Archive | आगरा

जन समस्याओं को सुने जाने हेतु दिवस अधिकारियों की तैनाती

Posted on 19 October 2011 by admin

दस व्यक्तियों से अधिक समूह का कोई कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में नही

ज्ञापन देने हेतु तहसील सदर, उद्यान कार्यालय, उप श्रमायुक्त कार्यालय निर्धारित

जिलाधिकारी अजय चैहान ने जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर प्रतिदिन प्रातः 10 से 12 बजे तक जन समस्याओं को सुने जाने हेतु दिवस अधिकारियों की तैनाती की है। दिवस अधिकारी कार्यालय समय में विभिन्न राजनैतिक दलों एवं संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम के उपरान्त ज्ञापन लेने हेतु भी उत्तर दायी होंगे।
जिलाधिकारी ने आदेश में कहा है कि यदि कोई राजनैतिक दल, समूह, संस्था अपनी मांगों के सम्बन्ध में दस व्यक्तियों अथवा इससे ऊपर की संख्या के समूह के रूप में ज्ञापन देना चाहते हैं, तो उसके लिए यह अवधारित किया गया है कि ज्ञापनदाता अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) आगरा के कार्यालय में ज्ञापन देने की सूचना दो दिन पूर्व लिखित रूप में निर्धारित किये गये तीन स्थानों में से एक स्थान इंगित कर, उसमें ज्ञापन देने का दिनांक/समय अंकित करते हुए प्रस्तुत करेंगे। ज्ञापन हेतु इन निर्धारित स्थानों में-तहसील सदर आगरा, उद्यान कार्यालय पालीवाल पार्क के पास तथा उप श्रमायुक्त कार्यालय गार्डन रोड आगरा छावनी सम्मिलित है ।
आदेश में कहा गया है कि दस व्यक्तियों से अधिक समूह का कोई भी कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में नही होगा। दिवस अधिकारियों के अपरिहार्य परिस्थियों में अनुपस्थित होने पर, कार्य विभाजन के अनुसार नामित किए गये उनके लिंक अधिकारी ही दिवस अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।
जिलाधिकारी के निर्देश दिये है कि दिवस अधिकारी प्रतिदिन कलेक्ट्रेट कार्यालय की उपस्थित पंजिका को प्रातः 10ः10 बजे मगंवाकर उपस्थिति का अवलोकन करेगें और अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों के सम्बन्ध में प्रतिदिन जिलाधिकारी को आख्या प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने निर्देश दिये है कि मुख्य विकास अधिकारी भी इसी प्रकार अनुपस्थित कर्मचारियों के सम्बन्ध में अपनी आख्या उपलब्ध करायेगें।
जिलाधिकारी की प्रशासनिक कार्यो में व्यस्तता की स्थिति में दिवस अधिकारी प्रातः 10 से 12 बजे के मध्य जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जन शिकायतों को सुनेगें और समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे। प्रत्येक अधिकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय में भ्रमण कर कार्य प्रणाली एवं अन्य बिन्दुओं जिन पर तत्काल संज्ञान लिया जाना आवश्यक हो, के सम्बन्ध में भी अपनी संक्षिप्त टिप्पणी जिलाधिकारी को उपलब्ध करायेंगें।
उन्होंने बताया है कि सोमवार को दिवस अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) एवं सम्बद्व अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट रहेगें। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (भू0 अ0) एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय बुधवार को दिवस अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं सम्बद्व अधिकारी अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) गुरूवार को अपर जिलाधिकारी (नगर) एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम), शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) एवं अपर उप जिलाधिकारी (सदर) तैनात रहेगें। शनिवार को दिवस अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) एवं सम्बद्व अधिकारी वी.के. शर्मा डिप्टी कलेक्ट्रेट को तैनात किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जन शिकायतों का प्रभावी एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें-जिलाधिकारी

