Archive | राज्य

जन्म पर नहीं जन्मदिवस पर भूल रहे भारतीय कैलेन्डर- रत्नाकर

Posted on 17 March 2010 by admin

भारतीय नववर्ष पर नगर में निकला संघ का पथ संचलन

सुलतानपुर -  भारतीय नववर्ष नव संवत्सर 2067 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर में पन्थ संचलन निकाला गया, जो विभिन्न मार्गो से होकर रामलीला मैदान में एक सभा में बदल गया। सभा को सम्बोधित करते हुए संघ के विभाग प्रचारक रत्नाकर जी ने कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र रहा है और रहेगा।

22राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का पथ संचलन नगर के रामलीला मैदान से निकलकर  पंचरास्ते, रूद्रनगर, रेलवे स्टेशन, कुड़वार नाका, जिला अस्पताल, सब्जी मण्डी, चौक, गन्दानाला, पोस्ट आफिस चौराहा, शाहगंज चौराहा,चौक व ठठेरी बाजार होते हुए पुन: रामलीला पहुंचा। इस बीच रास्ते में रूद्रनगर में विजय टण्डन के नेतृत्व में पथ संचलन में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसी तरह शाहगंज चौराहे पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल के नेतृत्व में पटाखे दगाने के साथ सैकड़ों लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया। इस मौके पर प्रवीन अग्रवाल ने भारत माता की जय व वन्देमातरका गगनभेदी नारे लगवा कर क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

रामलीला मैदान में  बौद्धिक के पूर्व  सत नमन केशव चरण में गीत नवनीत पाण्डेय व एकल गीत  पूर्ण करेंगे हम सब केशव, वह साधना तुम्हारी शरद श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। मंच परिचय के बाद विभाग प्रचारक रत्नाकर जी ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. हेडगेवार ने भारत का साक्षात्कार किया था। तभी तो पुणे के अन्दर सभा में भारत के हिन्दू राष्ट्र को लेकर बहस चल रही थी तो वह अकेले व्यक्ति थे जिन्होंने यह कहने का साहस किया कि कौन कहता है भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं है।

श्री रत्नाकर ने कहा कि आज हम अपनी भारतीय संस्कृति और परम्परा को सिर्फ दिखावे में भुला रहे हैं। हमारे घर में जब को बच्चा पैदा होता है तो हम उसके  भविष्य को लेकर सीधे ज्योतिषी के पास जाकर उसकी कुण्डली बनवाते हैंए जिसमें भारतीय काल गणना के अनुसार उसके  जीवन और कार्य की व्याख्या की जाती है किन्तु जब उसका जन्म दिन आता है तो हम भारतीय संस्कृति और भारतीय काल गणना भूल कर अंग्रेजी तिथि के अनुसार उसका जन्म दिन मनाते हैं। इसी तरह से हमारे समाज में जब कोई गृह प्रवेश अथवा कोई भी शुभ कार्य करता है तो वह भारतीय नव वर्ष के कैलेण्डर को ध्यान में रखकर लग्न मुहूर्त निकलवाता है। लेकिन यह एक बिडम्बना ही है कि फिर भी हम भारतीय नव वर्ष को न याद कर अंग्रेजी कैलेण्डर का नववर्ष मनाते हैं।

इस कार्यक्रम में संघ के विभाग संघचालक डॉ. रमाशंकर मिश्र, सह नगर संघचालक अमर पाल सिंह, राम नारायण गुप्ता,  राम प्रताप सिंह, अमर नाथ सिंह, बब्बन सिंह, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, सूर्यभान सिंह,  शेषमणि मिश्र, पवनेश मिश्रए  सुभाष कपूरए नागेन्द्र सिंहए सरदार सतपाल सिंहए दिनेश चौरसियाए महावीर सोनीए कुसुम सिंहए सुनील श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, बद्रीविशाल टण्डन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उन्नाव सांसद के पति के निधन पर शोक प्रकट किया

Posted on 17 March 2010 by admin

लखनऊ -  उन्नाव से सांसद श्रीमती अन्नु टण्डन के पति श्री सन्दीप टण्डन की इलाज के दौरान आकिस्मक निधन हो जाने पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक सन्तप्त परिजनों को इस असह्य दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

