Archive | राज्य

बरेली में सरकारी लापरवाही और साजिश के चलते दंगा हुआ था - स.पा.

Posted on 09 March 2010 by admin

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन एवं विधान सभा में उपनेता डा0 वकार अहमद शाह, का संयुक्त वक्तव्य

लखनऊ -  बरेली में सरकारी लापरवाही और साजिश के चलते दंगा हुआ था लेकिन आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा को बरेली शहर में हुए बलवे का जिम्मेदार बताकर उन्हें गिरफ्तार कर कुचक्र में फंसाने की गम्भीर साजिश की जा रही है। समाजवादी पार्टी उनकी गिरफ्तारी का विरोध करती है। यह बात उजागर हो गई है कि प्रदेश सरकार की मंशा दंगों की आड़ में उलेमाओं को बेइज्जत करने और निर्दोष लोगों को फंसाने की है। आम मुसलमानो को आतंकित किया जा रहा है। झूठे मुकदमें लादे जा रहे है।

आज मुस्लिम समाज की स्थिति बद से बदतर है। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट धूल खा रही है और रंगनाथ मिश्र आयोग की संस्तुतियों पर अमल में जानबूझकर देर की जा रही है। उत्तर प्रदेश में मुस्लिम नौजवानों को आतंकवादी बताकर मायावती सरकार फर्जी इन्काउन्टर करवा रही है। जनता की तमाम तकलीफों, मंहगाई, भ्रष्टाचार, कुशासन से ध्यान बंटाने के लिए प्रदेश सरकार दंगे करवा रही है, जिसकी हम निन्दा करते हैं।

जब से उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनी है, अल्पसंख्यकों एवं पिछड़ों को सबसे ज्यादा ज्यादती बर्दाश्त करनी पड़ रही है। उनको श्री मुलायम सिंह की सरकार के समय जो तमाम सुविधाएं दी गई थी, रोक दी गई है। शासन-प्रशासन में उनकी भागीदारी नगण्य हो गई है। रोजी-रोटी और सम्मान से उन्हें वंचित किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी सरकार से बरेली में मौ0 तौकीर खॉ सहित सभी निर्दोष नागरिकों को रिहा करने तथा झूठे मुकदमें वापस लिए जाने की मांग करती है। समाजवादी पार्टी यह भी मांग करती है कि दंगे में जिनकी सम्पत्ति नष्ट हुई है उन्हें पर्याप्त मुआवजा दिया जाए ताकि वे फिर से अपनी जिन्दगी पटरी पर ला सके।

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, विधान सभा में उपनेता डा0 वकार अहमद शाह, पूर्व सॉसद श्रीमती रूबाब सईदा, श्रीमती फसीहा बशीर गजाला एवं श्रीमती शादाब फातिमा, महबूब अली, इकबाल महमूद, रियाज अहमद, डा0 आर0ए0 उस्मानी, अब्दुल समद अंसारी, इरफान सोलंकी, श्री शाहिद मंजूर, अब्बास अली जैदी, श्री जमीर उल्ला खॉ, श्री सुल्तान बेग, श्री जावेद अंसारी,श्री इमरान मसूद, विधान सभा सदस्यों तथा श्री अनवर अहमद, ख्वाजा हलीम विधान परिषद सदस्यों का संयुक्त वक्तव्य:-

संसद में कांग्रेस द्वारा प्रस्तुत एवं भाजपा द्वारा समर्थित महिला आरक्षण विधेयक में मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण की मॉग उठाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य श्री मुलायम सिंह यादव ने ऐतिहासिक भूमिका अदा की है। जिसके लिए हम सभी तथा मुस्लिम समुदाय उनका शुक्रगुजार हैं, हम श्री मुलायम सिंह यादव को बधाई देते है। उन्होंने यह बात देश-दुनिया के सामने उजागर की है कि वर्तमान आरक्षण बिल एक बड़ी साजिश का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दलित, पिछड़ों तथा मुस्लिम महिलाओं को अधिकारों से वंचित रखना और धनवान घरानों की महिलाओं की यथास्थिति बरकरार रखना है। संसद, जिसे देश की आम जनता की उम्मीदों का आईना माना जाता है, में एक बड़ी जमात को हक से महरूम करने का विरोध समाजवादी पार्टी ने करके देश की आधी आबादी के प्रति अपनी जिम्मेदारी का ही निर्वाह किया है।