Posted on 19 October 2011 by admin

आवेदन पत्रों पर शिकायतकत्र्ता का मोबाइल नम्वर अंकित कराये ताकि निस्तास्तारण का सत्यापन करा सके ।

जन समस्याओं के त्वरित निदान हेतु जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अजय चैहान ने तहसील सदर आगरा में जन समस्याओं की सुनवाई की और अधिकारियों को तत्परता से शिकायतों के समाधान हेतु निर्देश दिये। उन्होंने आवेदन पत्रों पर शिकायत कर्ताओं के मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित कराने के निर्देश दिये ताकि निस्तारण के उपरान्त पुष्टि भी की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण पर प्रभावी निस्तारण करें और शिकायत कर्ता को सन्तुष्ट करने के दायित्व के भाव से सेवा प्रदान की जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि तहसील दिवस में प्राप्त ऐसी शिकायतें जिनका निस्तारण स्थलीय जांच कर ही सम्भव हो, ऐसे प्रकरणों में जिला स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थों के माध्यम से कार्यक्रम बनाकर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण के आधार पर निस्तारण करायें।
उन्होंने निर्देश दिये कि समस्या/ शिकायत का प्रभावी निस्तारण कर शिकायत कर्ता को भी अवगत कराये तहसील दिवस के प्रकरणों के निस्तारण के कार्यवाही बेवसाइट पर भी समय से अप डेट कराना भी सुनिश्चित करें ताकि आवेदन कर्ता को अपने आवेदन पत्र की स्थिति की जानकारी आन लाइन भी उपलब्ध हो सके।
मुख्य विकास अधिकारी आर0 के0 श्रीवास्तव ने गत तहसील दिवसों के लम्बित संदर्भो की विभाग वार समीक्षा की। आज तहसील दिवस में 59 शिकायतें प्राप्त हुई। इस अवसर पर डी.आई.जी. असीम अरूण, डीएफओ एम.के.जानू, एसडीएम सदर अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामरतन एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

व्यवसायिक कार्यो में घरेलू गैस का प्रयोग दण्डनीय अपराध

Posted on 18 October 2011 by admin

अपर जिलाधिकारी(ना0 आ0) जे.पी. तिवारी ने बताया है कि उपभोक्ताओं को घरेलू कुकिंग गैस सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराये जाने तथा घरेलू कुकिंग गैस व्यवसायिक कार्यो में प्रयोग की रोकथाम के उद्देश्य से दिनांक 18-10-2011 से दिनांक 31-10-2011 तक होटल, हलवाई, रेस्टोरेन्ट, ढावे, मैरिज होम, आदि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा वाहनों में घरेलू गैस के उपयोग की चैकिंग का एक विशेष अभियान 2000 के प्राविधानों के अनुसार व्यवसायिक कार्यो में घरेलू गैस का प्रयोग किया जाना प्रतिबन्धित है एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है ।
उन्होंने जनपद के समस्त होटल, हलवाई, रेस्टोरेन्ट, ढावे, मैरिज होम, आदि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं समस्त औद्योगिक प्रतिष्ठानों/वाहनों में किसी भी दशा में घरेलू गैस सिलेण्डरों का प्रयोग न करके केवल कौमर्शियल गैस सिलेण्डरों का ही उपयोग करें। यदि चैकिंग के दौरान कोई भी व्यवसायी अपने औद्योगिक/व्यावसायिक प्रतिष्ठान जैसे होटल, हलवाई, रेस्टोरेन्ट, ढावे, शादी विवाह आदि अन्य आयोजनों, मैरिज होम्स एवं वाहनों आदि में घरेलू गैस सिलेण्डरों का प्रयोग करता पाया जाता है तो उसके व्यावसायिक स्थल पर पाये गये घरेलू गैस सिलेण्डरों को जब्त करते हुए उसके विरूद्व आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसानों को सही समय पर मानक के अनुरूप उर्वरक सुलभ करायें-जिलाधिकारी

