Archive | राज्य

‘‘शौरीपुर’’ एवं ‘‘बटेश्वर’’ में यमुना नदी के किनारे बने 101 शिव मन्दिर जो वर्षो से उपेक्षित रहे हैं

Posted on 05 February 2013 by admin

उ.प्र. आगरा जिला स्थित भगवान कृष्ण के चचेरे भाई तथा जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान श्री नेमीनाथ जी की जन्म स्थली- ‘‘शौरीपुर’’ एवं ‘‘बटेश्वर’’ में यमुना नदी के किनारे बने 101 शिव मन्दिर जो वर्षो से उपेक्षित रहे हैं उक्त दोनों तीर्थ स्थलों को देश के करोड़ों हिन्दू एवं जैन धर्मावलम्बियों के हित में पर्यटक स्थल के रूप में समुचित विकास करवाने हेतू  म.प्र. शासन के पूर्व केबीनेट मंत्री भगवान सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव, महामंत्री श्री राम गोपाल यादव सांसद, उ.प्र. के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश सिंह यादव, मंत्रीद्वय श्री अरिदमन सिंह भदावर, श्री शिवपाल सिंह, श्रीम मूलचन्द्र चैहान पर्यटन राज्य मंत्री, सांसदद्धय श्री दर्शन सिंह एवं श्री धर्मेन्द्र सिंह, विधायक श्री प्रदीप सिंह से लिखित में आग्रह किया है कि वे देश के करोड़ों धर्मावलम्बियों की भावनाओं का सम्मान करते हुये उक्त दोनों स्थलों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कराने हेतु ठोस पहल करें।
इसके अलावा श्री यादव ने उक्त धार्मिक स्थलों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करवाये जाने हेतु भारत सरकार के पर्यटन मंत्री श्री चिरन्जीवी, अमेठी के सांसद एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता श्री राहुल गांधी, म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उ.प्र. कांग्रेस के प्रभारी श्री दिग्विजयसिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्रीगण क्रमशः श्री ज्योतिरादित्य सिन्धिया, श्री प्रदीप जैन, श्री चरण दास महन्त, श्री जितेन्द्र सिंह से भी अनुरोध किया है।
इसके साथ ही देश के अग्रणीय जैनसमाज के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं धर्मावलम्बियों क्रमशः श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, अ.भा. दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा, श्री दिगम्बर जैन महासमिति, अ.भा. श्री दिगम्बर जैन महिला परिषद, अ.भा. दिगम्बर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं महामंत्री क्रमशः श्री रवीन्द्र कीर्ति महाराज मेरठ, श्री निर्मल कुमार सेठी लखनऊ, श्री प्रदीप जैन आगरा, श्री बी.आर. जैन भिलाई, श्री दीपचन्द जैन दिल्ली, श्री भोलानाथ जैन आगरा, श्री नरेन्द्र कुमार जैन आगरा, श्री स्वरूप चन्द्र जैन मारसन्स आगरा, श्री मदनलाल बैनाड़ा आगरा, श्री निर्मल कुमार जैन आगरा, श्री कैलाश चन्द्र जैन झांसी, डाॅ. बाहुवली कुमार जैन ललितपुर एवं ग्वालियर के क्रमशः श्रीमती शकुन्तला गंगवाल, डाॅ. वीरेन्द्र गंगवाल, श्री आर.डी. जैन, श्री लालमणी प्रसाद जैन, श्री अजय जैन, श्री महेन्द्र टोंग्या, श्री मुकेश जैन, एवं श्री बसन्त जैन,  श्री अजय जैन, श्रीमती आदर्श दीवान आदि को भी इन धार्मिक स्थलों को पर्यटक स्थल के रूप में विकास करवाये जाने हेतु स्वयं एवं सामाजिक स्तर पर प्रयास कर उ.प्र. सरकार तथा केन्द्रीय सरकार से सम्पर्क कर ठोस कार्यवाही करवाये जाने हेतु प्रयास करने का आग्रह किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नों इंट्री का भय दिखा कर डग्गामारो से अपनी जेबे भर रहे है