श्री मुलायम सिंह यादव ने हमेशा मुसलमानों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। बाबरी मिस्जद को बचाने के लिए उन्होंने अपनी सरकार को भी दॉव पर लगाने में तनिक भी हिचक नहीं दिखाई थी। मुसलमानों की इज्जत और रोजी-रोटी के लिए श्री मुलायम सिंह यादव ने उर्दू को पूरी तरह बढ़ावा दिया। पुलिस में 14 प्रतिशत मुस्लिमों की भर्ती उनकी सरकार ने की थी। मोअिल्ल्म उर्दू डिग्री धारकों को भी उन्होने ही भर्ती किया था। हाजियों की सुविधा के लिए गाजियाबाद और लखनऊ में हज हाउसों का निर्माण, वक्फ सम्पत्तियों के बेहतर रख-रखाव और मदरसों के लिए विकास निधि योजनाओं में विशेष सुविधाओं की व्यवस्था के कदम उनके मुख्यमन्त्रित्वकाल में ही उठाए गये थे। अरबी, फारसी, मदरसों को अनुदान सूची में शामिल करने के साथ अल्पसंख्यक छात्रों की उच्च शिक्षा सम्बन्धी विशेष ऋण योजनाएं, छात्रवृत्तियॉ देने की व्यवस्था समाजवादी पार्टी की सरकार के समय ही हुई।

हम देश भर के मुस्लिम सांसदों और विधायकों  से अपील करते हैं कि वह इिम्तहान की इस घड़ी में श्री मुलायम सिंह यादव का पूरी मजबूती से साथ दें। जिन्होने पिछड़ों, दलितों और मुस्लिमों के हक में आवाज बुलन्द की है। उनकी आवाज से अपनी आवाज मिलाकर आइए हम मुस्लिमों की हकतलफी के खिलाफ उनकी जंग को कामयाब बनाएं।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

खाद्य एवं रसद विभाग के वरिष्ठ विपणन निरीक्षक सेवा से बर्खास्त

Posted on 09 March 2010 by admin

लखनऊ- उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य एवं रसद विभाग के वरिष्ठ विपणन निरीक्षक श्री राम करन चौरसिया को 30,41,780 रूपये की शासकीय क्षति पहुंचाने तथा अन्य गम्भीर अनियमितताओं के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उन्हें भविष्य में सरकारी सेवा के अयोग्य घोषित किया गया है।

ज्ञातव्य है कि श्री चौरसिया को आजमगढ़ जनपद के जहानागंज केन्द्र में उनकी तैनाती के दौरान स्टॉक अभिलेखों में वास्तविकता से अधिक निर्गमन करने, अनियमित संग्रह  हानि दर्शाने, अत्यन्त विलम्ब से खाद्यान्न प्राप्त कराकर कई माह अस्थाई गबन होते हुए भी कोई रिपोर्ट न देने, अनियमित निर्गमन व बोरों को प्राप्त न करने तथा 30,41,780 रूपये की शासकीय क्षति पहुंचाने का दोषी पाया गया है।

प्रदेश  के खाद्य आयुक्त श्री राजीव अग्रवाल ने यह जानकारी आज यहॉ दी। उन्होंने बताया कि शासन को पहुंचाई गई सम्पूर्ण शासकीय क्षति की वसूली श्री चौरसिया से किये जाने के निर्देश दिये गये है्र। उन्होने बताया कि सम्भागीय खाद्य नियन्त्रक बस्ती को निर्देश दिये गये हैं कि श्री राम करन चौरसिया के विरूद्ध सिद्ध आरोपों के अनुसार सम्बन्धित थाना/कोतवाली में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचानें के लिए यात्राएं निकाली

