Archive | राज्य

यूटीवी ऐक्शन ने सोनी पिक्चर्स टेलीविजन से 70 फिल्मों का प्रसारण अधिकार हासिल किया

Posted on 14 December 2010 by admin

यूटीवी ऐक्शन, भारत का अग्रणी ऐक्शन पैक्ड चैनल, ने सोनी पिक्चर्स टेलीविजन (एसपीटी) के साथ एक त्रिवषीZय एक्सक्लूसिव वॉल्यूम का सौदा किया है, जिसका लक्ष्य उनकी 70 नवीनतम फिल्मों के हिन्दी भाषा में प्रसारण का अधिकार हासिल करना है।

यह सौदा एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर को प्रतिबिंबित करता है, जिसके अन्तर्गत यूटीवी ऐक्शन की अपने दर्शकों को तीव्र गति से सर्वोत्तम तथा नवीनतम ऐक्शन, एडवेंचर, साइंस फिक्शन तथा फैंटेसी फिल्मों को उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का स्पष्ट तौर पर खुलासा होता है। अब दर्शक कराटे किड, रेजिडेंट ईविल: आफ्टरलाइफ एवं साल्ट जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिन्दी में डब किया हुआ वर्जन देख सकेंगे।

यूटीवी ऐक्शन हॉलीवुड के विशालतम एवं अत्यन्त महत्वपूर्ण स्टूडियोज में से एक के साथ अपने सम्बंध का विस्तार करते हुये अति प्रसन्नता का अनुभव कर रहा है और एसपीटी द्वारा पेश किये जाने वाले फिल्मों के इस ऑफर को अपने गुलदस्ते में शामिल कर रहा है।

इस सन्दर्भ में टिप्पणी करते हुये यूटीवी ऐक्शन की प्रोग्रमिंग हेड, सुश्री मानसी सप्रे ने कहा कि, “हाल ही में यूटीवी ऐक्शन ने यूनिवर्सल सोल्जर 3 एवं फॉरबिडेन किंगडम जैसी जोरदार हिट फिल्मों का भारतीय टेलीविजन पर प्रीमियर किया है, और वह भी उनके अंग्रेजी भाषा के प्रीमियर से पहले , जो कि अब तक परंपरा के रूप चलता चला आ रहा था। हमारा लक्ष्य अपने दर्शकों को शीघ्रातिशीघ्र सर्वोत्तम ऐक्शन फिल्में उपलब्ध कराना है। कहना नहीं होगा कि सोनी पिक्चर्स टेलीविजन `ग्लोबल ऐक्शन एंटरटेनमेंट´ के क्षेत्र में अग्रणी रहा है और इस सहयोग के माध्यम से हमारा उद्देश्य अपने भारतीय दर्शकों को भारत की अग्रणी भाषा हिन्दी में सुगमता से फिल्मों को उपलब्ध कराना है।´´

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अब खर्च की रिकवरी के लिए मनरेगा पर प्रधानों की नज़र

Posted on 13 December 2010 by admin

केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गांरन्टी योजना मनरेगा पर विजयी होकर आये प्रधानों की नज़रें अब गड़ी हुई हैं। जहां निवार्चित प्रधान इस योजना के बहाने अपनी किस्मत संवारने के चक्कर में अÒी से पड़े हुए हैं वहीं हारे हुए प्रत्याशी अपनी तकदीर को रोते नज़र आ रहे हैं। प्रधान पद को प्राप्त करने के बाद विजयी प्रत्याशी अपने सारे खर्चे वसूल करने के लिए वििÒé योजनाओं का धन कागजी खाना पूर्ति करने के बाद अपने पाकेट के हवाले करने को आतुर हैं इसमें  केन्द्र की मनरेगा योजना पर सÒी के दान्त गड़ गये हैं।

