Archive | राज्य

विद्युत विभाग ने बारह लाख के बकायेदार राजकीय इण्टर कालेज का कनेक्शन काटा

Posted on 26 March 2011 by admin

•    परीक्षोपरान्त कापियों का कलेक्शन अन्धेरे में

विद्युत विभाग की डिक्टेटरिशप के चलते बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का एक मात्र संकलन केन्द्र  राजकीय इण्टर कालेज अन्धेरे में डूब गया और कालेज की विद्युत लाइन काट दी गई। कारण कालेज विद्युत विभाग का 12 लाख का बकायेदार है।

बताते चलें जिले में हाईस्कूल व इण्टर कालेज की बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन परीक्षोपरान्त राजकीय इण्टर कालेज में होता है। जहॉ पर लगभग 60 से 65 किमी0 तक के विद्यालयों की उत्तर पुस्तिकायें रात्रि के 09 बजे तक आती हैं ऐसे में विजली न रहने से कार्य बाधित हो रहा हैं। राजकीय इण्टर कालेज के प्राचार्य उमेश चन्द्र शुक्ला सक इस बाबत जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज तक कभी भी विजली का बिल नहीं भेजा गयां ऐस्ी दशा में बिजली के बिल का भुगतान नहीं हो पाया परन्तु आज जब उत्तर प्रदेश के  सबसे बड़े बोर्ड की परीक्षा हो रही है तो क्या अभी ही विद्युत कनेक्शन काटना था र्षोर्षो श्री शुक्ला ने बताया कि विद्यालय 50 हजार रू0 पार्ट टाइम जमा भी कर रहा है तब भी विद्युत अभियन्ता प्रभात कुमार मोगा  ने नहीं जमा किया। श्री मोगा किसी भी हालत में पचास प्रतिशत घनरािश से कम नहीं जमा करने की बात कर रहे हैं। श्री शुक्ला ने कहा कि विद्युत कनेक्शन  कटने के कारण कार्य बाधित हाने की बात जिलाधिकारी  से कर दी गई है। इस बारे में जब जिला विद्यालय निरीक्षक सी एल चौरसिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एस डी एम से कहा गया है शीघ्र की कनेक्शन जुड़ जायेगा। विद्युत विभाग के आलाधिकारी की दबंगई व मनमानी कार्यशैली इस बात से चलती है कि जब किसी का विद्युत बिल का भ्रगतान दस कजार भी बाकी रहता है तो विभाग उसे आर सी जारी कर देता है तो उक्त विद्यालय के उपर जब 12 लाख का बकाया था तो आज तक विद्यालय को आर सी क्यों नहीं जारी किया गया तो आज जब परीक्षा चल रही तो कनेक्शन काटने का क्या प्रयोजन र्षोर्षो इस बारे में जब अधिशाशी अभियन्ता से बात करने की कोिशश दूरभाश से की गई तो सम्बन्ध स्थापित नहीं हो सका।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सहारा कॉलेज ऑफ नसिंZग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेज ने किया अपने तीसरे लैम्प लाइटिंग एण्ड ओथ सेरेमनी का आयोजन

Posted on 25 March 2011 by admin

सहारा इण्डिया मेडिकल इंस्टिट्यूट लि0 की एक यूनिट सहारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज ने आज अपने बीएससी नसिंZग की छात्राओं के तीसरे ग्रुप के लिए “लैम्प लाइटिंग एण्ड ओथ टेकिंग सेरेमनी´ का आयोजन किया। सहारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज छत्रपति साहूजी महाराज मेडिकल विश्वविद्यालय (पूर्व में किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के नाम से विख्यात), लखनऊ से सम्बन्द्धित है और नर्सिंग काउंसिल ऑफ इण्डिया, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त है। साथ ही इंस्टिट्यूट यू0पी0 स्टेट मेडिकल फैकल्टी एण्ड उ0प्र0 सरकार द्वारा विधिवत अनुमोदित है।

sahara-college-of-nursing2समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर जयवीर सिंह, वाइस चांसलर एण्ड डीन- फैकल्टी ऑफ मेडिसन छत्रपति साहूजी महाराज मेडिकल विश्वविद्यालय ने दीप जलाकर किया। श्री वी0पी0 सिंह, रजिस्ट्रार छत्रपति साहूजी महाराज मेडिकल विश्वविद्यालय भी समारोह में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर उपस्थित थे।