Posted on 09 March 2010 by admin

लखनऊ - राजेन्द्र चौधरी (प्रवक्ता )समाजवादी पार्टी ने जानकारी दी कि समाजवादी पार्टी के साइकिल सवार जत्थों ने आज दूसरे दिन फिर हरों एवं गांवो तक समाजवादी पार्टी और इसके नेता श्री मुलायम सिंह यादव की नीतियों को पहुंचानें के लिए यात्राएं निकाली। आज नौजवानों की टोलियों में ज्यादा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने जगह-जगह सभाएं कर बढ़ती मंहगाई, सरकारी लूट, भ्रश्टाचार और महिला आरक्षण के नाम पर मुस्लिम, पिछड़े वर्ग व दलितों की महिलाओं के खिलाफ कांग्रेस भाजपा की साजिश के बारे में चर्चा की।

dsc_19441साइकिल निशान वाले हरे-लाल रंग के झंण्डे लगे जत्थों की यह यात्रा 15 मार्च 2010 तक चलेगी और 23 मार्च, 2010 को डा0 लोहिया के जन्म ताब्दी दिवस पर जिला मुख्यालयों में साइकिल यात्रियों के सम्मेलन होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य सरकारी कुनीतियों से जनता को परिचित कराना और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुचाना है। आज भी राजधानी सहित पूरे प्रदेश में लगभग 55 हजार पार्टी कार्यकर्ताओं ने साइकिलों से यात्रा कर जनजागरण किया।

इस साइकिल यात्रा के दौरान आज समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं की भी जानकारी हासिल की, लोगों से उनकी तकलीफों के बारे में पूछा तथा जनता को बताया गया कि केन्द्र और राज्य की सरकारें मिलकर किस तरह मंहगाई और भ्रश्टाचार को बढ़ावा दे रही हैं। विकास पूरी तरह ठप्प है। प्रदेश में कानून व्यवस्था जर्जर है और प्रशासनिक आतंक से लोग परेशान है। समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण की पक्षधर है किन्तु उसका मत है कि पिछड़े, दलित तथा मुस्लिम महिलाओं को भी आरक्षण मिले।

9ckt2आज विभिन्न जनपदों मे साइकिल यात्राओं का नेतृत्व निम्न प्रमुख नेताओं ने किया।   श्री शिवपाल सिंह यादव-मैनपुरी, श्री रामआसरे कुशवाहा- उन्नाव, श्री अंबिका चौधरी, श्री रामगोविन्द चौधरी, रामवृक्ष यादव-बलिया, श्री माता प्रसाद पाण्डेय- सिद्धार्थनगर, श्री रवि वर्मा, श्री यशपाल चौधरी- लखीमपुर खीरी,  श्री अरविन्द सिंह गोप, पूर्वमन्त्री तथा  श्री रामसागर रावत, श्रीमती जरीना उस्मानी -बाराबंकी, श्री वेदप्रकाश गुप्ता- मथुरा, डा0 के0पी0 यादव- जौनपुर, श्री सुनील यादव-वाराणसी,, श्री राकेश सिंह राना- हाथरस, श्री मित्रसेन यादव, श्री अवधेश प्रसाद, श्री जयशंकर पाण्डेय- फैजाबाद,  श्री जमीरउल्ला, डा0 रक्षपाल सिंह, श्री विनोद सविता- अलीगढ़, डा0 सरोजनी अग्रवाल-मेरठ, श्री बनवारी सिंह-बदायु, श्री रामपूजन पटेल-इलाहाबाद, श्रीमती विमला राकेश, श्री प्रदीप चौधरी-सहारनपुर, श्री काशीनाथ यादव-देवरिया, श्री जंगबहादुर सिंह, श्री रघुवीर यादव-सुल्तानपुर, श्री काशीनाथ यादव-देवरिया, डा0 पी0के0 राय, श्री रामअवध यादव- कुशीनगर, कौशाम्बी- श्री खण्डग सिंह पटेल, श्री समरजीत िंसह, श्री सुरेन्द्र यादव- फतेहपुर, श्री आनन्द यादव-पीलीभीत, श्री आर0बी0 भाश्कर- जालौन, श्री विशम्भर सिंह यादव-बॉदा, श्री भैयालाल यादव-चित्रकूट आदि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

31 मार्च तक लंबित कार्यों को पूरा कराएं - श्रीमती मंजू चन्द्रा

Posted on 09 March 2010 by admin

मानिकपुर/चित्रकूट -  प्रदेश सरकार की विशेष अंबेडकर ग्राम विकास सचिव श्रीमती मंजू चन्द्रा ने मंगलवार को जिले के तीन अंबेडकर गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से रूबरू हुई। वहीं पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई गई सीसी रोडों व नाली के काम की गुणवत्ता खराब देख कड़ी चेतावनी देते हुए विभाग के अधिकारियों को 31 मार्च के पहले काम पूरा कराने के निर्देश दिए।

