Archive | December 1st, 2018

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में वृहद स्वच्छता अभियान के तहत विशेष स्वच्छता रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया

Posted on 01 December 2018 by admin

स्वच्छता को हम अपने जीवन का हिस्सा बनाकर
समाज एवं देश में व्यापक बदलाव ला सकते हंै: मुख्यमंत्री

स्वच्छता को हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा

राज्य सरकार का प्रयास है कि आम जन को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंpress-2

लखनऊ: 01 दिसम्बर, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज गोरखपुर जनपद में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रांगण से वृहद स्वच्छता अभियान के तहत विशेष स्वच्छता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली नगर के विभिन्न मार्गाें से होकर गोरखपुर विश्वविद्यालय पर आकर समाप्त हुई। रैली में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 6000 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें स्काउट, एन.सी.सी. राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राएं भी सम्मिलित रहे। मुख्यमंत्री जी ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्वच्छता को हम अपने जीवन का हिस्सा बनाकर समाज एवं देश में व्यापक बदलाव ला सकते हंै। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रैली के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। लोगों का सफाई के प्रति जागरूक होना बहुत आवश्यक है। स्वच्छता को हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। स्वच्छता के प्रति यदि लोग जागरूक हो जायेंगे तो कई समस्याओं का समाधान अपने आप हो जायेगा। उन्होंने कहा कि बीमारी गंदगी के कारण होती है। स्वच्छता से बीमारियों से बचाव होता है।press-4
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश में स्वच्छता के लिए प्रतिस्पर्धा हो रही है। उत्तर प्रदेश को स्वच्छता में अव्वल लाने के लिए एक विशेष प्रयास की आवश्यकता है, जिसे हम सभी को मिलकर सम्भव करना होगा। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के विकास हेतु नगर निगम को कान्हा उपवन के लिए 9 करोड़ रुपए, पेयजल के लिए 50 करोड़ रुपए, जल निकासी के लिए 16 करोड़ रुपए, सीवरेज के लिए 72 करोड़ रुपए तथा अन्य कार्यों के लिए भी धन अवमुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सफलता किसी का इन्तजार नहीं करती है। इसके लिए व्यक्ति को स्वयं आगे आना पड़ता है। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि आम जन को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। हम उन सुविधाओं का उपयोग कर अपने नगर, मुहल्ले, वार्ड और अपने प्रदेश को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये रखने में अपना योगदान भी दे सकते हैं।
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने कहा कि स्वच्छता के लिए सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। हमंे अपने जनपद और प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करना होगा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 01 December 2018 by admin

लखनऊ 01 दिसम्बर 2018। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय कल चित्रकूट में रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय गांधी स्मृति-150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में चित्रकूट (कर्वी) में आयोजित पद यात्रा में सम्मिलित होंगे।

Comments (0)

किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित मोदी-योगी सरकार - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 01 December 2018 by admin

