Archive | राज्य

डीएम के आदेश पर कार्यवाही, सरसों केे तेल, मिठाई की दुकानों पर छापा

Posted on 22 October 2011 by admin

जिला प्रशासन के अधिकारियों को सख्त निदेश देते हुए जिलाधिकारी एके सिंह राठौर ने बैठक करके कालाबाजारी मिलावटखोरों पर कार्यवाही करने को कहा था। उसी परिप्रेक्ष्य में अधिकारियों की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ सरसों के तेल के कारखानें पर सिटी मजिस्ट्रेट लालमणि मिश्र सीओ सिटी त्रिभुवन सिंह जिला प्रभारी खाद्यनिरीक्षक अमित प्रकाश वर्मा, वीरेंद्र कुमार, ओमपाल के साथ नुमाइश चैराहे पर स्थित शैलेंद्र कुमार की एसके इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित सरसों के तेल के कारखानें पर छापा मारा। कारखानें पर मालिक रिश्तेदार राहुल बैठा मिला। घर के अंदर कमरों में भारी मात्रा में तेल खराब स्टाक में मिला। तेल टीन और प्लास्टिक कैन में जो गिनती के 75 अद्द 31 डिब्बे करीब 2 हजार 240 किलोग्राम जिनकी कीमत एक लाख पैतालिस हजार बताई गई। नमूना सीज करके भेज दिया गया है। कार्यवाही रिपोर्ट आने पर की जाएगी। वहीं पर स्थित नन्हें हलवाई और शहर की प्रतिष्ठित मिर्चाराम स्वीट    ्स पर भी कार्यवाही हुई। जहां से खराब छेना मलाई और रसगुल्लें जो खराब हो चुके थे। सड़क पर फिकवाएं गए। जिनको अलग लोग खा लेते तो निष्चित रूप से बीमार हो जाते। मिठाई खोया रबड़ी दूथ मलाई सभी के नमूने भरकर रिपोर्ट जांच हेतु भेज दिया गया है। यह भी तय है इन दोनों प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही निश्चित रूप से होगी। जिला प्रशासन की इस कार्यवाही पर पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रधानमंत्री गरीबों से मजाक करने पर मांफी मांगे- नरेश अग्रवाल

Posted on 22 October 2011 by admin

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो गरीबों से मजाक किया है उसके लिए वह संसद में मांफी मांगे नहीं तो हम संसद नहीं चलने देगें। नरेश अग्रवाल गुरूवार को ब्लाॅक मुख्यालय पर 33केवी उपकेंद्र के शिलान्यास पर एक समारोह मंे बोल रहे थे। भाईचारा कैडर कैंप को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। नेशनल हाइवे की मरम्मत हेतु फूटी कौड़ी नहीं दे रही है उन्होंने हरदोई हरियावां मार्ग की मरम्मत हेतु सांसद निधि से 15 लाख रूपए देने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो मानक बनाया उस 26 रूपए में दो वक्त तो क्या एक वक्त भी खाना गरीब को नहीं मिल पाएगा। प्रदेश में आबादी के सापेक्ष बीपीएल कार्डधारकों की संख्या 5 लाख होनी चाहिए। लेकिन केंद्र इसके लिए क्यों नहीं तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 33केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण होगा। बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर जनजाति आयोग के सदस्य नेकपाल भारती ने सरकार की उपलब्धियों गिनाई। तथा सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने भी हरियावां बावन के विकास की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख प्रेम सिंह ने भी विकास का वादा किया। संचालन जिलाध्यक्ष शिवदत्त ने किया। नरेश गोयल, प्रदीप राजवंशी, भोला नाथ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में भ्रष्टाचार और अराजकता का हाहाकार मचा है