डॉ. एच.पी. कुमार, डायरेक्टर- मेडिकल हेल्थ, सहारा हॉिस्पटल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा, “बीमार आदमी के इलाज हेतु नसिंZग केयर समान रूप से महत्वपूर्ण है। वास्तविक तथ्य है कि जब रोगी दर्द या असहज स्थिति का सामना कर रहा होता है तो उसके पास नसिंZग स्टाफ ही होता है, जो रोगी के घर वालों की तरह सहारा देता है और देखभाल करता है। सहारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज की स्थापना का उद्देश्य सुयोग्य व प्रशिक्षित ग्रेजुएट नसोZं को उपलब्ध कराना है और आज का यह समारोह नसिंZग के क्षेत्र में आ रही नयी प्रतिभागियों द्वारा दर्द से पीड़ित मानवता को दया, कýणा से युक्त हेल्थ केयर प्रदान करना है।´´

ज्ञातव्य है कि मल्टी डिसिप्लनरी, सुपर स्पेशियलिटी, टर्शियरी केयर हॉिस्पटल, सहारा हॉिस्पटल, जोकि हाई-इन्ड टेक्नोलॉजी के साथ ही साथ उच्च प्रशिक्षित एवं अनुभवी मेडिकल प्रोफेसनल्स का संगम है और सहारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज का पेरेन्ट हॉिस्पटल है।
निकट भविष्य में सहारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज की नसिंZग में डण्ैबण् व च्ीण्क्ण् की शुýआत करने की योजना है।

सहारा हॉिस्पटल के विषय में -
सहारा हॉिस्पटल सुपरस्पेशियलिटी टर्शियरी केयर डेस्टिनेशन है जो लखनऊ फरवरी 2009 में खुला था। वर्तमान में सहारा हॉिस्पटल लगभग 350 बेड के साथ क्रियाशील है और अपने दूसरे चरण के पूर्ण होने पर इसमें लगभग 554 बेड किये जाने की योजना है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया सम्पर्क करें :
अपूर्व दीक्षित/हेमन्त शुक्ल
कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स, सहारा इण्डिया परिवार
मोबाइल नं0 - 9839943938/9838689871
फोन : 0522 - 2304230
——————————-

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उद्योग स्थापना हेतु “निवेश मित्र योजना प्रारम्भ“

Posted on 25 March 2011 by admin

उद्योग स्थापना हेतु विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली स्वीकृतियों लाइसेंसो को त्वरित गति से निस्तारित करने के सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन द्वारा निवेश मित्र योजना प्रारम्भ की गई है। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा आन लाइन सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इस योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उद्योग बन्धु, लखनऊ द्वारा विभिन्न विभागों यथा उद्योग विभाग, विद्युत विभाग, प्रदूशण नियन्त्रण बोर्ड, विद्युत सुरक्षा, वाणिज्य कर विभाग, एन.आई सी. एवं अग्निशमन विभाग आदि के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दो दिवसीय व्यवहारिक एवं संचेता प्रिशक्षण कार्यक्रम आगरा आयरन फाउण्डर्स एसोसियेशन भवन, 88 -नार्थ विजय नगर कौलोनी, आगरा के सभागार में लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूड आफ मैनजमेन्ट एवं डवलपमेन्ट स्टडीज, लखनऊ की डा0 मीनल यादव, एसोसिऐट प्रोफेसर, डा0 तृप्ति वद्वZवाल, एसोसिऐटेड प्रोफेसर एवं सुश्री नूपुर कृश्णा, प्रवक्ता द्वारा निवेशमित्र योजना के सम्बन्ध में उद्यमियों को योजना के लाभ की जानकारी दी गई। इस अवसर पर देशराज गौतम, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र आगरा , ए0के0 पान्डे, वरि0 प्रबन्धक एवं सुनील कुमार उद्योग बन्धु लखनऊ एवं जनपद के विभिन्न उद्यमी संगठनों के पदाधिकारी अमर मित्तल राजेश अग्रवाल, डा0 बब्बू साहनी , मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उद्योग बन्धु और व्यापार बन्धु के निर्देशो का समयबद्व अनुपालन करें-अजय चौहान

