Archive | December 12th, 2018

अन्त्योदय समृद्विः ओडी नदी में लौटी विलुप्त हो चुकी जलधारा, किसानों के चेहरों में लौटी मुस्कान, खेतों में छायी हरियाली

Posted on 12 December 2018 by admin

सैकडों किसानों के खेतों में लौटी हरियाली तो चेहरों पर दिखी मुस्कान

ओडी नदी से किसान दूर-दूर तक पाइप लाइन डालकर ले रहें हैं पानी

फसल के साथ किसान अपने खेतों में सब्जी उत्पादन का भी ले रहें हैं लाभ

मडावरा- ललितपुर।

अन्त्योदय के सपने को साकार कर रही ओडी नदी 50 हजार लोगों की जिन्दगी में बदलाव की सफल ऐतिहासिक घटना सिद्व हो चुकी है। ओडी नदी का पानी अमृत बन गया है। सूखे खेत बंजर धरती में बूंद-बूंद पानी से किसानों की लहलहाती फसलों की जिन्दगी की कहानी लिख रहा है। हजारों किसान अपने खेतों में पलेवा देकर चना, गेंहू, मटर, आदि की खेती में अब तीन पानी बार पानी की सिंचाई कर चुके हैं। ओडी नदी पुनर्जीवनी से अथाह जल भण्डार ओडी नदी में आ चुका है। अभी तक जलधार चल रही है। वर्षों से सूखी ओडी नदी खुद जिन्दा होने का प्रमाण देती है। मदनपुर, दारूतला, दिदौनियां, गोराखुर्द, हंसेरा, पहाडीकलां के हजारों किसान जनपद के लोकप्रिय विकास पुरूष जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की मुक्तकण्ठ से प्रशंशा कर रहें हैं, उनके एवं उनके परिवार के सुखद जीवन की ईश्वर से प्रार्थना कर रहें हैं। घर-घर में किसान जिलाधिकारी को ओडी नदी को जिन्दा करने वाले जिलाधिकारी को अब भागीरथी के साथ-साथ विकास पुरूष भी कहने लगे हैं। गौवंश आश्रय कल्याणपुर  और अमझराघाटी बृहद गौवंश संरक्षण केन्द्र की चर्चा जिले में ही नहीं बल्कि सम्पूर्णं उत्तर प्रदेश में फैलते ही जनपद ललितपुर के मडावरा ब्लाक क्षेत्र के गांव-गांव में और अधिक चर्चित हो गया है। ओडी नदी में पर्याप्त पानी होने के चलते इस वर्ष किसान फसल के साथ ही सब्जी उत्पादन का भी लाभ ले रहें हैं।

मडावरा में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और भी लोकप्रिय बन चुके हैं, क्योंकि इस क्षेत्र में विकास की किरण अब पहुंचने लगी है। अन्तिम छोर में मडावरा को अन्त्योदय समृद्वि की राह में सरकारी योजनाऐं तथा जिलाधिकारी के कार्य आगे बढा रहें हैं। विकास की किरण पहुंचने लगी है।

इनका कहना-

1. बी0पी0 शुक्ला, खण्ड विकास अधिकारी, मडावरा

ओडी नदी पुनर्जीवन के संबंध में जब खण्ड विकास अधिकारी मडावरा बी0पी0 शुक्ला से वार्ता की गयी तो उनका कहना है कि ओडी नदी में 6-7 कि.मी. कि दूरी में कार्य हुआ है इस कार्य को जिलाधिकारी के निर्देशन में किया गया। इस कार्य की सफलता गर्मी के दिनों में ही मिल गयी थी जब ओडी नदी सफाई के दौरान नदी की झिरें खुल गयीं थीं और नदी में

चार पांच फिट पानी आ गया था। गर्मी के दिनों में एक ओर जहां पानी का भीषण संकट था वहीं दूसरी ओर ओडी नदी में पानी की उपलब्धता होने पर गांव के जानवरों एवं जंगली जानवरों को पानी मिलने पर गांव वालों ने भी इस कार्य की सफलता पर प्रशन्नता व्यक्त की।

