Archive | राज्य

सड़क की दुर्दशा देखकर डीएम साहब पारा सातवें आसमान पर

Posted on 24 June 2011 by admin

सवायजपुर तहसील दिवस पर जाते हुए मार्ग में गाड़ी धक्के खाकर ऐहसास होने पर पूरी सड़क लगभग 32 किलोमीटर जो गड्ढों मेें तब्दील हो चुकी है हिचकोले खाकर सब्र का बांध टूट गया। और वहीं पर उन्होंने पूरी सड़क का निरीक्षण कर डाला। सड़क की जर्जर अवस्था पैच वर्क का काम देखकर हकीकत से डीएम साहब रूबरू हुए। जैसे ही किसी प्रकार जिलाधिकारी एके सिंह राठौर तहसील दिवस पर सवायजपुर पहुंचे। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के प्रथम अधिशांषी अभियंता सुग्रीव राम को तलब किया। सड़क का घटिया निर्माण कार्यो के पैच वर्क पर की गई लापरवाही की फटकार लगाई। डीएम साहब ने कहा कि एक करोड़ रूपए देने के बाद भी जीआरएफ का नब्बे लाख रूपया होने के बावजूद कार्य सही क्यों नहीं किया जा रहा है। क्यों लापरवाह जेई और एई पर फौरन कार्यवाही करने में कोताही न बरती जाए। पूरे कार्य को दस दिन में अंदर करवाने का निर्देश भी दिया। और कहा कि मैं पुनः देखने आंऊगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मजदूरों किसानों का जिला प्रशासन के सामने प्रदर्शन करके मांग पत्र

Posted on 24 June 2011 by admin

विकास खंड सुरसा की ग्राम पंचायत कोतवाली देहात के लगभग डेढ़ दर्जन ग्रामीणों ने मनरेगा में कराए गए कार्यो पर पारिश्रमिक न मिलने पर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा जिला प्रशासन को मांग पत्र भी दिया। जिसमें ग्रामीणों ने कहा हम सभी अत्यंत निर्धन है। मजदूरी करे परिवार चलाते है हमारे पाश्रिमिक का भुगतान दिलाया जाए। ग्रामीणों को एक मार्च से बीस जून तक के कार्य का भुगतान नहीं दिया है। हमारे बच्चे भुखमरी के कगार पर है हमे न्याय दिजिए। हमारे भुुगतान करवाए। इस संबंध में हमने ग्राम प्रधान, ग्राम सेक्रेटरी, पंचायत मित्र सभी जगह कहा परंतु सुनवाई अभी तक नहीं हुई है। ग्रामीणों में ओमप्रकाश, सीयाराम, चंपा देवी, ईश्वरवती , शांति देवी किसन आदि मौजूद थें कलेक्ट्रेट परिसर पर दूसरी तरफ भाकियू के पदाधिकारियों के साथ ग्रामीण धरने पर बैठे थे जिसमें जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चैहान के नेतृत्व मंे ब्लाक कछौना के गांव टिकारी में बेतवा नाले के बाध को तुडवानें की मांग कर रहे थे। वर्षो पहले से बांध  तुडवाने, बांढ पर काबू पाने, चमौलिया पुल से इटौली पुल तक खुदवाई कराने की मांग की ताकि किसानों की फसल को बरबादी से बचाया जा सकें। इटौली पुल से दधनामऊ घाट तक क्षतिग्रस्त सड़क बनवाने, गुरेरा तालाब से सई नदी ड्रेन की सिल्ट सफाई कराने की मांग भी उसमें शामिल है। कांशीराम कालोनी से कुछ दूरी पर शमसान घाट की भूमि पर अवैध कब्जा को प्रशासन मुक्त करवाएं। इसी कड़ी में तीसरी तरफ भाजपा किसान मोर्चा के अवध प्रभारी रामबहादुर सिंह ने बाढ़ पीड्तिो की चेकों में वितरण एवं भुगतान में गड़बड़ी की शिकायत की। कार्यकर्ताओं का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय दिया। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले 25 से 30 कार्यकर्ता थे। तथा भाजपा किसान मोर्चा के बैनर के पास लगभग दो दर्जन कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दबंग सूदखोर की वजह से गरीब की जान गई