केन्द्र सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत जाब कार्ड धारक गरीब मजदूरों को 100 दिन का रोजगार गांव में ही उनलब्ध कराने का प्रावधान है। जिससे मजदूरों का पलायन शहर की ओर जाने से रोका जा सके। लेकिन पूर्व प्रधानों के क्रिया कलापों प नज़र डाला जाय तो सरकार की इस योजना का Òðा बैठाने में प्रधानों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इन प्रधानों सांठ गांठ कर प र्जी जाब कार्ड बनवाकर पुचायत अधिकारियों की मदद से आधे अधूरे कार्यो का सम्यापन कराके पूरा धन हड़प लिया। जबकि सरकार द्वारा यह योजना गारबों के उत्थान और Òलाई के लिए चलायी जा रही है। लेकिन मनरेगा से गरीबों का कम प्रधानों की Òलाई ज्यादा होती नज़र आती है। प्रत्येक वित्तीय वर्ष में जाब कार्ड धारक को सौ दिन का काम मिलना चाहिए। लेकिन प्रधान व अन्य अधिकारियों की मिली Òगत से कागजों में कार्य पूर्ण दिखाकर धन की निकासी कर ली जाती है। नवनिर्वाचित प्रधानों ने चुनाव से पहले गांव के विकास का जो वादा किया था। उसका कितना लाÒ आम जनता को मिलता है यह तो आने वाला समय ही बतायेगा लेकिन इस सरकारी योजना का लाÒ किस प्रकार लिया जाय प्रधान इसके जुगत में अÒी से हैं। हकीकत यह है कि इस योजना में ग्राम विकास अधिकारी,ब्लाकों के अवर अिÒयन्ता, खण्ड विकास अधिकारी तथा विÒाग के जिलास्तरीय अधिकारी Òी अपना कमीशन बाकायदा वसूलते हैं और सबसे अधिक बदनाम प्रधान होते हैं। गांवों तथा गरीबों का उत्थान सरकारी विÒागों में ब्याप्त Ò्रष्टाचार के कारण नहीं हो पा रहा है। सरकार अनेक प्रकार की योजनाओं के माध्यम से करोड़ों रूपया खर्च करती हे लेकिन उसका लाÒ अन्य सक्षम लोग उठाते और मौज करते दिखाई देते है। मनरेगा से नतो मजदूरों का शहरों की ओर पलायन रूका है तथा न उनके जीवन स्तर में ही सुधार हों सका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आंगनवाड़ी केन्द्रेां का पोषाहार चढ़ रहा कालाबाजारी की Òेंट

Posted on 13 December 2010 by admin

जनपद में Ò्रष्टाचार की जड़े जड़े इतनी मजबूत हो चुकी हैं कि इसे उखाड़ पाना किसी के बात नहीं रह गई हैं। नन्हे मुéों के पेट में जाने वाला पोष्टिक आहार पशुओं को खिलाने के लिए बेच दिया जा रहा है। जबकि बाल विकास विÒाग करोड़ों रूपया पोषाहार में खर्च करके वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहा है। परन्तु जमीनी हकीकत पर गौर करने की कोशिश जिममेदार अधिकारी नहीं कर रहे हैं।