श्री अखिलेश बताएं सपा सरकार में उन्होंने किसानों के लिए क्या किया?
लखनऊ 01 दिसम्बर 2018। भारतीय जनता पार्टी ने आज श्री अखिलेश यादव से सवाल पूछा कि सपा सरकार में उन्होंने किसानों के लिए क्या किया? भजपा प्रवक्ता ने कहा कि बुन्देलखण्ड के किसानों का पलायन तथा गन्ना किसानों का बकाया, गन्ना, गेहूॅ, धान, किसानों को अपना उत्पाद विचैलियों के हाथ बेचने पर मजबूर करना जैसी अखिलेश सरकार की उपलब्धियां प्रदेश की सम्मानित जनता को स्मरण है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित है।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि श्री अखिलेश यादव जी द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश का किसान खुशहाली की तरफ तेजी से बढ रहा है। उन्होंने कहा कि योगी जी की सरकार आने के बाद बुन्देलखण्ड के किसानों का पलायन पूरी तरह समाप्त हुआ है तथा सपा सरकार में घास की रोटी खाने पर मजबूर बुन्देलखण्ड के किसान अब समृद्धि की तरफ तेजी से अग्रसर है। योगी सरकार में किसानों की कर्जमाफी, धान, गेहूॅ, गन्ना, आलू, मक्का की खरीद सुनिश्चित की। तथा सिचाई के लिए बिजली, फसलों के लिए खाद, उपलब्ध कराया। 36 हजार करोड़ का किसानों का ऋणमोचन किया एवं सपा सरकार के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान उनके खाते में सीधे भुगतान किया।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों पर घड़ियाली-आंसू बहाने वाले विपक्ष को अधिकार ही नहीं है किसानों की बात करे। उन्होंने कहा कि मोदी जी के आने के बाद किसान लगातार आर्थिक रूप से समृद्ध और उन्नति की तरफ अग्रसर है। भाजपा की राज्य सरकारों ने किसानों को खाद, बीज के साथ सिंचाई पर जो काम किया है, वह कांग्रेस व अन्य दलों की सरकारें कल्पना भी नहीं कर सकतीं। उन्होनंे कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का कार्यक्रम तेज गति से आगे बढ़ रहा है। परिणाम भी आने लगे हैं। मोदी जी की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खादों की उपलब्धता व सिंचाई सुविधाओं पर जोर देने के कार्यक्रम से खेती लाभकारी रही है। पर विपक्ष मुद्दा विहीन है, इसलिए कृत्रिम मुद्दे तैयार करता है और किसानों के आंदोलन का नाम देकर गैर कृषक तत्वों को जुटाकर डिजाइनर आंदोलन करवाता है। उन्होंने कहा किसान इन दलों को उत्तर देता है। कांग्रेस ने पिछले साल मध्यप्रदेश और दिल्ली में फाइवस्टार सुविधाओं का भोग कर रहे लोगों को जुटाकर किसान आंदोलन के नाम पर हिंसा फैलायी थी और झूठ की खेती करनी चाही थी। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा सरकारों ने पहले तो चीनी मिल बेंच डाली तथा श्रीमान अखिलेश यादव बतायें कि जिनके साथ वह खडे थे उनसे स्वामीनाथन रिपोर्ट क्यों नही लागू करायें? मिल मालिकों से मिलकर गन्ना खरीद ठप कराकर और भुगतान दिलाने में विफल रहकर किसानों को बर्बाद किया। यह है इनका दोहरा चरित्र भाजपा की सरकारें जिन राज्यों में हैं, वहां जाकर किसानों की अच्छी स्थिति देखिए।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मोदी जी की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और सिंचाई योजना से किसान जितने चार साल में लाभान्वित हुए हैं, उतने इन दलों के 60 साल के शासन में नहीं हुए। इसके अतिरिक्त मोदी जी ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के सबसे महत्वपूर्ण बिंदु लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया। दशकों से किसान इस मांग को पूरा करने के लिए कह रहे थे, लेकिन यूपीए सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया था। दूसरी सबसे बड़ी सुविधा मोदी सरकार ने किसानों की उपज को बाजार दिलाने की पहल करके दी है। ईकृनाम पोर्टल के माध्यम से किसान देश के किसी बाजार में अपनी फसल ऊंचे दामों पर इस पोर्टल के माध्यम से बेच रहा है।
इसके अतिरिक्त मोदी सरकार ने ई-रकम पोर्टल शुरू करके किसानों को अपनी उपज आॅनलाइन बेचने की सुविधा उपलब्ध करायी है। एग्री उड़ान के माध्यम से कृषि में नवोन्मेष व उद्यमशीलता को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। साथ ही देश में शीतगृहों की शृखंला तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त किसानों की आय बढ़ाने के लिए उनके लिए डेयरी प्रोत्साहन कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। किसानों की समृद्धि किस तरह बढ़ रही है, इसे भारत में पिछले चार सालों में अनाजों के उत्पादन में रिकार्ड वृद्धि को श्री अखिलेश यादव जी देख सकते है।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि श्री अखिलेश यादव जी यदि देश के कृषि उत्पाद कें आंकडें देखें तो उन्हें स्पष्ट हो जायेगा। 2017-18 में चावल गेहूं उत्पादन ने पिछला सारा रिकार्ड तोड़त्े हुए 99.70 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ। इस अवधि में गन्ना उत्पादन रिकार्ड तोड़ते हुए 379.90 मीट्रिक टन पहुंच गयी। जबकि दालों के उत्पादन 9.07 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 25.23 मीट्रिक टन रही। यदि देश का किसान परेशान है तो अनाज का उत्पादन रिकार्ड कैसे टूट रहा है? यदि अनाज का उत्पादन बढ़ रहा है तो इसका सीधा अर्थ है किसान सुखी व समृद्ध हो रहा है। 2018-19 में अनुमान है कि भारत में अनाज उत्पादन 284.83 मिलियन टन के रिकार्ड को पार कर जाएगा।