डॉ0 जोशी ने कहा कि स्व0 सन्दीप टण्डन ने कारपोरेट जगत में उल्लेखनीय और सराहनीय योगदान दिया था। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन-विधायक श्री विवेक कुमार सिंह, मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव, महामन्त्री-प्रभारी प्रशासन श्री प्रदीप श्रीवास्तव, प्रवक्ता श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, महामन्त्री श्री राजीव बख्शी, डॉ0 आर.पी.त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, श्री विजय सक्सेना, श्री ओमकार पाठक, श्री संजीव पाठक, श्री शकील फारूकी आदि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी स्व0 सन्दीप टण्डन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मायाबती के राज में कानून व्यवस्था से परेशान परिवार का पलायन

Posted on 17 March 2010 by admin

आज देश में महिलाओं के हक में तमाम कानून दिखाई पड़ते हैं, लेकिन इन कानूनों के बावजूद महिलाओं की स्थितियों में बहुत ज्यादा सुधार दिखाई नहीं पड़ता। और अगर कहीं महिलाएं जीतती भी दिखाई पड़ती हैं तो उनके पीछे कहीं गैर सरकारी संगठनों का साथ होता है, तो कहीं मीडिया उन मामलों को हैण्डल कर रहा होता है। वे कौन-सी वजहें हैं, जो महिलाओं को उनका समुचित हक और इंसाफ दिलाने में बाधाएं खड़ी करती हैंघ् क्या हमारे देश के कानून की संरचना में ही कुछ कमी है, जो महिलाओं को उनका हक नहीं मिल पाता ।

प्रदेश कि महिला मुखिया लखनऊ में महा रेली में नोटों से बने हार से अपनी शोभा बड़ा रही थी तभी   उत्तर प्रदेश के जालौन के उरई में कानून व्यवस्ता और नगर में  असुरझित महशुस करते हुए परिवार जिले से पलायन कर रहा थाण् 25 जनवरी को मोहल्ला रामनगर में हुई लूट की दुस्साहसिक वारदात की गुत्थी अभी तक पुलिस नहीं सुलझा सकी है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों ने गृहस्वामी की पत्नी को मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया था। पुलिस की जांच का कोई ठोस नतीजा न निकलने से भयभीत परिवार अब अपना घर छोड़कर यहां से पलायन कर चुका है।


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

सरकार का जनकल्याण के कामों में कोई रूचि नहीं - श्रीवास्तव

Posted on 17 March 2010 by admin

लखनऊ  - आज पुन: सुश्री मायावती ने लाखों की माला पहनकर चोरी और सीनाजोरी की कहावत को ही चरितार्थ किया है। उनके विश्वासपात्र मन्त्री श्री नसीमुद्दीन का यह कहना कि मायावती जी जहां भी जायेंगी उनका स्वागत ऐसे ही माला से किया जायेगा। यह तथ्य पुन: रेखांकित करता है कि इस सरकार का जनकल्याण के कामों में कोई रूचि नहीं है तथा लोगों की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है। एक तरह से यह सरकार नोट छापने की मशीन भर बनकर रह गई है। उ0प्र0  कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इतिहास गवाह है कि बड़े-बड़े सूरमाओं का घमण्ड और दम्भ जनता ने चूर-चूर कर दिया है और मौका आते ही जनभावना का लगातार निरादर करने वाली इस सरकार का घमण्ड भी जनता द्वारा चकनाचूर कर दिया जायेगा।

मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार का अभी तक का जो काम करने का तरीका है वह यह सिद्ध करता है कि सुश्री मायावती खुद को कानून से ऊपर मानती हैं। अभी रैली में करोड़ों रूपयो की नोटों की माला पहनने का मामला थमा भी नहीं था कि उन्होने आज पुन: लाखों की माला पहन ली है। इन मामलों का आयकर विभाग ने खुद संज्ञान लिया है कि आखिर यह धन कहां से आयार्षोर्षो हमें विश्वास है कि आयकर विभाग इसका गहराई से पता लगाकर कानूनी कार्यवाही करेगा। उसे यह भी पता लगाना चाहिए कि कहीं मुख्यमन्त्री एवं मन्त्रियों द्वारा की गई अवैध वसूली से बनी नोटों की माला को कार्यकर्ताओं द्वारा दिये गये चन्दे के रूप में दिखाकर काले धन को सफेद करने का तरीका तो नहीं अपनाया जा रहा है।

