Archive | राज्य

बिजली की कटौती पर रोष व्यक्त

Posted on 23 August 2013 by admin

बढ़ी हुई बिजली दर व बिजली कटौती के खिलाफ आज जिला अधिकारी कार्यालय पर पदर्शन करके मुख्यमंत्री को सम्बोधित तीन सूत्री मॉगो का एक ज्ञापन सौपा गया। बढ़ी हुई बिजली देने तथा बिजली विभाग का निजीकरण न करने की मॉगे ज्ञापन मे शामिल है । सहसचिव राम सुन्दर यादव एडवोकेट, हमारी आखिरी आजादी के सम्पादक आर ए कोविद, वरिष्ठ पत्रकार जगन्न्नाथ वर्मा, वंशीधर वर्मा, करुणा शंकर तिवारी, जय प्रकाश मौर्य मथुरा प्रसाद, राजाराम आर्य राममूर्ति मौर्य छोटे लाल वर्मा, अजय मिश्र यतीन्द्र प्रताप शाही एडवोकेट, रामनाथ मिश्र सुरेश कुमार मौर्य आरके मौर्य, राम सजीवन ओम प्रकाश प्रजापति, एसपी सिंह एडवोकेट ओम प्रकाश उपाघ्याय आदि लोग प्रमुख थे।
जन प्रतिरोध आन्दोलन समिति के आवाहन पर २२ अगस्त 2013 को 11 बजे दिन मे जिले के कोने कोने से आये सैकड़ो बिजली उपभोक्ता तिकोनिया पार्क मे इकट्ठा हुए और बिजली की समस्याओ पर चर्चा किये । सभी ने बिजली की कटौती पर रोष व्यक्त किया और बजर््ी हुई बिजली दर को तत्काल वापस लेने की मांग किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से न्याय की मांग

Posted on 23 August 2013 by admin

नियंत्रण विहीन है लम्भुआ का रजिस्ट्री विभाग  जनपद की लम्भुआ तहसील के रजिस्ट्री विभाग मे राजस्व की चोरी व व्रहृेताओ का शोषण खुले आम जारी है उपमहानिरीक्षक स्टाम्प की जानकारी मे हो तो और भी आश्श्चर्यजनक है ।
गौरतलब हो कि जनपद मे सभी तहसीलो मे जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त के लिए रजिस्ट्री विभाग स्थापित किये गये है जिससे तहसीले के अन्र्तगत आने वाले ग्रामो के निवासिंयो की रजिस्ट्री के लिए मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़े ओैर वही दूसरी ओर सरकार को पूरा राजस्व स्टाम्प डयूटी के तहत प्राप्त हो। तहसीलो मे स्थित होने के चलते विके्रता जायदाद की उचित जानकारी व मुवायना सरल होता  है  जिससे के्रता विकेता सर्किल व रेट के अनुसार डयूटी देने पर मजबूर होते है ।  राजस्व की चोरी नही हो पाती ।
बताते चले कि प्रदेश सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले महकमे मे रजिस्ट्री विभाग भी शुमार है  मगर जिनके ऊपर सरकार विश्वास करती है  वही सरकार के राजस्व की चोरी अपने स्वार्थ मे कर रहा है । मालूम हो कि वर्षो से एक ही जगह एक ही सीट पर अपने भ्रष्टाचार के बदौलत उपनिबन्धक यहां डटे है । यही नहीं यहां होने वाली  जायजाद की खरीद उपरोक्त मे २ प्रतिशत से ४ प्रतिशत तक की अवैध वसूली खुलेआम की जाती है। कारण भी है  कि गैर कानूनी जर््ंग से दस्तावेज लेकर पूरे गोल माल मे २० प्रतिशत के हिस्सेदार होते है ।  भ्रष्टाचार की पहली कड़ी दस्तावेज लेखक ही है जो आवासीय भूमि व्यवसायिक भूमि को क=षि योग्य दर्शाकर स्टाम्प डयूटी का ३ प्रतिशत नगद नजराना उपनिबंधक को दिलाते है। और तो और बैनामे की नकल व मुवायने में मे भी पैसा बसूली होती है  और वो भी कई कई दिन नकल के लिए दौड़ाया जाता है। यहां के रजिस्ट्री विभाग मे मौका मुवायना शायद ही किया जाता है।
बड़ी मालियत व खरीद फरोख्त को नजराना लेकर छोटे छोटे टुकडो मे रजिस्ट्री किया जाता है। बड़ी विक्री होने पर मुवायना डी.एम. तक न जाये  जो व्रहृेता प्रतिशत नही देता है उसको खसरे की नकल पेन कार्ड चकबंदी की नकल सड़क किनारे की भूमि सिद्ध अवैध फीस देने पर मजबूर हो जाता है अब तो दफा सरपट फोटो लगवाकर फर्जी स्त्री पुरुष का बयान कराकर भी वैनामा करने की चर्चा चारो ओर जनता मे व्याप्त है । यही कारण है कि रजिस्ट्री आफिस का चपरासी भी चार पहिया लग्जरी वाहन से चल रहा है । इन सबकी जानकारी ए० आई.जी. स्टाम्प को है मगर नियमित माहवारी पाकर भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधे है तहसील क्षेत्र जनता ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से न्याय की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अपनी रूचि अनुरूप लक्ष्य बनाकर कैरियर बनाये छात्र : मलय सिंह