Posted on 24 June 2011 by admin

कोतवाली थाना क्षेत्र के चैहान थोक निवासी सुरेश चंद्र 45 वर्षीय खेती बाड़ी करके परिवार चला रहा था। उसके पास साढे़ सात बीघा कृषि योग्य भूमि थी। उसकी पत्नी रानी ने बताया कि तीन साल पहले उसके पुत्र सोनू का पैर खराब हो गया था। उसके इलाज के लिए उसके पति सुरेश सांडी रोड निवासी जय सिंह से पचास हजार रूपए बतौर कर्जा लिया था। उसके एवज में उसके पति ने ढ़ाई बीघा खेत का एग्रीमेंट किया कि अस्सी हजार रूपए की लागत पर खेत का बैनामा रूपए देने वाले जय सिंह के नाम करेगा। परंतु शर्त के मुताबिक उन्होंने बैनामा नहीं करवाया। खेत की कीमत बढ़ जाने के बाद जय सिंह ने दवाब बनाया और फिर पुलिसिया कार्रवाई करके प्रताड़ित कर रहा था। सदर चैकी के सिपाही पिता की अनुपस्थिति में भाई सोनू का एक दिन ले जा रहे थे। परंतु इस आश्वासन के बाद छोड़ गए कि सोनू के पिता को चैकी भेज दिया जाएगा। इस बावत तेरह जून को उन्होंने कोतवाली शहर में शिकायत भी दर्ज कराई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इधर वह बराबर हम माह ब्याज का पैसा जय सिंह को भुगतान कर रहा था। मंगलवार की शाम को फिर वहीं सिपाही आए और सुरेश को धमकाया तथा बैनामा करने पर जोर दिया। परेशान सुरेश ने जहर खा लिया। परिजन उसे आनन फानन में अस्पताल लेकर के जहां उसकी मृत्यु हो गई। कोतवाली इंचार्ज यूपी सिंह इस संबंध में कोई भी जानकारी होेने से इंकार कर रहे है। और मामले की जांच का आश्वासन भी दे रहे है। यूपी सिंह कह रहे है जो कोई पुलिस कर्मी गया था उस दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर जिला पुलिस पहले ही मामलें को गंभीरता से लेती तो शायद सुरेश की जान नहीं जाती। पुलिस प्रताड़ना ही उसकी जान देने की वजह बना। सुरेश अपनी पुत्री सोनी की शादी करना चाहता परंतु पुत्र की बीमारी से ऊपर वह कर्जे से भी परेशान था। अब कैसे होगी उसकी बिटियां की शादी, इस घटना से परिवार और परिजन बदहवास है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधायक की कार ने महिला को रौंदा, मौत

Posted on 24 June 2011 by admin

गुरुवार की सुबह टहलने निकली एक अधेड़ महिला को एक विधायक की अल्टो कार ने रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद चालक अपनी कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। यह कार फर्रुखाबाद जिले के एक विधानसभा सदस्य की बतायी गयी है।

कोतवाली क्षेत्र स्थित जियाखेल मुहल्ला निवासिनी गंगावती (45) रोजाना की तरह गुरुवार की सुबह छह बजे मॉर्निग वॉक के लिए निकलीं थीं। गर्रा पुल के पास तीव्रगति से आ रही आल्टो कार यूपी-76जेः 7300 ने सामने से उन्हें टक्कर मारती हुई रेलिंग में जा घुसी। घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर एनपी सिंह मौके पर गए और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार कार का नम्बर फर्रुखाबाद जिले का है। पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय से कार के बारे में जानकारी चाही लेकिन इसके बारे में देर शाम तक कुछ भी पता नहीं चल सका।

सूत्रों के अनुसार पुलिस और परिवहन विभाग के लोगों को कार के मालिक का नाम-पता मिल गया है लेकिन वे मीडिया को सिर्फ इसलिए बताने से कतरा रहे हैं कि यह कार सूबे में सत्तारूढ़ विधायक के एक रिश्तेदार की है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि फर्रुखाबाद जिले में कार की जानकारी के लिए एआरटीओ कार्यालय में दरोगा को भेजा जायेगा। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं मृतका के पति नरेन्द्र पाल ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसने सत्ता के दबाव में कार चालक को गर्रा फाटक पर पकड़ने के बावजूद छोड़ दिया। उनका कहना है कि सिपाहियों ने इस कार को पकड़ लिया था लेकिन सत्ता पक्ष के विधायक के फोन पर सिपाहियों ने उसे वहीं से मुक्त कर दिया। उधर इंस्पेक्टर एनपी सिंह का कहना है कि यह बात गलत है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांशीराम आवास का निर्माण अधर में

