Archive | राज्य

पचास लाख का घपला बेसिक शिक्षा विभाग की कब होगी जांच जबकि अभी शुरू ही नहंी हो पाई

Posted on 28 August 2011 by admin

जिलाधिकारी एके सिंह राठौर ने दो अगस्त को एक उच्चस्तरीय जांच टीम का गठन कर तीन दिन की समयावधि निर्धारित कर लगभग 50 लाख रूपए के घपले की जंाच रिपोर्ट देने के आदेश जंाच कमेटी को दिया था परंतु आज 21 दिन होने केे बाद भी जांच शुरू नहीं हो पाई। गौरतलब है 2005 से 2009 के बीच अहिरोरी ब्लाॅक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्कूल भवन बाउण्ड्री वाल किचनशेड, आदि का निर्माण निर्धारित धनराशि को निर्माण प्रभारियों ने दी गई धनराशि को खातों से निकालकर बंदरवाट कर लिया था। शिक्षा विभाग की जांच में इस बड़े घपले का पता चला तो बीएसए सियाराम निर्मल ने धनराशि रिकवरी हेतु निर्माण प्रभारियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करवानें का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। परंतु उसमें में जेई और एबीएसए को निकाल दिया गया था। डीएम ने विभागीय संस्तुति पर जांच रिपोर्ट पर पुनः जंाच करने और पुनः परीक्षण करने का आदेश देकर एक टीम का गठन कर दिया। टीम में सिटी मजिस्ट्रेट और आईएस के अभियंता को भी शामिल किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट का स्थानांतरण हो गया और प्रभावशाली दोषी सिद्ध न हो जाए इसलिए जांच अभी तक शुरू ही नहीं की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दायित्वों का निर्वाह करें ईमानदारी से: नवदीप रिणवा

Posted on 26 August 2011 by admin

- बाढ़ राहत के मद्देनजर निर्देश दिये डीएम ने

spn-08जनपद में आयी भीषण बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी नवदीप रिणवा ने अधीनस्थों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने दायित्वों का निर्वाहन ईमानदारी के साथ करते हुए बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता करें तथा उन्हें शासन एवं प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सामग्री एवं तत्कालिक सहायता को तत्काल मुहैया कराये। जिलाधिकारी ने बताया कि सदर तहसील के बाढ़ से प्रभावित 16 ग्रामों मंे प्रशासन ने राशन की मात्रा चावल 8 कुन्तल, आटा 8 कु., भुना चना 8 कु., लइया 23.80 कु., लंच पैकेट आठ हजार, पानी के पाउच 4000, मोमबत्तियांे की संख्या चार हजार और माचिस चार हजार वितरित करायी। श्री रिणवा ने इसी तरह तिलहर तहसील के बाढ़ प्रभावित 43 गांवों में आटा दो कुन्टल, भुना चना 5.05 कुन्टल लइया 9.46 कुन्टल लंच पैकेट 42250, पानी के पैकेट 13460, मोमबत्ती नग 9800, माचिस नग 9380, नमक के पैकेट 1200, बिस्कुट के पैकेट 30892, ब्रेड के पैकेट 1200, मिट्टी का तेल 200 लीटर और त्रिपाल के 298 नग वितरित कराये। इसी तरह तहसील जलालाबाद के बाढ़ प्रभावित 208 ग्रामों मंे चावल 50 कुन्टल, आटा 56 कु., भुना चना 19.42 कु. लइया 24.90 कु. लंच पैकेट 72421, पानी के पाउच 29000, मोमबत्ती के नग 9160, माचिस 7740 नग, त्रिपाल 2757 नग, आलू 120 कु. बिस्कुट के पैकेट 8295, मटर भुना 3 कु. और भुनी मूंगफली का दाना 1 कुन्तल वितरित कराया। जिलाधिकारी के कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में सामग्री एवं सहायता मुहैया कराने मंे किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई जनपद का दो तिहाई भाग बाढ़ की चपेट में, हजारों एकड़ फसल बरबाद