Posted on 05 February 2013 by admin

जनपद के नगर मुख्यालय पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन नो इंट्री का पालन स्वयं नही कराना चाहता जिसके चलते दिनभर नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है वही सिपाही से लेकर दरोगा तक नों इंट्री का भय दिखा कर डग्गामारो से अपनी जेबे भर रहे है प्रशासन को न तो आम पैदल जनता की चिन्ता है न गंभीर मरीजो के समय पर जिला अस्पताल पहुंचने की चिंता है भले ही आम जनता को स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री निरूशुल्क १०८ की एम्बुलेंस उपलब्ध करा दे मगर जिले में पुलिस और प्रशासन ही अपनी कार्यशैली से सडको पर एम्बुलेंस नही चलने देना चाहता ।
बेहद आश्चर्य की बात है कि यातायात कर्मी व चैकियों का शायद ही कोई सिपाही या दरोगा गंभीर मरीज की एम्बुलेंस को जाम मे जगह दिलाने का प्रयास करते आज तक दिखा हो एम्बुलेंस चाहे हूटर बजाये या साईरन अब वाहनो पर इसका कोई फर्क नही पड़ता सबकी संवेदना मरीजो के प्रति खत्म हो गई है एम्बुलेंस को साईड न तो वाहन देना चाहते है न ही यातायात कर्मी दिलाना चाहते है वही चैकियों के सिपाही व रेसर डग्गामारो, ट्रको, टैक्टरो से पैसा लेकर वाकायदा कापी मे दस्तखत कर नो इंट्री मे प्रवेश दिलाते है । इसे पुलिस के सी०ओ० और पुलिस अधीक्षक भी बखूबी जानते है चूंकि दिन भर वो भी जाम में फंसते रहते है । उससे भी बडा आश्चर्य कि कभी भी सी०ओ० सिटी न ही पुलिस अधीक्षक गाडी से उतरकर आम जनता को राहत दिलाते नही देखे जाते बल्कि हूटर और शैडो की बदौलत आंखे बन्दकर अपने मार्ग पर आगे बढ़ जाते है आखिर ये सब घटना क्या बयां करती है।
नगर मे कोई टैक्सी स्टैण्ड नही है मगर फिर भी टैक्सी वालो से वसूली होती है वो चाहे डी०एम० बंगले के गेट पर खडा कर सवारी भरे या चैक मे नगर में टैम्पो स्टैण्ड है ही नही । मगर लगभग पांच सौ विव्रहृम दिनभर सड़को पर जाम लगाकर सवारी भरते दिखते है और यातायात दुरुस्त करने के लिए खडे होमगार्ड वसूली कर जाम लगवाते रहते है । वही पालिका अपने कांिरंदो से बिना रसीद १५ से २० रु० वसूली करती है और राजस्व के रुप में दस बीस रसीदें ही दर्ज कराई जाती है बकाया पालिका अधिकारियों की जेब मे जा रहा है यह कार्य वर्षो से अनवरत चल रहा है जिसे जिलाधिकारी तक जानती है मगर न तो राजस्व की चोरी रुक रही है न जाम हट रहा है न जनता को कोई फायदा हो रहा है हालत वयां करते है कि मुख्यमंत्री के लाख चाहने के बावजूद जिले में अंधेर गर्दी रुकने का नाम नही ले रही है ।
जनता व मरीजो के परिजनो ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि नगर को यातायात जाम की अंधेरगर्दी का सत्यापन कर जिम्मेदारो पर कठोर कार्यवाही करें तभी जनता को १०८ का लाभ मिल पायेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई जिले के विकास कार्यों की समीक्षा उ0प्र0 में हरदोई जिले को प्रथम स्थान दिलायें -अभिषेक मिश्र

