Categorized | राज्य

सरकार का जनकल्याण के कामों में कोई रूचि नहीं - श्रीवास्तव

Posted on 17 March 2010 by admin

लखनऊ  - आज पुन: सुश्री मायावती ने लाखों की माला पहनकर चोरी और सीनाजोरी की कहावत को ही चरितार्थ किया है। उनके विश्वासपात्र मन्त्री श्री नसीमुद्दीन का यह कहना कि मायावती जी जहां भी जायेंगी उनका स्वागत ऐसे ही माला से किया जायेगा। यह तथ्य पुन: रेखांकित करता है कि इस सरकार का जनकल्याण के कामों में कोई रूचि नहीं है तथा लोगों की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है। एक तरह से यह सरकार नोट छापने की मशीन भर बनकर रह गई है। उ0प्र0  कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इतिहास गवाह है कि बड़े-बड़े सूरमाओं का घमण्ड और दम्भ जनता ने चूर-चूर कर दिया है और मौका आते ही जनभावना का लगातार निरादर करने वाली इस सरकार का घमण्ड भी जनता द्वारा चकनाचूर कर दिया जायेगा।

मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार का अभी तक का जो काम करने का तरीका है वह यह सिद्ध करता है कि सुश्री मायावती खुद को कानून से ऊपर मानती हैं। अभी रैली में करोड़ों रूपयो की नोटों की माला पहनने का मामला थमा भी नहीं था कि उन्होने आज पुन: लाखों की माला पहन ली है। इन मामलों का आयकर विभाग ने खुद संज्ञान लिया है कि आखिर यह धन कहां से आयार्षोर्षो हमें विश्वास है कि आयकर विभाग इसका गहराई से पता लगाकर कानूनी कार्यवाही करेगा। उसे यह भी पता लगाना चाहिए कि कहीं मुख्यमन्त्री एवं मन्त्रियों द्वारा की गई अवैध वसूली से बनी नोटों की माला को कार्यकर्ताओं द्वारा दिये गये चन्दे के रूप में दिखाकर काले धन को सफेद करने का तरीका तो नहीं अपनाया जा रहा है।

श्रीवास्तव ने कहा कि लाखों-करोड़ों नोटों से बनीं माला प्रदेश की गरीब जनता देख रही है और वह सही वक्त पर सही निर्णय लेगी। क्योंकि केन्द्रीय योजनाओं में केन्द्र से प्राप्त धन की खुली लूट एवं उ0प्र0 के सरकारी खजाने की लूट किसी से छुपी नहीं है। प्रदेश की जनता स्वयं समझ रही है कि विगत सालों से सुश्री मायावती के नेतृत्व की बसपा सरकार किस कदर इस प्रदेश को लूटने का कार्य कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in