श्रीवास्तव ने कहा कि लाखों-करोड़ों नोटों से बनीं माला प्रदेश की गरीब जनता देख रही है और वह सही वक्त पर सही निर्णय लेगी। क्योंकि केन्द्रीय योजनाओं में केन्द्र से प्राप्त धन की खुली लूट एवं उ0प्र0 के सरकारी खजाने की लूट किसी से छुपी नहीं है। प्रदेश की जनता स्वयं समझ रही है कि विगत सालों से सुश्री मायावती के नेतृत्व की बसपा सरकार किस कदर इस प्रदेश को लूटने का कार्य कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकार जनआन्दलनों के प्रति संवेदनहीन - भा ज पा

Posted on 17 March 2010 by admin

लखनऊ  -  भारतीय जनता पार्टी ने जनआन्दलनों के प्रति बसपा सरकार की संवेदनहीनता की निन्दा की और कहा कि रौजा पावर सप्लाई कंपनी से शाहजहांपुर को रौजा थर्मल पावर से 24 घंटे विद्युत आपूति दिलाने के लिए भाजपा विधानमण्डल दल के मुख्य सचेतक/विधायक सुरेश खन्ना अपने सहयोगियों सहित पिछले चार दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। लेकिन सरकार मौन है।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने बुधवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि शाहजहांपुर जनपद में रिलायंस ग्रुप के रौजा पावर सप्लाई कंपनी ने पावर हाउस बनाया है। स्थानीय लोगों की जमीन गई है। स्थानीय जनता ने सहयोग किया है। एक दर्जन से ज्यादा श्रमिक दुर्घटना के शिकार हुए हैं। लेकिन सरकार के इशारे पर शाहजहांपुर को कोई विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है। आश्चर्य तो यह भी है कि एक वरिष्ठ विधायक और वरिष्ठ नेता द्वारा की जा रही भूख हड़ताल के बारे में भी कोई सरकारी प्रतिनिधि बात करने नहीं पहुंचा।

श्री दीक्षित ने कहा कि सरकार विपक्षी दलों की जायज बातें भी नहीं सुनती। आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया पर आज एक सम्प्रदाय के शरारती तत्वों ने हमला किया। उनकी सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। अनेक लोगों को चोटें आई हैं। वे स्वयं धरने पर बैठ गये हैं लेकिन संवेदनहीन सरकार एक वरिष्ठ सांसद पर हुए हमले और उनके द्वारा दिये जा रहे धरने को लेकर भी गम्भीर नहीं है। श्री दीक्षित ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकार की ऐसी संवेदनहीन जनविरोधी नीति बर्दास्त नहीं की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लोकतन्त्र की सभी मर्यादाओं को शर्मसार कर दिया - चौधरी

Posted on 17 March 2010 by admin

लखनऊ -  समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा मुख्यमन्त्री मायावती ने राजनीति में नैतिकता और लोकतन्त्र की सभी मर्यादाओं को शर्मसार कर दिया है। 15 मार्च, 2010 के बाद 17 मार्च, 2010 को लखनऊ में हजार-हजार रूपये के नोटों की माला पहनकर उन्होंने यह जता दिया है कि उन्हें जनता की, जनभावनाओं की रत्तीभर परवाह नहीं है। वे अधिनायकशाही मनोवृत्ति का खुलेआम प्रदर्शन कर देश के मुद्रा कानूनों की भी अवहेलना कर रही हैं। उनके इस अमर्यादित, लोकतन्त्र का मजाक उड़ाने वाले आचरण की जितनी निन्दा की जाए कम है। भारत सरकार, रिजर्व बैंक और आयकर विभाग को इस मामले का संज्ञान लेकर तुरन्त कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को भी अब मूक दर्शक बनकर नहीं रहना चाहिए। इस असंवैधानिक सरकार को बर्खास्त कर मुख्यमन्त्री एवं उनके मन्त्रियों को तत्काल जेल भेज देना चाहिए।

