Posted on 01 December 2018 by admin
लखनऊ 01 दिसम्बर 2018। महत्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने आज से पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर पद यात्राएं प्रारम्भ की। पार्टी द्वारा गांव-गांव शहर-शहर में आज से शुरू की गई पद यात्राओं का जनता ने जगह-जगह पर स्वागत कर अपना अभूतपूर्व समर्थन दिया और मोदी जी- योगी जी के नेतृत्व मंे भाजपा सरकारों द्वारा किये गए जनकल्याणकारी कार्यो की सराहना की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज बांदा सदर विधानसभा के बिलगांव ग्राम में पद यात्रा का शुभ आरम्भ किया। पद यात्रा का शुभारम्भ करते हुए पार्टी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र में जनसंवाद का बड़ा महत्व है। इसी जनसंवाद को कायम करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता आज से 15 दिसम्बर तक पूरे प्रदेश में गांव-गांव शहर-शहर सभी मोहल्लों में पद यात्रा करेगें। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के ‘गांधी‘ टाइटिल का उपयोग करने वाले कांग्रेसियों ने गांधी जी के विचारों को कब का छोड़ दिया। उन्होंने सपा-बसपा और कांग्रेस को एक दूसरे का पूरक बताते हुए इन्हें देश और समाज के लिए घातक बताया। 
डाॅ. पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या ऐसे ही समाजवाद की कल्पना लोहिया जी ने की थी जिसमें मिस्टर क्लीन बने रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्ता में रहते हुए गरीबों को छत देने के बजाय अपने ऐशो आराम की चिन्ता की क्योंकि वे जानते थे कि उनकी सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार और अपराधियों के संरक्षण के लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी इसलिए सत्ता में रहते ही अपनी भविष्य की भोगविलासता का भी प्रबन्ध कर ले। ऐसे लोगों को बाद में जब बंगला खाली करना पडा तो भी उनके अन्दर से इटली की टोटियों का मोह नहीं छूटा। उन्होंने कहा कि जिन लांेगो के वोट से सपा-बसपा-कांग्रेस ने सत्ता हासिल की सत्ता में आते ही उन्ही लोंगो को भगवान भरोसे छोड़ दिया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि 2014 में केन्द्र की सत्ता में आते ही माननीय मोदी जी ने गांव, गरीब, किसान नौजवान, शोषित, पीड़ित, वंचित वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उनका लाभ समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति तक पहुंचाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सभी का आवाह्न करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में विपक्षी गठबन्धन के खिलाफ जनता और हमारा गठबन्धन विजयी होगा।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि आज से शुरू हुई पद यात्रा का कार्यक्रम 15 दिसम्बर तक चलेगा। पद यात्रा के पहले दिन ही मिले जनता के आपार समर्थन और साथ ने पद यात्रा को जनयात्रा में बदल दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी ने बताया कि आज सभी 403 विधानसभाओं में पार्टी कार्यकर्ताओं ने छः अलग-अलग टोलियां बनाकर पद यात्रा प्रारम्भ की ।
पार्टी द्वारा आज से शुरू की गई पद यात्रा कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय बांदा में जबकि केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र देवरिया, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार बरेली, सत्यपाल सिंह बागपत व श्रीमती कृष्णाराज शाहजहांपुर, केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा नोयडा में पद यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जबकि राजधानी लखनऊ में पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला व कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ मध्य, आशुतोष टण्डन गोपाल लखनऊ पूर्व, श्रीमती रीता बहुगुणा लखनऊ कैण्ट, मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर व राज्यमंत्री स्वाती सिंह सरोजनीनगर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी व सुरेश श्रीवास्तव लखनऊ पश्चिम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक रामपुर, अशोक कटारिया बदायूं, पंकज सिंह नोयडा, शलिल विश्नोई कानपुर व नीलिमा कटियार कल्याणपुर में पद यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह महराजगंज, संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर, बी.