Posted on 21 October 2011 by admin

dsc_6407भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जनस्वाभिमान यात्रा के नायक श्री कलराज मिश्र ने आज यात्रा के 8वें दिन अतर्रा, बबेरू की जनसभाओं में बोलते हुए कहा कि जिस तरह से प्रदेश में भ्रष्टाचार और अराजकता का हाहाकार मचा है। यह किसी पापाचारी शासक के शासन में ही संभव है। बसपा मंत्री दद्दू प्रसाद द्वारा दुराचार की घटना ने बुदेलखंड को शर्मसार किया है। उन्होंने ने कहा कि मायावती ने अपने साढे़ चार वर्ष के कार्यकाल में अपने मंत्रियों और विधायकों तक से महिलाओं की आबरू की रक्षा नहीं कर सकी। दद्दू प्रसाद को मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश लगातार गर्त में जा रहा है। बांदा के अपर मुख्य पंचायत अधिकारी की हत्या में बसपा नेताओं की संलिप्तता और उनको प्रदेश सरकार के कद्दावर लोगों की शह की बात आई है। यह सरकार पता नहीं अभी कितने अधिकारियों की बलि लेगी। उ0प्र0 में अपराधी और लूटेरों का एक गैंग काम कर रहा है। जो पहले साइकिल पर चढ़कर जन-धन की लूट कर रहा था वही लोग अब हाथी पर चढकर कर रहे हैं।
उच्च न्यायालय द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव पर दिए गए फैसले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की निचली ईकाई पंचायत और निकाय के चुनाव समय पर होने चाहिए दरअसल dsc_6398जब-जब प्रदेश की जनता को राहत मिली है उसमें कहीं न कहीं न्यायालय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चाहे शीलू काण्ड हो अथवा एन0आरएच0एम0 घोटाला हर बार न्यायालय के हस्तक्षेप के कारण ही कार्यवाही सम्भव हो पाई है। बसपा सरकार के मंत्री द्ददू प्रसाद और विधायक नीरज मौर्य के प्रकरण में भी न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद ही एफआईआर दर्ज हुई। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद अब लगता है कि स्थानीय निकाय के चुनाव हो जायेंगे। दरअसल जनाक्रोश, अलोकप्रियता से डरी सहमी यह सरकार विधानसभा चुनाव से पहले किसी भी ऐसी शक्ति परीक्षण से बचना चाहती है। जिससे यह सन्देश न जाये कि यह सरकार जनादेश खो चुकी है। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड में सवार्धिक समर्थन पाने वाले दल के पास इसके (बुन्देलखण्ड) विकास का कोई एजेण्डा नहीं है। जिसका परिणाम है कि बुन्देलखण्ड में पहुंचने के लिए सड़के नहीं है। मुख्य मार्ग बदहाल है, अस्पताल खस्ताहाल है, जनता बेहाल है, फिर भी मंत्री मालामाल है। सरकार गठन से अवैध वसूली का प्रारम्भ हुआ यह सिलसिला आज भी जारी है। जिसमें इं0 मनोज गुप्ता की हत्या से लेकर कल बुन्देलखण्ड में हुई अपर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी आनन्द चैहान तक जारी है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि पिछले कई वर्षों से सूखे का दम झेल रहे बुन्देलखण्ड में सूखा राहत राशि मजाक का पर्याय बन गयी है। मुझे बताया गया कि 35 रूपये का एकाउंट पेयी चेक की राहत राशि के लिए 500 रूपये से पहले बैंक में खाता खोलना पड़ता है किसान के साथ विडम्बना नहीं तो और क्या है कि वह जब ऋण लेने जाता है तो उससे फसल बीमा के नाम पर धनराशि की कटौती की जाती है। जब फसल बर्बाद हो जाती है तो उसका कोई पुरसाहाल नहीं है। वीरों की भूमि बुन्देलखण्ड का युवा, किसान आज हताश और निराश है उसके सामने कोई रास्ता नहीं दिखाई पड़ रहा है। जिन लोगों पर यह जिम्मेदारी है वे अपने कर्तव्यों के निर्वहन से ज्यादा उसमें राजनैतिक रोटी सेंक रहे हैं।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और यात्रा प्रभारी डा0 रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि मायावती को पत्थर की मूर्तियों की मुस्कान तो दिखती है लेकिन आम आदमी की मुस्कान से उनका कोई मतलब नही। मायावती का बहुजन हिताय और सर्वजन सुखाय का नारा अब बहुजन दुखाय और सर्वजन लुटाए में बदल गया है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद रामनाथ कोविन्द ने अपने संबोधन में मायावती के दलित पे्रम पर प्रहार करते हुए कहा कि मायावती के राज में दलित उत्पीड़न की सर्वाधिक घटनाएं हुई तथा सरकारी नौकरियों में बिना पैसा दिए दलितों को भी अवसर नहीं मिला।  श्री कोविन्द ने मायावती द्वारा भाजपा पर दलित विरोधी होने के आरोप का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की 1980 में हुई स्थापना के लिए ज्योतिबाफुले नगर बसाकर भाजपा की स्थापना और उसकी रीति-नीति तय हुई और भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसका लक्ष्य और सूत्र वाक्य अन्त्योदय है।
यात्रा के साथ पूर्व प्रदेश मंत्री तथा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, राधेश्याम गुप्त, स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, किसान मोर्चे के महामंत्री दिनेश दुबे, प्रभुनाथ चैहान, बांदा के भाजपा जिलाध्यक्ष तथा अनेक नेता और कार्यकर्ता साथ हैंे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश अ©र वैश्विक आय¨डीन न्यूनता दिवस

