Archive | December 4th, 2018

प्रगति के लिए मनुष्य के जीवन में अनुशासन का होना आवश्यक है: मुख्यमंत्री

Posted on 04 December 2018 by admin

*शिक्षित व्यक्ति ही सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र/समाज का निर्माण कर सकता है*

*महाराणा प्रताप का व्यक्तित्व एवं कृतित्व हम सबके लिए अनुकरणीय: मुख्यमंत्री*

*मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद *
*संस्थापक सप्ताह समारोह को सम्बोधित किया*up-cm-yogi-in-gorakhpur

सुरेंद्र अग्निहोत्री,लखनऊ: 04 दिसम्बर, 2018*

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रगति के लिए
मनुष्य के जीवन में अनुशासन का होना आवश्यक है। अनुशासन ही व्यक्ति को महान
बनाता है। उन्होंने शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही
सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र/समाज का निर्माण कर सकता है। शिक्षा के साथ-साथ खेलों
का भी स्वास्थ्य के दृष्टिगत विशेष महत्व है इसलिए बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल
भावना को भी विकसित करें।
मुख्यमंत्री जी ने उक्त विचार आज गोरखपुर के एम0पी0 इंटर कालेज के प्रांगण में
आयोजित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के उद्घाटन के
अवसर पर व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ के
मुख्यमंत्री डाॅ0 रमन सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर महाराणा प्रताप शिक्षा
परिषद की लगभग 40 शिक्षण संस्थाओं के बालक बालिकाओं द्वारा शोभा यात्रा निकाली
गयी। बताया गया कि यह समारोह 04 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर 10 दिसम्बर, 2018 तक
आयोजित होगा।cm-raman-singh-with-up-cm-yogi
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज यह परिषद 86वां संस्थापक समारोह आयोजित कर रही
है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी शैक्षणिक संस्था अपने संस्थापकों के
प्रति श्रद्धा एवं सद्भाव को व्यक्त करने के लिए इस समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष
करती है। उन्होंने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते
हुए कहा कि हम सबको उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। यह शैक्षणिक संस्थान
छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक प्रशिक्षण दे रहा है, जिससे
छात्र/छात्राएं स्वावलम्बन की दिशा में अग्रसर हो सकंे।
मुख्यमंत्री जी ने बताया कि वर्ष 1932 में इस शैक्षणिक संस्था की स्थापना हुई
थी। आज इसके लगभग 48 शैक्षणिक संस्थान संचालित हैं, जिसमें लगभग 50 हजार
छात्र/छात्राएं अध्ययनरत हैं। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद बेहतर शिक्षा
प्रदान कर रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डाॅ0 रमन सिंह ने इस
गौरवशाली आयोजन के प्रति धन्यवाद देते हुए कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद
अपनी विशिष्ट परम्परा को आगे बढ़ाने की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है जो नई
पीढ़ी के निर्माण के लिए उपयोगी है। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा का बड़ा
महत्व है, इसके बिना विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि
मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है, भविष्य निर्माण के लिए यह आवश्यक है। पढ़ाई
के साथ-साथ खेल की भी जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षित व्यक्ति ही
बेहतर समाज एवं राष्ट्र का निर्माण करता है।
डाॅ0 सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास की ओर प्रयासरत है, जिससे राज्य
में परिवर्तन आया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य के तहत गेहूं/धान
खरीद की व्यवस्था की है, गन्ना मूल्य का भुगतान, इन्फ्रास्ट्रचर डेवलपमेन्ट,
कानून व्यवस्था को बेहतर करने का काम किया है, जिससे विकास में गति आयी है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के खेल मंत्री श्री चेतन चैहान ने अपने
सम्बोधन में विद्यार्थियों से कहा कि कार्यों का उद्देश्य निश्चित होना चाहिए
अर्थात पढ़ाई मन से करें तथा उत्तम स्वास्थ्य के दृष्टिगत खेल को भी अपने जीवन
में अपनाएं। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद बेहतर शैक्षणिक
माहौल प्रदान करने की दिशा में अच्छा कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विधायक डाॅ0 राधामोहन दास अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित
शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments (0)