Posted on 05 February 2013 by admin

राज्य मंत्री, प्रोटोकाल एवं जनपद हरदोई के प्रभारी, प्रो0 अभिषेक मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि इस जनपद को विकास कार्यो में प्रथम स्थान पर लाने के कार्य किये जायें। उन्होंने जिला अधिकारी को निर्देश दियें कि प्रत्येक विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा अपने स्तर से भी करते रहें तथा जिस स्तर से परेशानी या समस्या आ रही हो, उसका निस्तारण उनके माध्यम से करायें।
श्री मिश्र आज यहाॅं नवीन भवन स्थित सभाकक्ष में हरदोई जिले के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कृषि, खाद्य एवं रसद, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, धान क्रय, मनरेगा, पेयजल मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, टीकाकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, आॅगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन, सर्व शिक्षा अभियान, निःशुल्क टैबलेट, लैपटाप, कन्या विद्याधन, पढ़े बेटिया बढ़े बेटियाॅं आदि योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है कि ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुचे। उन्होंने बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दियें कि स्वास्थ्य सेवाओं विशेषकर डिलेवरी के मामले में सावधानी बरते तथा प्रयास करें कि ज्यादा से ज्यादा प्रसव सरकारी अस्पतालों में हों तथा लाने ले जाने के लिए सरकारी ऐम्बुलेंस का प्रयोग हो।
प्रो0 अभिषेक मिश्र ने ऊर्जा, गन्ना विकास, समाज कल्याण, जिला पंचायत, सिंचाई, श्रम और लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत आने वाले राजीव गांधी विद्युतीकरण, फीडर सेपरेशन, ऊर्जीकरण, बीज उत्पादन, गन्ना मूल्य भुगतान, पारिवािरक लाभ, छात्रवृत्रि, पेंशन, हमारी बेटी उसका कल, बी0 आर0 जी0 एफ0, सिल्ट सफाई बेरोजगारी भत्ता वितरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि में तेजी लाने के कार्यों के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी निष्ठा, ईमानदारी तथा पारदर्शिता के साथ किया जायें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। और सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस जिले का प्रभारी होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि इस जिले को प्रदेश में विकास में न0 एक पर लायें।
बैठक में हरदोई के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा सभी विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसान व गरीब का विकास सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

Posted on 04 February 2013 by admin

उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर: अखिलेश यादव

dscn0561उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए वृहद स्तर पर राज्य में विकास योजनाएं लागू की गई हैं। प्रदेश सरकार किसानों व गरीबों के विकास पर विशेष ध्यान देते हुए उनकी समृद्धि के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। इसीलिए प्रदेश के बजट में किसानों व गांवोें के विकास के लिए यथा सम्भव अधिक धनराशि प्राविधानित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समग्र विकास हेतु शांति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था का सुदृढ़ होना जरूरी है, जिसके प्रति प्रदेश सरकार संवेदनशील है और इस दिशा में निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
मुख्यमंत्री आज जनपद आजमगढ़ में एक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरान्त पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी सभी घोषणाओं को शत-प्रतिशत पूरा करने व सभी फैसलों पर अमल कर रही है। सरकार द्वारा संचालित जनहित की सभी योजनाओं को आगामी बजट में शामिल किया जायेगा। साथ ही उन्हें अधिक जनकल्याणकारी, लाभपरक, सहज, सरल और सशक्त बनाया जायेगा। किसानों के हितों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार कृषि नीति किसानों की आम राय और उनके सुझावों से बनाती है। जहां भी किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा दिया गया है, उनकी सहमति के उपरान्त ही दिया गया है।
श्री यादव ने कहा कि किसानों और नौजवानों को रोजगार की आवश्यकता है। रोजगार के अवसरों के लिए प्रदेश सरकार की सकारात्मक पहल जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल सहित अन्य भर्तियां भी शीघ्र होंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में रोजगार के नये अवसर सृजित किये जा रहे हैं। नई उद्योग नीति बनाई गयी है ताकि उद्योगपति यहां आकर उद्योग लगायें और बेरोजगारों को रोजगार मिले। बेरोजगारी भत्ता योजना से युवाओं में निराशा दूर हुई है।
मुख्यमंत्री ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक बालिका के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। प्रदेश सरकार ने इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए ‘कन्या विद्याधन योजना’ व ‘हमारी बेटी-उसका कल’ योजना संचालित की है, जिससे धनाभाव के कारण गरीब परिवार की बालिकाएं शिक्षा से वंचित न होने पाएँ। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में महिला सुरक्षा हेतु वूमेन पावर लाइन 1090 सर्विस तथा इमरजेन्सी मेडिकल ट्रांसपोर्ट हेतु ‘समाजवादी स्वास्थ्य सेवा’ चलाई जा रही है, जो 108 नम्बर डायल करने पर 24 घण्टे उपलब्ध है। जिसके सार्थक परिणाम आ रहे हैं।
श्री यादव ने आजमगढ़ के स्थानीय विकास की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश के समन्वित विकास हेतु सतत प्रयासरत है।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने स्टाम्प, न्यायालय शुल्क पंजीयन एवं नागरिक सुरक्षा मन्त्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव के आवास पर आयोजित प्रीतिभोज में भाग लिया और उनके नवविवाहित पुत्र एवं पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव सहित प्रदेश मंत्रिमण्डल के कई सदस्य मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