Posted on 21 October 2011 by admin

छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश क¢ स¨नभद्र जिले में सुदूरवर्ती गाँव बचरा अ©र वर हैं। अन्य बहुत से गाँव¨ं की तरह बचरा अ©र वर गाँव¨ं में ी आय¨डीनरहित पारम्परिक दर्रा नमक का इस्तेमाल ह¨ता था। बीते फरवरी 2011 में आय¨जित ग्रामीण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की बैठक में इन गाँव¨ं क¢ ल¨ग¨ं ने मिलकर निर्णय लिया कि वे अपने गाँव¨ं में आय¨डीनरहित नमक का प्रय¨ग बंद कर देंगे।
आज यह स्थिति है कि गाँव की किसी ी दुकान पर आय¨डीनरहित नमक नहीं बिकता है अ©र इसका परिणाम यह हुआ कि इस गाँव क¢ 60 प्रतिशत से ज्यादा ल¨ग आय¨डीनयुक्त नमक का प्रय¨ग कर रह¢ हैं।
यही कहानी बहराइच क¢ संरक्षित वन्य जीवन क¢ लिए आरक्षित गाँव नयी बस्ती की है। यहाँ क¢ ग्रामीण¨ं ने ी अपने बच्च¨ं क¢ बेहतर विष्य क¢ लिए सिर्फ आय¨डीनयुक्त नमक का प्रय¨ग करने का निर्णय लिया है।
आय¨डीनयुक्त नमक क¢ प्रति जागरूकता में तेजी क¢ लिए 21 अक्टूबर 2011 क¨ वैश्विक आय¨डीन न्यूनता दिवस विश्व र में उत्सव क¢ रूप में मनाया जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य संस्थान, उ.प्र. की अपर निदेषक डाइरेक्टर डा. प्रभा श्रीवास्तव कहती हैं कि आय¨डीन एक आवश्यक प©ष्टिक तत्व है अ©र शरीर की वृद्धि अ©र विकास क¢ लिए बहुत कम परन्तु एक निश्चित मात्रा में रोजाना आय¨डीन की आवश्यकता ह¨ती है। उनका कहना है कि आय¨डीन की कमी से शरीर में ऐसी विषमताएँ पैदा ह¨ सकती हैं कि जिन्ह¢ं ठीक नहीं किया जा सकता है, जैसे गर् में पलने क¢ द©रान शिशु क¢ मस्तिष्क में क्षति, उसक¢ आई क्यू क्षमता में कमी, मानसिक रूप से अक्षम, घ्¨ंघा(गर्दन में सूजन) अ©र विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ ह¨ना।
बच्च¨ं क¢ मस्तिष्क क¨ बचाने, आई क्यू क¢ स्तर क¨ कम ह¨ने से बचाने अ©र घ्¨ंघा से बचाने क¢ लिए खाने में आय¨डीनयुक्त नमक का प्रय¨ग किया जाना आवश्यक है । लेकिन बहुत से परिवार आय¨डीन की सही मात्रा वाले नमक का प्रय¨ग नहीं कर रह¢ हैं। आय¨डीन की सही मात्रा क्या है, इस बारे में विश्¨षज्ञ¨ं का कहना है कि 15 पी.पी.एम.(पाट्र्स पर मिलियन) से ज्यादा मात्रा में आय¨डीनयुक्त नमक सही मात्रा वाला नमक है। इस प्रकार यह एक चुन©ती है कि बाजार में बिकने वाले नमक सही मात्रा वाले आय¨डीनयुक्त नमक की श्रेणी में आते हैं या नहीं।
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2005-06 क¢ आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ 36 फीसदी घर¨ं में सही मात्रा वाले आय¨डीनयुक्त नमक का प्रय¨ग ह¨ता है, इसका अर्थ है कि प्रदेश में प्रतिवर्ष पैदा ह¨ने वाले 55 लाख बच्च¨ं में से सिर्फ 20 लाख मिलियन बच्चे ही आय¨डीन की कमी से बचे रहते हैं। कम मात्रा में आय¨डीन वाले नमक का प्रय¨ग ग्रामीण जनसंख्या विश्¨षकर गरीबी की स्थिति म्¨ं रहने वाले परिवार करते हैं, नतीजतन इनक¢ बच्च¨ं क¨ आय¨डीन की कमी से ह¨ने वाले र¨ग¨ं का खतरा ज्यादा रहता है। इसक¢ लिए तुरन्त कदम उठाने की आवश्यकता है। यूनीसेफ उ0 प्र0 आॅफिस की चीफ एडेल खुद्र का कहना है कि वैश्विक आय¨डीन न्यूनता दिवस हमें याद दिलाता है कि हम आय¨डीन की कमी वाले ल¨ग¨ं तक पहुँच कर उन्ह¢ं जागृत कर इस आवश्यक प©ष्टिक आहार क¢ बारे में बतायें। वह कहती हैं कि सभी घर¨ं तक उचित मात्रा वाले आय¨डीनयुक्त नमक की पहुँच अ©र उपलब्धता सुनिश्चित करनी ह¨गी, विश्¨षकर 110 लाख  परिवार¨ं के जहां द¨ वर्ष तक के आयु के बच्चे रहते हैं और जिनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए आय¨डीन सख्त आवश्यक है, ।
सही मात्रा वाले आय¨डीनयुक्त नमक का प्रय¨ग जागरूकता का बड़ा पहलू है। इस क्ष्¨त्र में कार्य कर रह¢ गैर सरकारी संगठन ’’देहात’’ क¢ जितेन्द्र चतुर्वेदी कहते हैं कि सुदूरवर्ती गाँव¨ं में इस नमक की उपलब्धता एक चुन©ती है।
वैश्विक आय¨डीन न्यूनता दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है, इसक¢ जरिये यह याद करने की जरूरत है कि आय¨डीन की कमी सभी आयु वर्ग क¢ ल¨ग¨ं क¢ लिए खतरनाक है, इसका प्रतिदिन सेवन करना ह¨गा, यह पैगाम स्पष्ट है कि नमक में आय¨डीन की सही मात्रा आपक¢ अ©र आपक¢ परिवार क¢ जीवन में मजबूत ढाल साबित ह¨गी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पत्नी का गला रेतकर हत्या कटा सर सड़कों पर लेकर घूमा बदहवास पति

