Categorized | राज्य

सरकार जनआन्दलनों के प्रति संवेदनहीन - भा ज पा

Posted on 17 March 2010 by admin

लखनऊ  -  भारतीय जनता पार्टी ने जनआन्दलनों के प्रति बसपा सरकार की संवेदनहीनता की निन्दा की और कहा कि रौजा पावर सप्लाई कंपनी से शाहजहांपुर को रौजा थर्मल पावर से 24 घंटे विद्युत आपूति दिलाने के लिए भाजपा विधानमण्डल दल के मुख्य सचेतक/विधायक सुरेश खन्ना अपने सहयोगियों सहित पिछले चार दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। लेकिन सरकार मौन है।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने बुधवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि शाहजहांपुर जनपद में रिलायंस ग्रुप के रौजा पावर सप्लाई कंपनी ने पावर हाउस बनाया है। स्थानीय लोगों की जमीन गई है। स्थानीय जनता ने सहयोग किया है। एक दर्जन से ज्यादा श्रमिक दुर्घटना के शिकार हुए हैं। लेकिन सरकार के इशारे पर शाहजहांपुर को कोई विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है। आश्चर्य तो यह भी है कि एक वरिष्ठ विधायक और वरिष्ठ नेता द्वारा की जा रही भूख हड़ताल के बारे में भी कोई सरकारी प्रतिनिधि बात करने नहीं पहुंचा।

श्री दीक्षित ने कहा कि सरकार विपक्षी दलों की जायज बातें भी नहीं सुनती। आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया पर आज एक सम्प्रदाय के शरारती तत्वों ने हमला किया। उनकी सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। अनेक लोगों को चोटें आई हैं। वे स्वयं धरने पर बैठ गये हैं लेकिन संवेदनहीन सरकार एक वरिष्ठ सांसद पर हुए हमले और उनके द्वारा दिये जा रहे धरने को लेकर भी गम्भीर नहीं है। श्री दीक्षित ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकार की ऐसी संवेदनहीन जनविरोधी नीति बर्दास्त नहीं की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in