Posted on 24 June 2011 by admin

सीलिंग की भूमि पर दाखिल रिट के आधार पर हाईकोर्ट के स्टे देने के साथ ही कांशीराम शहरी आवास योजना के तीसरे चरण में बन रहे 536 आवासों का निर्माण फिलहाल अधर में लटक गया है।

कांशीराम आवासीय योजना के तीसरे चरण में पुवायां तहसील में 536 आवासों का निर्माण कराया जाना था। इसके लिए दो स्थानों पर भूमि का चयन किया गया था लेकिन पहले स्थान पर श्मशान भूमि का मुद्दा उछलने के कारण 316 आवासों का निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सका। जैसे तैसे प्रशासन ने इस मामले को सलटाया लेकिन अब दूसरे स्थान पर सीलिंग की भूमि पर हाईकोर्ट का स्टे आर्डर आ जाने के कारण 220 आवासों का निर्माण अधर में लटक गया है। जिलाधिकारी नवदीप रिणवा ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान एसडीएम पुवायां शिवरतन वर्मा को तत्काल दूसरी जमीन तलाश कर आवासों का निर्माण शुरु कराने के निर्देश दिए हैं। श्री रिणवा ने दूसरे चरण में जलालाबाद में बन रहे 156 व तिलहर तहसील के 108 आवासों की प्रगति की समीक्षा की। एडीएम प्रशासन ओपी राय ने बताया कि बरेली मोड़ सहित, जलालाबाद व तिलहर में ओवरहेड टैंक, इंटरलाकिंग व सफाई व्यवस्था का कार्य शुरु करा दिया गया है। आवासों का निर्माण लगभग पूरा हो गया है तीसरे चरण में भी काम जल्द शुरु हो जाएगा। बैठक में सभी एसडीएम, एक्सईएन आवास विकास, जल निगम, पीडब्लूडी तथा सम्बन्धित नगर पालिकाओं के ईओ मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पारादीप फास्फेट्स लि0 क्राप सेमिनार का आयोजन

Posted on 23 June 2011 by admin

भारत की अग्रणी उर्वरक कम्पनी पारादीप फास्फेट्स लि0  द्वारा सेमरी बाजार में क्राप सेमिनार ाि आयोजन किया गया जिसमें कृषकों को सम्बोधित करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम0बी0सिंह ने धान की अधिक उपज कैसे ली जाये एंव कम लागत से उत्तम उपज लिया जाये, की जानकारी दी।

कम्पनी के उपप्रबन्धक विपणन प्रसार लखनऊ श्री बी0,नंदा ने कृषको को धान की फसल की असल सुरक्षा एंव धान में होने लगने वाले खरपतवार से सुरक्षा के लिए नाशक दवा पेट्रीला क्लोर 500 एमएल  प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करने की सलाह दी।

साथ ही धान की फसल में लगने वाले कीड़ो के प्रकोप से सम्पूर्ण समाधान के लिए रत्नाजेन्ट के प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कम्पनी के क्षेत्रीय अधिकारी श्री ए0के0 मिश्रा ने कृषकों को उन्नत फसल के लिए मिट्टी परीक्षण एंव फास्फो जिप्सम के बारे में जानकारी दी। मिट्टी में सल्फर एंव कैल्शियम की कमी होने के कारण इसकी पूर्ति सबसे सस्ते स्रोत फास्फो जिप्सम जिसमें 15ः सल्फर एंव 20ः कैल्शियम व सूक्ष्म तत्व होने की वजह से सभी प्रकार की फसलों में 10ः से 15ः तक अधिक उपज होती है, इससे कम लागत में अधिक उत्पादन किसानों को मिलता है।
1
कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबन्धक विपणन श्री ए0पी0 सिंह ने कृषको को आश्वस्त किया कि वे फसल चक्र अपना कर एंव संतुलित खाद प्रयोग करके अपने उत्पादन में वृद्वि करें तथा अधिक लाभ अर्जित करें। उन्होने कृष्कों को कार्बोनिक खाद उपयोग करने की विशेष सलाह दी।

उक्त कार्यक्रम में दिनेश सिंह, जय भारत मिश्रा , सभामणि मिश्रा सहित 225 किसान उपस्थित थे। अन्त में अशोक ब्रद्रर्श के अशोक अग्रवाल द्वारा किसानो के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नोकिया की ट्विन पेषकष - ’मेड इन इंडिया‘ डूएल सिम फोन