एल. वर्मा आगरा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने सुल्तानपुर, उपेन्द्र शुक्ला बस्ती, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता गोण्डा, अमरपाल मौर्य सरोजनी नगर, संतोष सिंह बलरामपुर, कामेश्वर सिंह, धर्मवीर प्रजापति अलीगढ़, डाॅ. चन्द्रमोहन रामपुर, रमाशंकर कठेरिया, आगरा एवं प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही पथरदेवा, राजेश अग्रवाल बरेली, सत्यदेव पचैरी गोबिन्द नगर, स्वामी प्रसाद मौर्या पडरौना, मुकुट बिहारी वर्मा कैसरगंज, स्वतंत्रदेव सिंह तरबगंज, चैधरी भूपेन्द्र सिंह बिल्लारी, धर्मपाल सिंह आंवला, सुरेश सिंह राणा मुजफ्फरनगर, जयप्रकाश निषाद रूद्रपुर, नीलकण्ठ तिवारी बनारस, सुरेश पासी अमेठी, यूपीसीएलडीएफ के अध्यक्ष बीरेन्द्र तिवारी मिश्रिख, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर सिधौली, पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा सीतापुर, सांसद प्रियंका रावत बाराबंकी में पद यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। आज से शुरू हुई पद यात्रा में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक व मंत्रीगण अलग-अलग विधानसभाओं में सम्मिलित हुए।
Posted on 01 December 2018 by admin
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान भाजपा सरकार के धोखे सेे बुरी तरह शिकार हुए हैं। प्रदेश सरकार ने नवम्बर के अंत तक चीनी मिलों में पेराई शुरू करने की समय सीमा निर्धारित की थी। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अभी सभी चीनी मिलों में पेराई शुरू नहीं हुई है। समय से चीनी मिलें न चलने से खेतों में खड़ा गन्ना सूख रहा है। किसान बेहद परेशान हैं।
एक वर्ष के भीतर लागत में भारी बढ़ोत्तरी होने के बावजूद गन्ने के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी न होने से किसान हताश है। सिंचाई के लिए डीजल में 28 प्रतिशत, विद्युत दरों में 30 प्रतिशत, कीटनाशकों के मूल्य में 30 प्रतिशत, डीएपी में 10 प्रतिशत एवं मजदूरी में 10 प्रतिशत तक वृद्धि होने से गन्ने के लागत मूल्य में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है लेकिन भाजपा सरकार नेे वर्ष 2018-19 के लिए गन्ने के राज्य परामर्शी मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की है।
गन्ना शोध केन्द्र, शाहजहांपुर के अनुसार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष गन्ने की लागत मूल्य में 08 रूपया प्रति कुंतल वृद्धि हुई है तथा लागत मूल्य 297 रूपया प्रति कुंतल हो गया है। भाजपा की गलत नीतियों के चलते 50 लाख गन्ना किसानों को करोड़ों रूपये की क्षति उठानी पड़ी हैं।
भाजपा सरकार ने दिखावे और किसानों को बहकाने के लिए 44 चीनी मिलों को 2619 करोड़ रूपए के साफ्ट लोन का भुगतान किया है। किसानों को इससे कोई फायदा पहुंचने वाला नहीं है। सच तो यही है कि भाजपा को किसानों की नहीं चीनी मिल मालिकों के हितों की चिंता है। उसकी नीतियां ही पूंजी घरानों की पक्षपाती हैं। चीनी मिल मालिकों ने राज्य सरकार के निर्देशों को बार-बार ठेंगा दिखाया है फिर भी भाजपा सरकार उन्हीं के मान मनौव्वल पर तुली है। किसानों का यह आक्रोश सन् 2019 में भाजपा के खिलाफ विस्फोट का रूप ले लेगा, जिसमें भाजपा नहीं बच पायेगी।