Comments (0)

पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर पद यात्राएं प्रारम्भ

Posted on 01 December 2018 by admin

लखनऊ 01 दिसम्बर 2018। महत्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने आज से पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर पद यात्राएं प्रारम्भ की। पार्टी द्वारा गांव-गांव शहर-शहर में आज से शुरू की गई पद यात्राओं का जनता ने जगह-जगह पर स्वागत कर अपना अभूतपूर्व समर्थन दिया और मोदी जी- योगी जी के नेतृत्व मंे भाजपा सरकारों द्वारा किये गए जनकल्याणकारी कार्यो की सराहना की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज बांदा सदर विधानसभा के बिलगांव ग्राम में पद यात्रा का शुभ आरम्भ किया। पद यात्रा का शुभारम्भ करते हुए पार्टी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र में जनसंवाद का बड़ा महत्व है। इसी जनसंवाद को कायम करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता आज से 15 दिसम्बर तक पूरे प्रदेश में गांव-गांव शहर-शहर सभी मोहल्लों में पद यात्रा करेगें। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के ‘गांधी‘ टाइटिल का उपयोग करने वाले कांग्रेसियों ने गांधी जी के विचारों को कब का छोड़ दिया। उन्होंने सपा-बसपा और कांग्रेस को एक दूसरे का पूरक बताते हुए इन्हें देश और समाज के लिए घातक बताया। photo-m-n-panday-1
डाॅ. पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या ऐसे ही समाजवाद की कल्पना लोहिया जी ने की थी जिसमें मिस्टर क्लीन बने रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्ता में रहते हुए गरीबों को छत देने के बजाय अपने ऐशो आराम की चिन्ता की क्योंकि वे जानते थे कि उनकी सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार और अपराधियों के संरक्षण के लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी इसलिए सत्ता में रहते ही अपनी भविष्य की भोगविलासता का भी प्रबन्ध कर ले। ऐसे लोगों को बाद में जब बंगला खाली करना पडा तो भी उनके अन्दर से इटली की टोटियों का मोह नहीं छूटा। उन्होंने कहा कि जिन लांेगो के वोट से सपा-बसपा-कांग्रेस ने सत्ता हासिल की सत्ता में आते ही उन्ही लोंगो को भगवान भरोसे छोड़ दिया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि 2014 में केन्द्र की सत्ता में आते ही माननीय मोदी जी ने गांव, गरीब, किसान नौजवान, शोषित, पीड़ित, वंचित वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उनका लाभ समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति तक पहुंचाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सभी का आवाह्न करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में विपक्षी गठबन्धन के खिलाफ जनता और हमारा गठबन्धन विजयी होगा।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि आज से शुरू हुई पद यात्रा का कार्यक्रम 15 दिसम्बर तक चलेगा। पद यात्रा के पहले दिन ही मिले जनता के आपार समर्थन और साथ ने पद यात्रा को जनयात्रा में बदल दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी ने बताया कि आज सभी 403 विधानसभाओं में पार्टी कार्यकर्ताओं ने छः अलग-अलग टोलियां बनाकर पद यात्रा प्रारम्भ की ।
पार्टी द्वारा आज से शुरू की गई पद यात्रा कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय बांदा में जबकि केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र देवरिया, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार बरेली, सत्यपाल सिंह बागपत व श्रीमती कृष्णाराज शाहजहांपुर, केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा नोयडा में पद यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जबकि राजधानी लखनऊ में पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला व कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ मध्य, आशुतोष टण्डन गोपाल लखनऊ पूर्व, श्रीमती रीता बहुगुणा लखनऊ कैण्ट, मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर व राज्यमंत्री स्वाती सिंह सरोजनीनगर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी व सुरेश श्रीवास्तव लखनऊ पश्चिम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक रामपुर, अशोक कटारिया बदायूं, पंकज सिंह नोयडा, शलिल विश्नोई कानपुर व नीलिमा कटियार कल्याणपुर में पद यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह महराजगंज, संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर, बी.एल. वर्मा आगरा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने सुल्तानपुर, उपेन्द्र शुक्ला बस्ती, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता गोण्डा, अमरपाल मौर्य सरोजनी नगर, संतोष सिंह बलरामपुर, कामेश्वर सिंह, धर्मवीर प्रजापति अलीगढ़, डाॅ. चन्द्रमोहन रामपुर, रमाशंकर कठेरिया, आगरा एवं प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही पथरदेवा, राजेश अग्रवाल बरेली, सत्यदेव पचैरी गोबिन्द नगर, स्वामी प्रसाद मौर्या पडरौना, मुकुट बिहारी वर्मा कैसरगंज, स्वतंत्रदेव सिंह तरबगंज, चैधरी भूपेन्द्र सिंह बिल्लारी, धर्मपाल सिंह आंवला, सुरेश सिंह राणा मुजफ्फरनगर, जयप्रकाश निषाद रूद्रपुर, नीलकण्ठ तिवारी बनारस, सुरेश पासी अमेठी, यूपीसीएलडीएफ के अध्यक्ष बीरेन्द्र तिवारी मिश्रिख, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर सिधौली, पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा सीतापुर, सांसद प्रियंका रावत बाराबंकी में पद यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। आज से शुरू हुई पद यात्रा में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक व मंत्रीगण अलग-अलग विधानसभाओं में सम्मिलित हुए।