‘जैन धर्म का प्रमुख केन्द्र थी फतेहपुरसीकरी’ पुस्तक लोकार्पित

Posted on 04 February 2013 by admin

18वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तक ‘जैन धर्म का
प्रमुख केन्द्र थी फतेहपुरसीकरी’ का ताज साहित्य उत्सव में लोकार्पण करते बाएं
से मेयर हरविजय सिंह बाहिया, इंद्रजीत आर्य, डॉ. भानु प्रताप सिंह, अशोक जैन
सीए, राहुल देव, पीयूष पांडे, अरविन्द जोशी, अलोक पुराणिक, चंडीदत्त शुक्ल,
अविनाश वाचस्पति, प्रतीक पांडे।

फ्लैग.. पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की किताब पर ताज साहित्य उत्सव में हुई
चर्चा

खोजपूर्ण खबरों के बाद हुआ था उत्खनन 1000 साल प्राचीन जैन प्रतमिाएं मिली थीं सीकरी के इतिहास पर नई रोशनी पड़ी इतिहास के छात्रों के लिए संग्रहणीय

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘जैन धर्म का
प्रमुख केन्द्र थी फतेहपुरसीकरी’ का लोकार्पण डीपीएस, शास्त्रीपुरम में चल रहे
ताज साहित्य उत्सव में किया गया।

मेयर इन्द्रजीत आर्य, प्रसिद्ध भाषाविद, टीवी एंकर राहुल देव, दिल्ली विवि में
प्राध्यापक, आर्थिक विषयों के जानकार और ज्योतिषवेत्ता आलोक पुराणिक, प्रख्यात
व्यंग्यकार, लोकप्रिय हिन्दी ब्लॉगर चर्चित ब्लॉग नुक्कड़ के मॉडरेटर अविनाश
वाचस्पति, युवा लेखक, कवि, सम्पादक, ब्लॉगर, भास्कर के फीचर सम्पादक चंडीदत्त
शुक्ल, पहले हिन्दी ब्लॉग और जय हो के संस्थापक प्रतीक पांडे, अरविन्द जोशी,
पत्रकार, लेखक पीयूष पांडे, ताज साहित्य उत्सव के जनक और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
हरविजय सिंह बाहिया, समाजसेवी अशोक जैन सीए आदि ने पुस्तक का लोकार्पण किया।
बीआरए विवि के इतिहास एवं संस्कृति विभागाध्यक्ष  और पूर्व कुलपति प्रो. सुगम
आनंद थोड़ा विलम्ब से आए।

बदल सकता है सीकरी का इतिहास
इस मौके पर अशोक जैन सीए ने कहा कि दैनिक जागरण, अमर उजाला, हिन्दुस्तान के
बाद डॉ. भानु प्रताप सिंह इस समय ‘द सी एक्सप्रेस’ के समाचार सम्पादक हैं।
फतेहपुरसीकरी के सम्बन्ध में खोजपूर्ण रिपोर्टिंग की। उस आधार पर पुरातत्व
विभाग ने खोजबीन की और फतेहपुरसीकरी के इतिहास पर नई रोशनी पड़ी। यह तथ्य
उद्घाटित हुआ कि एक हजार साल पहले फतेहपुरसीकरी जैन धर्म का प्रमुख केन्द्र
थी। यह पुस्तक इतिहास के विद्यार्थियों और नए पत्रकारों के उपयोगी है। अगर
व्यापक खोजबीन हो तो सीकरी का इतिहास भी बदल सकता है। उत्खनन में मिली
मूर्तियों के लिए उनके प्रयासों से सीकरी में संग्रहालय बनाया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Shri Adhir Ranjan Chowdhury, Hon’ble Minister of State for Railways inspects Kumbh Mela arrangements and Allahabad Jn. Station