2.  वासुदेव सिंह, मंत्री, बुन्देलखण्ड सेवा संस्थान ने किसानों से मिलने के बाद ओडी नदी पुनर्जीवन से होने वाले फायदे व विकास  के बारे में बातचीत की। किसानों ने उन्हें बताया कि ओडी नदी में कार्य होने से पहले पिछले वर्षों में सिर्फ एक बार ही पानी दे पाते थे वह भी बडी मुश्किल से। इस वर्ष जिलाधिकारी के प्रयास से ओडी नदी की सफाई होने से एक ओर जहां नदी में गहराई हो गयी हैं वहीं दूसरी ओर बंद हो चुकी जलधाराओं के स्रोत खुलने से नदी में पानी वेपनाह पानी है जो किसानों के खेत की फसलों के लिए अमृत बनकर बंजर खेतों को हरे भरे खेतों में तब्दील कर रहा है।  जल प्रबंधन व गरीबी से ऊपर उठने का मार्ग किसानों को बता रहें हैं। किसानों की मुस्कान देखी जा सकती है।

3. प्रताप सिंह, कृषक हंसेरा

ओडी नदी से अपने खेत में पानी दे रहे कृषक प्रताप सिंह से जब वार्ता की गयी तो उन्होंने बताया कि इस वर्ष ओडी नदी पानी से लबालब है। इस वर्ष किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिल जायेगा। उन्होनें जिलाधिकारी मानवेन्द्र की प्रशंशा करते हुए कहा कि आप पहले ऐसे जिलाधिकारी हैं जिन्होंने पुराने जलस्रोत ओडी नदी की सफाई के लिए कार्य किया है। ओडी नदी में पर्याप्त पानी होने से बंजर भूमि अब हरियाली में तब्दील हो गयी है। किसानों के चेहरों में मुस्कान साफतौर पर देखी जा सकती है। जिलाधिकारी की इस सफल मुहिम की किसान प्रशंशा करते नहीं थकते। जिलाधिकारी ऐसे ही नेक कार्य करते रहें, उनकी सलामती के लिए कृषक भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

4. बिन्द्रावन, कृषक, दिदौनियां

दिदौनियां गांव निवासी किसान बिन्द्रावन से जब बात की गयी तो उसने बताया कि उसका खेत ओडी नदी के पास है।  बताया कि पिछले वर्ष बडी मुश्किल से खेत में एक पानी दे पाये थे इस बार नदी में पर्याप्त पानी है तीन बार पानी देने के बाद भी नदी में पानी कम नहीं हुआ है। उसने पानी पर्याप्त उपलब्ध होने से उसने टमाटर, बैंगन आदि सब्जी भी तैयार की है जिसका का उपयोग घर में खाने के लिए कर रहें हैं।

5.अच्छेलाल यादव, कृषक गोराखुर्द-

गोराखुर्द निवासी कृषक अच्छेलाल यादव का कहना है कि इस वर्ष ओडी नदी में भरपूर पानी है किसानों के लिए सिंचाई के लिए तीन चार पानी मिल जायेगा इसके बाद भी पानी की कमी नहीं होगी। डी.एम. साहब ने बहुत अच्छा काम किया है हम उनके आभारी हैं ओडी नदी में पर्याप्त पानी होने से यहां की बंजर भूमि में हरियाली लौट आयी है हम उनके आभारी हैं।

6.मलखान सिंह, कृषक, हंसेरा

हंसेरा गांव निवासी कृषक मलखान का कहना है कि इस वर्ष जिलाधिकारी के प्रयास से ओडी में नदी में सफाई का कार्य होने से ओडी नदी में जलस्तर की बृद्वि हुई है जिसके परिणाम स्वरूप इस वर्ष किसानों की सिंचाई के पानी की समस्या का समाधान हुआ है। किसान अपने खेतों में दो से तीन बार पानी दे चुके हैं इसके बाद भी ओडी नदी में पानी की कमी नहीं है। कहा कि मैं अपने खेत में सब्जी उत्पादन भी कर रहा हूं। परिवार के सभी लोगों को हरी सब्जी खाने को मिल जाती है आर्थिक बचत में ओडी नदी की भूमिका अतिमहत्वपूर्णं है। ओडी नदी में जलस्तर बृद्वि से हजारों किसानों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्वि के अच्छे आसार दिखाई दे रहें हैं।