Posted on 23 June 2011 by admin

नोकिया C2-00 डूएल सिम इंटरनेट और नोकिया X1-01 डूएल सिम म्युज़िक फोन
रचेंगे प्रवेष स्तर के बाजार में नए मानक

रायपुर - नोकिया ने आज यहां अपने दो नए स्टाइलिष, किफायती हैंडसेट नोकिया ब्2.00 डूएल सिम इंटरनेट और नोकिया ग्1.01  डूएल सिम म्युज़िक फोन भारतीय बाजार में उतारने की घोशणा की है। नोकिया ने कुछ हफ्तों के लिए डिजिटल और रेडियो अभियान चलाया जिसमें षहर के जुड़वाओं को नए नोकिया डूएल सिम फोन लाॅन्च करने और एक दिन के लिए नोकिया का ब्रांड एम्बैसडर बनने के लिए आमंत्रित किया।

nokia-dual-sim-launch-by-twins-in-raipurभारत में निर्मित ये दोनों हैंडसेट नोकिया की चेन्नई स्थित फैक्टरी में तैयार किए गए हैं और इन दोनों माॅडलों पर आसानी से सिम कार्डों के बीच अदला-बदली करने की सुविधा है और वो भी फोन की खूबियों या मस्ती से समझौता किए बगैर! भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन नए हैंडसेटों ने आविश्कारिता और ग्राहकों की सुविधा, इंटरनेट ब्राउज़िंग तथा मनोरंजन जरूरतों को पूरा करने संबंधी नए मानक रचे हैं।

ये दोनों फोन स्मार्ट मल्टीपल सिम मैनेजमेंट की पेषकष करते हैं जिनमें ईज़ी स्वैप, अपने वर्ग में सबसे अधिक एक्सपैंडेबल मेमरी क्षमता ( Nokia C2-00 की 32 जीबी) और बेहतर म्युज़िक क्षमताएं (नोकिया X1-01 में 106phon की जबर्दस्त क्षमता वाले इन-बिल्ट लाउडस्पीकर) हैं। इसके अलावा, नोकिया C2-00 डूएल सिम इंटरनेट और नोकिया X1-01 बेहद आकर्शक और सुविधाजनक कीमत पर उपलब्ध हैं और ये डूएल सिम कार्यप्रणाली के साथ नोकिया मल्टीमीडिया फोन की ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करते हैं।

इन दोनों नए फोन के लाॅन्च के मौके पर श्री नबेन्दु रे, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, नोकिया इंडिया ने कहा, ’’नोकिया में हम अपने ग्राहकों के नज़दीकी बनाए रखने और उनकी बदलती जरूरतों तथा आकांक्षाओं के अनुरूप उत्पादों को पेष करने में यकीन रखते हैं। हमें अपनी चेन्नई फैक्टरी में नोकिया के नवीनतम डूएल सिम फोन - नोकिया C2-00 डूएल सिम इंटरनेट और नोकिया X1-01 फोन का निर्माण करते हुए खुषी महसूस हो रही है। नोकिया C2-00 डूएल सिम इंटरनेट और नोकिया X1-01 फोन गुणवत्ता संबंधी नोकिया के कड़े मानकों की कसौटियों पर खरे उतरते हैं और साथ ही प्रवेष स्तर के डूएल सिम वर्ग में मोबाइल इंटरनेट तथा म्युज़िक श्रेणी में भी ये नए मानक रच रहे हैं।‘‘

ये दोनों इन्ट्यूटिव डिवाइस हैं जो अधिकतम पांच अलग-अलग सिम कार्डों की सैटिंग्स को याद रखने में सक्षम है। इन दोनों हैंडसेटों में नोकिया लाइफ टूल्स समेत नोकिया की आविश्कारी सेवाओं का संगम कराया गया है जिनकी बदौलत ग्राहकों को हैल्थकेयर, कृशि, षिक्षा तथा मनोरंजन जैसे क्षेत्रों की सूचनाएं प्राप्त होती हैं। नोकिया X1-01 में नोकिया मनी की भी पेषकष की गई है जो प्रवेष स्तर के ग्राहकों के लिए वित्तीय आजादी की सुविधा दिलाती है।