सचिव श्रीमती चन्द्र मंगलवार को जिले के मानिकपुर विकासखण्ड के अंबेडकर गांव सरहट पहुंची जहां उन्होंने महामाया आवास व इन्दिरा आवासों की सूची तलब करते हुए मौके पर मौजूद ग्रामीणों से सत्यापन शुरू कर दिया। जिसमें कई लोगों ने काम पूरा न होने की बात कही। जिस पर उन्होंने कहा कि शासन ने आपको घर बनाने के लिए जो धनराशि उपलब्ध कराई है उसका उपयोग उसी मद में करें। इसके बाद वे गांव में बनी सीसी रोडों व नालियों की स्थिति देखने लगी जिसमें ग्राम प्रधान ने बताया कि कई लोगों द्वारा रास्ते में अतिक्रमण कर लिए जाने से वह रास्ते को व्यवस्थित तरीके से नहीं बनवा पा रहे। जिस पर उन्होंने बी.डी.ओ से कहा कि वे लोगों से बातचीत कर तत्काल रुके कामों को शुरू कराएं। इसके बाद वे सीधे नजदीक ही निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची जिसमें गुणवत्ता के साथ शासन के मानको पर उन्होंने साथ गए अधिकारियों से काफी देर तक पूछ ताछ की।

सचिव श्रीमती चन्द्रा का काफिला अंबेडकर गांव अगरहुण्डा पहुंचा। जहां विद्यालय में कनेक्शन न होने पर उन्होंने विद्युत अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल लाइट जुड़वाने के लिए कहा। वहीं ग्रामीणों द्वारा हैण्डपंपआबादी के अनुसार कम होने की शिकायत की गई। जिसको लेकन उन्होंने जलनिगम अधिशासी अभियन्ता को एक सप्ताह के अन्दर स्थान चििन्हत कर हैण्डपंप लगवाने के आदेश दिए। वहीं पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई गई सीसीरोड व नाली उखड़ी होने पर सीडीओ भारत यादव से कहा कि वे मामले की जांच कर 31 मार्च के पहले काम पूरा कराएं। इस दौरान श्रीमती चन्द्रा ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियन्ता से कहा कि वे काम में सुधार लाएं। नहीं तो प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। वे इसके पहले पहाड़ी विकास खण्ड के लठा गुठउपुर गांव पहुंची जहां ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए विकलांग, विधवा पेंशन के मामलों को तत्काल निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। उनके साथ सीडीओ यादव के अलावा पीडी पीसी श्रीवास्तव, बीएसए रमेश तिवारी आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

श्री गोपाल

09839075109

Comments (0)

बच्चों के गायब होने का सिलसिला जारी, प्रशासन बेखबर

Posted on 09 March 2010 by admin

कुड़वार (सुलतानपुर )  रहस्यमय तरीके से हो रहे गायब बच्चों का सिलसिला जारी हे। परिजन परेशानहैं तथा क्षेत्र में दहसत व्याप्त है।

स्थानीय थाना क्षेत्रान्तर्गत कुड़वार विकास खण्ड के गांवों से लगातार  बच्चों के गायब होने का सिलसिला जारी है। बीते माह आधा दर्जन से अधिक बच्चे गायब हो चुके हैं। जिनकी उम्र लगभग 6 वर्ष से लेकर 16 वर्ष के मध्य हैै। सूत्रों अनुसार गंजेहड़ी गांव निवासी मु0 याशीन का 14 वर्षीय पुत्र मु0 शहजाद घर से सायं 6 बजे शौच के लिए निकला और रहस्य मय तरीके से गायब हो गया।  दो मार्च से गायब बच्चे को ढूढ़ने के लिए परिजनो के अथक प्रयास किया परन्तु उन्हें सफलता हांथ न लगी। विवश हो कर लापता बच्चे के पिता ने स्थानीय थाना कुड़वार पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदा बच्चे के सम्बन्ध में उचित कार्यवाही की मांग की है। इसी तरह दूसरी घटना ग्राम पंचायत भगवानपुर की है जहां चार बच्चे एक सप्ताह के अन्दर दो. दो कर गायब हो गये। जिनमें दो बच्चे बड़े नाटकीय ढंग से अपने सगे सम्बन्धी के घर कलकत्ता पहुंचने के उपरान्त परिजन को सूचना दी। जब कि सचिन पुत्र राम तीरथ राय व रोशन पुत्र जय प्रकाश राय का सुराग नही लग पाया है। परिजन निशान देही के आधार पर पुलिस को सूचित कर दिल्ली शहर छानबीन करने गये हैं। इसी क्रम में अन्य ग्राम पंचायतों से भी बच्चों के गायब होने का सिलसिला जारी है। परिजन परेशान  हें और उनकी रात की नीन्द गायब हो गई है। जिससे क्षेत्रमें दहशत का माहौल व्याप्त है और प्रशासन बेखबर हांथो पर हांथ धरे बैठा मौन साध रखा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सत्य प्रकाश अध्यक्ष व सूर्यनारायण मन्त्री चुने गए