Posted on 15 October 2011 by admin

कृत्रिम कमी पैदा करने वाले तत्वों पर होगी कठोर कार्यवाही
उर्वरक नियन्त्रण आदेश के प्राविधानों एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज  होगी

जिलाधिकारी अजय चैहान ने खाद-बीज विक्रेताओं को सचेत किया है कि किसानों को सही समय से मानक के अनुरूप उर्वरक सुलभ करायें । किसी भी दशा में मानक से विचनल न हो। जिस किसी भी व्यक्ति को उर्वरक की बिक्री करें उसका मोबाइल नम्बर अवश्य प्राप्त कर लें ताकि कार्य में पारदर्शिता हेतु काल सेन्टर के माध्यम से सत्यापन भी कराया जा सके। उन्होंने कहा कि उर्वकरकों की कोई कमी नही है। खाद्य सुरक्षा हेतु किसानों को समय से खाद वितरण करायें। उर्वरकों की कृत्रिम कमी पैदा करने कोशिश करने वाले तथा जमाखोर तत्वों के विरूद्व कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
जिलाधिकारी आज यहां माथुर वैश्य भवन पर जनपद के उर्वरक, बीज, कृषि रक्षा रसायनों के थोक एवं फुटकर बिक्रेताओं , सहकारी समितियों, य0पी0एग्रो, आदि विभागो के कार्मिकों के लिए आयोजित उर्वरक प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कृषि निवेशों की प्राप्ति एवं भण्डारण की नियमित समीक्षा की जायेगी और सभी व्यवसाइयों एवं संस्थाओं का पता व मोबाइल नम्बर प्राप्त किया जायेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर उर्वरकों की बिक्री करने पर उर्वरक नियत्रंण आदेश 1985 के सुसंगत प्राविधानों एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सहकारी समितियों के सचिव/ प्रभारियों को भी कार्य प्रणाली में सुधार हेतु चेतावनी दी ।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी उर्वरक व्यवसाई अपने उर्वरक बिक्री केन्द्रो पर 15 दिन के अन्दर इन्टर नेट  कनेक्सन सहित कम्प्यूटर स्थापित कराले ताकि बिक्री केन्द्र को प्राप्त  सभी कृषि निवेशों के स्टाफ एवं ब्रिकी की प्रति दिन की सूचना आन लाइन प्रदर्शित की जा सके। उन्होंने मूल्य की सूचना प्रत्येक बिक्री केन्द्र के बोर्ड पर प्रमुखता के लिखवाने के निर्देश दिये।
उन्होंने जैविक उर्वरकों के प्रति किसानों के बढते रूझान की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों को डी.ए.पी. के स्थान पर एन.पी.के. जैविक तथा सूक्ष्म पोषक उर्वरकों के प्रयोग करने प्रेरित करें।
मुख्य विकास अधिकारी आर0 के0 श्री वास्तव ने खेत की मिट्टी की नियमित जांच कराकर ही उर्वरकों के उपयोग हेतु सुझाव देते हुए कहा कि विक्रेताओ का नैतिक दायित्व भी है कि उर्वरकों की उचित मूल्य पर आपूर्ति सुनिश्चित करायें। पुलिस अधीक्षक (ग्रा0) अरबिन्द कुमार ने उर्वरकों के अन्धाधुन्ध उपयोग के प्रति सचेत किया और व्यवस्थित ढंग से सही वितरण की जरूरत बताई।
उप कृषि निदेशक अनिल कुमार तिवारी ने अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्श्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारी समितियां, श्रीराम फर्टिलाजर, चम्बल  फर्टीलाइचर, टाटा कैमीकल आदि के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखें। आगरा के फर्टिलाइजर डीलर्स एसो0 के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ गुप्ता तथा एसो0 के सचिव मुकेश अग्रवाल ने कहा कि खाघान्न में आत्म निर्भरता में उर्वरकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने एसो0 की समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लोकल फाल्ट को तुरन्त ठीक करायें और विद्युत आपूर्ति सुचारू बनायें- मण्डलायुक्त