Posted on 21 October 2011 by admin

कथित पति ने बेवफा पत्नी को धारदार हथियार से गला रेतकर मौत की नींद सुला दिया। इस बदहवास शख्स ने अपनी पत्नी का कटा सर लेकर सड़कों पर घूमने लगा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे युवक को दबोच लिया है। उधर मामले की छानबीन में जुट गयी है।
थाना सदर बाजार के पुवायां रोड स्थित नहर कालोनी निवासी सीमा बीते कई माह से अपने पति दीपक के साथ किराये के मकान में रह रही थी। बुधवार को उनका आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्साये पति दीपक ने धारदार हथियार से सीमा की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद दीपक उसका सर लेकर सड़कों पर घूमने लगा। जानकारी के मुताबिक दीपक चाउमीन का ठेला लगाकर गुजर बसर करता था। बीते दिनों जलालाबाद निवासी सीमा से उसकी आंखे लड़ गयीं। बता देें कि सीमा पहले से शादी शुदा थी, लेकिन दीपक से नैन लड़ने के बाद बिना फेरे लिये। दीपक के साथ रहने लगी थी। उधर पुलिस के मुताबिक सीमा अपने परिवार वालों को छोड़कर पूरी तरह से पत्नी बनकर दीपक के साथ रह रही थी, लेकिन दीपक अपने परिवार वालों को नहीं छोड़ना चाहता था जबकि सीमा जोर जबरदस्ती कर दीपक पर अपने परिवार वालों को छोड़ने का दबाव बना रही थी। जिसके चलते उनका आपस में झगड़ा मचा रहता था। दशहरे वाले दिन भी उनका आपस मंे झगड़ा हुआ था और हाथापाई भी हुई थी। आज भी इसी बात को लेकर उनका आपस मंे झगड़ा हुआ और बात ज्यादा बढ़ने पर दीपक ने सीमा की हत्या कर दी। फिलहाल हत्यारे दीपक को पकड़ लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों को जन सहभागिता के साथ लागू करें-भाटी