Posted on 09 March 2010 by admin

संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति का चुनाव संम्पन्न
सुलतानपुर -  संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति का चुनाव 8मार्च को निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर पाण्डेय व कार्यकारी अध्यक्ष लाल चन्द्र पाण्डेय के देखरेख में संम्पन्न हुआ। जिसमे अध्यक्ष पद के लिए सर्वसंमति से सत्य प्रकाश त्रिपाठी अध्यक्ष व सूर्य नारायण शुक्ल मन्त्री पद के लिए चुने गये। चयन प्रक्रिया करौन्दिया स्थित श्री संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में संस्कृत शिक्षण कल्याण समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संम्पन्न हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रताप आईटीआई का प्रथम प्रमाण पत्र वितरण समारोह संम्पन्न

Posted on 09 March 2010 by admin

सुलतानपुर -  प्रताप सेवा समिति द्वारा संचालित प्रताप आई.टी.आई ने आज अपने 77 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। पांचोपीरन स्थित प्रताप आईटीआई संस्थान पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जिला सेवा योजन अधिकारी एम0के0श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उन्हें व्यवसाय से जुड़कर योजना का लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज भारत देश मे बहुत ही ज्यादा ऐसे व्यावसायिक प्रशिक्षणों का महत्व बढ़ गया है।

जिला मनोरंजन कर अधिकारी राकेश कमल ने बतौर विशिष्ट अतिथि कहा कि प्रताप आई.टी.आई ने बहुत अच्छी शुरूआत की है। जिसका लाभ समाज के हर तबके को मिलेगा। प्रताप आई.टी.आई के निदेशक डां.एस.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि संस्थान समाज के पिछड़े और दबी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर स्थापित किया गया है। आज इस बैनर से तमाम युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। जिससे संस्था के लोग सन्तुष्ट है। समाज के लोगों का सहयोग मिलता रहा तो संस्थान समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम करता रहेगा। संस्थान के प्राचार्य एमण् अहमद ने कहा कि संस्थान के प्रथम बैंच के प्रतिभागियों ने बडे़ अनुशासन और एक्रागता से प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिससे आज हम उन्हें यह प्रमाण पत्र वितरित कर पा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि संस्थान के प्रतिभागी इस प्रमाण पत्र के आधार पर कहीं न कहीं व्यवसाय से जुडे़गें।

संस्थान के मातृसंस्था प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही ने कहा कि  समिति ने अपनी स्थापना से लेकर आज तक समाज में नये आयाम को लेकर काम करती आ रही है। संस्था की ओर से प्रशिक्षण संस्थान में युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें परिवार पालन योग्य बनाने वाले व्यावसायिक ट्रेडो की मान्यता ली और उसके तहत आज 77 युवाओं को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र प्रदान किया है। उन्होंने अन्त में सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट मैनेजर जसवन्त सिंह, प्रेम लता केसरवानी, सीमा श्रीवास्तव, श्यामलता सिंह, पायल सोनी,  अमित जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय बचत में वार्षिक लक्ष्य 2600 करोड़ रूपये के सापेक्ष 4477 करोड़ रूपये शुद्ध जमा - प्रमुख सचिव वित्त

