर उसने जता दिया है कि वह चर्चा से भागता है क्योंकि उसके पास तर्क और तथ्य नहीं है। उसका रवैया पूर्णतया अलोकतांत्रिक है। उसकी नीयत विकास के कामों में रोड़ा अटकाने की है। लेकिन प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि वह अब भाजपा जैसे दलों के बहकावे में आनेवाली नहीं हैं। वह श्री अखिलेश यादव पर ही पुनः अपना भरोसा जताएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

’’विश्व विकलांग दिवस’’ के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण हेतु आवेदन पत्र 30 सितम्बर तक आमंत्रित-

Posted on 01 September 2015 by admin

विकलांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/स्वैच्छिक संगठनों सेवायोजकों को प्रत्येक वर्ष की भांति 03 दिसम्बर 2015, को “विश्व विकलांग दिवस“ के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार/सम्मान हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित है।
इस आशय की जानकारी जिला विकलांग जन विकास अधिकारी श्री अखिलेश वाजपेयी ने आज यहाॅ दी उन्होंने बताया कि दक्ष विकलांग कर्मचारियिों/स्वतः रोजगार में रत विकलांग व्यक्तियों को, विकलांगजन के सेवा योजकों को, विकलांग जन के उत्कृष्ट प्लेसमेन्ट के लिए, असाधारण सृजनात्मक कार्य करने वाले विकलांग जन को, विकलांग जन के कल्याणार्थ तकनीकी खोजन के लिए, विकलांग जन के लिए उत्कृष्ट रोल माडल को, विकलांग जन के हितार्थ  उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति विशेष को, विकलांग जन के हितार्थ  उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था को, विकलांग जन के लिए बाधा सहित वातावरण के निर्माण के लिए, उत्कृष्ट चैनलाइजिंग एजेन्सी को, उत्कृष्ट लोकल लेवल कमेटी को, राज्य स्तरीय सम्मान तथा विकलांग जन विका विभाग में कार्यरत शिक्षकों को राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि  सम्बन्धित पात्र अभ्यर्थियों/ संस्थाएं को 03 दिसम्बर, 2015 को अन्र्तराष्ट्रीय विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर  राज्य स्तरीय पुरस्कार/सम्मान दिये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।  उन्होंने बताया कि किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय जिला विकलांगजन विकास अधिकारी, जिला पंचायत परिसर, कैसरबाग, लखनऊ से प्राप्त कर 13 जुलाई, 2015 तक अभिलेखों सहित जमा कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे 01 सितम्बर को मोहनलालगंज मे तहसील दिवस-

Posted on 01 September 2015 by admin

जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना ही सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में सितम्बर माह के प्रथम मंगलवार 01 सितम्बर 2015 को तहसील मोहनलालगंज में जिलाधिकारी श्री राज शेखर, तहसील दिवस की अध्यक्षता करेगें। जनपद की चारों तहसील मुख्यालयों पर तहसील दिवस का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से किया जा रहा है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तथा अन्य समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है यदि अपरिहार्य कारण से जिला स्तरीय अधिकारी का भाग लेना सम्भव न हो, तो जिलाधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त कर अपने से ठीक नीचे के अधिकारी को तहसील दिवस में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों में आयोजित होने वाले तहसील दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी, जिसमें समस्त विभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों/नामित अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि  नवसृजित तहसील सरोजनीनगर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (टी0जी0), तहसील मलिहाबाद में अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति, तहसील बी0के0टी0 में अपर जिलाधिकारी आपूर्ति तथा तहसील मोहनलालगंज में अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति  द्वितीय द्वारा तहसील दिवस की अध्यक्षता की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2015
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in