Categorized | लखनऊ

उन्नाव सांसद के पति के निधन पर शोक प्रकट किया

Posted on 17 March 2010 by admin

लखनऊ -  उन्नाव से सांसद श्रीमती अन्नु टण्डन के पति श्री सन्दीप टण्डन की इलाज के दौरान आकिस्मक निधन हो जाने पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक सन्तप्त परिजनों को इस असह्य दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

डॉ0 जोशी ने कहा कि स्व0 सन्दीप टण्डन ने कारपोरेट जगत में उल्लेखनीय और सराहनीय योगदान दिया था। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन-विधायक श्री विवेक कुमार सिंह, मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव, महामन्त्री-प्रभारी प्रशासन श्री प्रदीप श्रीवास्तव, प्रवक्ता श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, महामन्त्री श्री राजीव बख्शी, डॉ0 आर.पी.त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, श्री विजय सक्सेना, श्री ओमकार पाठक, श्री संजीव पाठक, श्री शकील फारूकी आदि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी स्व0 सन्दीप टण्डन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in