Archive | राज्य

उठो जागो और उत्तर प्रेदश को बदल डालो- कैप्टन अमरेंद्र सिंह

Posted on 28 February 2012 by admin

cpt-amrendra-singh-and-ashok-tanwarCpt. Amrendra singh Ex CM. Punjab and
Ashok Tanwar secretary AICC, Rampur district campaign

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पिछले 22 वर्षों से पिछड़ता जा रहा है लेकिन इस बार यहां की जनता ने पांच साल के लिए कांग्रेस को मौका देने का मन बनाया है। आने वाले पांच साल में ही उत्तर  प्रदेश का इतना विकास होगा जिससे लोगों को यहां पर शासन करने वाली अब तक की सभी सरकारों और कांग्रेस सरकार ने अंतर स्पष्ट हो जाएगा।

कैप्टन अमरेंद्र रामपुर जिले में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ सिरसा से सांसद व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डा. अशोक तंवर भी मौजूद थे।

पंजाब के पूर्व मुख्य़मंत्री अमरेंद्र सिहं ने अपने संबोधन में कहा कि उठो जागो और उत्तर प्रदेश को बदलो। उन्होंने कहा कि वे यहां की जनता का विकास के लिए
सहयोग मांगने आए हैं और जब  तक उत्तर प्रदेश में शिक्षा, रोजगार, व्यापार, कृषि, रहन सहन आदि क्षेत्रों में भरपूर विकास नहीं होता तब तक वे स्वयं यहां जुटे
रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक की सरकारों ने जनता के पैसे को अपने हितों में लगाया है। जनता सवाल कर रही है कि आखिर उनका पैसा कहां गया? जनता के सवालों का
मौजूदा सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। यहां के आम आदमी का कोई विकास नहीं हुआ। यदि जनता ने इस बार कांग्रेस का साथ दिया तो यहां हर क्षेत्र में विकास की झड़ी लगेगी। युवाओं को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा और आम आदमी को बदहाली से निकालकर उसका जीवन स्तर बेहतर किया जाएगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद अशोक तंवर ने कहा कि खुद को दलितों की हितैषी कहने वाली इस सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार दलित समाज के लोगों पर ही
हुआ है। उनके अधिकारों पर डाका डाला जा रहा है, लेकिन अब अधिक समय नहीं है और जनता को जल्द ही बसपा के कुशासन से मुक्ति मिलने जा रही है। अशोक तंवर ने कहा कि दलितों के नाम पर राजनीति करने वाली मुख्यमंत्री मायावती ने इस वर्ग पर कभी कोई ध्यान नहीं दिया। अब यह वर्ग जाग चुका है तथा उसे कांग्रेस पर ही भरोसा है कि यही पार्टी दलितों का उत्थान कर सकती है।

इसी क्रम में सांसद अशोक तंवर ने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से उत्तर प्रदेश की जनता के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने यहां की जनता के दुख दर्द को जाना है और राहुल गांधी का साथ देने के लिए जनता खुलकर आगे आ रही है। पिछले पांच चरणों में जिस प्रकार से आम लोगों ने खुलकर मतदान किया है उससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आप वोट भ्रष्टाचारियों को जिताने के लिए देंगे या बलात्कारियों को बढ़ावा देने के लिए देंगे या गुण्डई बदमाशी बढ़ाने के लिए देंगें या महंगाई बढ़ाने के लिए देंगे ?

