Categorized | लखनऊ.

दिनांक 04 अगस्त, 2015 को प्रदेश एवं देशभर के वरिष्ठ समाजवादियों का समाजवादी प्रबुद्ध सभा के संयोजन से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मा0 मुलायम सिंह यादव जी एवं मा0 मुख्यमंत्री,

Posted on 01 September 2015 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष, डा0 मनोज कुमार पाण्डेय ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि प्रबुद्ध सभा के संयोजन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मा0 मुलायम सिंह यादव जी एवं प्रदेश के युवा मा0 मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव जी की प्रेरणा व उनकी गरिमामयी उपस्थिति में दिनांक 04 अगस्त, 2015 दिन मंगलवार, समय-10.00 बजे, स्थान- इन्दिरा गाॅधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में देश व विभिन्न प्रदेशों के प्रमुख सोसलिस्ट समाजवादियों

का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि यह वह समाजवादी लोग है, जिन्होंने सदैव गाॅव, गरीब, किसान व मजदूरों को न्याय व उनका अधिकार दिलाये जाने का काम किया है। डा0 राम मनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र, राजनारायण, जय प्रकाश, मधुलिमेय, चैधरी चरण सिंह जैसे महान समाजवादियों ने सिद्धान्तों व विचारों पर चलते हुए तमाम यातनाओं व संकटों का सामना करते हुए कभी विचलित नहीं हुए व समाजवादी विचारधारा को सदैव मजबूत करने का काम किया है। यहीं नही अत्याचार के विरूद्ध दर्जनों बार जेल भी गये। लेकिन निरन्तर कमजोरों व असहाय लोगों को बढ़ाने तथा बराबरी एवं समता मूलक समाज की स्थापना का काम किया है।
श्री पाण्डेय ने बताया कि उक्त सम्मान समारोह में प्रदेश भर के महानुभावों के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों के जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, दिल्ली के भी वरिष्ठ समाजवादियों को सम्मानित किया जायेगा। श्री पाण्डेय ने यह भी बताया कि लखनऊ में देश के प्रमुख समाजवादी नेता जिन्होंने देश को समता मूलक समाज एवं बराबरी के सम्मान दिये जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे समाजवादी नेता जैसे डा0 राममनोहर लोहिया, जय प्रकाश, राजनारायण मधुलमेय, चैधरी चरण सिंह, जनेश्वर मिश्र आदि लोगों के द्वारा कहे गये महत्वपूर्ण विचारों के सलोगन के साथ लखनऊ के महत्वपूर्ण प्रत्येक स्थान पर इनके भव्यद्वार स्थापित किये जायेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in