Posted on 04 February 2013 by admin

honble-minister-of-state-for-railways-shri-adhir-ranjan-chowdhury-discussing-about-the-kumbh-mela-arranagements-with-shri-alok-johri-general-manager-north-central-railwayShri Adhir Ranjan Chowdhury, Hon’ble Minister of State for Railways inspected today the Allahabad Jn. Station and Kumbh Mela arrangements of railways during his visit to Allahabad. On the occasion Hon’ble Minister inspected the various passenger facilities being developed by North Central Railway for Kumbh Mela pilgrim rush including directionwise colour coded passenger enclosures and facilities provided in them along with that Shri Chowdhury also asked the officers about the details regarding display boards and announcement systems for public information dessimnation system. During the inspection Shri Alok Johri, General Manager, North Central Railway explained about the traffic movement plan to Hon’ble Minister.
honble-minister-of-state-for-railways-shri-adhir-ranjan-chowdhury-talking-to-passengers-at-allahabad-2During the inspection Shri Adhir Ranjan Chowdhury also saw Platforms, Janahaar, crew lobby, and newly installed escalators on the station. Shri Chowdhury also talked to passengers regarding quality of food items in Janahaar and discussed with loco pilots present in crew lobby about the facilities available to them. Hon’ble Minister also saw the additional CCTV arrangements installed for strenthening security at Allahabad Jn. station. Shri Chowdhury directed the officials to ensure cleanliness during ensuing peak days of mela rush. During inspection he also took the views of general passengers about mela arrangements by railways. Shri Adhir Ranjan Chowdhury, Hon’ble Minister of State for Railways also inspected the facilities provided by North Central Railway in Sangam Mela area like ticket windows and had the views of passengers available there about these facilities.
On the occasion while talking to media persons he expressed satisfaction over the arrangements and said that the directionwise colour coding system is a very good and innovative effort of North Central Railway.
Shri Harindra Rao, Divisional Railway Manager, Allahabad Division, Principal Head of departments of North Central Railway headquarter alongwith officers of Allahabad division and were present on the occasion.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पिछले पांच वर्ष लोकतंत्र समाप्त हो गया था

Posted on 04 February 2013 by admin

dsc_0039प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने आज यहॉ कहा कि समाजवादी पार्टी आम कार्यकर्ताओ को ज्यादा तवज्जो देती है क्योंकि इन्ही की बदौलत विधायक व सांसद बनते है कार्यकर्ता बूथ पर बस्ता लगाने से लेकर लाटी तक खाता है। उसके इस कार्य को भुलाया नही जा सकता है। जो इसे भूला देता है उसका राजनीतिक भविष्य खत्म हो जाता है।
सुलतानपुर में निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधिक करते हुए श्री गोप ने कहा कि पिछले पांच वर्ष लोकतंत्र समाप्त हो गया था। बसपा सरकार ने ऐसे काम किया कि उसके आधे मंत्री जेल चले गये और अभी और कुछ तैयारी में है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में कान्ति रथ निकला तो वह हाथी को बैठा के ही दम लिया। उनकी मेहनत से प्रदेश मे बहुमत की सरकार बन सकी । उन्होनें कहा कि आजादी के बाद नेतासुभाषचन्द बोस हुए थे।
उनके बाद किसी को नेताजी कहा गया तो वह मुलायम सिंह यादव है। विपक्षी भी आज उन्हें नेताजी कहकर ही पुकारते है। उन्होंने कहा कि हमें अब दिल्ली का इंतजार है। दिल्ली के बनते बिगडते समीकरण में मुलायम सिंह यादव का चेहरा ही सबसे साफ है। २०१४ का मिशन बिना मुलायम सिंह यादव के पूरा नही होगा। दिल्ली की कुर्सी जिस दिन किसान नेता मुलायम सिंह को मिली उस दिन से गरीब खुशहाल होगा। उन्होने पाटी जनो से विकास का रिकार्ड बनाने का आहवान करते हुए कहा कि देश में विकास का नक्शा प्रकाशित हो तो उसमें उ०प्र०नम्बर एक पर हो।
ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि वह सुलतानपुर ने पहली बार किसी आम कार्यकर्ता को निर्विरोध अध्यक्ष चुन कर इतिहास कायम किया है। इस लिए जिला पंचायत को आदर्श बनाने में हर सम्भव मदद करेगें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही विकास का काम शुरु हो गया था। अभी दस माह में ही ७५ फीसदी काम हो चुके है। सरकार के साथ ही कार्यकर्ता भी गांव में जाकर गरीबों की मदद करके पाटी के मूल चरित्र को बताने का काम करें।
जिले के मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने प्रभारी जिलाधिकारी के रुप में जिला पंचायत अध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक अनूप सण्डा, अरुण वर्मा, अबरार अहमद, संतोष पाण्डेय, राम चन्द्र चैधरी, पूर्व विधान सभा सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, राणा अजीत प्रताप सिंह, चेयरमैन कोआपरेटिव बैक धर्मेन्द्र सिंह बब्लू भपटा आदि ने सम्बोधित किया। संचालन अनिल द्विवेदी ने किया। इस मौके पर हैदर हुसैन, ज्ञान प्रकाश, संतोष राना, ओ० पी चैधरी, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारियों से मिली भगत कर अवैध तरीके से हासिल