Posted on 28 February 2012 by admin

m1भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने भोटबक्काल, बिजारखाता, ऊॅंचागांव विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा में बोलते हुए कहा कि पूरे देश में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है और बदलाव का माहौल है। उन्होंने जनता की ओर देखते हुए सवाल पूछा कि आप वोट भ्रष्टाचारियों को जिताने के लिए देंगे या बलात्कारियों को बढ़ावा देने के लिए देंगे या गुण्डई बदमाशी बढ़ाने के लिए देंगें या महंगाई बढ़ाने के लिए देंगे ?
श्री नकवी ने कहा कि आज गठबंधन कसाब का है। कसाब तो मुम्बई जेल में है लेकिन ये कसाब उ0प्र0 में आ गया है वह है कांगे्रस-सपा-बसपा। जो मिलकर जनता को लूट रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि मैं यहां से मंत्री भी रहा हॅू चुनाव जीता भी हॅू चुनाव हारा भी हॅू लेकिन किसी के साथ भी भेदभाव या पक्षपात या दुर्भावनापूर्ण व्यवहार किसी के साथ नहीं रहा। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी ख्यालीराम लोधी का जिक्र करते हुए कहा कि ये पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष रहे हैं।
श्री नकवी ने सर्कस में मौत के कुएं से तुलना करते हुए कहा कि जैसे सर्कस में मौत का कुंआ होता है वैसे ही देश में मौत का कुंआ है जिसमें एनआरएम घोटाले के आरोपियों या उनके जानकारों की लाशें डाली जा रही हैं। घोटालों की फाइलें डाली जा रही हैं ताकि घोटालों के भेद न खुल सके। उन्होंने मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मायावती ने कहा कि खुला हाथी एक लाख का बंद हाथी सवा लाख का यह कहकर जता दिया कि बसपा सरकार में हर चीज बिकाऊ है और हर चीज की कीमत है। उन्हांने कहा कि सपा-बसपा-कांगे्रस चोर-चोर मौसेरे भाई हैं।
श्री नकवी ने कांगे्रसी नेता के बयान पर कहा कि हम सरकार नहीं बनाएंगे तो राष्ट्रपति शासन लगेगा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनता वोट देकर चुनी हुई सरकार बनाना चाहती है और कांगे्रस अपनी सरकार न बनने की स्थिति में राष्ट्रपति शासन थोपना चाहती है। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि यदि जबरदस्ती राष्ट्रपति शासन लगाने का प्रयास किया गया तो केन्द्र सरकार भी गिर जाएगी। श्री नकवी ने बताया कि हमने समाज के पिछड़ों को, अगड़ों को, दलितों को और महिलाओं को टिकट देकर समानता का परिचय दिया है। उन्होंने कांगे्रस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सरकार ने हवा में घोटाला, दवा में घोटाला अब जाति में घोटाला कर रही है।
अभिनेता एवं सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आपका अपना बिहारी बाबू हार्दिक अभिनन्दन करता है। मैं आप लोगों के मध्य  किसी नेता या अभिनेता के रूप में नहीं वरन् एक भाई की हैसियत से आपके बीच आया हॅू और राजनीति में भी एक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की दृष्टि से मैं चाहता हॅू कि देश व प्रदेश में जो भी सार्थक बदलाव में सहायक हो सकूं तो यह मेरा सौभाग्य होगा। उन्होंने अपरोक्ष रूप से कांगे्रस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 22 वर्ष तक अन्य पार्टियों ने सरकार चलाई हैं अब हमें पाचं वर्ष सरकार चलाने का मौका दें हम उ0प्र0 को उत्तम प्रदेश बना देंगे।
श्री सिन्हा ने कहा कि 50 वर्षो से अधिक देश पर राज करने वाले और 30-40 वर्ष प्रदेश पर राज करने वाले और देश की स्थिति को बदत्तर करने वाले क्या सोचकर यह कह रहे हैं कि पाचं साल में बहुत बड़ा बदलाव ला देंगे। जो 40 वर्षो में बदलाव न ला सके वह पांच वर्ष में क्या करेगा।
उन्होंने कहा कि मौके की नजाकत चुनाव व चुनौती भरी है। अन्य पार्टिंया ढेर सारी घोषणाएं व वायदे कर रहे हैं। जहां पर नदी नहीं है वहां पर पुल बनवाने की घोषणाएं कर रहे हैं। लेकिन जब जनता ने पूछा कि वहां तो नदी ही नहीं है तो उन्होंने कहा कि बबुआ नदी तो कभी आई कभी गई यह तो परमानेन्ट घोषणा है यह तो रहेगी। उन्होनंे कहा कि फैसला आपके हाथ में है। सुशासन चाहिए या कुशासन। उन्होंने कहा कि चोट का जवाब चोट से नहीं वोट से दिया जा सकता है और बुलेट का जवाब बुलेट से नहीं वैलेट से दिया जा सकता है।
सभा में ख्यालीराम लोधी, श्रीमती लक्ष्मी सैनी, विधायक काशींराम दिवाकर, जागेश्वर दयाल दीक्षित, जिलाध्यक्ष सुभाष भट्नागर, राजीव मांगलिक, राकेश मिश्र, कपिल आर्य, बल्देव औलक, मोहन लाल सैनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनाव घोषणा पत्र में जो वायदे किए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा

Posted on 28 February 2012 by admin

27-02-a-jalalabad-shahjahanpurसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में जो वायदे किए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। बसपाराज मेें पत्थरों, पार्को, स्मारकों पर जो गाढ़ी कमाई लुटाई गई है उतनी राशि से कई योजनाएं पूरी हो जाएगी। समाजवादी पार्टी सरकार जनहित की योजनाओं पर पैसा खर्च करेगी। समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
श्री यादव ने आज जनपद शाहजहाॅपुर में 3,पीलीभीत में 2 और बरेली में 2 जनसभाएं कर समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होने कहा कि कांग्रेस और बसपा दोनों ही पार्टियां लोगों की खुशहाली नहीं चाहती हैं। कोई कितनी मेहनत कर ले मंहगाई और भ्रष्टाचार के चलते उसकी हालत सुधर नहीं सकती है। जरूरत का हर सामान मंहगा होता जा रहा है। गरीब आदमी तो अब घर भी नहीं बना सकता है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों को लूटने वालों को जेल भेजेगें। बसपा सरकार ने गरीबों-किसानों का पैसा पत्थरों में लगा दिया। लखनऊ से नोएडा तक पत्थर के हजारों हाथी लगा दिए गए। एक-एक हाथी एक करोड़ रूपये का है। इतिहास में ऐसा उदाहरण नहीं मिलेगा कि जिन्दा रहते किसी की मूर्ति लगी हो। चुनाव आयोग ने हाथी ढंक दिए। उसे पीलिया हो गया। मुख्यमंत्री की मूर्तियंा लकड़ी से ढंक दी गई है। यह सजा तो चुनाव आयोग ने दी है। असली सजा तो उन्हें अब जनता देगी। लोकतंत्र में इनकी सजा यह होगी कि मतदाता इनकी जमानतें जब्त करा दें।
श्री यादव ने  कहा कि कांग्रेस और बसपा दोनों किसान विरोधी हैं। खेती में इस्तेमाल होनेवाला डीजल मंहगा हो गया। खाद मंहगी हो गई है। किसानो को फसल की लागत भी नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य मिशन में हुआ भ्रष्टाचार छुपाने के लिए छह अधिकारियों की हत्या हो गई।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में किसानों का 50 हजार रूपए का कर्ज माफ करने का वायदा है। किसानों को सिंचाई का पानी मुफ्त मिलेगा कन्या विद्याधन और बेरोजगारी भत्ता फिर दिया जाएगा। इन्टर पास को लैपटाप मिलेगा। जिसे हिन्दी उर्दू के अलावा अंग्रेजी में भी चलाया जा सकेगा। साइकिल सस्ती हो इसके लिए कारखाना डाला जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हमें मौका दिजिए हम प्रदेश की तस्वीर बदल देंगे