Posted on 25 March 2011 by admin

जिला उद्योग बन्धु और व्यापार बन्धु की बैठकों में लिए गये निर्णयों व निर्देशो का समयबद्व रूप से अनुपालन करायें और बैठकों के लिए नामित अधिकारी पूरी तैयारी और अनुपालन आख्या के साथ प्रतिभाग करें। उन्होंने उद्योगों को नियमित विद्युत आपूर्ति सुनििश्चत कराने के निदेश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय  के साथ जनपद में त्वरित औद्योगिक विकास के लिए वातावरण बनायें।

जिलाधिकारी अजय चौहान कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु तथा व्यापार बन्धु की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उद्यमियों ने ईण्ट व चम्बल सेन्ड की टेक्टर ट्रालियों द्वारा अनेक स्थानों पर अतिक्रमण की ओर ध्यान दिलाया। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना एम0एम0-11 प्रारूप के खनन-बालू आदि ले जाना अनधिकृत है।

ताजनगरी के 100 फीट रोड पर पथ प्रकाश व जल निकाशी की व्यवस्था हेतु औद्योगक संगठन के पदाधिकारियों और आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता देखने व जल निकासी कार्य कराने हेतु निर्देश दिये। टी0डी0 आई0 मॉल को जल ट्रीटमेण्ट प्लाण्ट हेतु अन्तिम नोटिम देकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। बल्लभ आटोकास्ट फाउण्ड्री नगर का लीज डीड संशोधन प्रकरण को 15 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिये।

सिकन्दरा फैक्ट्री आनर्स एसो0 से प्राप्त समस्याओं पर चर्चा करते हुए सफाई हेतु प्रस्ताव जिला पंचायत को भिजवाने के निर्देश दिये।

बैठक में बाजार विपणन सहायता(एम.डी.ए.) योजना के अन्तर्गत इस वशZ जनपद के निर्यात इकाईयों द्वारा प्रस्तुत 51 आवेदन पत्रों पर स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी क्रम में त्वरित निर्यात विकास प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत गेटवे पोर्ट तक निर्यात हेतु भेजे गये माल भाडे पर अनुदान योजना में निर्यातक इकाईयों द्वारा प्रस्तुत 23 दावों /प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया गया।

बैठक का संचालन करते हुए महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र डी0 आर0 गौतम ने बताया कि एकल मेज व्यवस्था के अन्तर्गत गत माह मैमोरेण्डम एक अन्तर्गत 336 तथा मैमोरेण्डम -दो के अन्तर्गत 813 प्राप्त आवेदन पत्रों में सभी मे स्वीकृतियां जारी कर दी गई है।

व्यापार बन्धु की बैठक में सन्तशरण बरूआ ने अन्तर प्रान्तीय वनोपज, खनन सामग्री क्रय हेतु वन विभाग के जिला कार्यालय से ही पारगमन पत्र जारी कराने की मांग की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर0 के0 श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे । इस अवसर पर उद्यमी संगठनों की ओर से अमर मित्तल, सुनील िंसंहल, प्रदीप वासन, प्रमोद कुमार अग्रवाल, भरत सिंह, ओकारनाथ अग्रवाल तथा कारपेट मैन्युफैक्चर एसों0 के बी. एस. गोयल आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव  दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माल रोड पर दीवार लेखन-पोस्टर लगाने पर कडी कार्यवाही

Posted on 25 March 2011 by admin

आगरा महानगर का माल रोड जो सुल्तान पुरा चौराहा से प्रारम्भ होकर फूल सैयद चौराहे तक है, पर काई भी व्यक्ति न तो दीवार लेखन करेगा और न ही पोस्टर चिपकायेगा। आदेश का उल्लघंन करने वाले व्यक्ति विधि के प्राविधानों के अन्तर्गत दण्डित किये जायेगें।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अरूण प्रकाश ने यह आदेश दिये है। आदेशो मे यह भी स्पश्ट किया गया है कि जिन व्यक्तियो, संस्थाओं द्वारा पूर्व में माल रोड की दीवारों पर दीवार लेखन अथवा पोस्टर चिपकाये गये हैं, वे तत्काल अपने संसाधनों से दीवारों को साफ करा दें और पोस्टकरों को हटा दें। ऐसा ना करने पर तीन दिन बाद विधि के अन्तर्गत कार्यवाही सुनििश्चत की जायेगी जिसके लिए वह व्यक्ति/संस्था स्वंय उत्तरदायी होगे।