आंगनवाड़ी के कन्द्रों के माध्यम से वििÒé प्रकार के कार्यक्रम चलाकर गÒZवती, महिलाओं व किशोरियों ,धात्री महिलाओं तथा नवविवाहितों को अनेक प्रकार के स्वास्थ्य संबन्धी जानकारी देने का प्रावधान है। लेकिन जिले में शायद ही ऐसा कोई आंगनवाड़ी केन्द्र हो जहां इस प्रकार की जानकारी दी जाती हो। मगर उक्त कार्यक्रम के नाम पर लाखों रूपये आराम से हर माह हजम कर लिया जाता है। इतना ही नहीं अनेक आंगनवाड़ी केन्द्र ऐसे हैं जो महीने में एक या दो बार खुलते हैं लेकिन कागजों पर प्रतिदिन खुलना दशाZया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विÒाग में कई बाल विकास परियोजना अधिकारी हैं जो आंगनवाड़ी केन्द्र न चलाने के नाम पर 300 से 1000 रूपये तक प्रति मीटिंग के दौरान प्रति आंगनवाड़ी कार्यकित्रयों से वसूलती हैं। इसके एवज में आंगनवाड़ी केन्द्रों का पोशाहार खुले बाजार में बेच दियरा जाता है। यह पोशाहार दुधारू पश्ुओं के मलिको आराम से खरद लेते हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोशण से ग्रसित महिलाओं व बच्चों के लिए उक्त पोषाहार की योजना विÒाग द्वारा बनायी गई थी। अधिकारी Òी इस मामले में अपना हिस्सा लेकर नतमस्तक हो जाते हैं। जो केन्द यदा कदा खुलते हैं वहां के बच्चों को 50 से 100 ग्राम पुश्टाहार दे दिया जाता है। कई केन्द्रों पर वह Òी नहीं दिया जाता बच्चे Òूखे वापस चले जाते है। सरकारी विÒागों में लूटखसोट का जारी सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आम लोगों की समझ में नहीं आता कि जिले का प्रमुख अधिकारी सब कुछ जानते हुए Òी इस प्रकार के Ò्रष्टाचार पर चुप्पी साधे रहते हैं। यह योजना पूरी तरह से अधिकारियों व कर्मचारियों की जेब में चली जा रही है और जनप्रतिनिधि Òी अपने काम में मशगूल हैं। अखबारों में छपी खबरों का अधिकारियों पर कोई असर नहीं होता। जांच पड़ताल और कार्रवाइ्र के नाम पर कुछ Òी नहीं किया जा रहा है। जिससे इस विÒाग के लोग पूरी तरह से मनमानेपन पर उतर आये हैं और गरीब महिलाओं तथा कुपोषण बच्चों के हक को मारकर अपना पोषण करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आतंकवाद के विरोध में विलांगों ने किया प्रदशZन

Posted on 13 December 2010 by admin

राष्ट्रीय विकलांग मोर्चा के तत्वावधान में आतंकवाद के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदशZन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वाराणसी में आतंकवादियों द्वारा किया गया विस्फोट गंगा जमुनी तहजीब को विध्वन्स करने की साजिश है।

सÒा को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियाज अहम ने कहा कि आतंकवादियों की इस बुजदिली और नकारा गतिविधियों की उपेक्षा की जानी चाहिए। उन्होने कहा कि बम विस्फोट का कुित्सत प्रयास करके वाराणसी की मुस्कराहट तथा गंगा जमुनी तहसीब नष्ट करने की साजिश है। इस नापाक साजिश का हिसाब आतंवादियों को जˆर देना होगा। उन्होने कहा कि हम तन से विकलांग हैं दिल से नहीं। बेगुनाह लोगों के मौत ओर उनके परिजनों के दर्द में विकलांग साथ हैं। ईÜवर ने हमें विकलांग बनाया हैं हम आतंकवादियों को विकलांग बनाने से पीछे नही हटेगें। जां देश के बेगुनाहों को बम का धमाका करके विकलांग बना रहे हैं। हम विकलांगों की कोई जाति बिरादरी नहीं होती ओर न ही वे देश के हिन्दू, मुिस्लम, सिख, इसाई को अलग कर सकते हैं। इस अवसर तमाम विकलांग मौजूद रहे। अन्त में जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासन को सौपा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