चौधरी ने कहा कि सुश्री मायावती ने दलितों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर अपने को दौलत की महारानी बना दिया है। पहले अपने जन्म दिन पर वे जबरन वसूली का धंधा चलाती थी। अब काले धन को सफेद करने के लिए नोटों की माला गुन्थवाकर पहनने लगी है। इस माला में भ्रष्टाचार, शराब माफिया और लूट से हासिल नोट लगे हैं। यह कहना कि दलितो ने उन्हें प्यार से नोट भेंट किए हैं, सफेद झूठ हैं। देश-प्रदेश में 80 प्रतिशत लोग 20 रूपए रोज में जिन्दगी जी रहे हैं। उनके पास इतने लाखों के नोट कहॉ से आ गये हैं जहॉ घर में चूल्हा न जलता हो वहॉ से इस मंहगाई में नोटो की भरमार गरीबी का मजाक उड़ाना है। बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व ने अब आगे से सुश्री मायावती को फूलों की जगह सिर्फ नोटों की माला पहनाने का एलान कर साबित कर दिया है कि वह चलाचली की बेला में सरकार में रहते हुए जितना हो सके लूट लेने का मंसूबा रखती हैं। इस सरकार ने विकास कार्यों को ठेंगा दिखा दिया है और जनता की गाढ़ी कमाई को लुटाकर अपनी महत्वांकाक्षाओं को हवा देने में लगी है। उन्हें जनता के दु:ख-दर्द, बढ़ती मंहगाई और जर्जर बिजली तथा कानून व्यवस्था की कोई चिन्ता नहीं है।

समाजवादी पार्टी की मॉग है कि सुश्री मायावती को पहनाई गई मालाओं में नोटों के स्त्रोत की जॉच हो, कहॉ से कितना धन आया, इसकी भी जॉच हो। यदि तत्काल कार्यवाही नहीं होती है तो इसका मतलब होगा कि बसपा-कांग्रेस में मिली भगत है। बसपा की इस हिमाकत के पीछे केन्द्र सरकार का संरक्षण हो सकता है। बसपा धन के इस भोंड़ा प्रदर्शन से जनता एवं विपक्ष को चिढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। समाजवादी पार्टी इस मसले को लेकर अब जनता के बीच जायेगी और जनता की अदालत में यह मामला निर्णय के लिए पेश किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्र बसपा के समर्थन के बदले मुख्यमन्त्री के भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहा है - त्रिपाठी

Posted on 17 March 2010 by admin

लखनऊ  - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने मुख्यमन्त्री के माला प्रकरण पर सीधे केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र बसपा के समर्थन के बदले मुख्यमन्त्री के भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहा है। मुख्यमन्त्री द्वारा आज फिर नोटों की माला पहनने की घटना को चोरी और सीनाजोरी की संज्ञा देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माला मामले की दोनों घटनाओं की जांच सी0बी0आई0 से कराई जानी चाहिए। मामला सीधे भ्रष्टाचार का है। काले धन को सफेद बनाने का है। भ्रष्टाचार की आय को गिफ्ट बनाकर निजी खजाने में शिफ्ट करने का है। बसपा सरकार शपथ ग्रहण के दिन से ही उ0प्र0 लूट रही हैं, उ0प्र0 लुट रहा है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती। हम आम जनता में जाएंगे।

डॉ0 त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी ने दिसम्बर 2009 में 2 मार्च तक महंगाई और राज्य सरकार के भ्रष्टाचार तक महंगाई और राज्य सरकार के भ्रष्टचार, लूट व प्रशासनिक आतंकवाद के विरूद्ध लगातार आन्दोलन चलाया था। 25 फरवरी को राजधानी में भाजपा आन्दोलनकारियों को लाठी, गोली से दबाने का सरकारी प्रयास किया गया। लेकिन पार्टी के हौसले बुलन्द हैं। पार्टी 26 मार्च से 10 अप्रैल तक विधानसभा की केन्द्र बना कर प्रत्येक गांव व बूथ तक जायेगी और केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान चलायेगी। इस अभियान में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 मुरली मनोहर जोशी, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटियार, नेता विधानमण्डल दल ओम प्रकाश सिंह, सांसद लालजी टण्डन आदि सभी नेता हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली रैली में उ0प्र0 की व्यापक भागीदारी होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कीमती घड़ियों की पहली पंक्ति प्रस्तुत

Posted on 17 March 2010 by admin

लखनऊ- रोजर डुबुइस ने कीमती घड़ियों की अपनी पहली पंक्ति प्रस्तुत की थी, उस समय की मूल और अभूतपूर्व चरखी को डाइविंग घड़ी में शामिल किया। इस बिल्कुल नई अवधारणा, जो कि तकनीकी और सौन्दर्य के मानकों को पूरा करती है, जल्द ही खास स्पोर्टस घड़ी बन गई।