7. मानसिंह, सामाजिक कार्यकर्त्ता का कहना है कि मडावरा ब्लाक के ग्राम पहाडीकलां, हंसेरा, दिदौनियां, भौंती, दारूतला, मदनपुर के किसानों से मिलकर जब ओडी नदी से हो रहे फायदे के संबंध में जानकारी ली गयी तो किसानों के चेहरों में मुस्कान देखते ही बन रही थी। कहा कि कृषक पिछले वर्षों के भांति इस वर्ष काफी राहत महसूस कर रहें हैं उन्हें सिंचाई के लिए ओडी नदी से भरपूर पानी मिल रहा है। ओडी नदी के किनारे सहित काफी दूर-दूर तक तीन से चार हजार फिट का पाइन लाइन डालकर किसान सिंचाई कर रहें हैं। ओडी नदी में जलस्तर वृद्वि का पानी हजारों लोगों के जीवन में सुख समृद्वि एवं खुशहाली लेकर आया है। गांव के लोग जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी के इस सराहनीय कार्य की प्रशंशा करते नहीं थक रहे।

Comments (0)

जनता की तरफ से जीत का तोहफा है

Posted on 12 December 2018 by admin

तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी को मिली विजय जहां एक वर्ष कार्यकाल पूरा
होने पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ
से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान की जनता की तरफ से जीत का तोहफा है
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद जिन्होने लगातार तीनों राज्यों में 88 जनसभाएं करके जिनमें से 74
सीटों पर कांग्रेस पार्टी को विजयश्री प्राप्त हुई है, इससे पूरे देश में
विशेषकर उत्तर प्रदेश के कांग्रेसजनों में नये उत्साह का संचार हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि जिस
प्रकार लगातार पिछले साढ़े चार वर्षों से केन्द्र की सरकार युवाओं, किसानेां,
महिलाओं, व्यापारियों, छात्रों, कामगार वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों के हितों
के विरूद्ध कार्य कर रही है उससे पूरे देश में आम जनता का आक्रोश भारतीय जनता
पार्टी की केन्द्र सरकार और भाजपा की राज्य सरकारों के प्रति पनप चुका है, उसी
आक्रोश का नतीजा है कि तीन राज्यों की महान जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सबक
सिखाने का काम किया है। कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के सच भारत के
विरूद्ध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जुमला और झूठ का करारा जवाब देने के
लिए जनता ने कमर कस ली है। इन तीन राज्यों के चुनाव परिणाम ने निश्चित तौर पर
यह स्पष्ट कर दिया है कि राहुल जी को देश का नेतृत्वकर्ता के रूप में अपना घोर
समर्थन करने और स्वीकार करने का मन जनता बना चुकी है।
प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता इन राज्यों में
कांगे्रस की व्यापक जीत से ऊर्जा प्राप्त करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में
उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक सीटें जीतने के लिए संकल्पबद्ध होकर पूरी ताकत के
साथ आम जनता के बीच कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को
प्रचारित-प्रसारित करने में अभी से जुटेंगे और कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल
गांधी जी के नेतृत्व में केन्द्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंककर केन्द्र में
कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।

Comments (0)

प्रदेश की सभी मंडियों में 31 दिसम्बर, 2018 तक चलेगा ‘विशेष सफाई अभियान‘-रमाकान्त पाण्डेय