Posted on 26 August 2011 by admin

गंगा और रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जनपद की तीन तहसीलों के लगभग आठ सौ गांव और मजरें बाढ़ की चपेट में आ गए। 25 मकान पानी की जलसमाधि बन चुके है हरपालपुर का कटियारी क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र माना जा रहा है थाना अन्य सरकारी भवन डिग्री काॅलेज परिसर सभी जगह पानी ही पानी है मुख्य मार्गो पर पानी होने पर यातायात बाधित हो चुका है। जिससे पीएसी की फ्लट कंपनी को हाइवे पर डेरा डालकर राहत पहुंचाने का काम करना पड़ रहा हैं निकलने की चाहत सड़क मार्ग पर चार ट्रक पलट गए। रोडवेज बसों का संचालन बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल सभी बंद कर दिए गए है। पांच नदियों के बीच बसा यह कटियारी क्षेत्र की स्थिति सबसे भयानक बन चुकी हैं संचार विभाग का बीटीएस बंद होने के कारण सेंवाएं भी बंद हो रही है। मल्लावां क्षेत्र का राघौपुर मेंहदीघाट पर एक मीटर पानी भर गया। पानी मुख्य मार्गो पर भर गया है। क्षेत्र का भगतपुरवा मढ़ियां, हरैया, नारायणपुर, पिड़िया आदि गांवों में पानी भरा है। इन गांवों के 25 मकान पानी में डूब कर बह गए। जनपद के जिलाधिकारी एके सिंह राठौर के अनुसार अगर जरूरत पड़ी तो अब सेना की मदद ली जाएगी। एसडीएम सतीश चंद्र ने बताया कि तीन मोटर वोटे काम कर रही है तथा एक रिजर्व में रखकर काम लिया जा रहा है। जनपद के नेता समाजवादी पार्टी के अशोक बाजपेई, कांग्रेस अजय सिंह, विधायक रजनी तिवारी विधायक नितिन अग्रवाल अपनी अपनी टीमों के साथ तमाम समाजसेवी बाढ़ राहत शिविर खोलकर मदद करने में आगे आ गए है। और प्रशासन की हर प्रकार से मदद कर रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

16 अम्बेडकर गांवों मंे अभी तक विद्युतीकरण नहीं

Posted on 25 August 2011 by admin

शौचालय पेयजल कार्य भी असंतोषजनक

जिलाधिकारी नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभागार में डाॅ अम्बेडकर, ग्राम विकास योजना एवं मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गयी, साथ ही जनपद में आयी भीषण बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए सभी अधिकारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश भी दिये गये हैं। जिलाधिकारी श्री रिणवा ने जनपद के वर्तमान 38 डाॅ अम्बेडकर ग्रामों की गहन समीक्षा की। विद्युत विभाग की समीक्षा मंे पाया गया कि 16 ग्रामों मंे अभी भी विद्युतीकरण से संतृप्त नहीं किया गया है।  इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत से नाराजगी जतायी तथा वस्तु स्थित स्पष्ट करने को कहा। अधिशासी अभियन्ता विद्युत ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि विद्युतीकरण से सम्बन्धित आवश्यक सामग्री समाप्त हो गयी। जिसके कारण कार्य रूका हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने अध्यक्ष विद्युत कार्पोरेशन को पत्र लिखने के निर्देश दिये। समीक्षा में स्वच्छ शौचालय एवं पेयजल का कार्य भी असंतोषजनक पाया गया। जिसको यथाशीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने पंेशन, छात्रवृत्ति इन्दिरा आवास, सावित्री बाई फुले योजना, मुख्यमंत्री बालिका आर्शीवाद योजना, मध्यान्ह भोजन, हाट कुक्ड आदि बिन्दुओं की भी गहन समीक्षा की तथा सम्बन्धितों को योजनान्तर्गत शत प्रतिशत संतृत्प करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को प्राथमिकता वाले बिन्दुओं की भी गहन समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर मनरेगा फीडिंग कार्य में शिथिलता बरतने पर खण्ड विकास अधिकारी भावलखेड़ा को डांटा। जनपद मंे आयी भीषण बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी श्री रिणवा ने सभी अधिकारियों को निर्देश किया कि वह बिना अनुमति के मुख्यालय कतई नहीं छोड़ंेगे अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर सीडीओ, सीएमओ, डीपीओ, पीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुहिम अन्ना: भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लगातार नौवे दिन भी जारी