Posted on 21 October 2011 by admin

जनपद के प्रभारी मंत्री एवं होमगार्डस व प्रांतीय रक्षक दल मंत्री श्री वेदराम भाटी ने निर्देश दिये है कि जिला स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में सक्रिय जन सहभागिता सुनिश्चित करें और माननीय जन प्रतिनिधियों के सुझावों पर भी प्रभावी कार्यवाही करें। मिशन की मासिक बैठकों में भी जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करें। बैठक में लिए गये निर्णयों-निर्देशों का अनुपालन करते हुए आगामी बैठक में अनुपालन आख्या प्रस्तुत की जाये। उन्होंने ग्रामीण क्षे़त्रों में भी फोगिंग तथा एन्टी लार्वा आदि के छिडकाव के निर्देश दिये और ग्राम प्रधानों से कार्य पूर्ति का प्रमाण पत्र भी प्राप्त करें।
मंत्री महोदय ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य मिशन की बैठक में कार्यक्रम वार प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित विधायक /जनप्रतिधियों-डा0 राजेन्द्र सिंह, डा0 धर्मपाल सिंह, भगवान सिंह कुशवाह और डा0 रामबाबू हरित ने सभी कार्यक्रम के क्रियान्वन की गहन जानकारी करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिये। बैठक में मिशन के अन्तर्गत कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर संतोष प्रकट किया गया । जिला स्वास्थ मिशन की गत 15 जून को सम्पन्न बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालन आख्या पर चर्चा करते हुए निर्देश दिये कि शासन स्तर से अपेक्षाओं का विवरण तैयार कर मंत्री जी के माध्यम से शासन के संज्ञान में लाया जाये।
उन्होंने कहा कि जनपद के सभी नागरिकों विशेषतः निर्धन वर्ग तथा स्वास्थ सुविधाओं से वंचित वर्ग को सुलभ, प्रभावी, गुणवत्तापरक तथा विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाए प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ मिशन का गठन किया गया है। आगरा जनपद में 18 सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र तथा 45 प्रा0 स्वा0 केन्द्र कार्यरत है। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व, प्र्रसव कालीन व प्रसवोत्तर सेवायें प्रदान करते हुए सहायता राशि तत्परता से सुलभ कराने के निर्देश दिये। उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रमों में तेजी लाकर लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिये।
विद्यालय स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम मे प्रति ब्लाक 70 स्कूलों के मानक के आधार पर इस वर्ष जनपद में 1050 स्कूलों को कवर किया जाना है। अब तक 328 स्कूलों में लगभग 30 हजार बच्चों को स्वास्थ्य परिक्षण किया जा चुका है। सलोनी स्वास्थ्य किशोरी योजना में जनपद में 150 विद्यालय चिन्हित किये गये है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम रतन ने बताया कि जनपद की प्रथम संदर्भन इकाई बाह, खेरागढ और जिला महिला चिकित्सालय आगरा पर जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम 22 अगस्त 2011 से शुरू पर दिया गया है। जिसमें प्रसूता को 48 घण्टे तक स्वास्थ्य इकाई में भर्ती रहने पर वाहन से घर तक छोडे जाने के साथ-साथ निःशुल्क भोजन व्यवस्था 17 अक्टूबर 2011 से प्रदान की जा रही है।
उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में आशा की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कहा कि जनपद में चयनित 2135 आशाओं का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है और 146 नई आशाओं की नियुक्ति कर ली गयी है। इनका प्रशिक्षण भी शीघ्र सम्पन्न करा दिया जायेगा।

बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए प्रशिक्षण सत्रों के भी नियमित संचालन के निर्देश दिये। जिला अन्धता निवारण कार्यक्रम में मोतियाबिन्द के आपरेशन के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति 32 प्रतिशत रही है। उन्होंने स्कूलों में भी नेत्र परीक्षण व चश्मों के वितरण के निर्देश दिये। राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम में जनपद में 121 रोगियों का उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने पी0सी0पी0एन0डी0टी अधिनियम के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्दश दिये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में लिंग अनुपात 899 है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