Posted on 22 August 2013 by admin

  • सरस्वती विद्या मन्दिर में लक्ष्य बोध शिविर का आयोजन

सरस्वती विद्या मन्दिर के लक्ष्य बोध शिविर कार्यक्रम में कैन्डेन्स इण्टरनेशनल, इण्डोनेशिया में मार्केट रिसर्च अधिकारी मलय सिंह ने कहा कि छात्र अपनी रूचि के अनुरूप लक्ष्य को निर्धारित करें और अपने कैरियर को बनायें। अभिभावक, मित्र या शिक्षक के कहने के अनुसार जबरन लक्ष्य न बनाये अन्यथा असफलता ही हाथ लगेंगी। लक्ष्य मात्र निर्धारित कर लेने से भी सफलता नहीं मिलती। सफलता की इच्छा छात्र के अन्दर से आनी चाहिए। हर युवा अपनी जिन्दगी का हीरो है। उसे स्वयं की सफलता के लिए खुद खड़ा होना होगा।  edited-dsc07509
नगर के सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्दनगर में वर्ष 2014 की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले इण्टरमीडिएट छात्रों के लिए उत्तीर्णांक का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए एवं उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से ‘लक्ष्य बोध शिविर’ का आयोजन किया गया। जिसमें कैरियर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने छात्रों एवं अभिभावको का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य प्रेरक मलय सिंह ने अभिभावकोे का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि विज्ञान के क्षेत्र में ही भविष्य है। कार्मस व आर्ट वर्ग में असीमित कैरियर है। उसके लिए तमाम ऐसे उदाहरण है जिसमें पहले छात्र ने अभिभावक के कहने के अनुसार विज्ञान व गणित गु्रप से पढ़ाई की किन्तु बाद में उसने कामर्स या आर्ट वर्ग से अपना कैरियर बनाया और आज वह समाज में अपनी अच्छी पहचान बनाये हुए है।
शिविर की अध्यक्षता कर रहे प्रबन्ध समिति अध्यक्ष कृपाशंकर द्विवेदी ने कहा कि छात्रों को मेधावी बनाने में विद्यालय हर समय सहयोग के लिए खड़ा है। अभिभावक अपने बच्चों को प्रेरित करके कि वह स्कूल में पढ़ने के लिए अधिक से अधिक ध्यान केन्द्रित करें और शिक्षकों का सहयोग लेकर भविष्य को उज्जवल बनाये। विद्यालय के वरिष्ठ एवं गणित आचार्य ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि अभिभावक आज स्कूल ज्यादा कोचिंग पर विश्वास कर रहे हैं। जबकि यहाॅं का आचार्य रात-दिन छात्र के शिक्षण में सहयोग करने को तत्पर है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय की मेरिट में आने वाले बच्चे आचार्य के शिक्षण से इस उच्चता को प्राप्त करते हैं। edited-svm-1प्रधानाचार्य शेषमणि मिश्र ने अभिभावको से छात्रों के लिए आचार्य व विद्यालय से संवाद बनाये रखने की अपील की और कहा कि वह बच्चों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। छात्रों के विद्यालय न आने पर उनमें भी बेचैनी होनी चाहिए। प्रधानाचार्य ने छात्रों-अभिभावको से लक्ष्य बोध पत्रक भी भरवायें। विद्यालय के प्रबन्धक शिव नारायण तिवारी व बाल कल्याण समिति के मंत्री राम अकबाल पाण्डेय, कामर्स आचार्य शरद श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य अनिल कुमार पाण्डेय ने किया।