Posted on 04 February 2013 by admin

पयागीपुर क्षेत्र में स्थित गाटा संख्या १२ बिना किसी अधिग्रहण आदेश के १९५९ मे बिजली विभाग ने तत्कालीन कलेक्ट्रेट अधिकारियों से मिली भगत कर अवैध तरीके से हासिल कर लिया था उक्त भूमि के काश्तकारो के बीच यह प्रचारित करवाया कि यहां बडे पावरहाउस का निर्माण होगा पर ऐसा नही हुआ । जबकि कानून के अनुसार जिस किसान की भूमि सरकार जिस कार्य के लिए अधिग्रहीत करती है दस वर्ष मे वह कार्य न कर पाने की स्थित मे जमीन पुनरू किसान को वापस कर दे । फिर लगभग २८ बीघे मे फैले इसी भू भाग पर २३ वर्ष पूर्व नगरपालिका ने अपना हक जताना शुरु किया ।
ट्रान्सर्पोट नगर का शिलापट लगाकर चार फुट की उहृचाई देकर दिवाल का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया इसी बीच बिजली विभाग ने दीवानी न्यायालय सुलतानपुर मे पालिका के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करवाकर कार्य को रोकवा दिया था । नगर पालिका ने बिजली विभाग से २लाख चैरान्वे हजार में ५ बीघा १० बिस्वा सुलह के जरिए अपने नाम करा लिया था जबकि कानून के अनुसार बिजली विभाग गाटा संख्या १२ का मालिक नही था । उक्त भूमी के काश्तकार रहे फैय्याज हुसैन के पुत्र एजाज अहमद निवासी खैराबाद ने १९ जनवरी को इस सम्बन्ध मे विभिन्न बिन्दुओं पर जनसूचना जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सदर से मांगी है एवं प्रशासन से अपनी मांग मे अवगत करवाया है कि इसका मुकदमा हाईकोर्ट की लखनउहृ बेंच रिट संख्या ७९२२ध्१२ के तहत विचारा धीन है ।
पालिका द्वारा मौके पर करवाये जा रहे इस अवैध निर्माण को रोका जाय जिसका मानचित्र भी नही स्वीकृत । उक्त मामले मे महर्षिरमण संस्थान के अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया एजाज अहमद समेत पयागीपुर क्षेत्र के दर्जन भर किसानो की जमीने इसमे गई है जिसका किसी भी किसान को कोई मुवावजा नही मिला इसकी शिकायत भी मुख्यमंत्री से की गई थी तथा मौके पर नगर पालिका परिषद द्वारा करवाये जा रहे अवैध निमार्ण कार्य को तत्काल रोकवाने की मांग जिला प्रशासन एवं शासन से किया जा रहा है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्रमायुक्त कार्यालय पूर्णतया सुविधा भोगी बन गुमनामी मे खो गया है