कुछ साल बाद, रोजर डुबुइस ने अब विकास के क्रम में महान धातुओं और रबर के सांचे का संयोजन इसकी नई इजी डाइवर घड़ी के तिरछी फलिका और मुकुट पर किया। यह नई घड़ी भारत के कुछ चुनिन्दा दुकानों पर 56 लाख रूपये की कीमत पर उपलब्ध है। चाहे काले रबर के सांचे में जबरदस्ती ढाला गया पुरूषत्व संस्करण या आनन्दमय ग्रीष्मकाली सफेद पहने हुये, नये संग्रह की खुरदुरी दशा स्त्री पुरूष दोनों के लिए तीन आकार में उपलब्ध है (40 एमएम, 46 एमएम और 48 एमएम), जो न सिर्फ हर क्षण की मानसिकता से मेल खाता है बल्कि अपनी कई गतिविधियों के साथ कदम मिलाने के लिए इस परिस्कृत घड़ी को अपनाने के इच्छुक ग्राहकों की बढ़ती मांग भी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बच्चों का निबाला छीनने वाले प्रधानों पर प्रशासन का शिकंजा

Posted on 17 March 2010 by admin

ललितपुर - बच्चों के पेट का निबाला छीनने वाले नौ ग्राम पंचायत के प्रधानों पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। नौ में से एक ग्राम पंचायत पर एफआईआर दर्ज करवाकर प्रशासन ने जता दिया कि शासन की योजना से खिलवाड़ करना अब आसान नहीं होगा। इस कार्यवाही के बाद अब शे आठ ग्राम पंचायतों पर कार्यवाही होना शे है।

जिलाधिकारी के तेवरों को देखते हुये लग रहा है कि उन पर भी जल्द ही गाज गिरने वाली है। एफआईआर के डर से कुछ प्रधान तो अपने आकाओं की शरण में पहुंच गये तो कुछ लखनऊ जाकर साठगाठ बिठाने में मशगूल हो गये, लेकिन इस बार लगता नहीं कि वे कार्यवाही से बच पायेंगे। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इस माह के अन्त तक सभी दोशी ग्राम प्रधानों पर एफआईआर की कर्यवाही हो जायेगी।

उल्लेखनीय है कि परिदीय विद्यालयों के बच्चों को कुपोण और उनका विद्यालय में अधिक से अधिक ठहराव हो, इसलिये सरकार द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना लागू की गई । योजना का लाभ बच्चों को अपने कब्जे में कर लिया। बच्चों के हिस्से का निबाला छीनकर खाने वाले ग्राम प्रधानों की करतूतों की जानकारी जब जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद को हुई तो उन्होनें इस मामले को गम्भीरता से लिया और ऐसी ग्राम पंचायतों की सूची मागी, जहा पर मध्यान्ह भोजन योजना में भारी गड़बड़ी हुई। शिक्षा विभाग द्वारा ऐसी नौ ग्राम पंचायतों की सूची जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दी, जिन पर मध्यान्ह भोजन योजना का लाखों रूपया बकाया था। जिलाधिकारी ने इस मामले को जिला पंचायत राज अधिकारी को सौपते हुये जांच के पश्चात दोषी ग्राम प्रधानों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी से निर्देश मिलने के लगभग एक पखवाड़े तक जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एक - दूसरे को जानकारियों का आदान-प्रदान किया गया। इस बीच कुछ क्षण ऐसे भी आये जब दोनों अधिकारियों के बीच आपसी सामंजस्य नहीं बैठा, लेकिन तमाम जांच करने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा मड़ावरा ब्लाक की कारीटोरन ग्राम पंचायत की महिला प्रधान को मध्यान्ह भोजन योजना में दोषी ठहराया और पुलिस थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इस पंचायत के 2 विद्यालयों पर 1 लाख 6 हजार 162 रूपया बकाया होने के बावजूद मध्यान्ह भोजन नहीं बनाया जा रहा था। प्रधान के खिलाफ हुई इस कार्यवाही से हड़कम्प मच गया है। इससे एक ओर जहां अनेक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की स्थिति में मामूली सुधार आया है, वहीं अन्य दोशी ग्राम प्रधान अपने आकाओं से नजदीकिया बढ़ाने में जुट ये है। देखना दिलचस्प होगा कि शे आठ ग्राम प्रधानों के खिलाफ क्या कार्यवाही होती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एक मन्दिर जहां जमकर लाठियां से होती है पूजा