नोकिया C2-00
नोकिया C2-00 पहला डूएल सिम फोन है जिसमें ईज़ी स्वैप की सुविधा समायी है और जो ग्राहकों को फोन बंद किए बगैर या बिना बैटरी हटाए ही सिम कार्डों को बदलने की सुविधा देती है। आपको बस फोन के साइड में लगे सिम डोर को खोलना भर होता है और वहां से आसानी से आप सिम-कार्डों की अदला-बदली कर सकते हैं। नोकिया C2-00 यूज़र्स किसी भी सिम कार्ड से इंटरनेट ब्राउज़ कर सकते हैं, ईमेल देख सकते हैं और इंस्टैंट मैसेजिंग का आनंद उठा सकते हैं। इस पर इंटरनेट ब्राउज़िंग का अनुभव बाजार में उपलब्ध अन्य प्रतिस्पर्धी डूएल सिम उत्पादों के मुकाबले कहीं बेहतर होता है और इसी तरह एक्सपैंडेबल मेमरी सपोर्ट भी। 32 जीबी की जोरदार क्षमता के साथ पेष नोकिया C2-00 की बदौलत आप हजारों फोटो, वीडियो तथा म्युज़िक फाइलों को हर वक्त अपने साथ रख सकते हैं और यह आपको भारतीय बाजार में इस कीमत पर सबसे अधिक एक्सपैंडेबल मेमरी क्षमता का लाभ दिलाता है। इन्ट्यूटिव C2-00 पांच अलग-अलग सिम कार्डों की सैटिंग्स को याद रख सकता है।

नोकिया X1-01
मनोरंजन के साथ-साथ एकाधिक सिम कार्ड रखने की ग्राहकों की जरूरतों के मद्देनज़र नोकिया ने अपना पहला डूएल सिम म्युज़िक फोन ग्1.01 पेष किया है जो लाउड म्युज़िक तथा षानदार म्युज़िक सुविधा के साथ आता है और ग्राहकों को इससे बेहतरीन संगीत अनुभव हासिल होता है। इसमें जंबो बैटरी लगायी है जो 36 घंटे तक निरंतर म्युज़िक प्लेबैक सुनिष्चित करता है और इस तरह मिलता है देर तक संगीत का अद्भुत अनुभव। भारतीय जनता की स्थानीय जरूरतों और आकांक्षाओं को भांपने के बाद नोकिया ने महसूस किया कि देष के कई भागों में फोन में सुरक्षित संगीत एक साझा अनुभव का हिस्सा बनता है। यही वजह है कि इस फोन के इन-बिल्ट लाउडस्पीकर 106चीवद पर ’लाउड और कलीयर‘ हैं। नोकिया ग्1.01 की 16जीबी मेमरी क्षमता के चलते आप इस पर हजारों गानों को स्टोर और षफल कर सकते हैं और इन्हें ऐसे लाउडस्पीकर पर भी सुन सकते हैं जो नोकिया द्वारा पेष सबसे तेज और स्पश्ट आवाज़ दिलाने वाला है। इसके नए तथा प्लेफुल म्युज़िक प्लेयर पर संगीत का अनुभव और भी बढ़ जाता है। इस प्लेयर पर ग्राहकों को गाने सुनते समय अपने मनपसंद गानों को चुनने और उन्हें पसंदीदा गानों की प्लेलिस्ट में षामिल करने का भी मौका मिलता है। इस डिवाइस से ग्राहकों को अपने डूएल सिम अनुभव को पर्सनलाइज़ करने की पूरी आजादी मिलती है और वे अपना सिम नाम दर्ज करने के अलावा काॅल अथवा एसएमएस सैटिंग्स, लोगो, रिंगटोन या म्युज़िक आदि को भी पर्सनलाइज़ कर सकते हैं। यह पांच अलग-अलग सिम कार्डों तक की सैटिंग्स को याद रख सकता है। इसमें आविश्कारी ’काॅस्ट ट्रैकर‘ भी लगाया गया है जो आपको काॅल पर होने वाले खर्च को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