Posted on 25 August 2011 by admin

अन्ना के आह्वान पर जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लगातार नौवे दिन भी जारी रही। भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम और जनलोकपाल बिल के समर्थन में रचानात्मक संस्था संकल्प ने आज पैदल मार्च और दीप यज्ञ का आयोजन किया। टाउनहाॅल स्थित शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व मेरा रंग दे बसंती चोला और हम होंगे कामयाब  के समूहगान के पश्चात पैदल मार्च निकाला जो रामप्रसाद बिस्मिल उद्यान में जाकर समाप्त हुआ। पैदल मार्च में गुरूनानक कन्या पाठशाला हाईस्कूल के बच्चे देश भक्ति की धुनो पर बैंजाते हुए चल रहे थे। बिस्मिल उद्यान में दीप प्रज्ज्वलित कर शहीद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भ्रष्टाचार के उन्मूलन का संकल्प लिया गया। पैदल मार्च में संकल्प के सदस्यों के अतिरिक्त मार्निंग वाकर्रस क्लब, टैक्स बार एसोसियेशन, योग विज्ञान संस्थान के सदस्यों ने भाग लिया। मार्च करने वालों में डा0 केके शुक्ला, डा0 अवधेश मणि त्रिपाठी, गुरूप्रकाश सिंह, डा0 अनिल त्रेहन, जीसी मिश्रा, आशापाल, कमल चतुर्वेदी, महेश चन्द्र द्विवेदी,, गीता पाण्डेय, अजय गुप्ता, सुभाष अवस्थी, हिमांशु पाराशरी, डा0 सत्य प्रकाश मिश्र, जितेन्द्र गुप्ता, मनमोहन त्रिपाठी, डा0 राजीव अग्रवाल, डा0 पुनीत टण्डन, ओंकार मनीषी, कृष्ण मोहन जौहरी, हरमीत कौर, डा0 सुरेश मिश्र, मुरारी दीक्षित, अरूण गुप्ता, विजय तुली, जेपी मिश्रा, कीर्तिमान च्यवन, डा0 अवनीश मिश्र, पुष्पा गौतम, कंचन मिश्रा, श्वेता गुप्ता, कुलदीप कौर, दलजीत कौर, राधाशर्मा, हरप्रीत कौर, नीलम अग्निहोत्री आदि शामिल थे।
उधर सुबह आकांक्षा स्कूल के बच्चों ने रैली निकाल कर भ्रष्टाचार हटाओ जनलोकपाल बिल लाओ का नारा बुलंद किया वहीं शहीद उद्यान पर चल रहे अनशन स्थल पर चन्द्रवीर गंगू, संजीव सेठी, जेडी सक्सेना, श्यामा सक्सेना, देवेन्द्र गुप्ता, जरीफ मलिक आनन्द, नरेन्द्र गुप्ता, आशुतोष, सुशील कुमार, वीके सक्सेना, अनूप गुप्ता, राजीव कपूर, महेन्द्र गुप्ता, सुचित सेठ, वीके कपूर, अपूर्व अग्निहोत्री, अंकित गंगवार, राजीव मिश्रा, अनुज मिश्रा, लालाराम राठौर, डा. कमर अली, रिजवान, रोहित मोहन, पुनीत मनीषी, संजय गुप्ता, विनोद गुप्ता आदि ने बैठकर अनशन जारी रखा।
इस अवसर पर चन्द्रवीर गंगू ने बताया कि किरन बेदी, व केजरीवाला के अनुसार 27 जुलाई को सभी स्कूलों के बच्चे सड़कों पर आयेंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ शंखनाद करेंगे।
वहीं मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन, खुदागंज इकाई के विकास जैन, कृपाशंकर रस्तोगी, विश्वमोहन बंसल, राकेश रस्तोगी, मनोज कुमार, फिरोज खान, दिलीप अग्रवाल, राजूशर्मा, आशीष जैन ने भी अपना समर्थन दिया।
वहीं मीरानपुर कटरा के अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि अन्ना हजारे के साथ दिल्ली पुलिस ने जो बर्ताव किया है वह निन्दनीय है। क्योंकि अन्ना ने लागू धारा 144 का उल्लंघन नहीं किया था वह तो केवल जनहित के लिए शान्तिपूर्वक आन्दोलन चला रहे हैं। आदर्श इंटर काॅलेज के अध्यापक अशोक बिन्दू ने बताया कि अन्ना ने जो कदम उठाया है वह देश की भलाई के लिए कदम है। उन्होंने कहा कि चाहे वह लोकपाल बिल हो या जन लोकपाल मगर सरकार को यह मानना पड़ेगा कि भ्रष्टाचार पूरे देश मंे एक वायरस की तरह फैला हुआ है जो हमारे देश को खोखला कर रहा है और यही कारण है कि आज भारत में आक्रोश दिखायी दे रहा है जिसे देखते हुए सरकार को इस मुद्दे पर गम्भीरता से निर्णय लेना चाहिए।
उधर युवा लोकदल के प्रदेश महासचिव ने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी जन आन्दोलन के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन देने वालों में रियाजुद्दीन इदरीसी, आफाक अली, हरिओम नीरज, जावेद हसन, संजय सेठी, शुएब सिद्दीकी आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्कूली बच्चों से भरी मैजिक इंजन मंे फंसकर पचास मीटर तक रगड़ी

