Categorized | राज्य

केन्द्र बसपा के समर्थन के बदले मुख्यमन्त्री के भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहा है - त्रिपाठी

Posted on 17 March 2010 by admin

लखनऊ  - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने मुख्यमन्त्री के माला प्रकरण पर सीधे केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र बसपा के समर्थन के बदले मुख्यमन्त्री के भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहा है। मुख्यमन्त्री द्वारा आज फिर नोटों की माला पहनने की घटना को चोरी और सीनाजोरी की संज्ञा देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माला मामले की दोनों घटनाओं की जांच सी0बी0आई0 से कराई जानी चाहिए। मामला सीधे भ्रष्टाचार का है। काले धन को सफेद बनाने का है। भ्रष्टाचार की आय को गिफ्ट बनाकर निजी खजाने में शिफ्ट करने का है। बसपा सरकार शपथ ग्रहण के दिन से ही उ0प्र0 लूट रही हैं, उ0प्र0 लुट रहा है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती। हम आम जनता में जाएंगे।

डॉ0 त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी ने दिसम्बर 2009 में 2 मार्च तक महंगाई और राज्य सरकार के भ्रष्टाचार तक महंगाई और राज्य सरकार के भ्रष्टचार, लूट व प्रशासनिक आतंकवाद के विरूद्ध लगातार आन्दोलन चलाया था। 25 फरवरी को राजधानी में भाजपा आन्दोलनकारियों को लाठी, गोली से दबाने का सरकारी प्रयास किया गया। लेकिन पार्टी के हौसले बुलन्द हैं। पार्टी 26 मार्च से 10 अप्रैल तक विधानसभा की केन्द्र बना कर प्रत्येक गांव व बूथ तक जायेगी और केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान चलायेगी। इस अभियान में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 मुरली मनोहर जोशी, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटियार, नेता विधानमण्डल दल ओम प्रकाश सिंह, सांसद लालजी टण्डन आदि सभी नेता हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली रैली में उ0प्र0 की व्यापक भागीदारी होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in