Posted on 17 March 2010 by admin

दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तर प्रदेश के मथुरा से करीब 30 किमी दूर स्थित एक ऐसा मन्दिर है मथुरा जनपद में नरी सेमरी गांव के काली मन्दिर में जमकर लाठियां चलती हैं  जहां देवी के दर्शन करने के लिए चैत्र शुक्ल नवमी के दिन सैकड़ों श्रद्धालु तलवार, भाले, बल्लम, लाठी आदि हथियार लेकर आते हैं और जबरन दर्शन कर प्रसाद लूटने का प्रयास करते हैं।

सदियों पूर्व शुरू हुई इस परंपरा अब भी निभाई जाती है। इस मन्दिर की स्थापना का इतिहास भी बड़ा रोचक है। इस मन्दिर का निर्माण एक क्षत्रिय ने कराया और आज तक सेवापूजा भी उसके वंशज ही करते हैं जो आसपास के चार गांवों में बसे हुए हैं। कहा जाता है कि आगरा का ध्यानू भगत नगरकोट स्थित देवी का बहुत बड़ा भक्त था। वह हर साल देवी के दर्शन करने के लिए वहां जाता था।  देवी ने उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर कोई वरदान मांगने को कहा।  उसने देवी को ही मांग लिया। देवी ने भी एक शर्त रख दी कि वह रास्ते भर पीछे मुड़कर नहीं देखेगा।  अगर ऐसा किया तो देवी अन्तर्ध्यान हो जाएगी।

शर्त मानकर ध्यानू आगे-आगे और देवी पीछे-पीछे चलने लगीं।  सेमरी गांव की सीमा में पहुंचकर स्वयं को आश्वस्त करने के लिए ध्यानू ने एक बार जो पीछे मुड़कर देखा तो देवी गायब हो गईं और उसे मायूस होकर खाली हाथ घर लौटना पड़ा।

कुछ समय पश्चात सेमरी गांव के बाबा अजीत सिंह उर्फ अजीता को स्वप्न में भान हुआ कि मां माली की एक प्रतिमा गांव के बाहर अमुक स्थान पर दबी पड़ी है। उन्होंने उस स्थान की खुदाई कर देवी की उक्त प्रतिमा निकाली और संवत 1313 में धूमधाम से उसकी स्थापना करा दी।

ध्यानू भगत को जब यह समाचार मिला तो वह प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल तृतीया के दिन देवी की पूजा अर्चना करने के लिए वहां पहुंचने लगा । लोगों ने देखा कि जब वह मां की आरती करता है तो बड़े-बड़े थालों में रखे दीपकों की लौ आरपार हो जाने के बाद भी उन पर बिछाया गया कपड़ा नहीं जलता।

धीरे-धीरे इस चमत्कार का समाचार लोगों में फैलता गया और श्रद्धालुओं की संख्या में प्रतिवर्ष सैकड़ों का इजाफा होता गया। अब स्थिति यह हो जाती है कि उस दिन मन्दिर में तो क्या पूरे मेला परिसर में पैर रखने के लिए जगह नसीब नहीं होती। नवमी के दिन लट्ठ पूजा के  कारण आम श्रद्धालु आसपास तक नहीं फटकते।

लट्ठ पूजा करने वाले लोगों के चले जाने के बाद ही वे पूजा करने आते हैं। लट्ठ पूजा की परंपरा भी बड़े ही अजीबोगरीब अन्दाज में चालू हुई। हुआ यह कि एक बार सूर्यवंशी ठाकुर मन्दिर पर हमला कर देवी की प्रतिमा उठा ले गए। उनसे प्रतिमा वापस लाने में चन्द्रवंशी होने के कारण नरीए साखीए रहेड़ा और अरवाई के ठाकुरों ने सेमरी नगला देवीसिंहए नगला बिरजी और दद्दीगढ़ी के ठाकुरों की खासी मदद की।

बस इसी बात पर वे लोग भी देवी की सेवा.पूजा पर अपना हक जताने लगे। चैत्र शुक्ल नवमी को होने वाली मुख्य पूजा में शामिल होने का उन्होंने कई बार प्रयास किया और उनका यही प्रयास परंपरा बन गया। अब वे प्रतिवर्ष दोपहर से शाम तक एक-एक कर सेमरी गांव में स्थित मन्दिर पर मय हथियारों के चढ़ाई करते हैं और लट्ठपूजा की परंपरा निभाकर चले जाते हैं।


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in