देश की तीसरी बड़ी सीमेन्ट उत्पादक कम्पनी है जेपी सीमेन्ट : एसकेपी गुप्त

Posted on 13 December 2010 by admin

photo_no_1140 वषोZं से अविरत चल रही विकास यात्रा के फलस्वरूप इन्जीनियरिंग एंव कन्स्ट्रक्सन में अग्रणी, जेपी ग्रुप आज सीमेन्ट, हाईड्रोपावर, थर्मलपावर, विन्डपावर, एक्सप्रेसवे, हािस्पटैलिटि - टूरिस्म, रीयल एस्टेट, माइनिंग, पावर ट्रांसमिशन, आईटी,, खेलकूद और शिक्षा के क्षेत्रों में तीव्रता से आगे बढ़ रहा है। जेपी ग्रुप भारत के 14 राज्यों में 50000 से अधिक कुशल कार्यकर्ताओं एंव क्षमतावान प्रबन्धकों की टीम द्वारा संचालित ग्रुप हैं।

वर्ष 1986 में 10 लाख टन वाषिZक सीमेन्ट उम्पादन से प्रारम्भ करने के बाद निरन्तर प्रगति करता हुआ जेपी सीमेन्ट वर्ष 2011 तक 360 लाख टन वाषिZक उत्पादन के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। जेपी सीमेन्ट की प्रगति की इस रफ्तार ने 10 लाख टन एकल इकाई वाली कम्पनी से बढ़ाकर इसे 360 लाख टन बहुल इकाई वाली एक राष्ट्र्रीय इकाई बना दिया है एवं म0प्र0 एवं उ0प्र0 में कुल सीमेन्ट उत्पादन में हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से भी ज्यादा हो गई हैं एवं कम्पनी देश की तीसरी बड़ी सीमेन्ट उत्पदन के रूप में स्थापित हो गई है। भारतीय सीमेन्ट उद्योग में अपने आप में यह एक अनूठा उदाहरण हैं।

समूह की जेपी शक्तिमान सीमेन्ट चादर की दूसरी इकाई चुनार में वर्ष 2011 से उत्पादन प्रारम्भ हो जाएगा। जेपी समूह अपने सामाजिक दायित्वों को निभाने के क्रम में अपने प्लान्ट के आसपास के लोगों को समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए कृतसंकल्पित है। इसी परिप्रेक्ष्य में कम्पनी ने जेपीनगर(रीवा) में सोया एवं मस्टर्ड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की है जिससे उत्पादन मार्च 2011 तक प्रारम्भ हो जाएगा।

जेपी समूह अपने साथ साथ अपने व्यवसायिक सहयोगियों की प्रगति का पूरा ख्याल रखती है। इसी क्रम में कम्पनी ने अपने सीमेन्ट व्यवसायियों एवं अन्य बिजनेस एसोसिएट्स को जेपी शक्तिमान सीमेन्ट चादर के व्यवसाय में प्राथमिकता दी है एवं आने वाले समय में सोया एवं मस्टर्ड आयल एवं खाद के व्यवसाय में भी कम्पनी अपने व्यवसायिक सहयोगियों को पूर्ण प्राथमिकता देने को वचनबद्ध हैं।

यह जानकारी कम्पनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक एसकेपी गुप्त ने जौनपुर में एक प्रेसवार्ता के दौराना बताया। इस अवसर पर कम्पनी के फील्ड अफीसर एसपी मिश्रा,केके त्रिपाठी एवं सेल्स प्रमोटर विनोद कुमार गुप्ता, सन्तोष कुमार गुप्ता तथा स्थानीय डीलर उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारत में पर्यटन व पर्यटन उद्योग को बढ़ावा