नोकिया के बारे में
नोकिया में हम लोगों को परस्पर संपर्क में बने रहने की सुविधा दिलाने के लिए वचनबद्ध हैं। हम उन्नत टैक्नोलाॅजी का मेल निजी सेवाओं से कराते हुए लोगों को उन तमाम सेवाओं के नज़दीक बनाए रखते हैं जिन्हें वे पसंद करते हैं। हर दिन, नोकिया उपकरण की मदद से, जिनमें मोबाइल फोन से लेकर उन्नत स्मार्टफोन और जोरदार कार्यक्षमता वाले मोबाइल कंप्यूटर षामिल हैं, 1.3 अरब लोगों से अधिक लोग परस्पर संपर्क में रहते हैं। आज नोकिया अपने उपकरणों का मेल Ovi (www.ovi.com) जैसी आविश्कारी सेवाओं की बदौलत म्युज़िक, मैप्स, एॅप्स, ईमेल आदि से करा रहे हैं। हम नैवटैक ( NAVTEQ) से व्यापक डिजीटल मैपिंग और नेवीगेषन सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं जबकि नोकिया सीमेंस दुनियाभर के संचार नेटवर्कों के लिए उपकरण, सेवाएं तथा समाधान उपलब्ध करा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तहसील दिवस फतेहाबाद में जिलाधिकारी ने जनसमस्याएं सुनी

Posted on 21 June 2011 by admin

14 ग्रामों में राजकीय नलकूप, हैण्डपम्प आदि को मौके पर जांच हेतु अधिकारी भेजे

जिलाधिकारी अजय चैहान ने आज फतेबाद में आयोजित तहसील दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की और अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्धारित समय में शिकायतों का निस्तारण कर शिकायत कत्र्ता को भी अवगत करायें। उन्होंनें राजकीय नलकूलों तथा पेयजल के सम्बन्ध में शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए 14 ग्रामों में अलग-अलग अधिकारियों को नलकूप ,हैण्डपम्प, पानी की टंकी की स्थिति की जांच करने हेतु भेजा। घरेलु गैस की आपूर्ति में शिकायतों पर उन्होंने धारा 3/7 के अन्तर्गत कार्यवाही के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने आवेदन कत्र्ताओं की व्यक्तिगत रूप से सुनवाई की और सम्बन्धित अधिकारियों को बुलाकर प्रभावी और परिणाम परक निस्तारण के निर्देश  दिये। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर भी तहसील दिवसों के प्रकरणों की समीक्षा की जाती है। उन्होंनें गत तहसील दिवसों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा की । उन्होंनंे कहा निस्तारण के उपरान्त निस्तारण की कार्यवाही का विवरण भी इन्टरनेट पर डाले।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जल निगम के अभियन्ता क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर हैण्डपम्पों की माइनर रिपेयरिंग  ग्राम सभा से करायें और रिवोर आदि कार्य तत्परता से करायें। उन्होंने ग्राम सभा की भूमि तथा चकरोड पर कब्जों की शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देश दिये कि संयुक्त टीमें मौके पर जाकर निस्तारण करायें। महामाया गरीब बालिका आर्शीवाद योजना, पंेशन हेतु आवेदनों तथा लाभार्थिपरक अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर जांच कर एक सप्ताह में लाभार्थी को सूचित करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने ग्राम भीकनपुर, मेवलीकलां,रूपपुर, नगला सूरजभान, बडौबरा खुर्द, सिकतरा बुधवापुर, पट्टी शेखपुर, रोहीखास, बडौबरा कलां, लखुरानी, सेवला, गौरवा, धनौला कलां, नगला पाटा तथा अजनेरा में अलग-अलग राजपत्रित अधिकारियों को भेजकर राजकीय नलकूपों, पानी की टंकी, हैण्डपम्पों की स्थिति आदि की जांच हेतु मौके पर भेजा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव , उप जिलाधिकारी फतेहाबाद राजेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामरतन एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नए अंबेडकर गांवौं में पट्टा वितरण अभियान शुरू: सीडीओ

Posted on 21 June 2011 by admin

शासन के निर्देश पर चालू वित्त वर्ष में चयनित हुए अंबेडकर गांवौं में प्रशासन ने पट्टा वितरण अभियान आरंभ करा दिया है। इसके तहत गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले भूमिहीन और पक्के आवासौं से वंचित ग्रामीणौं कौ कृषि और आवासीय पट्टे दिए जाने की यौजना है। अभियान के प्रथम चरण में एक गांव के सभी भूमिहीन लाभार्थियौं कौ कृषि योग्य पट्टौं से संतृप्त किया जा चुका है।