Posted on 15 October 2011 by admin

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने विद्युत आपूर्ति सुचारू बनायें रखने हेतु निर्देश दिये हैं। उन्होंने आज कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश दिये कि लोकल फाल्ट को तत्परता से ठीक करायें और हैल्प लाइन को सक्रिय करें। जन समस्याओं पर तत्परता से सुनवाई करके तथा विद्युत विभाग के जन सम्पर्क प्रकोष्ठ आदि के माध्यम से नागरिकों को वस्तु स्थिति से भी नियमित रूप से अवगत करायें । उन्होंने विद्युत कटौती को देखते हुए बिजली के उपयोग के बारे में भी जन जागरूकता लाने की जरूरत बताई है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि विद्युत की बचत ही विद्युत का उत्पादन है अतः अपनी आवश्यकतानुसार ही विद्युत उपयोग करें ।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि आगरा महानगर में बोदला क्षेत्र के लिए स्वीकृत एक अन्य ट्रांसफारमर को भी प्राथमिकता के आधार पर स्थापित करने की कार्यवाही करें। टोरन्ट पावर के उप महा प्रबन्धक पंकज सक्सैना ने वर्तमान में आगरा नगर में विद्युत आपूर्ति में कटौती की स्थिति से अवगत कराया। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि टोरन्ट पावर द्वारा रोस्टिंग/कटौती के शिड्यूल की जानकारी से  नागरिकांे को मीडिया के माध्यम से भी अवगत कराये।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने भी अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लें और सूचना मिलने पर अविलम्ब स्थल का निरीक्षण कर जनता को वस्तु स्थिति की जानकारी दें।
विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता के0पी0 उपाध्याय ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कोयले की नियमित आपूर्ति में बाधा आने से थर्मल पावर प्लांट पूरी क्षमता से नही चल पा रहे हैं जिससे पूरी नार्थ ग्रिड में विद्युत का संकट है परन्तु अब स्थिति में सुधार होना प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने बताया कि कोयले की खदानों में अतिवृष्टि से पानी भर जाने तथा कोल इण्डिया लि0 में हडताल आदि कारणों से कोयले की आपूर्ति  बाधित हुई थी। अब हडताल समाप्त हो गई है और कोयला खदानों में भी कार्य शुरू हो गया है अतः शीघ्र ही विद्युत उत्पादन में सुधार की आशा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण असुविधा होने पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से सम्र्पक करें।