Posted on 25 August 2011 by admin

टेªन चालक की सूझबूझ से बच गयी बच्चों की जान
मैजिक चालक की लापरवाही के चलते हुआ हादसा

स्कूल मैजिक चालक की लापरवाही के चलते दर्जनों मासूमों की जान खतरे में पड़ गयी। वहीं नाॅन स्टाॅप ट्रेन के चालक की होशियारी के चलते मासूम काल के गाल में समाने से बच गये। हादसा कस्बा व थाना निगोही के ढकिया तिवारी रेलवे क्रासिंग पर हुआ। हादसे में घायल दो मासूमों की हालत नाजुक बनी हुई है। मंगलवार की सुबह विधायक रोशन लाल वर्मा के सुभद्रा देवी महेश चन्द्र इंटर काॅलेज की स्कूल मैजिक गाड़ी स्वामी शिव कुमार गांव परसरा ढकिया तिवारी छतेली से एक दर्जन स्कूली बच्चे लेकर काॅलेज आ रहा था। तभी ढकिया तिवारी रेलवे क्रासिंग पर लाइनों के बीच में गाड़ी खराब हो गयी। इसी बीच नाॅन स्टाॅप पीलीभीत-शाहजहांपुर 55297 ट्रेन आ गयी। जिसे आता देख मैजिक चालक तो कूद कर भाग गया, लेकिन बच्चे गाड़ी में ही फंसे रह गये। तभी ट्रेन चालक रमेश ने मैजिक में भरे बच्चों को देखा तो उसने तुरन्त इमरजेंसी ब्रेक लगा दिये, लेकिन ट्रेन स्पीड में होने के चलते मैजिक इंजन में फंसकर पचास मीटर की दूरी तक रगड़ने के बाद गड्डे मंे गिर गयी। जिससे मैजिक में बैठे सभी एक दर्जन मासूम बच्चे घायल हो गये। जिनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि मैजिक चालक मोबाइल से हैड फोन के द्वारा गाने सुन रहा था जिस कारण उसको गाड़ी के सायरन के आवाज नहीं सुनाई दी। घायलों में गांव ढकिया तिवारी के नवनीत पांच वर्ष पुत्र अनुज, निखिल पांच पुत्र महिपाल सिंह, समर आठ वर्ष पुत्र शिवेन्द्र चैाहान, शुभम छह वर्ष पुत्र शिवेन्द्र चैाहान, अक्षत पांच वर्ष पुत्र अरविन्द सिंह, अजय दस वर्ष पुत्र धर्मवीर, चाहत छह वर्ष पुत्री अशोक मिश्रा, कंचन नौ वर्ष पुत्री सर्वेश, शिवांगी पांच वर्ष पुत्री सर्वेश कुमार, आशीष आठ वर्ष पुत्र वीरेन्द्र कुमार हैं तथा गम्भीर घायलों में निधि पांच वर्ष पुत्री अरविन्द मिश्रा, करन पांच पुत्र अरविन्द मिश्रा निवासी गांव परसरा के निवासी हैं। गांव छतेली के ग्रामीणों ने हादसे के बाद घायलांे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
नाॅन स्टाॅप ट्रेन 55297 के ड्राइवर रमेश ने समझ बूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा लिये।  इसके बाद बावजूद भी इंजन में फंसकर मैजिक पचास मीटर की दूरी तक घसिट गयी। अगर कहें ट्रेन चालक भी लापरवाही दिखा देता तो एक दर्जन मासूम की मौत हो जाती। फिलहाल चालक की समझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
मैजिक चालक की लापरवाही के चलते एक दर्जन मासूमों की जान खतरे मंे पड़ गयी। मैजिक चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर गाने सुन रहा था। रेलवे ट्रैक पर गाड़ी खराब होने के बाद चालक ने खुद को तो बचाा लिया लेकिन मासूमों को मरने के लिए रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया। चालक की इस रवैये के चलते मासूमों के परिजनों मंे रोष व्याप्त है। वे चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बताते चलें कि ढकिया तिवारी रेलवे क्रासिंग पर ना तो कोई फाटक लगा है और न ही रेलवे का कोई कर्मचारी की यहां तैनाती है। जिसके चलते मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। अगर रेलवे प्रशासन ने जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आगे किसी बड़ी अप्रिय घटना घटने से इंकार नहीं किया जा सकता।
हादसे की खबर मिलते ही बसपा विधायक रोशन लाल वर्मा तुरन्त घटना स्थल पर पहुंच गये और जिला अस्पताल मंे भर्ती घायलों का हाल चाल लेते हुए उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि लापरवाह मैजिक चालक के खिलाफ उक्त कार्रवाई की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तहसील भवन निर्माण में हो रहा लाखों का खेल