Posted on 28 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने आज बरेली में राहुल गांधी के बयान पर प्रहार करते हुए कहा कि वह कहते हैं कि हमें मौका दिजिए हम प्रदेश की तस्वीर बदल देंगे। उन्होंने कहा कि पहले देश की तस्वीर बदले जहां उनकी सरकार है। कांगे्रस ने देश में घोटालों और भ्रष्टाचारियो की तस्वीर बना दी है। केन्द्र सरकार कुप्रबन्धन की शिकार है। उसके कई मंत्री जेल में हैं देश के गृह मंत्री भी जांच के शिकंजे में हैं। श्री मिश्र ने कहा कि केन्द्र के वित्त मंत्री जब-जब महंगाई के नियंत्रण की बात करते हैं महंगाई नियंत्रण से बाहर होती जाती है। केन्द्र में हमारी भी सरकार रही है हमने मूलभूत सुविधाओं को विस्तार किया वहीं महंगाई भी नियंत्रण मंे थी। आम आदमी राहत महसूस कर रहा था।
श्री मिश्र ने कहा कि कांगे्रस के लोग इस चुनाव में हताश व निराश हो चुके हैं। इसलिए जहां आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं वहीं अपरोक्ष रूप से राष्ट्रपति शासन का भय भी दिखा रहे हैें। प्रदेश की मायावती सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अल्पसंख्यकों के लिए लागू योजनाओं में जमकर घोटाला किया गया है। वहीं चीनी मिलों को बेचने में मायावती सरकार ने घोटाला करते हुए एक व्यवसायी को औने पांैने दाम पर चीनी मिलें बेच दी।  वहीं नोयडा में कोडि़यों के भाव किसानों की जमीन को बेच दी। मायावती मुलायम दोनों जहां आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं और कांगे्रस के अहसान तले दबे हैं। बसपा के तो आधे मंत्री लोकायुक्त की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए।
श्री मिश्र ने कहा कि शिक्षा विभाग में टीईटी में जो घोटाला हुआ है जिसमें कई गिरफ्तारियां हुई। एनआरएचएम घोटाले में अभी कितने लोगों के ऊपर कार्रवाई होगी पता नहीं कितने लोगों को जेल होगी यह पता नहीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतगणना हेतु प्रशासनिक तैयारियों की उल्टी गिनती प्रारम्भ हुई

Posted on 28 February 2012 by admin

आज से आठवें दिन 6मार्च को प्रत्याशी के नसीब का पिटारा खुलने वाला है। होली के ठीक दो दिन पहले उम्मीदवार का लेखा जोखा खोलने के लिए प्रशासन की तैयारी मुकम्मल इन्तजाम करने में जुट गयी है प्रशासन की तरफ से जो तैयारी चल रही है। आम जन के वहाँ पर पहुँचने के सारे रास्ते बन्द कर दिये जायेंगे वहाँ केवल वही दाखिल हो सकेंगे जिन पर प्रशासन का पहचान पत्र दिया जायेगा। प्रशासन की तरफ से जो खाका तैयार किया जा रहा है उसका ब्यौरा कुछ-कुछ इस प्रकार से आ रहा है। उसके मुताबिक तीनों शेडों में गिनती शुरू की जायेगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 14-14 मेजे सजाई जायंेगी इसके अलावा नतीजों की तस्वीर भी 22राउण्ड की गिनती के बाद ही शुरू की जायेगी। सबसे ज्यादा 27राउण्ड की गिनती सवायजपुर विधानसभा के लिये की जायेगी। इसके अलावा सण्डीला, हरदोई सदर, बिलग्राम-मल्लावाँ, बालामऊ के लिए वोटों की गिनती 25 राउण्ड चलेगी, शाहाबाद सीट के लिए 23 राउण्ड, गोपामऊ एवं साण्डी के लिए 22 राउण्ड की गिनती की जायेगी। इस प्रकार प्रशासनिक खाका मौजूदा समय में यही उपलब्ध हो रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आपका वोट प्रदेश सरकार के कार्यो का फैसला करेगा।

Posted on 26 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने जलालाबाद वि0स0 की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका वोट प्रदेश सरकार के कार्यो का फैसला करेगा। अपने सुखद भविष्य के लिए वोट अवश्य करें। लगभग 60 प्रतिशत मतदान कर जनता ने बदलाव का संकेत कर दिया है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की। जनता का गला घांेटने का काम किया। बसपा की सरकार में न पानी है न सड़क है न बिजली है न दवा है और कुछ है तो चारो ओर लूट है। श्री मिश्र ने कहा कि मायावती के शासनकाल में मां बहिनों की इज्जत से खिलवाड़ हुआ। महिला मुख्यमंत्री के शासन में महिलाओं पर ही अत्याचार हुआ। श्री मिश्र ने कहा सपा शासनकाल में हुए गुण्डाराज व अपहरण से परेशान होकर जनता ने बदलाव के लिए बसपा को शासन सौंपा था। लेकिन बसपा ने बड़ी संख्या में भ्रष्टाचार करके सपा के गुण्डाराज को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि लगभग 1 हजार किसानों ने आत्महत्या की, लेकिन सरकार ने न उनकी न उनके परिवार की सुध ली। केन्द्र की कांगे्रस सरकार व प्रदेश सरकार घोटाले व भ्रष्टाचार करने में ही लिप्त है। श्री मिश्र ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर हम नवजवानों को बेरोजगारी भत्ता एवं बालिकाओं के लिए लाडली योजना लागू करेंगे। किसानों का ऋ़ण माफ करेंगे। 1 प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ़़ऋण मुहैया कराएंगे। कृषक कल्याण आयोग का गठन करेंगे। कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा। राज्य में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर इस प्रकार विकसित किया जाएगा कि अगले पांच सालों में कम से कम दस लाख लोगों को रोजगार मिले। युवा अधिवक्ताओं को पहले तीन वर्षो में आवश्यक आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अगर भाजपा की सरकार बनती है तो रामराज्य स्थापित होगा