300 वर्श पुरानी अश्टधातु की मूर्तियां चोरी

Posted on 21 October 2011 by admin

जिलेें मंे गौसगंज के मोहल्ला षुक्लापुर स्थित भगवान वेकटेष्वर मंदिर से लक्ष्मी और भूदेवी की करीब 300 वर्श पुरानी अश्टधातु की प्राचीन मूर्तियां बीतें दिवस मंदिर के पुजारी लखनऊ में पूजन संपन्न कराने हेतु गए हुए थे रात के समय मंदिर को ताला तोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर लक्ष्मी देवी और भूदेवी की मूर्ति साथ में वेकटेष्वर की मूर्ति जो जमीन के आसन पर जुड़ी हुई उसे नहीं ले जा सके और लक्ष्मी देवी और भूदेवी की मूूर्ति लेकर चले गए। मंदिर के महंत सम्पत कुमार पुत्र राजनारायन के साथ जब मंदिर में आए तो ताला टूटा पाया। और मंदिर से मूर्तियां गायब थी। मंदिर में की भनक लगते ही ग्रामीणों का जमावड़ा लगने लगा वहीं ग्रामीणों मंे चोरी के तमाम कयास लगाए जाने लगे। ग्रामीण की मानें तो लाखा रूपए की कीमत मूर्तियों का वजन 15-15 किलो अनुमानतः बताया गया। पुजारी के बेटे केे अनुसार अन्य जगहों पर पूजन संपन्न कराने जाया करते रहे है इसी लिए लखनऊ गए हुए थे। पुलिस को दी गई तहरीर मंे अश्टधातु की मूर्ति बताई गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल षुरू कर दी है। और मूर्तियां अश्टधातु की न होकर थानाध्यक्ष रामनरेष भारती के अनुसार पीतल की बताई गई हैं। और मंदिर में पारिवारिक विवाद पारिवारिक स्वामित्व को लेकर चल रहा था। इन सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। पुजारी पुत्र के अनुसार यह मंदिर उनके पूर्वजों द्वारा बनवाया गया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजा भैय्या के नजदीकी अनिल वर्मा को सपाई टिकट

Posted on 21 October 2011 by admin

बालामफ कछौना विधानसभा क्षेत्र से घोशित प्रत्याषरी रामलली को बदलकर सपा नेतृत्व ने अनिल वर्मा का लड़ाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी पर उनके समर्थकांें में खुषी की लहर दौड़ गई। क्रांतिरथ पर सवार प्रदेष अध्यक्ष जब हरदोई तो लोगों ने अनिल वर्मा को प्रत्याषी बनाए जाने की मांग रखी थी। पार्टी नेत्त्व ने उसे गंभीरता से लेकर जिलाध्यक्ष षराफत अली के अनुसार पर्चवेक्षक की रिपोर्ट जनता की मांग पर रामलली कमजोर प्रत्याषी की जगह पर अनिल वर्मा दमदार प्रत्याषी को उतारा गया हैं। सपा के इस समीकरण से राजनीति गड़बड़ा गई। पहले 2007 में बावन से विधायक रह चुके है सपा के षासन मंे राज्यमंत्री का दर्जा रहा है इसके अलावा अनिल वर्मा के राजा भैय्या की करीबी नेताओं की श्रेणी में आते है। पार्टी नेतृत्व को उन पर पूरा भरोसा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महिला चिकित्सालय में लाखों का घोटाला

Posted on 20 October 2011 by admin

चिकित्सालय मे लाखों की हेराफेरी, जिम्मेदार अधिकारी मौन
माना जा रहा है कि महिला सी0एम0एस0 की संरक्षण में हेा रहा है यह खेल
लाखों रूपये की पटटी,दवा बैडेंज,व काटन रक्त श्राव के समय चादर,गददा आदि मंे घोटाले का मामला