edited-svm-21सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

साहू समाज ने सवा सौ से अधिक मेधावियों को किया सम्मानित

Posted on 22 August 2013 by admin

  • दानवीर भामाषाह स्मारक चेतना समिति की ओर से हुआ आयोजन

दानवीर भामाषाह स्मारक चेतना समिति की ओर से साहू समाज के प्रतिभाशाली छात्रों का आठवाँ साहू प्रतिभा सम्मान समारोह आज हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट कक्षाओं के करीब सवा सौ मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विशिष्ठ क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले एक दर्जन तथा चित्रकला व निबन्ध प्रतियोगिता के दो दर्जन विजेताओं को सम्मानित किया गया।
नगर के ओम नगर स्थित आदर्श मैरिज हाल में आयोजित समारोह में जिल भर से हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा 2013 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण सवा सौ छात्रों का जमावडा हुआ। जिसमें सभी मेधावियों को समिति की ओर से प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नेत्र सर्जन डाॅ. राम जी गुप्ता ने साहू विरादरी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें हताश और निराश होने की जरूरत नहीं है। हमारा गौरवशाली इतिहास रहा है इस इतिहास में महात्मा गांधी, भामाशाह और करमाबाई जैसी हस्तियां शामिल है। उन्होंने मेधावी बनने के लिए कभी भी धन आड़े नहीं आता है। व्यक्ति में लगन और उत्साह हो तो रास्ता खुद ब खुद बन जाता है। इससे पहले तहसीलदार ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने युवाओं को कैरियर बनाने के तमाम टिप्स बताये और कहा कि मेधावियों को कैरियर बनाने में अत्यन्त सावधान और सचेत रहना होता है। अतिथियों का परिचय सत्य प्रकाश गुप्ता, धन्यवाद ज्ञापन संयोजक भुलई राम गुप्ता तथा संचालन लाल बहादुर गुप्ता ने किया। संचालन में आरती साहू के अमिशा व कीर्ति ने भी सहयोग किया।
समारोह में नोटरी अधिवक्ता बनवारी लाल गुप्ता, पूर्व प्रषासनिक अधिकारी सीता राम गुप्ता, ािशक्षक श्याम सूरत गुप्ता, रमेश गुप्ता, अच्छे लाल गुप्ता, श्याम बहादुर गुप्ता लाल चन्द्र गुप्ता, अवनीष शाह, अजय गुप्ता, रमेश कुमार गुप्ता, दया शंकर साहू, देवी दयाल साहू, ओम प्रकाश गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, दर्शन साहू, बबिता साहू, अनिल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरहद पर तैनात़ प्रत्येक सिपाही को मेरा सलाम-मण्डलायुक्त

Posted on 16 August 2013 by admin

  • बापू और सुभाष की कुर्वानियों को देश भुला न सकेगा-मण्डलायुक्त
  • आजाद भारत में हर गरीब के आंसू तो नही हटे परन्तु खुशहाली बहुत आयी

आजादी हमारी जब तक ही सुरक्षित है तब तक सरहदों पर हमारे सिपाही ठंड, गर्मी वर्षा को झलते हुए मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे देते है। मै उन सभी वीर सिपाहियों जिन्होंने देश के खातिर अपने प्राण त्याग दिये और वे सिपाही जो आज भी हमारी सरहदों की रक्षा कर रहें है उन सभी को मेरा सलाम है।  edited-dsc00615
उक्त विचार मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर ने आयुक्त कार्यालय में झण्डारोहण के पश्चात व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि मै उन सभी पुलिस एवं पी0ए0सी के जवानो को भी सलाम करता हॅू जो हमारी आन्तिरिक सुरक्षा करते है और वक्त आने पर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुये शहीद हो जाते है।
श्री भटनागर ने कहा 19 वी सदी के गुलाम भारतवासियों की दुर्दशा के सम्बन्ध में मैने एक किताब में पढा था कि किस तरह अंग्रेज लोग भारतवासियों पर अत्याचार करते थे और भारतवासियों पर खाने को अनाज नही था पहनने के लिए कपडे एवं रहने के लिए मकान का बहुत अभाव था । उन भारतवासियों की आजादी को ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी ने अनेकों आन्दोलन चलाये और बिट्रिश सरकार की इतनी बडी हुकूमत को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। वही दूसरी ओर सुभाष चन्द्र बोस, शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, विस्मिल अनेकों क्रान्तिकारियों का यह देश सदैव ऋणी रहेगा जिनकी बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन यापन कर रहे है। edited-dsc00618
मण्डलायुक्त द्वारा आजादी के पूर्व और आज के व्यक्ति की तुलना करते हुए कहा कि  बापू के सपनों के भारत में हर गरीब के आंख के आंसू तो नही हटे खुशहाली जरूर आयी है । आधुनिक समय में देश ने प्रत्येक क्षेत्र में विकास किया है और आज के व्यक्ति का जीवन स्तर में भी बहुत बदलाव आया है। जनपद आगरा के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने कहा कि शीघ्र ही आगरा में हवाई अड्डा, आगरा से लखनऊ तक एक्सप्रेस वे रोड एवं  विशाल पार्क का निर्माण होने जा रहा है जिससे आगरा जो पहले ही विश्व विख्यात था उसकी छबि और भी अच्छी हो जायेगी।
कार्यक्रम में नगर निगम गल्र्स हाईस्कूल की 9 छात्राओं के ग्रुप ने अध्यापिका स्वातिका एवं अंजू के नेतृत्व में बन्दे मातरम्, सारे जहां से अच्छा आदि देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किये जिन्हे मण्डलायुक्त द्वारा पुरूस्कृत किया गया ।
इस अवसर पर अपर आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रवीण कुमार अग्रवाल, रेवा राम सिंह , उपायुक्त खाद्य ब्रजेन्द्र यादव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी  अनिल पवार , प्रशासनिक अधिकारी वेदराम ,बार एशोसियन के अध्यक्ष हीरेन्द्र पाल सिंह, सचिव राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, जिला शासकीय अधिवक्ता जगदीश नारायन शर्मा, श्रीमती प्रतिमा कुलश्रेष्ठ आदि  अनेक अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।  edited-dsc00620
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अमर शहीदों की कुर्बानियों को याद करना होगा-डीएम