Comments (0)

किसान बेहद परेशान हैं

Posted on 01 December 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान भाजपा सरकार के धोखे सेे बुरी तरह शिकार हुए हैं। प्रदेश सरकार ने नवम्बर के अंत तक चीनी मिलों में पेराई शुरू करने की समय सीमा निर्धारित की थी। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अभी सभी चीनी मिलों में पेराई शुरू नहीं हुई है। समय से चीनी मिलें न चलने से खेतों में खड़ा गन्ना सूख रहा है। किसान बेहद परेशान हैं।
एक वर्ष के भीतर लागत में भारी बढ़ोत्तरी होने के बावजूद गन्ने के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी न होने से किसान हताश है। सिंचाई के लिए डीजल में 28 प्रतिशत, विद्युत दरों में 30 प्रतिशत, कीटनाशकों के मूल्य में 30 प्रतिशत, डीएपी में 10 प्रतिशत एवं मजदूरी में 10 प्रतिशत तक वृद्धि होने से गन्ने के लागत मूल्य में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है लेकिन भाजपा सरकार नेे वर्ष 2018-19 के लिए गन्ने के राज्य परामर्शी मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की है।
गन्ना शोध केन्द्र, शाहजहांपुर के अनुसार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष गन्ने की लागत मूल्य में 08 रूपया प्रति कुंतल वृद्धि हुई है तथा लागत मूल्य 297 रूपया प्रति कुंतल हो गया है। भाजपा की गलत नीतियों के चलते 50 लाख गन्ना किसानों को करोड़ों रूपये की क्षति उठानी पड़ी हैं।
भाजपा सरकार ने दिखावे और किसानों को बहकाने के लिए 44 चीनी मिलों को 2619 करोड़ रूपए के साफ्ट लोन का भुगतान किया है। किसानों को इससे कोई फायदा पहुंचने वाला नहीं है। सच तो यही है कि भाजपा को किसानों की नहीं चीनी मिल मालिकों के हितों की चिंता है। उसकी नीतियां ही पूंजी घरानों की पक्षपाती हैं। चीनी मिल मालिकों ने राज्य सरकार के निर्देशों को बार-बार ठेंगा दिखाया है फिर भी भाजपा सरकार उन्हीं के मान मनौव्वल पर तुली है। किसानों का यह आक्रोश सन् 2019 में भाजपा के खिलाफ विस्फोट का रूप ले लेगा, जिसमें भाजपा नहीं बच पायेगी।

Comments (0)