Posted on 13 December 2010 by admin

भारत में पर्यटन व पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने ेके लिए देश की प्रमुख प्रदशZनी इण्डिया ट्रैवल मार्ट (आईटीएम) का आयोजन उत्तर प्रदेश पर्यटन तथा उत्तर प्रदेश ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन (यूपीटीएए) के सहयोग से किया जा रहा है। पर्यटन प्रदशZनी पर्यटन भवन, फंन रिपब्लिक मॉल के सामने, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित की गई। इस प्रदशZनी में उत्तर प्रदेश प्रदेश पर्यटन मेजबान (होस्ट) राजय तथा मलेिशया पर्यटन सहभागी (पार्टनर) देश के रूप में भाग ले लिया। अजय गुप्ता, निदेशक, आईटीएम के अनुसार विभिन्न पर्यटन विभाग पर्यटकों की सुविधा के लिए बड़े पैमाने पर आर्कशक पैकेजस तथा सुविधायें उपलब्ध करा रही है। इस प्रदशZनी में भारत के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों में घूमने के लिए जाने वाले पर्यटकों को देश-विदेश की कम्पनियोें से सीधे बातचीत का मौका मिलेगा। साथ ही यात्रा एवं पर्यटन से जुड़े सभी लोगों को आपस में विचार विमशZ का एक सुनहरा अवसर उपलब्ध कराएगा ताकि वे सभी मिलकर पर्यटन उद्योग को नयी दिशा दे सकें।इस प्रदशZनी में मलेिशया, उत्तर प्रदेश पर्यटन, गुजरात पर्यटन, जम्मू एव कश्मीर पर्यटन, हिमाचल प्रदेश पर्यटन, झारखण्ड पर्यटन, छत्तीसगढ़ पर्यटन, केरल पर्यटन, मध्य प्रदेश पर्यटन आदि राज्यों के पर्यटन विकास निगम एवमं पर्यटन विभाग भाग लिया जो अपने देश व राज्यों के पर्यटन, भ्रमण स्थलों तथा सुविधाओं के बारे में नवीनतम जानकारियां देगे तथा उनके बारे में प्रसार सामग्री भी उपलब्ध कराया। मेक माई ट्रिप, बुद्धा एअर प्रा लि, कैम्बे ग्रुप आफ होटल्स एवं रिसोर्ट, होटल रंग महल, ओरछा रिसोर्ट, होटल गंगा सदन, होटल देवी ग्रेण्ड, सिस्वान जंगल रिसोर्ट, दि विवेण्डी रिसोर्ट मनाली, ईस्ट ब्राउन रिसार्ट िशमला, बैनन रिसार्ट मनाली आदि देश के विभिन्न भागों के उम्दा किस्म के होटल, रिसोर्ट, हैरिटेज होटल तथा अवकाश गृहों आयुर्वेदिक एवं औशधि केन्द्रों, टूर आपरेटर, ट्रैवेल एजेन्ट, साहसिक पर्यटन, अवकाश, हनीमून एवं पैकेज टूर आयोजक आदि बड़ी कम्पनियां अपनेउत्पादों को प्रदिशZत करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामों के विकास से ही होगा दो का विकास-पी0एल0पुनिया

Posted on 11 December 2010 by admin

त्रिलोकपुर, बाराबंकी में तीन दिवसीय भारत निर्माण जनसूचना अभियान की ाुरूआत

राटीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री पी0एल0पुनिया ने कहा है कि गांवों के विकास से ही दो का विकास होना सम्भव है। उन्होंने कहा कि दो में विभिन्न योजनाएं केन्द्र सरकार की ओर से ग्रामीण विकास और गरीबी के उन्मूलन के लिए चलाई जा रही हैं और जन-जन तक इन योजनाओं की पहुंच से ही हम सही मायने में दो को विकास पथ पर आगे बढ़ा सकते है। बाराबंकी जिले के त्रिलोकपुर में बी0पी0ाुक्ला इण्टरमीडिएट कालेज परिसर में तीन दिवसीय ‘भारत निर्माण जनसूचना अभियान’ का उद्घाटन करते हुए श्री पुनिया ने कहा कि ‘भारत निर्माण’ कार्यम गांवो की चौमुखी विकास के उददेय को ध्यान में रखकर ाुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि छ: हजार करोड़ रूपये बारहवी पंचर्वाीय योजना में ग्रामीण विद्युतीकरण के लिए अतिरिक्त दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने ाक्षा का अधिकार देकर गरीब और पिछड़े तबके को विकास की मुख्य धारा में लाने की पहल की है। इन्दिरा आवास योजना का जि करते हुए श्री पी0एल0पुनिया ने जो बाराबंकी क्षेत्र के सांसद भी है, बताया कि इन्दिरा आवास की पात्रता सूची में पुनरीक्षण कार्य हेतु के जिन लोगों के नाम छूट गये है उन्हें भी योजना का लाभ देने के लिए पुनरीक्षण कार्य हेतु एक सौ बासठ करोड़ रूपये केन्द्र सरकार ने स्वीकृत किये हैं।