Posted on 12 December 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 12 दिसम्बर, 2018
प्रदेश की सभी मंडियों में माह दिसम्बर, 2018 में ‘विशेष सफाई अभियान‘ लागू किया गया है। यह अभियान 31 दिसम्बर, 2018 तक लागू रहेगा। यह जानकारी देते हुए राज्य कृषि उत्पादन मंण्डी परिषद, उ0प्र0 के निदेशक श्री रमाकान्त पाण्डेय ने अवगत कराया है कि देश के प्रधानमंत्री की प्रेरणा से भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के दृष्टिगत ये विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने अवगत कराया है कि मंडी स्थलों की साफ-सफाई के लिए बिन्दुवार निर्देश जारी कर दिये गए हैं। जारी निर्देशों में मंडी स्थल के प्रवेश एवं निकासी द्वारों की विशेष साफ-सफाई, मंडी परिसर में लगे दिशा संकेतकों और निचले तनों की पुताई, दैनिक कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था, नालियों, चबूतरों, भवन और दुकानों से जालों का हटवाना, नमी वाली जगहों,में गैमक्सीन या चूने का छिड़काव, शौचालयों की विशेष सफाई, मंडी स्थल में निर्मित भवनों एवं किसान विश्राम गृहों की सफाई एवं आवश्यक साज-सज्जा, प्रकाश बिन्दुओं की सफाई एवं विद्युत खम्भों के निचले हिस्सों की पुताई, किसानों की लाभकारी योजनाओं को व आवश्यक सूचनाओं को प्रदर्शित कराने, मंडी की सभी सुविधाओं के दिशा-सूचक लगवाने और वाल-पेंटिंग कराने के विशेष आदेश दिए गए हैं।
निदेशक मंडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी स्थलों पर जारी निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने हेतु संबंधित उप निदेशक निर्देश दिया गया है। निर्देशों की साप्ताहिक समीक्षा उच्चाधिकारियों द्वारा की जा रही है। कार्यों के भौतिक सत्यापन हेतु मुख्यालय स्तर से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंडियों में तत्परता से ‘विशेष सफाई अभियन‘ को चलाया जा रहा है।

Comments (0)

महिला मोर्चा

Posted on 12 December 2018 by admin

लखनऊ 12 दिसम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा दर्शना सिंह ने श्रीमती कल्पना तिवारी (लखनऊ) को महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया है।
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष ने महिला मोर्चा की श्रीमती रीता जायसवाल वाराणसी महानगर, श्रीमती अनुपम गर्ग जिला गाजियाबाद, श्रीमती मोनिका यादव बिजनौर, श्रीमती ममता पाण्डेय बस्ती, श्रीमती प्रीति करन झांसी, श्रीमती नीलम तिवारी लखनऊ महानगर, श्रीमती इन्दु जौहरी गाजियाबाद महानगर, श्रीमती गीता नामदेव जिला गाजियाबाद, श्रीमती अंजू रघुवंशी लखनऊ, श्रीमती सरोज शर्मा सहारनपुर, श्रीमती शिल्पी गुप्ता शाहजहांपुर, श्रीमती रनिता सिंह गाजियाबाद महानगर, श्रीमती संगीता जायसवाल उन्नाव तथा श्रीमती माया यादव कानपुर दक्षिण को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया।

Comments (0)

