Categorized | लखनऊ.

’’विश्व विकलांग दिवस’’ के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण हेतु आवेदन पत्र 30 सितम्बर तक आमंत्रित-

Posted on 01 September 2015 by admin

विकलांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/स्वैच्छिक संगठनों सेवायोजकों को प्रत्येक वर्ष की भांति 03 दिसम्बर 2015, को “विश्व विकलांग दिवस“ के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार/सम्मान हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित है।
इस आशय की जानकारी जिला विकलांग जन विकास अधिकारी श्री अखिलेश वाजपेयी ने आज यहाॅ दी उन्होंने बताया कि दक्ष विकलांग कर्मचारियिों/स्वतः रोजगार में रत विकलांग व्यक्तियों को, विकलांगजन के सेवा योजकों को, विकलांग जन के उत्कृष्ट प्लेसमेन्ट के लिए, असाधारण सृजनात्मक कार्य करने वाले विकलांग जन को, विकलांग जन के कल्याणार्थ तकनीकी खोजन के लिए, विकलांग जन के लिए उत्कृष्ट रोल माडल को, विकलांग जन के हितार्थ  उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति विशेष को, विकलांग जन के हितार्थ  उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था को, विकलांग जन के लिए बाधा सहित वातावरण के निर्माण के लिए, उत्कृष्ट चैनलाइजिंग एजेन्सी को, उत्कृष्ट लोकल लेवल कमेटी को, राज्य स्तरीय सम्मान तथा विकलांग जन विका विभाग में कार्यरत शिक्षकों को राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि  सम्बन्धित पात्र अभ्यर्थियों/ संस्थाएं को 03 दिसम्बर, 2015 को अन्र्तराष्ट्रीय विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर  राज्य स्तरीय पुरस्कार/सम्मान दिये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।  उन्होंने बताया कि किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय जिला विकलांगजन विकास अधिकारी, जिला पंचायत परिसर, कैसरबाग, लखनऊ से प्राप्त कर 13 जुलाई, 2015 तक अभिलेखों सहित जमा कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in