Posted on 04 February 2013 by admin

जनपद सुलतानपुर मे श्रमायुक्त कार्यालय पूर्णतया सुविधा भोगी बन गुमनामी मे खो गया है हर क्षेत्र में मजदूरो का शोषण हो रहा है श्रम कानून बेमानी साबित हो रहे है ।
गौरतलब हो कि जनपद मे एक अतिमहत्व पूर्ण कार्यालय समाज के अति निचले तबके को न्याय और श्रमानुसार पारिश्रमिक दिलाने वाला है तो मगर आम आदमी और मीडिया से किनारे कर । हद तो तब हो जाती है जब अखबारो मे छपी खबरो पर कार्यवाही करने और सक्रियता बढाने के बजाय खबर नबीसो से मुखबिरी की लिखित आशा की जाती है । अपने कर्तव्यों से विमुक्त होने और कार्यवाही न करने पर जरा भी अफसोस नही होता और स्वयं की तैनाती पर स्वयं ही प्रश्नचिन्ह लगाते  हुए अखबार के कार्यालय पर चिठठी भेजकर पता और ठिकाना पूछा जाता है कहां तक उचित है जबकि जिले मे चंहुओर बाल मजदूरी खुलेआम जारी है ।
नगर के जलपान गृहो, होटलो, सब्जी मंडियों मे, आटो पार्टस रिपेरिंग की दुकानो पर ईट भठठो पर हर तरफ गैर पंजीकृत बाल मजदूर दिखते है यही नही नगर के नगर पालिका परिषदो में सफाई कर्मी, बिजली कर्मी, पम्प आपरेटर, बेलदारो समेत लगे मजदूरो को न तो श्रमकानून के मुताबिक मजूदरी मिलती है न ही उन्हे श्रम मंत्रालय द्वारा घोषित सुविधांये । यहां तक उन मजदूरो को तमाम लाभो से गैर पंजीकृत गैर रजिस्र्टड ठेकेदारो द्वारा प्रतिमाह प्रतिदिन शोषण किया जाता है मगर न तो श्रम प्रवर्तन अधिकारी को दिखता है न ही सहायक श्रमायुक्त को । नगर मे शिक्षित बेरोजगारो का श्रमशोषण गली गली मे खुलेआम विद्यालयों मे सरेआम हो रहा है मगर श्रम प्रवर्तन अधिकारी को नही दिखता और दिखता है तो अखबार की खबर और अपेक्षा रहती है कि अखबार और संवाददाता विभाग के लिए मुखबिरी करे वो भी बिना किसी औचित्य है ।
नगर मे पूर्व मे चलने वाले श्रम विद्यालय अब नही दिखते न ही उनके बारे मे विभाग कोई खबर ही विज्ञापित करता है । जबकि नगर मे सैकडो दुकानो और निर्माण इंकाईयां आज भी श्रम विभाग मे अपंजीकृत है मगर इस विभाग के कर्मी न तो जनता, मजदूरों को दिखते है न ही मीडिया को ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों जिले मे रहने का ही अधिकार नही होना चाहिए नगर की जनता ने श्रम मंत्री और मुख्य मंत्री से मांग की है कि मजदूरो को उनका हक दिलाया जाये और विभाग मे दबी सरकारी सुविधाएं समाचार पत्रो मे जनहित मे उजागर की जाये और गैर जिम्मेदार अधिकारियों को उनकी डयूटी और कर्तव्य पुनरू ट्रेनिग के माध्यम से याद दिलाया जाये ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पिता की हत्या कर भाई को किया घायल

Posted on 02 February 2013 by admin

थाना बिधुना क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम गप्तरियापुर निवासी रिटायर्ड अध्यापक श्री अनेक सिंह उम्र करीब 65 वर्ष पुत्र दुलारे सिंह यादव अपने बड़े पुत्र अजीत सिंह के पास रहता था । छोटे पुत्र सत्यपाल यादव पेंशन के रूपयों के बटवारे को लेकर कहासुनी होने पर अपने पिता अनेक सिंह व भाई अजीत सिंह यादव को गोली मारकर घायल कर दिया । अनेक सिंह की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी तथा अजीत सिंह को उपचार हेतु पीजीआई सैफई भेजा गया है । इस संबध्ंा में थाना बिधुना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in