Posted on 25 August 2011 by admin

सदर तहसील का नव निर्मित भवन जहाॅ अपना सही आकार लेना शुरू किया है वहीं उसके निर्माण में लग रही सामग्री घटिया किस्म की होने की चर्चा भी होनी शुरू  हो गयी है। तहसील भवन में लग रही सामग्री मानक के अनुरूप न होने से उसके निर्माण और भविष्य पर सवालिया निशान लग रहे हैं । विश्वस्त सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि उक्त भवन के निर्माण में लगने वाली सामग्री मोरंग, बालू, सरिया तथा सीमेंट की मात्रा मानक के विपरीत लगायी जा रही है। ईंट भी दोयम दर्जे की लगायी जा रही है। जिससे भवन की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। भवन का निर्माण करता तथा अवर अभियन्ता की मिली भगत से भवन निर्माण में घोटाला किया जा रहा है, जो जाॅच का विषय है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद का कटियारी क्षेत्र जलमग्न 300ग्रामों में पानी ही पानी

Posted on 24 August 2011 by admin

नदियों का जलस्तर बढ़ने से सोमवार को हालत बदतर हो गयी बरेली से आयी पी0ए0सी0 की फ्लड कम्पनी के जवानों ने बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया करीब दो दर्जन गाँवों में सड़क मार्ग बाधित हो चुका। अरवल क्षेत्र में थाना अस्पताल के भवन खाली करवाकर सुरक्षित स्थानों पर बनाये गये। पाली क्षेत्र में तांगे पर सवार सवारियों को आयी बाढ़ में किसी प्रकार बचाया गया जबकि घोड़े की मौके पर मौत हो गयी। रामगंगा खतरे के निशान से 80सेमी ऊपर बह रही हैं अरवल थाना क्षेत्र का जयराम साइकिल से खेत पर जा रहा था गाँव के बाहर पानी की तेज धार में फँस कर बह गया ग्रामीण व पुलिस के जवानों ने 6घण्टे की मशक्कत के बाद उसके शव को ही बरामद कर पाये छिबरामऊ, जरौली, मेहन्दीघाट, सभी मार्गों पर हालत बद से बदतर हो चुके हैं। हरपालपुर क्षेत्र के दो दर्जन गाँवों की स्थित बहुत ही दयनीय हो चुकी मवेशी बेमौत मर रहे हैं। प्रशासन की तरफ से ग्रामवासी परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है परन्तु ग्रामीण गृहस्थी छोंड़कर जाना नहीं चाहते।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सांसद आवास सहित कारवाँ अन्ना के प्रदर्शनों की रही धूम

