Archive | March 30th, 2017

योेग का मार्ग लोक कल्याण और खुशहाली का रास्ता: मुख्यमंत्री

Posted on 30 March 2017 by admin

योग सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है

जीवन में योग और सकारात्मक सोच के
माध्यम से ही आगे बढ़ा जा सकता है

भारत एक महाशक्ति और सशक्त अर्थव्यवस्था
के रूप में उभर रहा है: श्री योगी

नई सरकार आने के कुछ ही दिनों के भीतर
लोक कल्याण के लिए फैसले लिए गए

राज्य सरकार प्रदेश को सकारात्मक ऊर्जा के
साथ विकास के मार्ग पर ले जाने के लिए संकल्पित

योग में विश्वास करने वाले लोग जाति, मजहब और
पंथ के भेदभाव में यकीन नहीं रखते

योग के आधार पर स्वस्थ जीवन व्यतीत किया जा सकता है और सामाजिक और आध्यात्मिक क्रान्ति लायी जा सकती है

रोगों की मुक्ति योग द्वारा ही सम्भव: स्वामी बाबा रामदेव

मुख्यमंत्री ने ‘उत्तर प्रदेश योग महोत्सव-2017’
के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि योेग का मार्ग लोक कल्याण और खुशहाली का रास्ता है। योग सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है, जिसके आधार पर गरीबी, दरिद्रता, अनाचार, दुराचार के साथ-साथ अन्य सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का दायित्व सौंपे जाने के लिए जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे एक बड़ी चुनौती बताया और कहा कि वे इस प्रदेश की 22 करोड़ जनता के हित में बड़े निर्णयों को लेने में नहीं हिचकेंगे।
मुख्यमंत्री आज यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में ‘उत्तर प्रदेश योग महोत्सव-2017’ के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्वामी बाबा रामदेव तथा अन्य सभी सहयोगी संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में योग और सकारात्मक सोच के माध्यम से ही आगे बढ़ा जा सकता है। श्री योगी ने योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योग ऋषि बाबा रामदेव के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं।
श्री योगी ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल और प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि योग दिवस से 2015 में 172 और फिर 2016 में 192 देश जुड़े। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र में सरकार आने के बाद भारत एक महाशक्ति और सशक्त अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। लोगों के अन्दर एक विश्वास जगा है। उन्होंने कहा कि नोट बन्दी जैसी कार्यवाही को श्री मोदी जैसा सशक्त और ईमानदार नेतृत्व ही अंजाम दे सकता था।
press-111मुख्यमंत्री ने कहा कि नई सरकार आने के कुछ ही दिनों के भीतर लोक कल्याण के लिए फैसले लिए गए हैं। यह सरकार प्रदेश को सकारात्मक ऊर्जा के साथ विकास के मार्ग पर ले जाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि उनका सफर एक आम नागरिक से लेकर मुख्यमंत्री पद तक रहा है। उन्हें जनसमस्याओं का पता है, जिनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। भारत को योग का देश बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की संस्कृति बल और वैभव की ताकत से प्रभावित न होकर, देश व समाज की बेहतरी के लिए सतत प्रयासरत रहने की है। इस मार्ग पर यदि चलते रहा जाए, तो भारत को विश्व गुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता।
press-21श्री योगी ने कहा कि योग में विश्वास करने वाले लोग जाति, मजहब और पंथ के भेदभाव में यकीन नहीं रखते। इस भेदभाव को मानने वाले लोग योग में अविश्वास करते हैं और इसकी ताकत को नकारते हैं। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक दृढ़ता के साथ-साथ मानसिक परिपक्वता को भी उजागर करता है। योग के आधार पर स्वस्थ जीवन व्यतीत किया जा सकता है और सामाजिक और आध्यात्मिक क्रान्ति लायी जा सकती है। उन्होंने योगीराज गोरक्षनाथ पीठ के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए अपने जीवन में उसके योगदान की चर्चा की।
स्वामी बाबा रामदेव ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का अभिनन्दन और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश एक आदर्श प्रदेश बनेगा, जिसमें आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ आर्थिक विकास भी होगा। उन्होंने कहा कि भारत फकीरों, ऋषियों, मुनियों, योगियों की धरती रही है। जहां पर योग धर्म के साथ-साथ राज धर्म की भी यात्रा की जाती रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब एक सकारात्मक दौर से गुजर रहा है, जहां पर समस्याओं का समाधान होगा और सबको, शिक्षा, चिकित्सा की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गोरक्षा होगी, अवैध बूचड़खाने बन्द होंगे। उन्होंने कहा कि श्री योगी का व्यक्तित्व सहजता, सरलता, पराक्रम और विनम्रता से भरपूर है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि उत्तर प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर राज्य सरकार खरी उतरेगी। योग को मनोबल, आत्मबल और संकल्प शक्ति का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि योग के अलावा कल्याण का और कोई मार्ग नहीं है। रोगों की मुक्ति भी योग के ही द्वारा सम्भव है।
समारोह को मोक्षायतन संस्था के अध्यक्ष स्वामी भारत भूषण जी महाराज ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्यमंत्री को स्वामी बाबा रामदेव द्वारा स्मृति चिन्ह् भेंट किया गया। इस मौके पर पतंजलि योग पीठ द्वारा संचालित आचार्यकुलम् के बच्चों ने योग कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन भी किया, जिसमें परम्परा व आधुनिकता का समावेश था।
इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश खन्ना, प्राविधिक एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, पतंजलि योग पीठ और उससे सम्बद्ध अन्य संस्थाएं, अनेक योग संस्थाआंे व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comments (0)