श्री अरूण प्रकाश ने कहा कि विश्व का प्रमुख पर्यटक स्थल होने के कारण यहां लाखो की संख्था में देसी-विदेशी पर्यटक आते है। महानगर में पर्यटकों की सुविधा हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थांए विकसित करने हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। अनेक दिशाओं से आने वाले पर्यटक प्रमुख मार्ग- माल रोड से गुजरते है। माल रोड पर सडक के दोनो ओर दीवार लेखन तथा दीवारों, विद्युत व टेलीफोन के खम्बो पर पोस्टर आदि चिपका दिये गये है। इन्हे शीघ्र ही हटाने के लिए कहा गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्षय रोग को समूल मिटाने हेतु निश्ठापूर्वक कार्य करें -नीता चौधरी

Posted on 25 March 2011 by admin

प्रदेश में सर्वप्रथम आगरा में डॉटस प्लस कार्यक्रम का शुभारम्भ

क्षय रोग जड से उजाडेगे और टी.बी. से किसी को मरने नही देंगे। हम सब लडेगें टी.बी से और उसके ऊपर जीतेगें। किसी व्यक्ति को टी.बी. की बजह से परिवार से विछुडने नही देगें और पूरी कर्मठता से कार्य करेगें। समय से रोगी को दवाईयां-उपचार सुलभ करायेगें। यह संकल्प प्रमुख सचिव सुश्री नीता चौधरी नेकार्यकत्ताओं को  दिलाया  । सुश्री चौधरी यहां पुनरीक्षित क्षय नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्व क्षय रोग दिवस पर सूरसदन में आयोजित संगोश्ठी को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने डॉटस प्लस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

उन्होंने प्रेरणाप्रद उद्बोधन में कहा कि ईश्वर के आशाीZबाद से किसी की मद्द करने का अवसर मिलता है । अत: इस अभियान में लगे सभी कार्यकर्ता मेहनत कर निश्ठा के साथ सेवा भावना से रोगियों तक समय से दवा सुलभ करायें। खांसी बलगम की जांच करवायें और बीमार व्यक्ति की मद्द करें।

सुश्री चौधरी ने कहा कि इस वशZ की थीम है कि “क्षय रोग के विरूद्व आर पार की लडाई है और क्षय रोग पर नियन्त्रण करना है। उन्होंने प्रदेश सरकार की इस दिशा में बचनबद्वता को दोहराया। उन्होंने इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों तथा एन.जी.ओ. को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने द्वीप प्रज्जवलित कर संगोश्ठी का शुभारम्भ किया।

उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम आगरा जनपद में एम.डी.आर. रोगियों के इलाज हेतु डॉटस प्लस लागू किया गया है। समुचित एवं पूर्ण उपचार न लेने के कारण क्षय रोगी एम.डी आर टी.वी. मल्टीड्रग रेजिसटेण्ट टयुवर क्लोसिस में परिवर्तित होते है। इसकी जांच की सुविधा जालमा इंस्टीटयुट आगरा में उपलब्ध है। सुश्री चौधरी ने आज डॉटस प्लस वार्ड का उद्घाटन भी क्षय एवं वक्ष रोग विभाग एस. एन. मेडिकल कालेज में किया।