Posted on 08 March 2010 by admin

लखनऊ -  प्रदेश के वित्त मन्त्री श्री लालजी वर्मा के निर्देंश पर प्रमुख सचिव वित्त श्री मनजीत सिंह ने आज वित्त विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इसमें राष्ट्रीय बचत के वार्षिक लक्ष्य 2600 करोड़ रूपये के सापेक्ष 4477 करोड़ रूपये शुद्ध जमाकर लक्ष्य का 172 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। प्रमुख सचिव ने इस कार्य में जुड़े अधिकारियों को बधाई देते हुए अन्य कार्यों में तेजी लाने के निर्देंश दिए। पेंशन सम्बंधी मामलों में त्वरित निस्तारण करने तथा पेंशन अदालत का आयोजन करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देंश दिया गया है।

बैठक में विभागीय मन्त्री तथा विभागीय अधिकारियों के जनपद भ्रमण के समय शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल के पालन करने तथा आवश्यकतानुसार शासन के निर्देंशों की अनुपालन आख्या समय से भेजने के निर्देंश दिए गये। सहकारिता, पंचायत आदि से सम्बंधित विभागों के आडिट आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाने तथा अनुपालन आख्या समय से भेजने के निर्देंश दिए गये। वित्त विभाग के अलावा अन्य अनुपूरक बजट वर्ष (2009-2010) की स्वीकृतियों को तत्काल जारी करने के निर्देंश दिए। कोषागारों के कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही प्रत्येक दशा में 100 प्रतिशत इस माह के अन्त तक करने के निर्देंश दिए गये।

इस बैठक में  प्रमुख सचिव के अलावा सचिव श्री बी0 एम0 जोशी, श्री बी0 एन0 दीक्षित, विशेष सचिव श्री अजय अग्रवाल, अरविन्द नारायण मिश्रा, श्री ओ0 पी0 वर्मा, श्री लहरी यादव तथा कोषागार पेंशन आदि के निदेशक एवं अन्य विभागीय प्रमुख तथा मण्डलीय कोषागार के अपर निदेशक/संयुक्त निदेशक तथा सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान में पांच मण्डलों का कार्य अच्छा

Posted on 08 March 2010 by admin

पंचायती राज की समीक्षा बैठक सम्पन्न ,
पंचायती राज की सभी योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप तेजी लाने के निर्देश

लखनऊ -   उत्तर प्रदेश में वर्तमान वित्तीय वर्ष में पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के पांच मण्डलों ने 80-86 प्रतिशत कार्यों में प्रगति की, जिसमें मुरादाबाद ने 86.15 प्रतिशत, लखनऊ ने 84 प्रतिशत, इलाहाबाद ने 82.6 प्रतशत, मेरठ ने 81 प्रतिशत एवं बरेली ने 80.7 प्र्रतिशत कार्यों में प्रगति की। कम प्रगति वाले आठ मण्डलों में 58-74 प्रतिशत कार्य हुए। जिसमें आजमगढ़, बस्ती, सहारनपुर, मिर्जापुर, देवीपाटन, कानपुर, वाराणसी एवं आगरा हैं।

कृषि उतपादन आयुक्त श्री आर0के0शर्मा ने आज यहां यह निर्देश अपने कार्यालय में आयोजित पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को दिये। अधिकारियों ने पंचायती राज विभाग की डॉ0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजना, स्वच्छ शौचालय निर्माण योजना, पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि, सफाई कर्मियों की तैनाती, सभी निर्माण कार्यों की प्रगति आदि के बारे में विस्तार से बताया।

डॉ0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजना के चार मण्डलों में देवीपाटन के जनपद गोण्डा की 73 प्रतिशत प्रगति एवं बलरामपुर की 53 प्रतिशत, मिर्जापुर मण्डल के मिर्जापुर ने 60.9 प्रतिशत प्रगति, चित्रकूट धाम मण्डल के जनपद बान्दा ने 50 प्रतिशत प्रगति तथा कानपुर मण्डल के कन्नौज जनपद ने 66.7 प्रतिशत कार्य किया। इसी तरह सभी मण्डलों एवं जनपदीय कार्यों की समीक्षा की गई। फरवरी 2010 तक सी0सी0रोड एवं के0सी0ड्रेने में ग्रामों का सन्तृप्तीकरण 80 प्रतिशत लक्ष्य के समक्ष 92 प्रतिशत प्रगति रही है लक्षित 2175 ग्रामों में से 2002 ग्राम सन्तृप्त हुए हैं। फरवरी तक एक लाख 8 हजार 8 सौ अड़तालिस सफाई कर्मिंयो की भर्ती के सापेक्ष 93464 पदों पर तैनाती की गई है।