पूजा-अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया

Posted on 01 December 2018 by admin

उ0प्र0 के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी द्वारा भगवान हनुमान जी को दलित जाति का घोषित करने के पश्चात दलित उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्री राजबहादुर पूर्व मंत्री उ0प्र0 शासन के नेतृत्व में श्री हनुमान मंदिर, हजरतगंज में जाकर पूजा-अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर सहित समिति के पदाधिकारियों ने इसके पश्चात उ0प्र0 के मुख्यमंत्री से यह मांग की कि जितने भी हनुमान जी के मंदिर हैं वहां के प्रबन्ध तन्त्र में दलितों की भागीदारी सुनिश्चित करें एवं दलित पुजारियों की नियुक्ति की घोषणा भी करें। यह समिति इस तरह के कार्यक्रम अनवरत जारी रखेगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही साथ केन्द्र की भाजपा सरकार के एसटी आयोग के चेयरमैन ने भी अपनी घोषणा में यह बात स्वीकार की है कि भगवान हनुमान जी दलित हैं।
समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र गौतम ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री श्री राज बहादुर, श्री विजय बहादुर, डा0 लालती देवी, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री नरेश बाल्मीकि, श्री सुरजीत सिंह बरनाला, श्री हरिओम कठेरिया, श्रीमती सुनीता रावत, श्री प्रदीप कनौजिया, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्रीमती सरलेस रावत, श्री वीषम सिंह, श्री धर्मेन्द्र रावत सोनू, श्री अशोक कुमार, श्री सुशील बाल्मीकि, श्री होरीलाल, श्री सचिन रावत, श्री रंजीत रावत, श्री इन्द्रजीत, श्री अवनीश कुमार, श्री अभिषेक प्रकाश, श्री हेमराज, श्री रामसुमिरन, श्री माता प्रसाद रावत, श्री प्रभाकान्त, श्री अनिल सूरी सहित सैंकड़ों की संख्या में दलित समुदाय के लेाग मौजूद रहे।

Comments (0)

वीर सेनानी (सेवानिवृत्त सैनिक) रैली का आयोजन

Posted on 01 December 2018 by admin

1. वीर सेनानी (सेवानिवृत्त सैनिक) रैली का आयोजन दिनांक 09 दिसंबर 2018 को हाथी मैदान, झांसी में किया जा रहा है | यह क्षेत्र भारतीय सेना में भर्ती होने की परम्परा का मुख्य आधार रहा है | इसलिए यह स्थान वीरों की मातृभूमी रही है | जिसमें सशस्त्र सेना के विभिन्न सेवानिवृत सैनिकों और वीरता पुरुष्कार विजेताओं ने निस्वार्थ भाव से वतन की हिफाजत करने में अहम भुमिका निभाई है |

2. रैली सेना की तरफ से सेवानिवृत सेनानीयों और वीर नारियों तक पहुँचने का एक अथक प्रयास रहेगा। हमारा उद्देश्य सेवानिवृत्त सैनिकों को सेना की तरफ से सेवानिवृती के बाद मिलने वाली हर संभव मदद से अवगत कराना है | इस रैली में झाँसी, जालोन, ऊरई, महोबा, हमीरपुर और बाँदा जिले शामिल हैं | इस रैली में बडी संख्या में सेवानिवृत्त सैनिक, वीर नारियाँ और उनके आश्रित भाग लेंगे | वीर सेनानी रैली झाँसी में 09 दिसम्बर 2018 को प्रातः 09:00 बजे प्रारंभ होगी जिसमें शिकायत-समाधान स्टाल स्थापित किये जायेंगे जो शीघ्र शिकायत का समाधान करेंगे |

3. रैली का उद्देश्य “भूतपूर्व सैनिक, देश की शान, इनका सम्मान, स्वयं का सम्मान” है । रैली का मुद्दा पेंशन सम्बन्धी समस्याओं का निवारण करना, मेडिकल देखरेख, सेवानिवृत सहायक स्वस्थ योजना (ई सी एच एस ) कार्ड, सी एस डी कार्ड और सिविल प्रशासन के साथ मिलकर सेवानिवृत्त दस्तावेज तथा जमीनी विवाद की समस्या का निवारण करना है | सेना की तरफ से रैली में आने वालो के लिए मेडिकल कैम्प भी स्थापित किया जाएगा | वर्ष 2018 भारतीय थल सेना द्वारा “विकलांग सैनिक वर्ष “ के रूप में मनाया जा रहा है और इसी सम्बन्ध में असक्षम सैनिकों को गतिशील उपकरण भेंट किये जायेंगे, जैसे मोडिफाइड स्कूटर, व्हील चेयर्स, ट्राईसाईकिल, स्टेप अडजस्टेबल वाकर इत्यादी | यह रैली हमारे पुराने स्थायी और सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए उपयोगी मंच रहेगा जो अपना निश्चित लक्ष्य “सम्मान, सेहत, सहूलियत और सहायता को प्राप्त करेगा |”

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2018
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in