संगोश्ठी को मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्रीवास्तव, राज्य क्षय रोग अधिकारी डा. वी.के गोयल, प्रिशक्षण संस्थान के प्रमुख डा0 बी.के. गुप्ता, संयुक्त निदेशक शैलेन्द्र भटनागर, जिला क्षय रोग अधिकारी महावीर सिंह, प्राचार्य एस.एन. मेडिकल कालेज डा0 के.के. गुप्ता, जालमा संस्थान की डा0 श्रीमती किरन कटौच, एस.एन. मेडिकल कालेज के वक्ष एवं टी.बी रोग विभागाध्यक्ष डा0 सन्तोश कुमार, विभिन्न एन.जी.ओ. के प्रतिनिधियों ने भी सम्बोधित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राम रतन ने प्रतिभागियो का स्वागत किया । आगरा में लगभग  735 डॉट्स केन्द्र 40 माइकोस्कोपी क्रेन्द्र कार्यरत है। प्रमुख सचिव ने आगरा भ्रमण के दौरान जिला चिकित्सालय तथा एस. एन. मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पोलियो बूथ पर 40 प्रतिशत से कम कवरेज होने पर प्रभारी के विरूद्व होगी कार्यवाही

Posted on 25 March 2011 by admin

नियमित टीकारण कार्य को सुदृढ बनाये -मुख्य विकास अधिकारी

आगरा पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत 27 मार्च रविवार को पोलियो बूथो ं पर अधिकाधिक बच्चों को पोलियों ड्राप पिलवायें । जिस प्रभारी चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी के क्षेत्र में बूथ कवरेज

40 प्रतिशत से कम पाया जायेगा उनके विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। टैैनिंग तथा माइक्रोप्लान समीक्षा के दौरान अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्व विभागीय कार्यवाही सुनििश्चत करें । अभियान में ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, वार्ड मेम्बर, जनप्रतिनिधियों से पोलियों बूथ का उद्घाटन कराये और कोटेदार, िशक्षक, सिविल, डिफेंस तथा समाजसेवी संस्थाओं आदि का सक्रिय सहयोग लें।

मुख्य विकास अधिकारी राज कुमार श्रीवास्तव   ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पल्स पोलियो डी.टी.एफ की बैठक में यह निर्देश दिये। उन्होंने गत अभियान में छूटे हुए घरों और बच्चों की समीक्षा करते हुए कहा कि आवश्यकतानुसार संविदा पर वैक्सीनेटर/सुपर वाईजर तैनात कर उनकी ट्रैनिंग कराकरा डयूटी पर लगायें।

उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि इस वशZ जनपद में पोलियों की कोई केस नही मिला है। उन्होंने नियमित टीकाकरण को सुदृढ बनाये ताकि “जीरो पोलियो बायरस की स्थिति शीघ्र आ सके। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए कोल्ड चैन बनाये रखने हेतु व्यवस्था सुनििश्चत करें और ईट भटृा, निर्माण स्थल, मलिन बस्ती आदि क्षेत्रों पर विशेश ध्यान दें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में 1628 तथा नगर क्षेत्र में 941 कुल 2569 पोलिया बूथ लगाये जायेगें। गत अभियान में बूथ कवरेज लगभग 37 प्रतिशत रहा है। बूथो पर प्रात: 9 बजे से सांय 4 बजे तथा पोलियो की दवा पिलाई जायेगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (वित्त) राम आसरे सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य , िशक्षा, आपूर्ति, विकास, आदि विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भीमनगरी के कार्यो को गुणवत्ता व समयबद्वता से पूर्ण कराने हेतु 8 तकनीकी टीमें गठित

Posted on 25 March 2011 by admin

कार्यो के प्रारम्भ, मध्य और पूर्णता के फोटो ग्राफ अनिवार्य रूप से रखें-सी.डी.ओ

आगरा भीम नगरी क्षेत्र के कार्यो को तत्परता से पूर्ण करें। कार्यो के प्रारम्भ, कार्यो के दौरान और कार्य पूर्णता पर फोटोग्राफ भी अनिवार्य रूप से प्रगति आख्या के साथ प्रस्तुत करें। कार्याे की पूर्णता की सम्भावित तिथि भी अंकित करें। भीमनगरी क्षेत्र की मलिन वस्तियों में प्रस्तावित शौचालयों, डा0 अम्बेडकर सामुदायिक केन्द्रो तथा पथ प्रकाश का कार्य जहां अभी रूका हुआ है अबिलम्व प्रारम्भ करायें। डा0 अम्बेडकर शोभा यात्रा के मार्ग का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यो पर भी काम शुरू करायें।