बताते चलें कि वित्त वर्ष २०११-१२ के लिए जिले के विभिन्न गांवौं में ३८ नए अंबेडकर गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों को शासन की मंशा के अनुसार संपर्क मार्ग, सीसी सड़कौं, पेयजल, श्चालय, आवास आदि सुविधाओं से संतृप्त किया जाना है। इसके लिए बजट की पहली किश्त के रूप में शासन से विभिन्न मदों में २६.४३ करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इस धनराशि से विभिन्न कार्य आरंभ भी कराए जा चुके हैं। इसी के साथ विकास विभाग ने इन्हीं गांवौं में आवास से वंचित और भूमिहीनौं कौ आवासीय और कृषि पट्टे जारी करने की भी योजना बनाई है। सात नए अंबेडकर गांवौं में ४८ लाभार्थियौं को कृषि योग्य पट्टे दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया जिसमें से एक गांव के सभी लाभार्थियौं को कृषि पट्टे से संतृप्त किया जा चुका है। इसी तरह केवल एक गांव को आवासीय पट्टों से संतृप्त किया जाना था और वहां भी पट्टा आवंटन का काम पूरा हौ चुका है। अन्य अंबेडकर गांवौं में कृषि और आवासीय पट्टे पहले ही दिए जा चुके हैं।

वहीं मुख्य विकास अधिकारी मुरली मनौहर लाल ने कहा कि नए चयनित आठ अंबेडकर गांवौं में राजीव गांधी विद्युतीकरण यौजना के तहत बिजलीकरण का काम पूरा कराया जा चुका है। अन्य गांवों में भी खंभे लगाए जाने के साथ ट्रांसफाॅर्मरौं की स्थापना का काम तेजी से किया जा रहा है। उच्चाधिकारियौं के इन गांवों में संभावित दौरे की आशंका में अन्य प्रस्तावित कार्य भी तेजी से कराए जा रहे हैं। स्वच्छ शौचालय निर्माण को शासन से प्राप्त धनराशि संबंधित ग्राम पंचायतौं कौ स्थानांतरित की जा चुकी है और दौ गांवों में यह काम पूरा भी हो चुका है। ‘नए अंबेडकर गांवों में वे सभी प्रस्तावित निर्माण और विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं, जिनके लिए शासन से धनराशि प्राप्त हो चुकी है। ३८ में से जिन पांच गांवौं में नए संपर्क मांर्गों का काम शुरू हुआ है, उन्हें छोड़कर अन्य अंबेडकर गांवौं में संपर्क मार्गौं की मरम्मत और अन्य अनुरक्षण कार्य होने हैं। इसके लिए शासन कौ १४.१५ करोड़ रुपये के दौ बजट प्रस्ताव स्वीकृति की प्रत्याशा में भेजे गए हैं। धनराशि स्वीकृत होते ही लिंक रोडों की मरम्मत का काम आरंभ करा दिया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शराबी बाप ने किया अपनी नाबालिग बेटी का सौदा

Posted on 21 June 2011 by admin

शराब के लालच में पियक्कड़ बाप ने अपनी नाबालिग बेटी कौ एक अधेड़ के हाथ बेच दिया। सौदा तय हो जाने के बाद यह अधेड़ किशौरी कौ लेने के लिए गांव आया। इस पर किशोरी और उसकी मां ने विरौध किया। शोर शराबा होने पर आसपास के लौग एकत्र हो जाने की वजह से अधेड़ किशौरी को ले जाने में नाकामयाब रहा। किशौरी के चाचा ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।

घटना थाना कांट क्षेत्र के गांव मदरौली की है। १३ वर्षीय नगीना (परिवर्तित नाम ) का पिता बेहद शराब पीता है। उसने पैसौं के लालच में किशोरी की शादी मदनापुर क्षेत्र के गांव ढुकरी के रहने वाले ४५ वर्षीय एक व्यक्ति से तय कर दिया। पैसा देने के बाद यह अधेड़ शनिवार कौ किशोरी कौ ले जाने के लिए आया। इसी दौरान किशोरी ने विरोध जताया, तो उसकी मां भी आगे आ गई। जमकर बहस हुई। इसी बीच आसपास के तमाम लौग एकत्र हौ गए। तभी अधेड़ फरार हो गया। किशौरी के चाचा ने थाने में तहरीर दी है। उसने कहा है कि किशौरी का पिता पैसे लेकर जिस अधेड़ से शादी करना चाहता है, वह इससे पहले दो महिलाओं से शादी कर चुका है। अब किशोरी की जिंदगी भी बर्बाद करना चाहता है। वहीं थाने के एसएसआई का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in