जनपद का महिला चिकित्सालय अव्यवस्था का शिकार है। महिला मरीजों की जितना अनदेखी यहाॅ होती है इतना शायद और कहीं नहीं होता है।  अव्यवस्था का आलम यह है कि महिलाओं का प्रसव भी बेड  की अनुपलब्धता  के चलते बरामदे में ही हो जाता है।  कुछ महलिा मरीजों के तीमार दारों ने यह बताया कि वहाॅ पर उपस्थित कर्मचारी महिला को भर्ती करने के लिए  सुविधा शुल्क कह माॅग करते हैं, तो उन्हे सुविधा शुल्क दे देता है उपके मरीजों को तुरन्त भर्ती कर लिया जाता है। इस कार्य में मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका की मौन सहमति से इन्कार नहीं किया जा सकता। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि ग्रामीणांचल व शहरी गरीजों को सारी की सारी दवाइयाॅ बाजार से खरीदनी पड़ती है। मरीजों का आर्थिक शोषण खुले आम किया जा रहा है। हालत यह है कि मरीजेा को मिलने वाला सरकारी सुविधा पर सीएमस महिला डा0 विनीता का पूरा का कब्जा बन गया है । सीएमओ डा0 रामगोपाल का डण्डा अपनी मर्जी के मालिक महिला डाक्टर पर नही चल पा रहा गौरतलब हो कि सी0एम0एस0 द्वारा प्रतिमाह लाखों की दवायें व सर्जिकल के निडिल,यूरिनबैग,काटन बैन्डेज की सरकारी खरीद कागजों पर की जा रही है, जबकि महिला मरीजों को अस्पताल से न दवा मिलती है,न ही रक्त श्राव के समय काटन व बैण्डेज ही मिलता है। यहां तक कि ग्लूकोज बोतल (डी0एन0एस0) व एनीमा भी मरीजों का बाहर से खरीदना पड़ रहा है।इसके विपरीत इस महिला चिकित्सालय में कीमती-कीमती दवायें जैसे ओ-फ्लाक्साटिस 200, नीयमो स्लाईड, पैरासिटामाल, आयरन, कैल्शियम तक बाहर से खरीदना पड़ता है। और तो और डिस्पोजल सिरिंज, स्प्रिट, कैथेटर, बीगों सेट तक मरीजों के परिजनों को खरीदना पड़ता है। जबकि महिला सी0एम0एस0 ने मार्च में लगभग 14 लाख रूपये की दवा, पट्टी की खरीद की थी। वहीं दूसरे माह 6 लाख रूपये की दवा पट्टी खरीदी की गई। मगर मरीजों को नहीं दी जाती, आखिर लाखों की काटन व बैण्डेज कहां जा रही है। अगर सप्लाई आई है, तो अस्पताल के स्टाक बोर्ड पर लगना चाहिए। मगर न तो पूरे कैम्पस में स्टाक बोर्ड है, न ही दिवारों पर उपलब्धता दिखाई जाती है। सारी कीमती दवाओं की खरीद केवल पर्चे, बिल्टी पर ही हो रही है। वहीं मरीजों से भर्ती शुल्क के अतिरिक्त मेहनताना वसूला जाता है। अस्पताल में प्रतिवर्ष गद्दा, चादर, कम्बल आदि की खरीद की जाती है। जिसमें लाखों रूपये का सरकारी व्यय होता है। मगर कभी भी बेडों पर दिखाई नहीं पड़ती है। अब तो ज्यादातर नार्मल केसों में भी उपर की कमाई के चक्कर में ड्यूटी की डाक्टर महिला मरीज का आप्रेशन कर डाल रही है। उसमें भी आपे्रशन से सम्बन्धित सामान बाहर से ही तीमारदारों को लाना पड़ता है। और तो और विभिन्न प्रकार की जांचें भी कमीशन सेट पैथोलाॅजी से कराई जाती है। यह सब कुछ मुख्य चिकित्सा अधीक्षीका की संरक्षण में चल रहा है। डाॅक्टर ओ0टी0 मंे न बैठकर अपने सरकारी आवास पर प्राईवेट प्रेक्टिस करती है। सी0एम0एस0 तो प्रतिदिन ड्यूटी टाईम में भी सरकार को आम ग्रामीण मरीजों में बुरी तरह बदनाम किया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जननी सुरक्षा योजना के फर्जी चेक वो भी प्रतिचेक 400रू0 एडवांस लेकर दिये जाते है। न ही मरीज की कोई पहचान, न फोटो, सिर्फ पैसा देकर फर्जी पर्चा बनवाया और 20रू0 का डिस्चार्ज कार्ड बनवाकर योजना का चेक दलालों के माध्यम से बांटा जा रहा है। उसमें पूर्व में पारदर्शिता के चलते मरीजों की फोटो लगाई जाती थी। उसे मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका व डाॅक्टर प्रभावित करती थी। मगर अब सब कुछ भ्रष्टाचार की भंेट चढ़ चुका हैं। यहां तक कि टीका करण , टांका कटाई, दवा प्ट्टी का भी पैसा वसूला जा रहा है। मरीजों के तीमारदारों ने, नगर की शोषण  की शिकार महिलाओं और निवासियों  तथा समाजसेवियों ने स्वास्थ्य सचिव व मुख्यमंत्री से जांच कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश को माफियाओं के रहमोकरम पर छोड़ दिया है