प्रभारी जिलाधिकारी /मुख्य विकास अधिकारी आर .के. श्री वास्तव ने यह निर्देश भीमनगरी आयोजन हेतु आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए दिये। उन्होंने भीमनगरी क्षेत्र के सभी 18 मौहल्लों में कराये जा रहे विकास कार्यो की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा पथ-प्रकाश के कार्यो को तीन दिन में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि टोरन्ट द्वारा ट्रांसफारमर क्षमता वृद्वि तथा तार आदि बदलने का कार्य कराया जाना है। टोरन्ट के प्रतिनिधि ने बताया कि काजीपाडा में कार्य चल रहा है।

श्री श्रीवास्तव ने निर्देश दिये कि भीम नगरी, आयोजन में 18 मौहल्लों में नगर निगम, एडीए, डूडा, लोनिवि आदि द्वारा कार्यो को समय से और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें । उन्होंने बताया कि कार्यो को समयबद्वता तथा गुणवत्ता से पूर्ण कराने हेतु मजिस्ट्रेटों की अध्यक्षता में 8 तकनीकी टीमें बनाई गई है। हर टीम में मजिस्ट्रेट , टोरन्ट, लोनिवि, नगर निगम, आदि विभागों से अभियन्ता नामित किये गये है। प्रत्येक बुधवार को भीमनगरी की बैठक में टीम के सभी सदस्यों के साथ कार्यो की प्रगति से निर्धारित प्रारूप में आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सडक चौडीकरण के फलस्वरूप सडको के किनारे पुराने मूत्रालय टूट गये है उनके स्थान पर स्थल चििन्हत कर 20 मूत्रालय भी सडक निर्माण के साथ-साथ ही बनवायें।

बैठक में भीमनगरी आयोजन समिति के करतार सिंह भारतीय, देवीप्रसाद आजाद, भरत सिंह, धमेन्द्र सोनी, जगदीश कुमार आर्य, हीरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार , भूपेन्द्र सिंह आदि ने सुझाव दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (वि) राम आसरे, सहित आविप्रा, नगर निगम, जल निगम, जल संस्थान, डूडा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

होलिका दहन के लिए होलिका सजायी गयीं

Posted on 21 March 2011 by admin

ऋषि दयानंद के अनुयायी होली के मौके पर आर्य समाज मंदिर में एकत्र हुए। उन्होंने देश की समृद्धि के लिए यज्ञ किया। उधर शहर में कई स्थानों पर होलिका दहन के लिए होलिका सजायी गयीं।

मान्यता है कि होली के दिन नये अन्न का पूजन से देश में कभी अकाल पड़ने की नौबत नहीं आती है। देश धन धान्य से परिपूर्ण रहे। इस कामना के साथ आर्य समाज मंदिर में होलिका पूजन किया गया। यज्ञ में घी की आहुतियां दी गयीं। वेद मंत्रों का सामूहिक गान हुआ। इसे लेकर वेद मंदिर की अधिष्ठात्री सुधा वाचस्पति कहती हैं कि होली के दिनों में खेत में फसल पककर तैयार हो जाती है। इससे किसानों का आनंदित होना स्वाभाविक है। होली के दिन नये अन्न को सबसे पहले यज्ञ भगवान को समर्पित करते हैं, इसके बाद बचे हुए अनाज को घर लाकर परिवार के साथ बैठकर प्रसाद रूप में ग्रहण करते हैं। यह दो ऋतुओं का संधि काल है इसलिए नया और पुराना आपस में मिलकर विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार करके जगत नियंता परमपिता को समर्पित करते हैं और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। यज्ञ स्थल पर नंद किशोर अवस्थी, गिरिश्वर नाथ मिश्र,रामकिशोर श्रीवास्तव, भरत सिंह,गिरिजा शंकर मिश्र,प्रबल प्रताप सिंह व अमित विद्यार्थी शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसानों को ट्रेक्टर व यन्त्र वितरित: 19 विकास कार्यो का लोकार्पण, 19 का िशलान्यास