Posted on 01 December 2018 by admin
उ0प्र0 के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी द्वारा भगवान हनुमान जी को दलित जाति का घोषित करने के पश्चात दलित उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्री राजबहादुर पूर्व मंत्री उ0प्र0 शासन के नेतृत्व में श्री हनुमान मंदिर, हजरतगंज में जाकर पूजा-अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर सहित समिति के पदाधिकारियों ने इसके पश्चात उ0प्र0 के मुख्यमंत्री से यह मांग की कि जितने भी हनुमान जी के मंदिर हैं वहां के प्रबन्ध तन्त्र में दलितों की भागीदारी सुनिश्चित करें एवं दलित पुजारियों की नियुक्ति की घोषणा भी करें। यह समिति इस तरह के कार्यक्रम अनवरत जारी रखेगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही साथ केन्द्र की भाजपा सरकार के एसटी आयोग के चेयरमैन ने भी अपनी घोषणा में यह बात स्वीकार की है कि भगवान हनुमान जी दलित हैं।
समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र गौतम ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री श्री राज बहादुर, श्री विजय बहादुर, डा0 लालती देवी, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री नरेश बाल्मीकि, श्री सुरजीत सिंह बरनाला, श्री हरिओम कठेरिया, श्रीमती सुनीता रावत, श्री प्रदीप कनौजिया, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्रीमती सरलेस रावत, श्री वीषम सिंह, श्री धर्मेन्द्र रावत सोनू, श्री अशोक कुमार, श्री सुशील बाल्मीकि, श्री होरीलाल, श्री सचिन रावत, श्री रंजीत रावत, श्री इन्द्रजीत, श्री अवनीश कुमार, श्री अभिषेक प्रकाश, श्री हेमराज, श्री रामसुमिरन, श्री माता प्रसाद रावत, श्री प्रभाकान्त, श्री अनिल सूरी सहित सैंकड़ों की संख्या में दलित समुदाय के लेाग मौजूद रहे।
Posted on 01 December 2018 by admin
1. वीर सेनानी (सेवानिवृत्त सैनिक) रैली का आयोजन दिनांक 09 दिसंबर 2018 को हाथी मैदान, झांसी में किया जा रहा है | यह क्षेत्र भारतीय सेना में भर्ती होने की परम्परा का मुख्य आधार रहा है | इसलिए यह स्थान वीरों की मातृभूमी रही है | जिसमें सशस्त्र सेना के विभिन्न सेवानिवृत सैनिकों और वीरता पुरुष्कार विजेताओं ने निस्वार्थ भाव से वतन की हिफाजत करने में अहम भुमिका निभाई है |
2. रैली सेना की तरफ से सेवानिवृत सेनानीयों और वीर नारियों तक पहुँचने का एक अथक प्रयास रहेगा। हमारा उद्देश्य सेवानिवृत्त सैनिकों को सेना की तरफ से सेवानिवृती के बाद मिलने वाली हर संभव मदद से अवगत कराना है | इस रैली में झाँसी, जालोन, ऊरई, महोबा, हमीरपुर और बाँदा जिले शामिल हैं | इस रैली में बडी संख्या में सेवानिवृत्त सैनिक, वीर नारियाँ और उनके आश्रित भाग लेंगे | वीर सेनानी रैली झाँसी में 09 दिसम्बर 2018 को प्रातः 09:00 बजे प्रारंभ होगी जिसमें शिकायत-समाधान स्टाल स्थापित किये जायेंगे जो शीघ्र शिकायत का समाधान करेंगे |
3. रैली का उद्देश्य “भूतपूर्व सैनिक, देश की शान, इनका सम्मान, स्वयं का सम्मान” है । रैली का मुद्दा पेंशन सम्बन्धी समस्याओं का निवारण करना, मेडिकल देखरेख, सेवानिवृत सहायक स्वस्थ योजना (ई सी एच एस ) कार्ड, सी एस डी कार्ड और सिविल प्रशासन के साथ मिलकर सेवानिवृत्त दस्तावेज तथा जमीनी विवाद की समस्या का निवारण करना है | सेना की तरफ से रैली में आने वालो के लिए मेडिकल कैम्प भी स्थापित किया जाएगा | वर्ष 2018 भारतीय थल सेना द्वारा “विकलांग सैनिक वर्ष “ के रूप में मनाया जा रहा है और इसी सम्बन्ध में असक्षम सैनिकों को गतिशील उपकरण भेंट किये जायेंगे, जैसे मोडिफाइड स्कूटर, व्हील चेयर्स, ट्राईसाईकिल, स्टेप अडजस्टेबल वाकर इत्यादी | यह रैली हमारे पुराने स्थायी और सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए उपयोगी मंच रहेगा जो अपना निश्चित लक्ष्य “सम्मान, सेहत, सहूलियत और सहायता को प्राप्त करेगा |”