पत्नी का गला रेतकर हत्या कटा सर सड़कों पर लेकर घूमा बदहवास पति

Posted on 21 October 2011 by admin

कथित पति ने बेवफा पत्नी को धारदार हथियार से गला रेतकर मौत की नींद सुला दिया। इस बदहवास शख्स ने अपनी पत्नी का कटा सर लेकर सड़कों पर घूमने लगा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे युवक को दबोच लिया है। उधर मामले की छानबीन में जुट गयी है।
थाना सदर बाजार के पुवायां रोड स्थित नहर कालोनी निवासी सीमा बीते कई माह से अपने पति दीपक के साथ किराये के मकान में रह रही थी। बुधवार को उनका आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्साये पति दीपक ने धारदार हथियार से सीमा की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद दीपक उसका सर लेकर सड़कों पर घूमने लगा। जानकारी के मुताबिक दीपक चाउमीन का ठेला लगाकर गुजर बसर करता था। बीते दिनों जलालाबाद निवासी सीमा से उसकी आंखे लड़ गयीं। बता देें कि सीमा पहले से शादी शुदा थी, लेकिन दीपक से नैन लड़ने के बाद बिना फेरे लिये। दीपक के साथ रहने लगी थी। उधर पुलिस के मुताबिक सीमा अपने परिवार वालों को छोड़कर पूरी तरह से पत्नी बनकर दीपक के साथ रह रही थी, लेकिन दीपक अपने परिवार वालों को नहीं छोड़ना चाहता था जबकि सीमा जोर जबरदस्ती कर दीपक पर अपने परिवार वालों को छोड़ने का दबाव बना रही थी। जिसके चलते उनका आपस में झगड़ा मचा रहता था। दशहरे वाले दिन भी उनका आपस मंे झगड़ा हुआ था और हाथापाई भी हुई थी। आज भी इसी बात को लेकर उनका आपस मंे झगड़ा हुआ और बात ज्यादा बढ़ने पर दीपक ने सीमा की हत्या कर दी। फिलहाल हत्यारे दीपक को पकड़ लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in