राज्यपाल ने तीन दिवसीय प्रथम उत्तर प्रदेश योग महोत्सव का उद्घाटन किया

Posted on 30 March 2017 by admin

kcp_9089उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में पतंजलि योग पीठ एवं भारत स्वाभिमान (न्यास) सहित अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम उत्तर प्रदेश योग महोत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगगुरू बाबा रामदेव ने की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, डा0 दिनेश शर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने इस मौके पर डा0 सरले द्वारा योग पर लिखित एक पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में वैदिक गुरूकुलम् के छात्रों ने योग प्रस्तुति भी दी।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया जो भारत के लिये बड़ी उपलिब्ध का परिचायक है। विदेशों में हमारे योग गुरूओं ने योग के प्रति जिज्ञासा जगाई है। हजारों साल पहले ऋषि-मुनियों ने योग का ज्ञान दिया था। चिकित्सा विज्ञान तब आज जैसा विकसित नहीं था लेकिन तब लोग शतायु होते थे। योग मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखता है। नियमित योग अभ्यास बीमारियों से दूर रखता है तथा इच्छा शक्ति को प्रबल बनाता है। उन्होंने कहा कि योग को धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए।
श्री नाईक ने कहा कि सांस्कृतिक दृष्टि से भारत सबसे पुराना देश है। देश की सांस्कृतिक विशेषताओं में चैसठ कलाएं है जिसमें योग भी सम्मिलित है। योग का महत्व गीता में भी दर्शाया गया है। योग भारत की उत्पत्ति है, योग जहां-जहां विदेशों में गया सबको उससे लाभ मिला है। आज के तनावपूर्ण जीवन में योग का विशिष्ट महत्व है। स्वस्थ जीवन की दवा है योग। नियमित योग करने से मन को शांति और एकाग्रता प्राप्त होती है जिससे वैचारिक शुद्धता और नैतिकता उत्पन्न होती है। मनुष्य नैतिकता का पालन करेगा तो स्वतः नींद भी अच्छी आयेगी। उन्होंने कहा कि योग की प्रस्तुति सौ शब्दों से ज्यादा असरदार है।
राज्यपाल ने अपने बचपन के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि सूर्य नमस्कार योग का एक पहलू है। उनके विद्यालय में सभी छात्रों को 25 सूर्य नमस्कार करना अनिवार्य था। सूर्य नमस्कार से मनुष्य चुस्त-दुरूस्त एवं क्रियाशील बना रहता है तथा इच्छाशक्ति भी मजबूत होती है। उन्होंने यह भी बताया कि 23 वर्ष पूर्व जब वे 60 साल के थे तब उन्हें कैंसर का रोग हुआ था, मगर इच्छा शक्ति और अपनों के सहयोग से उन्होंने कैंसर पर विजय पाई। राज्यपाल ने कहा कि तीन दिवसीय योग महोत्सव के आयोजन से लोगों में योग के प्रति ज्ञानवर्द्धन होगा तथा इसका महत्व भी सामने आयेगा।
योगाचार्य बाबा रामदेव ने कहा कि योग से दैहिक, आध्यात्मिक, चारित्रिक एवं वैचारिक बल मिलता है। मन में एकाग्रता उत्पन्न होती है तथा अपना काम प्रमाणिता से निष्पादित किया जा सकता है। योग क्रियाओं में सन्तुलन लाता है। योग को जीवन का अभ्यास बनाये क्योंकि योग शरीर और सोच पर भी प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों का पालन भी योग है।
उप मुख्यमंत्री, डा0 दिनेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत को विश्वगुरू बनाने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। आज विदेशों में भी योग अभ्यास की स्वीकार्यता बढ़ी है। योग और आयुर्वेद को सम्मान दिलाने की आवश्यकता है। आयुर्वैदिक उत्पादनों का चलन तेजी से बढ़ा है। उन्होंने बाबा रामदेव की मांग पर आश्वासन दिया कि संस्कृत के अध्यापकों की समस्याओं एवं संस्कृत बोर्ड के गठन पर विचार किया जायेगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शारीरिक शिक्षा और योग शिक्षा पर भी विचार किया जायेगा।
इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एस0पी0 सिंह, योग विश्वविद्यालय, गुजरात के कुलपति डा0 चन्द्रशेखर सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में योग-प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम में राज्यपाल को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2017
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in