Posted on 26 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश उमाश्री भारती ने जनपद अलीगढ के बरौली वि0स0 के प्रत्याशी मुनीश गौढ के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो रामराज्य स्थापित होगा। बसपा के शासन में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सपा के शासन में जंगलराज था। सपा-बसपा केन्द्र में कांगे्रस को समर्थन दिए हुए हैं और यहां पर अपने ऊपर आरोपों से बचने के लिए अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिह मेरे पिता समान हैं। मैं उनकी बेटी हॅू। मेरा उनसे निवेदन है कि वे अपनी विरासत मुझे सौंप दें क्योंकि अब तो बेटी भी उत्तराधिकारी होती है।
सुश्री उमा भारती ने मुनीष गौढ को जिताने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि अगर आप मुझे बल देंगे तों आपके बल से मैं बली हो जाउंगी। मेरे बल से आप बली हो जाओगे। मजहबी  आरक्षण के ऊपर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में मजहबी आरक्षण लागू नहीं होने देंगें। हम अपना हक किसी और को देने नहीं देंगे। इसीलिए चाहे हमें कितनी ही लड़ाई लड़ने पड़े, लड़गे। भाजपा मजहबी आरक्षण का विरोध करेगी।
सुश्री उमा भारती ने सपा के शासनकाल को याद दिलाते हुए कहा कि सपा के शासनकाल में गुण्डों की गुण्डई से आमजन दुखी था, कुपित था यही कारण रहा कि बसपा को जनता ने मौका दिया। बसपा ने भ्रष्टाचार की ऐसी आंधी चलाई कि जनता अब बसपा से डरने लगी है। उन्होंने जनता से कहा कि प्रदेश में व्याप्त, भय, भूख, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी को मिटाने के लिए भाजपा को वोट दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यूपी में जनता को गुमराह करने के लिए तकरार अब अधिक दिन नहीं चलने वाला

Posted on 26 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज यहां गौेतमबुद्वनगर के जेवर व दादरी विधानसभा में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा का दिल्ली में प्यार और यूपी में जनता को गुमराह करने के लिए तकरार अब अधिक दिन नहीं चलने वाला। प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने दावा किया कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश को सुशासन दे सकती है और भ्रष्टाचार, अपराध, महंगाई से मुक्ति दिला सकती है।
श्री सिंह ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बेकाबू हो गई है। उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार ने भी भ्रष्टाचार के तमाम रिकार्ड तोड़ दिए है। सपा पर कटाक्ष करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह के राज मंे प्रदेश में पूरी तरह गुंडाराज स्थापित हो गया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर भ्रष्टाचारियों व अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जायेेगा। उनको जेल जाना ही होगा। श्री सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने खाद्यान्न घोटाले में हजारों करोड़ का घोटाला किया तथा जमकर गुंडागर्दी की। बसपा-सपा के दोषियों पर कार्रवाई का सपना दिखाकर सत्ता में है। अब बसपा ने प्रदेश में तथा कांग्रेस ने पूरे देश में घोटाले करते हुए जनता को जमकर लूटा।
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा देश में सामाजिक सद्भाव व सामाजिक न्याय चाहती है परन्तु कांग्रेस सपा व बसपा मजहबी आरक्षण के नाम पर एक नए बटवारे की तस्वीर लिखते हुए पिछड़ों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। उन्होंने हिन्दू, मुस्लिम एकता की बात करते हुए कहा कि आरक्षण का माध्यम जाति न होकर सामाजिक शैक्षिक, आर्थिक व पिछड़ापन होना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि अब मौका आ गया है कि जेवर से भाजपा प्रत्याशी श्री सुन्दर सिंह राणा और दादरी से भाजपा प्रत्याशी श्री नवाब सिंह नागर को जीताकर प्रदेश में भाजपा को चुनकर साफ सुथरी सरकार बनाई जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई और भ्रष्टाचार में कांग्रेस-बसपा के बीच आपसी साठगांठ है