img_0597दि0 11 से 13 दिसम्बर तक चलने वाले ‘भारत निर्माण जनसूचना अभियान’ कार्यम को आयोजन पत्र सूचना कार्यालय, लखन द्वारा भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभागों, क्षेत्रीय प्रचार निदेाालय, गीत एवं नाट्‌क प्रभाग, विज्ञापन एंव दृय प्रचार निदेाालय, प्रकाान विभाग, दूरर्दान तथा आकाावाणी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदो के सूचना आयुक्त श्री ज्ञानेन्द्र ार्मा ने बताया कि सूचना का अधिकार कल्याणकारी योजनाओं को सही रूप में लागू करने और भ्रटाचार को दूर करने के लिए एक कारगर हथियार के रूप में आम जनता को मिला है। उन्होने सूचना के अधिकार की विस्तृत जानकारी देते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे अपने अधिकारों को समझते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओ के ठीक ढंग से यािन्वन के लिए सूचना के अधिकार का तत्परता से उपयोग करें।

इससे पूर्व जनसूचना अभियान के स्वरूप की जानकारी देते हुए पत्र सूचना कार्यालय के अपर महानिदोक श्री मनोज पान्डे ने बताया कि तीन दिन के इस वृहद कार्यम के तहत ज्ञान और सूचना के साथ-साथ मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है। आरम्भ में अभियान के नोडल अधिकारी श्री कृपाांकर यादव, उपनिदोक, पत्र सूचना कार्यालय, लखन ने अतिथियों का स्वागत किया।

img_0593पत्र सूचना कार्यालय और क्षेत्रीय प्रचार निदेाालय के निदोक श्री अरिमर्दन सिंह ने कहा कि भारत निर्माण के विभिन्न घटकों जैसे ग्रामीण सड़क, विद्युतीकरण, सिचाई, दूरसंचार, सामाजिक सुरक्षा कार्यम तथा महात्मा गांधी नरेगा आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पूर्वाह्‌न 10:00 बजे कालेज से स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा एक पद-यात्रा निकाली गई।

प्रर्दानी में केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लगाये गये स्टॉल पर नकली नोटों की पहचान के बारे में ग्रामीणों को जानकारियां दी गई व कटे-फटे नोटों के बदलने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा केन्द्रीय उपाेाण बागवानी संस्थान, काकोरी, लखन, विज्ञापन एवं दृय प्रचार निदेाालय द्वारा भारत प्रगति की ओर ाीार्क आर्काक रंगीन चित्र प्रर्दानी का अवलोकन करने के बाद श्री पुनिया ने भारत के विकास यात्रा की चर्चा की। कार्यम में दूरर्दान समाचार, लखन के निदोक श्री आर0पी0सरोज, डी0ए0वी0पी0 के उपनिदोक श्री सूर्यकांत त्रिपाठी, पत्र सूचना कार्यालय, वाराणसी के मीडिया अधिकारी डा0नरसिंह राम और कालेज के प्रबंधक श्री कल्याण जैन, प्रधानाचार्य जे0पी0वर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

जनसूचना अभियान के पहले दिन के दूसरे सत्र में क्षेत्रीय प्रचार निदेाालय की गोण्डा और सुल्तानपुर इकाईयों द्वारा प्रनोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका संचालन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री सुधीर पाण्डेय और राजीव चतुर्वेदी ने किया। ााम को भारत सरकार के गीत एवं नाटक प्रभाग के पंजीकृत तथा सूचीबद्व कलाकारों ने आर्काक एवं रोचक सूचनाप्रद रंगारंग कार्यमों के माध्यम से दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी द्वारा राजकीय इण्टर कालेज तथा डायट का औचक निरीक्षण