Posted on 24 August 2011 by admin

अन्नना के आवाहन पर पूरे देश की भांति जनपद में भी प्रदर्शनों का बोलबाला रहा। सपा की सांसद ऊषा वर्मा के निवास पर भजन कीर्तन करके जनलोकपाल विधेयक का समर्थन और सहयोग बिल पास कराने पर आश्वासन दिये जाने पर ही समाप्त हुआ सांसद महोदया ने उपस्थित लोगों से कहा कि हमारा यही मानना है कि जनलाभकारी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर से हमारा यही प्रयास होगा जनलोकपाल विधेयक लोकसभा द्वारा पास किया जावे, पूरे जनपद में जिसमें विधायक वीरेन्द्र वर्मा, विधायक आसिफ खाँ बब्बू, विधायिक रजनी तिवारी, विधायक नितिन अग्रवाल सभी ने अपने निवास के बाहर मौजूद जनसमुदाय को जनलोकपाल बिल पास करवाने और सहयोग करने की बात कही जनपद में अन्ना की टोपी, गाँन्धी आश्रम, स्वराज्य आश्रम, भूरज सेवा संस्थान आदि में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग ले जाते समाप्त होने पर पुनः मंगाने का अग्रिम आर्डर देकर जा रहे हैं। जन्माष्टमी के त्योहार मनाने के साथ इसमें कोई भी कमी नहीं आयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसानों की समस्या प्राथमिकता पर निस्तारण करें-जिलाधिकारी

Posted on 24 August 2011 by admin

किसानों की समस्या पर चर्चा के लिये द्वितीय अधिकारी किसान समस्या पर विकास भवन के सभागार में बैठक हुई जिलाधिकारी ने किसानों को खेती के साथ ही लघु उद्योगों, पशुपालन करके लाभ कमाने की प्रेरणा दी। छोटे किसानों को खेती की सहायता हेतु दस ग्राम समितियों उनके अध्यक्षों को ट्रैक्टर कल्टीवेटर यंत्र प्रदान करवाये। डी0एम0 ने किसानों केा देशी खाद का प्रयोग कृषि अधिकारियों को खाद की दुकानों पर छापामारी शुरू करने और समुचित वितरण व्यवस्था करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ए0के0सिंह राठौर ने कहा कि किसान खेती करने के साथ पशुपालन भी करें और ज्यादा लाभ कमाने की प्रेरणा दी उन्होने शाहीवाल गाय, मुर्रा भैंस लाभ कमाने का जरिया बन सकती हैं। कृषि अधिकारी को ऊँचे दामों पर खाद विक्रेताओं पर छापामारी समुचित वितरण कीट नाशक दवाओं की बिक्री पर भी जोर दिया विकास कार्यों के साथ स्मार्ट कार्ड, वोटर कार्ड, पहचान कार्ड बनवाने और सहयोग प्रदान करने का निर्देश भी दिया। डी0पी0आर0ओ0 को गाँव की सफाई व्यवस्था लापरवाह सफाई कर्मचारियों का निलम्बन बाढ़ की स्थित पर सतर्कता करके सूचना कन्ट्रोल रूम केा देने की जानकारी दी। भारत सरकार की वाटरशेड आधारित दलहन तिलहन ग्राम योजना विकास खण्डों की दस समिति के अध्यक्षों को ट्रैक्टर कल्टीवेटर यंत्र प्रदान किये। सी0डी0ओ0आनन्द कुमार द्विवेदी ने गोबर व केंचुए से बनी खाद की बात समझाई। बैठक में वैज्ञानिकों ने वर्मी खाद बनाने की जानकारी दी इस अवसर पर डी0डी0ओ0 पी0के0सिंह, एस0डी0एम0 राजाराम, डी0पी0आर0ओ0 दयाशंकर सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in