Posted on 26 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज मतदान के छठे चरण के मतदाताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने के इरादे से विधान सभा के हो रहे चुनाव में सभी समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताएं और बसपा के प्रत्याशियों की जमानतें जब्त करा दें। उन्होने कहा कि बसपा सरकार के कुशासन पर नजर रखे चुनाव आयोग ने बतौर सजा हाथी ढंक दिए हैं और मुख्यमंत्री की मूर्तिेयों के चारों तरफ लकडी लगा दी है। अब जनता ही असली सजा देनी है।
श्री यादव ने आज जनपद मुरादाबाद में तीन और बदायूॅ में पांच जनसभाओं में सघन चुनाव प्रचार किया। उन्होने इन जनपदो में 8 विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि मंहगाई और भ्रष्टाचार में कांग्रेस-बसपा के बीच आपसी साठगांठ है। दोनों की सरकारें घोटालों में फंसी है। गांव गरीब से इनका कोई वास्ता नहीं। इनका काम मंहगाई बढ़ाना है ताकि गरीबों के घर में खुशहाली न आ सके।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा राज में किसान, नौजवान और मुसलमान सबसे ज्यादा उत्पीड़न के शिकार बने हैं। किसानों को मंहगी खाद ब्लैक में खरीदनी पड़ी है। बिजली, पानी का संकट रहा। फसल की लागत बराबर दाम भी नहीं मिले। नौजवानो को रोजगार नहीं मिला। प्रदेश में न तो नए उद्योग लगे और नहीं दूसरे विकास कार्य हुए। मुसलमानों को रोजी रोटी से वंचित रखा गया। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही 50 हजार रू0 तक का किसानों का कर्ज माफ होगा। सिंचाई मुफ्त होगी। गांवो में बिजली 20 घंटे मिलेगी। नौजवानों को 35 वर्ष की उम्र तक सरकारी नौकरी मिलेगा अन्यथा मंहगाई भत्ता दिया जाएगा। मुस्लिमों को आबादी के हिसाब से आरक्षण दिया जाएगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा राज में भयंकर लूट हुई है। जमीनों पर अवैध कब्जे हुए हैं। हर विभाग में बजट की लूट हुई है। स्वास्थ्य मिषन में भ्रष्टाचार के चलते अब तक कुल 6 अधिकारियों की मौतें हो चुकी है। तमाम अधिकारियों के यहां सीबीआई छापे डाल रही है। भ्रष्ट अधिकारियों को समाजवादी पार्टी सरकार में कड़ी सजाएं मिलेगी।
श्री यादव ने वायदा किया कि इन्टर पास को टेबलेट दिया जाएगा जो उर्दू-हिन्दी के अलावा अंग्रेजी में भी चलेगा। उन्होने कहा कि हम जो वायदे कर रहे है, उन्हें पूरा करेगें। जनता की जो गाढ़ी कमाई पत्थरों, पार्को, स्मारकों पर खर्च की गई है उतनी धनराशि से तो ये सब वायदे पूरे हो सकते हैं। उन्होने साइकिल रिक्शा को आम आदमी की सवारी बताते हुए उनके दाम सस्ते करने तथा इसका कारखाना लगाने की भी घोशणा की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं है