Posted on 20 October 2011 by admin

01खाद की कालाबाजारी में प्रदेश सरकार लिप्त है। मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश को माफियाओं के रहमोकरम पर छोड़ दिया है। कमीशनखोरों की इस सरकार में चांदी ही चांदी है। जनस्वाभिमान यात्रा की अगुवाई कर रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने आज बिजनौर में बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान वर्तमान समय में नकली बीज और खाद की कालाबाजारी की समस्या से त्रस्त है। जो लोग खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं उनके खिलाफ बसपा सरकार कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। प्रदेश की मुख्यमंत्री द्वारा खाद की इस कृत्रिम कमी को दूर करने की बजाय प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश में खाद का कोटा बढ़ाने की मंाग करना महज एक दिखावा हैै।जब तक खाद की कालाबाजारी करने वालों से सरकार सख्ती से नहीं निपटेगी तब तक किसानों को खाद की उपलब्धतता होने के बावजूद खाद नहीं मिल सकेगी। सरकार को चाहिए कि वो खाद की कमी और खाद के भंडार के गायब होने के मामलों को लेकर जांच आयोग का  का गठन करें।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर हम कृषि कार्यों के लिए किसानों को महज एक फीसदी की ब्याज दर पर कर्ज उपलब्ध कराएंगे।उत्तर प्रदेश में गन्ने का पेराई सत्र प्रारंभ हो चुका है। परन्तु गन्ना किसानों को अभी तक वाजिब मूल्य नहीं मिल सका है। मैं प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि गन्ना किसानों को कम से कम 300 रूपए प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाना चाहिए। प्रदेश की सरकार ने चीनी मिल मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए कई चीनी मिलों की बिक्री सस्ती दरों पर की है। इससे सरकार को करीब 25 हजार करोड़ रूपये का घाटा हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार आज उत्तर प्रदेश में एक भीषण समस्या बन चुका है। जब भाजपा प्रदेश में सत्ता में आयेगी तो भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर ऊचें से ऊचें पदों पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ भी जांच की जायेगी। यहां तक कि मुख्यमंत्री पद को भी लोकायुक्त के जांच के घेरे में लाया जायेगा।
पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार का ही नहीं, कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का भी रवैया काफी असंवेदनशील है। ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है कि जब श्री अन्ना हजारे के गांव रालेगांव सिद्धि से ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मण्डल श्री राहुल गांधी के एक निकटतम सांसद के बुलावे पर मिलने के लिए दिल्ली गया तो उन्होंने मिलने से इंकार कर दिया। एक तरफ तो श्री राहुल गांधी प्रायोजित रूप से किसानों के घर जाकर भोजन करने का दिखावा करते हैं और दूसरी तरफ उनसे मिलने के लिए आए हुए किसानों का तिरस्कार करते हंै। कांग्रेस का यह दोहरा रवैया किसानों के प्रति उनके दोहरे चरित्र व असंवेदनशीलता को दर्शाता है। श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री अपने शासनकाल की कमियों और और समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए समाज के कुछ वर्गों को आरक्षण दिए जाने की वकालत कर रही हैं। मैं मुख्यमंत्री जी से जानना चाहता हूं कि वे इन समुदायों को आरक्षण किसके कोटे में से कटौती करके देंगी।
श्री राजनाथ सिंह जी ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में एनडीए के अपने सहयोगी दल जनता दल (यू) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। बसपा के साथ तीन बार सरकार बनाने का प्रयोग हो चुका है और वो प्रयोग विफल साबित हुआ है। इसलिए बसपा के साथ किसी भी प्रकार के सहयोग का प्रश्न ही नहीं उठता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in