Posted on 19 March 2011 by admin

मन्त्री नसीमुद्दीन सिद्वीकी ने आगरा जनपद को दी भेण्ट

minister-naseemuddin-siddiqui-dedicated-19-schemes-and-laid-foundation-to-the-19-schemes-in-agraउ0प्र0 के लोनिवि, सिंचाई, आवास,कृशि, गन्ना विकास, भूमि विकास, जल संसाधन, मद्य निशेध एवं आबकारी मन्त्री नसीमुद्दीन सिद्वीकी ने आज यहां सिर्कट हाउस पर आयोजित सादे समारोह में किसानों को 14 ट्रेक्टर वितरित किये। उन्होंने आगरा विकास प्राधिकरण की लगभग 18 करोड की लागत के 8 निर्माण/विकास कार्यो का िशलान्यास किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के लगभग 106 करोड की लागत के 19 कार्यो का लोकार्पण भी  किया और लोनिवि के लगभग 46 करोड रूपये की लागत के 19 कार्या का िशलान्यास भी किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारियों से भी बैठक कर विचार विमशZ किया। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण गुणवत्ता से पूर्ण करें।

agriculture-minister-riding-on-tractor-after-distributing-14-tractors-to-the-farmers-on-subsidyउन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए अनेक उपाय कर रही है। इसी क्रम में लघु सीमान्त कृशकों को अनुदान पर कृशि उपकरण दिये जा रहे है। उन्होंने बताया कि वशाZ आधारित दलहन एवं तिलहन ग्राम योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 5400 ग्रामों में दस ग्रामो के क्लस्टर का चयन करते हुए 540 ट्रैक्टर, 540  रोटावेटर तथा 540 रिज फरो प्लास्टर का वितरण किये जा रहे है। उन्होंने यहां 14 टैªक्टर, 14 रोटोवेटर तथा 14 रिज फरो प्लान्टर का वितरण किया और स्वयं ट्रैक्टर चलाकर िशलान्यास स्थल पर पहंुचे।

आगरा विकास प्राधिकरण के 8 कार्यो मे आगरा विकास प्राधिकरण परिसर में नये भवन ब्लाक निर्माण 1 करोड 5 लाख, एडीए हाईटस पर सडक, सीवर ड्रेन जलापूर्ति 180.73 लाख, सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लाण्ट हेतु 78.62 लाख, तथा पािर्कग हेतु सेन्ट्रल वेसमेन्ट के अवशेश कार्य 411 लाख वैकल्पिक मार्ग पर साईनेज बार्ड लगाने का कार्य 83.59 लाख, ताज खेमा के पास नाले में आवागमन हेतु अण्डर पास बनाने का कार्य 60.43 लाख, नगला पैमा  व धाधुपुरा के बीच छूटे मार्ग पर सी.सी. मार्ग हेतु 50.71 लाख और भीम नगरी के अन्तर्गत विकास एवं विद्युत कार्याे के लिए 8 करोड 31 लाख 41 हजार की योजनाओं समििल्लत है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 118 किमी लम्बाई में निर्मित 19 सडकों के निर्माण/ सुदृढीकरण कार्य पूर्ण होने पर लोकार्पण किया। इन कार्यो पर लगभग 106 करोड 92 लाख की लागत आई है। मन्त्री जी ने इस अवसर पर लोनिवि के 19 कार्यो का िशलान्यास भी किया । इन कार्यो पर 46 करोड 17 लाख की लागत आयेगी और 49 किमी में मार्ग निर्माण, मरम्मत एवं सुधार कार्य कराये जाने है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण उद्यान मन्त्री नारायन सिंह, धर्म प्रकाश भारतीय, गुटियारी लाल दुवेश, जुल्फकार अहमद भुट्टो, भगवान सिंह कुशवाह, मधुसूदन शर्मा, छोटेलाल वर्मा, डा0 धर्मपाल सिंह, डा0 स्वदेश कुमार वीरू सुमन, एस.पी.सिंह वघेल, ठा0 सूरज पाल सिंह आदि जनप्रतिनिधि तथा  बडी संख्या में नागरिक उपस्थित थे ।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव कृशि सञ्जय अग्रवाल, जिलाधिकारी अजय चौहान, मुख्य विकास अधिकारी, आर0 के0 श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आविप्रा राम स्वरूप, अपर जिलाधिकारी (वि0) राम आसरे , अपर जिलाधिकारी नगर अरूण प्रकाश, सचिव आविप्रा उदयीराम, सहित विभिन्न विभागों के वरिश्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in