Posted on 26 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सहारनपुर जनपद के देवबंद विधानसभा प्रत्याशी चै0 राजपाल के समर्थन में जड़ौदा पांडा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्री शाही ने कहा कि बसपा सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं है। मतलब केवल लूट से है, मतलब केवल चीनी मिल मालिकों से है। श्री शाही ने कहा कि किसानों को बिजली न मिलने, बिजली ट्रान्सफार्मरों की खराब हालत, सिंचाई के लिए पानी न मिलना, 250 रू0 प्रति बोरी यूरिया 500 में मिलना, 450 प्रति बोरी डीएपी 1100 रू0 में मिलना इस बात का प्रमाण है कि बसपा सरकार बिचैलियों के हाथ बिक गई है।
श्री शाही ने कहा कि अगर आज गन्ना किसानों के खेतों में अभी भी खड़ा है, चीनी मिलों पर नहीं गया इसका कारण यह है कि मायावती ने सरकार की 24 चीनी मिलों को कोडि़यों के भाव पूंजीपतियों को बेच दिया। गंगा-जमुना नदियों के द्वाबा का क्षेत्र जहां उपजाऊ जमीन है मेहनती किसान हैं फिर भी गरीबी क्यों ? उन्होनंे यह कहा कि इसका कारण है कि जिनके हाथ में पिछले 10 वर्षो से प्रदेश की कमान है उनकी नीयत ठीक नहीं है। उन्होंने मुलायम के गुण्डाराज की चर्चा करते हुए कहा कि मुलायम राज में गुण्डागर्दी चरमोत्कर्ष पर थी। अपहरण उद्योग पूरे प्रदेश में फल-फूल रहा था। उन्होंने कहा कि वही सारे अपराधी बसपा के हाथी पर चढ़ गए।
श्री शाही ने कांग्रेस की गलत नीतियों पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि मजहबी आरक्षण की व्यवस्था के कारण ही भारत व पाकिस्तान का विभाजन हुआ था। मजहबी आरक्षण की व्यवस्था कर कांगे्रस पुनः इस देश को बांटना चाहती है उन्होंने कहा कि कांगे्रस सरकार इच्छा शक्ति इतनी कमजोर है कि अफजल गुरू को सुप्रीकोर्ट की फांसी की सजा सुनाने के बाद भी आज तक उन्हें फांसी नहीं दी गई। आतंकवादियों के खिलाफ कांगे्रस सरकार का रवैया अत्यन्त लचर है। उन्होंने कहा कि  लगभग 120 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, लगभग 6 करोड़ लोग कुपोषण के शिकार हैं, लगभग 8 करोड़ लोग टी0वी0 से ग्रस्त हैं और लगभग 5 करोड़ लोगों के आंख में रोशनी नहीं है, इस पर गुस्सा कांगे्रस के युवराज राहुल गांधी को क्यों नहीं आता है ?
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माया के राज में खुद महिला होते हुए महिलाओं की अस्तमत लूटी गई, यहां तक की स्कूल जाने वाली बालिकाओं के साथ भी दुराचार किया गया। यह खेद का विषय है। श्री शाही ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली सभी लड़कियों को बिना भेदभाव के साइकिल देंगे। हमने वादा किया है कि किसानों के एक लाख का कर्ज माफ करेंगे, पांच वर्ष में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे, 90 लाख युवकों को उद्योग धंधों के माध्यम से रोजगार देंगे। 60 वर्ष से अधिक लघु एवं सीमान्त किसानों को 1500 रू0 प्रति माह पेंशन देंगे। नहरों एवं सरकारी ट्यूबेलों से मुफ्त सिंचाई होगी। किसानों को कृषि कार्य हेतु 24 घंटे पर्याप्त बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। किसानों को कृषि ऋण 1 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाएगा। कृषि को उद्योग का दर्जा देंगे। किसानों की जमीन जनहित के लिए अधिग्रहीत होगी ऐसे अधिग्रहण पर बाजार भाव से 6गुना मुआवजा दिया जाएगा। किसान और उसकी खेती का बीमा किया जाएगा। कृषक कल्याण आयोग का गठन होगा। 1 हजार करोड़ रू0 का किसान कल्याण कोष बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही केवल ऐसी पार्टी हेै जो बिना जात-पात भेदभाव के प्रदेश व देश को सुशासन और विकास दे सकती है। आपको यह तय करना  है कि आप विकास चाहते हैं, सुशासन चाहते हैं या माया-मुलायम का भ्रष्टाचार या गुण्डाराज।
हम प्रदेश को गुण्डा मुक्त, भ्रष्टार मुक्त खुशहाल प्रदेश बनाएंेंगे। उन्होंने भाजपा के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीताने का आह्वान किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in