Posted on 03 October 2011 by admin

अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने सूचित किया हैं कि अर्हता तिथि 1-1-2012 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक  नामावली  के  विशेष  संक्षिप्त  पुनरीक्षण  का  कार्य  जनपद के  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर चल रहा है। सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने हेतु प्रारूप-6 पदाभिहित अधिकारियों व्दारा दिनांक 29-10-2011 तक मतदान केन्द्रों पर प्रत्येक दिन 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे के मध्य प्राप्त किये जायेंगे। साथ ही यह भी स्पष्ट करना हैं कि आगामी रविवार जो दिनांक 9, 16 एवं 23 अक्टूबर, 2011 को पडेगे। उन तिथियों में विशेष अभियान चलाया जायेंगा तािा पदाभिहित अधिकारी भी उक्त अवकाश के दिन नियमित रूप से प्रारूप 6, 7, 8 8क प्राप्त करेंगे तथा मतदाता सूची को अवलोकित करायेंगे। पर्याप्त मात्रा में प्रारूप 6, 7, 8 व 8क निःशुल्क पदाभिहित अधिकारियों के पास उपलब्ध रहेंगे। इसके उपरान्त यदि कोई पदाभिहित अधिकारी मतदान केन्द्र पर उपस्थित नही रहता हैं तो निम्नानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार नियुक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जिनका पदनाम एवं मोबाइल नं0 विधानसभा निर्वाचक क्षेत्रवार निम्नवत हैं, किसी भी कठिनाई/असुविधा होने पर नीचे उल्लिखित अधिकारियों के मोबाइल नं0 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता हें।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 86- एत्मादपुर के लिये निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उप जिलाधिकारी एत्मादपुर, के 9454417667 तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी , तहसीलदार एत्मादपुर 9454417674, 87- आगरा केन्टोनमेन्ट (अ0जा0) के लिए नगर मजिस्ट्रेट के 9454417661, तहसीलदार 9454417672, इसी प्रकार 88- आगरा दक्षिण अपर नगर मजि0 तृतीय के 9454419019, तथा नायब तहसीलदार बरौलीअहीर 9454417681, इसी प्रकार 89- आगरा उत्तर के लिए अपर नगर मजि0 व्दितीय के 9454417663 तथा तहसीलदार के लिए 9454417672, इसी प्रकार 90- आगरा ग्रामीण (अ0जा0) के लिए उप जिलाधिकारी (सदर) के 9454419027 तथा नायब तहसीलदार कुण्डौल के लिए 9454417680, तथा 91-फतेहपुर सीकरी के लिए उप जिलाधिकारी किरावली के लिए 9454417670 तथा तहसीलदार किरावली के लिए 9454419025, और 92-खेरागढ के लिए उप जिलाधिकारी खेरागढ के 9454417669, तथा तहसीलदार खेरागढ के लिए 9454417676, तथा 93- फतेहाबाद के लिए उप जिलाधिकारी फतेहाबाद के 9454417668 तथा तहसीलदार फतेहाबाद के 9454417675, इसी प्रकार 94-बाह के लिए उप जिलाधिकारी बाह के 9454417666 तथा तहसीलदार बाह 9454417673 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गाॅधीवादी विचार धारा को अपनायें-मण्डलायुक्त

Posted on 03 October 2011 by admin

photoराष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश के लिए जो कार्य किया वह अनुकरणीय है। इसलिए वर्तमान परिवेश में गांधीजी की विचारधारा को अनुसरण करने की आवश्यकता है। उक्त उद्गार गांधी जयंती के अवसर पर कमिश्नरी में आयोजित कार्यक्रम में मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने व्यक्त किये।
मण्डलायुक्त ने कहा कि देश में वर्तमान परिवेश जिस प्रकार का हो गया है, इस परिस्थिति में परम पूज्य महात्मा गांधीजी के विचारों को हमे अपने जीवन में ढालना होगा। देश को आज गांधीवादी विचाराधारा की आवश्यकता है। बापूजी ने अपने जीवन में ऐसे कार्य किये, यदि प्रत्येक व्यक्ति उन पर विचार करें, तो स्वयं ही समझ जायेंगा कि सही और गलत के मायने क्या होते हैं। इसलिए हम सभी को उनके आदर्शो पर चलने की आवश्यकता है।
मण्डलायुक्त ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि शास्त्री जी को सादगी के लिए जाना जाता हैं शास्त्री जी ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया जो कि वर्तमान में भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की छात्राओं ने गांधी जी का प्रिय भजन “ रधुपति राधव राजाराम, पतित पावन सीताराम “ का गायन किया, जिस पर मण्डलायुक्त ने सभी छात्राओं को पुरूस्कार प्रदान किये।
इस अवसर पर अपर आयुक्त पी0के0 अग्रवाल, उपायुक्त खाद्य अनूपशंकर ने भी गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। जीवन परिचय पर प्रकाश डालने से पूर्व मण्डलायुक्त, अपर आयुक्त उपायुक्त खाद्य सहित उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बापू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिले के विकास में बैंक वेहतर भूमिका निर्वहन करें-सीडीओ