Posted on 08 December 2010 by admin

dm-amrit-abhijat-inspecting-giिशक्षण कार्य की गुणवत्ता एवं व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने आज अचानक राजकीय इण्टर कालेज और जिला िशक्षण प्रिशक्षण संस्थान (डायट) का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा और कक्षाओं में जाकर छात्रों से भी वार्ता की । उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा िशक्षण एवं  प्रिशक्षण कार्य में गुणवत्ता लाने पर बल दिया। उन्होंने पचकुईयॉ स्थित जी.आई.सी. खेल मैदान का भी निरीक्षण किया और मैदान में व्यवस्थित रूप से खेल सुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन दोनो संस्थाओं में िशक्षण एवं सुविधाओं का विस्तार कराया जायेगा

भ्रमण के दौरान प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज ने बताया कि खेल निधि में  लगभग 03 लाख रूपये  धनरािश उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जर्जर भवन मरम्मत तथा सुधार कार्यो के लिए 4.5 करोड रूपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि विद्यालयों में खेल निधि में एकत्र धनरािश का उपयोग खेल गतिविधियों में कराये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी विद्यालयों में खेल कलैण्डर भी बनवाये । उन्होंने कहा कि िशकायतें मिलती है कि विद्यालयों द्वारा खेल निधि में छात्रों से शुल्क तो वसूल लिया जाता है। परन्तु इस धन का उपयोग खेल गतिविधियों में नही होता है। उन्होंने इस सन्दर्भ में प्रथक से खेल समिति की बैठक आयोजन के निर्देश दिये। उन्होंने राजकीय इण्टर कालेज में मिड डे मील योजना के लिए बनाये जा रहे किचिन आदि का  भी निरीक्षण किया ।

उन्होंने परिसर की सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों से शनै:शनै: कार्य करायें। उन्होंने डायट परिसर का निरीक्षण किया और कक्षाओं में जाकर प्रिशक्षण कार्य को देखा । उन्होंने डायट के रिकार्ड रूम में विखरे अभिलेखों पर नाराजगी प्रकट करते हुए एक माह में अभिलेखों को व्यस्थित करने के निर्देश दिये।

भ्रमण के दौरान परिसर में आसपास के लोगो की भैंसें बंधी पायी गई । अपर जिलाधिकारी नगर अरूण प्रकाश ने तत्काल भैसों को परिसर से वाहर ले जाने और पुन:  परिसर में न बॉधने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परिसर के भवनों के रख रखाव पर ध्यान देने की जरूरत है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भीम नगरी के कार्यो की वीडियो/फोटोग्राफी करायें-जिलाधिकारी

Posted on 08 December 2010 by admin

भीम नगरी क्षेत्र के लिए प्रस्तावित कार्यो के आंगणन तैयार कर नियमानुसार कार्य पूर्ण गुणवत्ता से करायें। प्रस्तावित कार्य से पूर्व, निर्माण कार्य के समय और निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद वीडियो/फोटोग्राफी अनिवार्य रूप से कराकर सुरक्षित रखें। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के अलावा शासन स्तर से जिन मदों में धनरािश अपेक्षित है उन विभागों के प्रमुख सचिवों/सचिवों को अबिलम्व पत्र भिजवाये।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात आज कलेक्ट्रेट सभागार में भीमनगरी 2011 के आयोजन के लिए तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विभागवार प्रस्तावित कार्याे और आगणनों की समीक्षा की । सचिव आ0वि0 प्रा0 उदयीराम ने बताया है कि भीम नगरी क्षेत्र में 20 मौहल्लों मे पार्क तथा वाटिकाओं के निर्माण हेतु आगणन तैयार कर लिये गये है। टोरन्ट प्रतिनिधि ने बताया कि भीमनगरी क्षेत्र में विद्युत खम्बों व जर्जर तारों को बदलने तथा 25 नये टांसफारमर लगाने हेतु व्यवस्था की जा रही है।