प्रदेश में लिंगानुपात को और बेहतर करने के लिए अन्य राज्यों से भी समन्वय करें

Posted on 04 December 2018 by admin

हर तीन माह पर हो ‘स्टेट सुपरवाईजरी बोर्ड’ की बैठक
डिक्वाॅय आॅपरेशन की संख्या बढ़ायी जाये
-प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी
rita-bahuguna-joshi
लखनऊ: 04 दिसम्बर, 2018
परिवार कल्याण मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज कहा कि प्रदेश में पहले की तुलना में लिंगानुपात में सुधार हो रहा है किन्तु इसे निरन्तर और बेहतर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में विपरीत सामाजिक स्थितियों में भी लिंगानुपात सुधार के कार्यक्रम सफल हो रहे हैं, अधिकारी उन राज्यों के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर योजनाओं का आकलन करें और इस दिशा में प्रदेश की योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए कार्य करें।
प्रो0 जोशी आज गोमतीनगर, लखनऊ स्थित पर्यटन भवन के सभाकक्ष में पी0सी0एन0डी0टी0 अधिनियम 1994 के अंतर्गत गठित ‘‘स्टेट सुपरवाइजरी बोर्ड’’ की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने कहा कि अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए ‘स्टेट सुपरवाइजरी बोर्ड’ की बैठक को त्रैमासिक आयोजित किया जाये। बैठक में ‘मुखविर योजना’ और ‘डिक्वाय आपरेशन’ पर भी चर्चा की गयी। महानिदेशक परिवार कल्याण डा0 नीना गुप्ता ने जानकारी दी कि लिंग चयन में संलिप्त व्यक्तियों को रंगेहाथ पकड़ने हेतु संचालित ‘‘मुखबिर योजना’’ के अन्तर्गत प्रदेश में अब तक 07 सफल डिक्वाॅय आॅपरेशन सम्पन्न हो चुके हैं फलस्वरूप प्रदेश के लिंगानुपात में वृद्धि भी परिलक्षित हो रही है। माह सितम्बर 2018 में प्रदेश का लिंगानुपात (जन्म पर) बढ़कर 913 हो गया है, जोकि गत् वर्ष 911 था।
मंत्री जी द्वारा लिंग चयन में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करने एवं उनके विरुद्ध डिक्वाॅय आॅपरेशन सम्पन्न कराने हेतु हरियाणा व राजस्थान में संचालित मुखबिर योजना का अध्ययन करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि अधिक संख्या में डिक्वाॅय आॅपरेशन सम्पन्न किये जा सके व लिंग चयन में संलिप्त व्यक्तियों को रंगेहाथों पकड़ा जा सके। उनके द्वारा निरीक्षणों की संख्या पर असन्तोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिये गये कि प्रत्येक केन्द्र का वर्ष में कम से कम 03 बार निरीक्षण प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाये।
विशेष सचिव न्याय ने बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बोर्ड के सदस्य एवं निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री पंकज कुमार ने जनपदों में भू्रण लिंग परीक्षण को रोकने के लिए अल्ट्रा साउण्ड केन्द्रों के निरीक्षणों की संख्या बढ़ाये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में ‘स्टेट सुपरवाईजरी बोर्ड’ के सदस्य एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

मजदूर की ड्योढ़ी तक बड़ी ईमानदारी एवं निष्ठा से योजनाओं का लाभ पहुंचायेगा श्रम विभाग

Posted on 04 December 2018 by admin

शालीमार ग्रुप के निर्माण स्थलों पर कार्यरत 3000 निर्माण श्रमिकों का
हुआ पंजीयन-श्रम एवं सेवायोजन मंत्री

सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ: 04 दिसम्बर, 2018
प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी की मंशानुरूप श्रमिकों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए श्रम विभाग संकल्पबद्ध है। श्रम विभाग निर्माण श्रमिकों के लिए चलायी जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से उनकी ड्योढ़ी तक पहुंचायेगा। ‘श्रमेव जयते’ का नारा साकार हो। श्रमिकों का जीवन स्तर सुधरे, इसके पूरे प्रयास किये जायं। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार श्रमिकों के कल्याणार्थ बहुत सी योजनाएं चला रही है। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को हर-हाल में इसका लाभ देना है।swami-prasad-maurya
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री मौर्य ने ये बात आज यहां शालीमार वन वल्र्ड निर्माण परिसर, गोमती नगर विस्तार लखनऊ में निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण के लिए आयोजित शिविर कार्यक्रम में कही। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग ने लखनऊ एवं बाराबंकी जनपद की शालीमार ग्रुप की 07 साइटों के 3000 से अधिक निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का एक हफ्ते में आॅनलाइन पंजीयन करायें। साथ ही बैंक खाता भी संचालित करायें। उन्होंने कहा कि श्रमिक विस्तर छोड़ते ही कार्य पर निकल जाता है और देर शाम तक लौटता है, जिससे योजनाओं का लाभ लेने के लिए वह श्रम विभाग कार्यालय नहीं पहुंच पाता। निर्माण श्रमिकों का अधिक से अधिक पंजीयन हो, इसलिए कैम्प लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण कराया जा रहा है।
श्रम मंत्री ने बताया कि अब तक 46 लाख निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों की बेटियों की शादी में श्रम विभाग 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देता है। अन्तरजातीय एवं विधवा बेटी से विवाह पर 61 हजार रुपये, सामूहिक विवाह स्थल पर शादी करने पर 65 हजार रुपये, सामूहिक विवाह स्थल पर अन्तरजातीय एवं विधवा विवाह पर 70 हजार रुपये की मद्द मिलती है। इसी प्रकार श्रमिकों के बच्चों की इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई पर प्रतिमाह क्रमशः 3000 एवं 5000 रुपये की मद्द तथा सरकारी कालेज से मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने पर सम्पूर्ण फीस की प्रतिपूर्ति की जा रही है। श्रमिकों की गम्भीर बीमारी पर सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने पर खर्च का शतप्रतिशत प्रतिपूर्ति किया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की कार्य स्थल पर मृत्यु होने पर 05 लाख रुपये एवं स्थायी अपंगता पर 03 लाख रुपये, आंशिक अपंगता पर 02 लाख रुपये तथा सामान्य मृत्यु पर 02 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि झोपड़पट्टी में रहने वाले मजदूरों को पक्का कमरा बनाने के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के अलावा 12 हजार रुपये शौचालय निर्माण के लिए दी जाती है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की बस्तियों को सोलर लाइट से रोशन भी किया जा रहा है। उन्होंने शालीमार ग्रुप के अधिकारियों से अपील की कि कार्य स्थल पर मजदूर भाइयों एवं बहनों के लिए शौचालय की व्यवस्था जरूर करायें। उन्होंने इस दौरान कार्य स्थल पर ही सार्थक फाउण्डेशन द्वारा श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित स्कूल का भी निरीक्षण किया।swami-prasad-maurya1
कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त लखनऊ श्री एस.पी. शुक्ला, सहायक श्रमायुक्त श्री रवि श्रीवास्तव, एस.के. पाण्डेय, आर.एस. तिवारी तथा शालीमार ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक सैयद खालिद मसूद, निदेशक अनवर रिजवी व अजय सेठ के अलावा बाराबंकी एवं लखनऊ जनपद के श्रम प्रवर्तन अधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

भाजपा सरकार के कार्यकाल में राजस्थान ने विकास के नये आयामों पर पहुंचा है

Posted on 04 December 2018 by admin

लखनऊ 04 दिसम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा से देश को खतरा बताये जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल के नेतृत्व वाली कांग्रेस में पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान जाकर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वालों से गलबहिया करते है और जब वापस भारत लौटते है तो राहुल जी का अपना कैप्टन बताते है। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई मंे शामिल रही कांग्रेस और आज की कांग्रेस ने जमीन आसमान का फर्क है। सोनिया-राहुल की कांग्रेस वोट बैंक के लालच में किसी का भी साथ ले सकती है। परिवारवाद में फंसी कांग्रेस एक प्राइवेट लिमिटेेड कम्पनी बन गयी है जो न देश का भला करेगी न जनता का। डा0 पाण्डेय ने राजस्थान चुनाव में भाजपा की शानदान विजय का दावा करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल में राजस्थान ने विकास के नये आयामों पर पहुंचा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आज राजस्थान विधानसभा के चुनावों में प्रचार के दौरान जोधपुर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि देश की सत्ता में सर्वाधिक समय तक कांग्रेस पार्टी ने शासन किया और पीढ़ी दर पीढ़ी अमेठी संसदीय क्षेत्र से राहुल गांधी उनकी माँ सोनिया गांधी और पिता स्वर्गीय राजीव गांधी सांसद रहे लेकिन अमेठी का विकास नहीं हो सका। वही राहुल गांधी आज चुनाव प्रचार में घूम-घूम कर विकास की बाते कर रहे है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी बिना तथ्यों के झूठ बोलकर चुनाव जीतना चाहते है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि भाजपा अपने कुशल नेतृत्व माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार जीत के कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वही कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में हार के कीर्तिमान स्थापित कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी चाहे जितने जतन कर रहे देश की जनता कभी भी राहुल गांधी को अपना नेता नहीं स्वीकार कर सकती है।
प्र्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 पाण्डेय ने राजस्थान की जनता से अपील की कि देश के विकास में और पूरे विश्व में भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए राजस्थान में भी भाजपा को फिर से विजयी बनाये। ताकि जो विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है उसकी रफ्तार लगातार कायम रहे।

Comments (0)

शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की

Posted on 04 December 2018 by admin

लखनऊ 04 दिसम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भाजपा कार्यकर्ता प्रत्यूष मणि त्रिपाठी की हत्या को दुखःद बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रकरण में दोषी बख्शे नहीं जायेंगे। उन्होंने कहा कि दुखः के इन क्षणों में पूरा भाजपा संगठन परिवार स्वर्गीय प्रत्यूष मणि त्रिपाठी के परिवार के साथ है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2018
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in