Posted on 29 September 2011 by admin

मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने आवाहन किया है कि जिले के विकास में बैंक और अधिक बेहतर भूमिका निर्वहन करें और किसान क्रेडिट कार्ड के शत प्रतिशत वितरण के लक्ष्य को 10 अक्टूबर तक प्रत्येक दशा में सन्तृप्त करें । उन्होंने कहा कि बैंको के सराहनीय सहयोग से जिला ऋण योजना सहित सभी योजनाओं में जनपद की स्थिति प्रदेश स्तर पर सराहनीय रही है।
मुख्य विकास अधिकारी विकास भवन पर आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऋण आवेदन पत्रों पर अविलम्ब जांच कराकर समय से ऋण सुलभ करायें। उन्होंने कहा कि जनपद में बैंको का अग्रिम जमा अनुपात 60.66 प्रतिशत रहा है।
लीड बैंक प्रबन्धक सुभाष चन्द्र गुप्ता ने बताया कि जून 2011 तक की तिमाही में जनपद में प्राथमिकता क्षेत्र  में 4294 करोड रूपये के अग्रिम के साथ 53 प्रतिशत
लक्ष्य पूर्ति रही है। कृषि क्षेत्र में 2110 करोड, एस0एस0 आई क्षेत्र में 1128 करोड, कमजोर वर्गो के लिए 1165 करोड, रूपये अग्रिम (ऋण) वितरण किया गया है।
उन्होंने बैंक वार और गति विधिवार समीक्षा करते हुए बताया कि वर्ष 2011-2012 की जिला ऋण योजना में 3875 करोड के लक्ष्य के सापेक्ष 698 करोड का ऋण प्रथम तिमाही में वितरित किया गया है।
श्री गुप्ता ने बताया कि जनपद में लगभग 2 लाख 65 हजार किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण के लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 2 लाख 60 हजार किसानों को केसी.सी. वितरण शिविरों के माध्यम से वितरण हो चुके है । अवशेष कार्य 10 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जनपद में दो हजार से अधिक आबादी के 310 ग्राम है जिनमें बैंक शाखाएं नही है। इन गाॅबों में बैकिंग सुविधा सुलभ कराने हेतु विभिन्न बैकांे को ग्रामों का आवंटन कर दिया गया है। इनमें प्रमुख रूप से भारतीय स्टेट बैंक को 78, श्रेयस ग्रामीण बैंक-97 तथा कैनरा बैंक को 66 ग्राम आवंटित किये गये है ताकि तत्परता से इन ग्रामों में बैंक सुविधा दी जा सके। उन्होंने जिला स्तर पर प्रस्तावित ‘‘ किसान क्रेडिट काउन्सिलिंग सेन्टर को शीघ्र ही क्रियाशील करने के निर्देश दिये।
बैठक में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना, खादी एवं ग्रामोद्योग योजना, स्वर्ण जंयती शहरी रोजगार योजना, स्पेशल कम्पोनेंट प्लान, एग्री क्लीनिंग आदि योजनाओं की समीक्षा की गई । इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबन्धक शुभम मुखर्जी, ए.जी.एम. कैनरा बैंक सहित बैंको के समन्वयक तथा विभिन्न विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु युवा वर्ग का आवाहन

Posted on 29 September 2011 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने युवा वर्ग का आवाहन किया है कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2012 को 18 वर्ष आयु पूर्ण होने पर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करा लें । जिलाधिकारी आज आगरा कालेज में मतदाता पंजीकरण केन्द्र के शुभारम्भ के अवसर पर छात्र-छात्राओं को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य प्रारम्भ हो गया है। निर्वाचन नामावलियों का आलेख प्रकाशन आज कर दिया गया है। दावे और आपत्तियां 29 सितम्बर से 29 अक्टूबर तक प्राप्त किये जायेगें। उन्होंने लोकतंत्र मे युवा वर्ग की सक्रियता और जागरूकता की महत्ता बताते हुए अपने छात्र जीवन के संस्मण भी सुनायें। उन्होंने बताया कि पर्याप्त संख्या में फार्म-6 आदि प्रपत्र विद्यालय में भी सुलभ करा दिये गये है। उन्होंने कहा कि जिनके नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नही है वे फार्म-6 भरकर कालेज में ही जमा करा दें। फोटोयुत मतदाता पहचान पत्र बनने बाद पहचान पत्र का वितरण भी कालेज के माध्यम से ही कराया जायेगा। उन्होंने विभिन्न प्रपत्रों तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश, एस.डी.एम. सदर अनिल कुमार, अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय राजेश कुमार आदि ने भी छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया। प्राचार्य मनोज रावत ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि अर्हता प्राप्त सभी छात्र छात्राओं के फोटोंयुक्त मतदाता पहचान बनाने हेतु अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं के ऐसे अभिभावक जिनके अभी तक पहचान पत्र नही बने है और मतदाता सूची में नाम नही है वे भी फार्म 6 भरकर दे सकते है। अन्यत्र से नाम स्थान्तरण हेतु भी निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन प्राप्त किये जायेगें। सभी प्रपत्र पर्याप्त संख्या में कालेज में सुलभ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद में 2 अक्टूबर से 4 नबम्वर तक 30 दिवसीय ‘‘स्वच्छता उत्सव‘‘ -जिलाधिकारी