यमुना कार्य योजना के परियोजना प्रबन्धक ने बताया कि भीमनगरी में अन्डर ग्राउण्ड नाले सहित 10 नालों के निर्माण की योजना है। मलिन बस्ती काजीपाडा मे भीम नगरी के अवसर पर आर.सी.सी. नाले का निर्माण प्रस्तावित है इन कार्यो के लिए 8 करोड 92 लाख के आगणन है। सीवर कार्य हेतु धनरािश उपलब्ध है तथा नाला निर्माण हेतु धनरािश के लिए शासन से प़त्राचार किया जा रहा है ।

भीम नगरी के मौहल्लों की गलियों में सी.सी. फशZ एवं नालियों के 29 निमार्ण कराये जाने है इनमें से 13 निर्माण कार्य के लिए डूडा द्वारा 2 करोड 34 लाख तथा क्रमांक 14 से 29 तक के कार्यो के लिए नगर निगम द्वारा 3 करोड 49 लाख के आगणन तैयार किये गये है ।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, परियोजना अधिकारी डूडा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, भीम नगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष करतार सिंह भारतीय, महामन्त्री भरत सिंह, धमेन्द्र सोनी , जगदीश आर्य, हीरेन्द्र कुमार आदि ने सुझाव दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस में पूर्व सैनिकों का सम्मान

Posted on 07 December 2010 by admin

देश की सेवा में जिन अमर शहीदों ने अपना सम्पूर्ण जीवन बलिदान कर दिया, उन शहीदों के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा।

उक्त विचार अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने सशस्त सेना झण्डा दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि इस दिन हम को दृढ सकल्प लेना होगा कि इस कार्य में जितना भी दान दे सकते है उसे और  आगे बढना होगा।

इस अवसर पर उपस्थित सेवानिवृत्त जनरल पी0 दत्ता ने कहा कि इस कार्य में दान देना बहुत ही नेक कार्य है।

अपर जिलाधिकारी (प्रो0) कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने कहा कि सैनिकों द्वारा ही देश की रक्षा की जाती है तथा उनके परिवार के सहयोग के लिए हम सभी को सदैव तैयार रहना चाहिए।

कार्यक्रम मे द्वितीय विश्व युद्व के 12 पेंशन भोगियों को प्रति 7,500/-रूपये तथा उ0प्र0 दातव्य निधि से पूर्व सैनिकों की 09 विधवाओं को मद्द स्वरूप प्रति 1000/रूपये के चैक प्रदान किये गये। चैक वितरण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में शहीदों के सम्मान में सभी ने  तालियॉ बजाई गईं और दान पेटिका में दान दिया गया।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल यू0 सी0 दुबे ने बताया शहीदों के सम्मान में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का आयोजन किया जाता है जिनकी सहायता के लिए दान दाताओं द्वारा जो दान दिया जाता है उस कोश के माध्यम से पेंशनरों तथा शहीदों की विधवाओं को पेंशन प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप जो दान दिया जाता है  उन्हें जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

इस अवसर पर पूर्व कैप्टन/ उप निदेशक मण्डी प्रभांशु श्री वास्तव ए.आर.टी.ओ. सुनीता वर्मा, सेवानिवृत कर्नल रावत, सबेदार मेजर एम.एल. उपाध्याय सहित द्वितीय विश्व युद्व के पेंशनर तथा पूर्व सैन्य विधवाओं के परिजन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अवकाश प्राप्त कर्नल/जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी उमेश चन्द्र दुबे ने किया तथा आभार उप निदेशक मण्डी प्रभांशु श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in