पदयात्रा

Posted on 12 December 2018 by admin

लखनऊ 12 दिसम्बर 2018। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संासद डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने गांधी जी के नाम केा सिर्फ बेचने का काम किया है। वहीं हमारी केन्द्र की सरकार ने स्वच्छता अभियान में गांधी जी के चश्में को भी प्रतीक के रूप में लिया।प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गांधी जी की 150वीं जंयती के अवसर पर पदयात्रा के माध्यम से प्रदेश की जनता के द्वार पर जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और योगी आदित्य नाथ द्वारा किये जा रहे जनहित के कामों को लेकर जनता से संवाद व सम्पर्क करने पहुंच रहे है। डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय आज चदौली में सकलडीहा विधानसभा के हुडहुही, भलेहटा, सैयदराजा के वर्दी साडा, गुरेहु में पार्टी द्वारा आयोजित पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं व जनता को सम्बोधित करते हुए कही।mahendra-nath-pandey-bjp-up
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की सरकार गांव के गरीबों-किसानों व वंचितों की सरकार है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि भाजपा ने जिस दिन से सरकार बनाई है उसकी नीतियों, योजनाओं में सिर्फ गांव की समृद्धि, किसानों की खुशहाली, गरीबों को सुविधाएं, उपलब्ध कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में रही है।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि जहां अन्य दल सत्ता पाने के बाद अपनी झोली भरने का काम करती है। बसपा कहने को तो खुद को गरीबों-वंचितों की पार्टी बताती है लेकिन टिकट दौलत वालों से पैसे लेकर देती है। वहीं समाजवादी पार्टी लोहिया जी के विचारों को सिर्फ गरीबों के वोट हथियाने भर तक उपयोग करती है और सत्ता में आने के बाद जमकर लूटपाट करने व प्रदेश में अराजकता व भय का माहौल बनाने में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि एक संासद के रूप में जो विकास कार्य 2014 के बाद से ही उत्तर प्रदेश में भाजपा के सांसद शुरू करना चाहते थे उसे पिछली राज्य सरकार ने तीन वर्ष तक बाधित रखा। आज प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद सभी विकास कार्यो में तेजी आई है और जनता से किये वादों को भाजपा पूरा करने में निरन्तर लगी हुई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष व पदयात्रा प्रमुख जसवन्त सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी जी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर आज पदयात्रा के दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया में, आशुतोष टण्डन लखनऊ महानगर में, चैधरी भूपेन्द्र सिंह मुरादाबाद में, अर्चना पाण्डेय कन्नौज में, सुरेश पासी अमेठी में, मन्नू कोरी ललितपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला बस्ती में, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर लखनऊ में, गोबिन्द नारायण शुक्ला बरेली में, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह अमरोहा में, वाईपी सिंह बागपत में, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला जौनपुर में, क्षेत्रीय संगठन मंत्री डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह महराजगंज में , रत्नाकर जी मिर्जापुर में, सांसद लल्लू सिंह अयोध्या में, साक्षी महराज उन्नाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुए।

Comments (0)

किसानों की खुशहाली से प्रदेश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त- डाॅ. चन्द्रमोहन

Posted on 12 December 2018 by admin

लखनऊ 12 दिसम्बर 2018। किसानों को बिचैलियों की डकैती से बचाने के लिए आनलाइन पंजीकरण कराना भाजपा सरकार का एक सराहनीय कदम है। पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार की उत्तर प्रदेश के हर किसान को तकनीकी के औजार से लैस करना है और सरकार इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि पिछली सपा और बसपा सरकारों में फैले भ्रष्टाचार ने किसानों की माली हालत बदतर कर दी थी। भष्टाचार के भंवर में फंसकर बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर लेते थे। भाजपा सरकार लगातार वे सारे उपाय कर रही है जिससे किसान किसी भी तरह से भ्रष्टाचार का शिकार न हो पाए। प्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ किसानों के दरवाजे तक पहुंचाने का प्रबंधन प्राथमिकता पर कर रही है। पिछली विपक्षी सरकारों में जहां गांवों में चार से पांच सौ सोलर पंप लगते थे वहीं चालू वित्तीय वर्ष के अंत में 15 हजार से अधिक सोलर पंप लग जाएंगे। में इसका नतीजा भी अब दिखने लगा है।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के किसानों ने मेहनत करके प्रदेश के कृषि उत्पादन में 17 लाख टन की बढ़ातरी की है। गेहूं उत्पादन में यूपी देश में पहले नंबर पर और धान में दूसरे नंबर पर है। प्रदेश को बीज हब के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने यूपी में 85 लाख क्विंटल बीज बांटने का लक्ष्य तय किया है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर जिले में एक कृषि विकास केंद्र की स््थापना की है। सरकार ने धान और गेहूं की रिकार्ड खरीद की है और इस बार मक्के की भी खरीद की जा रही है। इन योजनाओं से प्रदेश का किसान लगातार खुशहाली की ओर बढ़ रहा है। खुशहाल किसान के बिना प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। इसी मूलमंत्र को आगे रखकर प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार आगे बढ़ रही है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2018
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in