Posted on 25 September 2011 by admin

सभी के लिए शौचालय की सुविधा एवं ग्राम पंचायत को निर्मल गांव बनाये

सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु 2 अक्टूबर से 4 नबम्वर तक 30 दिवसीय ‘‘स्वच्छता उत्सव‘‘ कार्यक्रम के रूप में मनाया जायेगा। इसका उद्देश्य सभी के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराया जाना, खुले में शौच मुक्त एवं ग्राम पंचायत को निर्मल ग्राम बनाया जाना, ठोस एवं द्रव्य अपशिष्ठ पदार्थो का प्रबन्धन(ेवपसक ंदक सपुनपक ूंेजम उंदहमउमदज) कार्य योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन किया जाना है।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने अबिलम्ब ‘‘ स्वच्छता उत्सव‘‘ की विशेष योजना बनाने के निर्देश देते हुए कहा है कि ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक विकास खण्ड पर पाॅच पाॅच सफाई कर्मियों की टीमें बनाकर ग्रामवार सफाई करायें। इसी क्रम में 2 से 15 अक्टूबर के मध्य ग्राम पंचायतों की खुली बैठके आहूत की जायें। जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी तैनात किया जाना है।
जिलाधिकारी द्वारा ‘‘स्वच्छता उत्सव‘‘ के सफल क्रियान्वयन हेतु विकास खण्डों, ग्राम पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों के समूह के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दिये है। तहसील में एस0डी0एम0 स्वच्छता उत्सव का सफल आयोजन करायेगें। उन्होंने एक जनपद स्तरीय कार्यशाला के आयोजन के लिए निर्देश देते हुए कहा कि इसके माध्यम से समस्त घटकों का प्रचार प्रसार किया जाये। उत्सव में जनप्रतिनिधियों-जैसे सांसद,विधायक, तीनों स्तर के पंचायतों के जनप्रतिनिधियों आदि को भी आमंत्रित किया जाये और स्वंय सेवी संस्थाओं का सक्रिय सहयोग लें। स्वच्छता उत्सव के दौरान अच्छे कार्य करने वाले सरकारी/गैर सरकारी लोगों/ संस्थान को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि जिला पंचायत राज अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर गहन सम्पर्क अभियान हेतु अलग-अलग टीमों का गठन करें । सम्पर्क अभियान के दौरान सदस्यों द्वारा निर्मल ग्राम पुरस्कार पर विशेष रूप से चर्चा की जाये। ग्राम सभा की खुली बैठकों में खुले में शौच मुक्त बनाने पर बल दिया जाये।
जिला पंचायत राज अधिकारी टी0सी0 पाण्डेय ने बताया है कि शासनादेश के अनुरूप स्वच्छता उत्सव की तैयारियां की जा रही है। सभी के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराकर खुले में शौच प्रथा समाप्त कर ग्राम पंचायतों को निर्मल ग्राम बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सफाई व्यवस्था हेतु कार्य योजना तैयार कर ली गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in