बैठक में विशेष सचिव पंचायती राज श्री एम0ए0खान, उप निदेशक श्री अर्विन्दराय 18 मण्डलों के नोडल अधिकारियों एवं अपर मुख्य अधिकिारयों आदि ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

घटतौली के खिलाफ सधन जॉंच अभियान चलाया जाय - प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद

Posted on 08 March 2010 by admin

कर्मचारी कल्याण निगम के कम्प्यूटराइजेशन को  प्राथमिकता पर किया जाय

लखनऊ -  प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा बॉट माप एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री जैकब थामस ने एक सधन अभियान के तहत मिट्टी के तेल, गैस तथा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों की जांच किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कर्मचारी कल्याण निगम के लेखों को और पारदर्शी बनाने के लिए निगम के कार्यकलापों का कम्प्यूटराइजेशन कराये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निगम के कार्य क्षेत्र में विस्तार के लिए प्रभावी कदम उठाये जाने चाहिये।

प्रमुख सचिव आज यहां सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बॉंट माप विभाग अपनी जांच प्रक्रिया को और प्रभावी बनाये तथा जांच प्रक्रिया को ग्रामीण क्षेत्रों तक सधन रूप से पहुंचाया जाय। उन्होंने कहा कि गैस, मिट्टी के तेल तथा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों की विशेष रूप से जांच की जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि उपभोक्ताओं को सही मांप की सामग्री उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि घटतौली के मामले प्रकाश में आने पर सम्बंधित दुकानदार के खिलाफ स्थल पर ही कार्रवाई की जाय।

श्री थामस ने कहा कि जांच के दौरान घटतौली पर प्रभावी अंकुश लगाया जाय, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाय कि उपभोक्ताओं को समय पर सही माप की सामग्री भी मिले। उन्होंने कहा कि सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों के बाटों तथा मिट्टी के तेल का विक्रय करने हेतु मापक की जांच एवं घटतौली रोकने के प्रभावी उपाय किये जायं।   उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी गन्ने की पेराई चल रही है। अत: चीनी मिलों के गेट पर स्थापित धर्मकाटों, गन्ना क्रय केन्द्रों की आकिस्मक जांच की प्रक्रिया को पेराई सत्र समाप्त होने तक जारी रखा जाय।

प्रमुख सचिव ने कहा कि कर्मचारी कल्याण निगम अपने व्यवसायिक कार्यक्षेत्र में गम्भीरता से विस्तार के प्रयास करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैस तथा दवा व्यवसाय की सम्भावना को देखते हुए इन व्यवसायों को अन्य जनपदों में भी प्रारम्भ करने की इस दिशा में काम प्रारम्भ करें। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा संचालित संस्थागत व्यवसाय के क्षेत्र की सम्भावनाओं को भी तलाशा जाय तथा इसके विस्तार के लिए भी गम्भीरता से प्रयास किये जाने चाहिये। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कल्याण निगम के कम्प्यूटराइजेशन की प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाय। उन्होंने फरवरी माह में निगम द्वारा 11.75 करोड़ रुपये का रिकार्ड व्यवसाय किये जाने पर सन्तोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस गति की निरन्तरता को बनाये रखा जाय।

बैठक में बताया गया कि फरवरी माह में विभागीय जांच टीमों द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के कुल 5833 मामलों का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न अनियमितताओं के 5015 मामलों का चालान किया गया। इसमें से 409 मामले घटतौली के थे। जांच टीमों द्वारा शमन शुल्क के रूप में लगभग 26 लाख रुपये वसूल किये गये। जांच टीमों द्वारा चीनी मिलों के गेट पर स्थापित धर्मकाटों एवं गन्ना क्रय क्रेन्द्रों की आकिस्मक जांच के दौरान अनियमितता के 5212 मामले पकड़े गये जिसमें से 365 मामले घटतौली के थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in