Categorized | हरदोई

सड़क की दुर्दशा देखकर डीएम साहब पारा सातवें आसमान पर

Posted on 24 June 2011 by admin

सवायजपुर तहसील दिवस पर जाते हुए मार्ग में गाड़ी धक्के खाकर ऐहसास होने पर पूरी सड़क लगभग 32 किलोमीटर जो गड्ढों मेें तब्दील हो चुकी है हिचकोले खाकर सब्र का बांध टूट गया। और वहीं पर उन्होंने पूरी सड़क का निरीक्षण कर डाला। सड़क की जर्जर अवस्था पैच वर्क का काम देखकर हकीकत से डीएम साहब रूबरू हुए। जैसे ही किसी प्रकार जिलाधिकारी एके सिंह राठौर तहसील दिवस पर सवायजपुर पहुंचे। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के प्रथम अधिशांषी अभियंता सुग्रीव राम को तलब किया। सड़क का घटिया निर्माण कार्यो के पैच वर्क पर की गई लापरवाही की फटकार लगाई। डीएम साहब ने कहा कि एक करोड़ रूपए देने के बाद भी जीआरएफ का नब्बे लाख रूपया होने के बावजूद कार्य सही क्यों नहीं किया जा रहा है। क्यों लापरवाह जेई और एई पर फौरन कार्यवाही करने में कोताही न बरती जाए। पूरे कार्य को दस दिन में अंदर करवाने का निर्देश भी दिया। और कहा कि मैं पुनः देखने आंऊगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in