Categorized | सहारनपुर

चुनाव घोषणा पत्र में जो वायदे किए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा

Posted on 28 February 2012 by admin

27-02-a-jalalabad-shahjahanpurसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में जो वायदे किए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। बसपाराज मेें पत्थरों, पार्को, स्मारकों पर जो गाढ़ी कमाई लुटाई गई है उतनी राशि से कई योजनाएं पूरी हो जाएगी। समाजवादी पार्टी सरकार जनहित की योजनाओं पर पैसा खर्च करेगी। समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
श्री यादव ने आज जनपद शाहजहाॅपुर में 3,पीलीभीत में 2 और बरेली में 2 जनसभाएं कर समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होने कहा कि कांग्रेस और बसपा दोनों ही पार्टियां लोगों की खुशहाली नहीं चाहती हैं। कोई कितनी मेहनत कर ले मंहगाई और भ्रष्टाचार के चलते उसकी हालत सुधर नहीं सकती है। जरूरत का हर सामान मंहगा होता जा रहा है। गरीब आदमी तो अब घर भी नहीं बना सकता है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों को लूटने वालों को जेल भेजेगें। बसपा सरकार ने गरीबों-किसानों का पैसा पत्थरों में लगा दिया। लखनऊ से नोएडा तक पत्थर के हजारों हाथी लगा दिए गए। एक-एक हाथी एक करोड़ रूपये का है। इतिहास में ऐसा उदाहरण नहीं मिलेगा कि जिन्दा रहते किसी की मूर्ति लगी हो। चुनाव आयोग ने हाथी ढंक दिए। उसे पीलिया हो गया। मुख्यमंत्री की मूर्तियंा लकड़ी से ढंक दी गई है। यह सजा तो चुनाव आयोग ने दी है। असली सजा तो उन्हें अब जनता देगी। लोकतंत्र में इनकी सजा यह होगी कि मतदाता इनकी जमानतें जब्त करा दें।
श्री यादव ने  कहा कि कांग्रेस और बसपा दोनों किसान विरोधी हैं। खेती में इस्तेमाल होनेवाला डीजल मंहगा हो गया। खाद मंहगी हो गई है। किसानो को फसल की लागत भी नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य मिशन में हुआ भ्रष्टाचार छुपाने के लिए छह अधिकारियों की हत्या हो गई।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में किसानों का 50 हजार रूपए का कर्ज माफ करने का वायदा है। किसानों को सिंचाई का पानी मुफ्त मिलेगा कन्या विद्याधन और बेरोजगारी भत्ता फिर दिया जाएगा। इन्टर पास को लैपटाप मिलेगा। जिसे हिन्दी उर्दू के अलावा अंग्रेजी में भी चलाया जा सकेगा। साइकिल सस्ती हो इसके लिए कारखाना डाला जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in