Posted on 16 August 2013 by admin

  • ग्रामीण क्षेत्र के विकास की मजबूती के लिए आत्म मंथन करें

आज का दिन आजादी के परवानों के नाम है, जिन्होंने प्राणों की कुर्बानी अपने लिए नहीं बल्कि देशहित में दूसरों के लिए दी, ऐसे अमर शहीदों की कुर्बानियों को स्मरण करना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश का सबसे बडा पर्व है, जो किसी जाति धर्म से हटकर राष्ट्र के 125 करोड़ जनता के लिए गांव से शहर तक आजादी से जुड़ा पर्व है।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर 67 वें स्वतन्त्रता दिवस समारोह के अवसर पर कलेक्ट्रेट में आयोजित ध्वजारोहण के पश्चात सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा आज के राष्ट्रीय पर्व को ज्यादा खुशी के साथ मनाना चाहिए और हम सभी को मिलकर ग्रामीण क्षेत्र के विकास की मजबूती के लिए आत्ममंथन करना होगा, क्योंकि वास्तविक रूप से आजादी के मायने तभी सम्भव होंगे जब गांव के लोंगो को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण रूप से लाभ मिलेगा तो निश्चित रूप से ग्रामीण लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा, और विकास के रास्तों पर निरन्तर आगे बढते रहेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी से आहवान किया कि हम सभी को आत्ममंथन करना होगा कि  वास्तव में जो हम कार्य कर रहे है, क्या हम सही दिशा में जा रहे है और क्या अपने दायित्वों का निर्वहन कर पा रहे है हमें अपने देश, प्रदेश, जनपद, शहर तथा भावी पीढी के लिए सोचना होगा।
उन्होंने कहा कि भारत देश को ऐसे लोग जो परस्पर कमजोर करने में लगे हुये है जो हमारे मुल्क को अन्दर से कमजोर कर रहे है। हमारे देश के पड़ौसी देश पाकिस्तान तथा चीन जो हरकतें कर रहे है जो बर्दाश्त करने लायक नहीं है । वास्तविक दुश्मनों से निपटने के लिए हर एक देशवासी को अहसास करना है कि नक्सली हमलों का जबाब देना होगा।
पूर्व विधायक चैधरी बदन सिंह ने कहा कि देश की एकता, अखण्डता के लिए आजादी से पूर्व जिन शहीदों ने कुर्बानियां दी, उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जलियाबाला बाग हत्याकाण्ड का बदला लेने के लिए इग्लैण्ड पहुंचकर जनरल डायर को गोली मारकर खून का बदला लिया ठीक उसी प्रकार से हमें अपने पड़ौसी देश पाकिस्तान तथा चीन की हरकतों का बदला लेने के लिए संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के दीवानों क्रान्तिकारी सरदार भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, राजगुरू सुखदेव, बिस्मिला खां जैसे अमर शहीदों के सपनांे को साकार करने का संकल्प लेना होगा, और देश के लिए उत्पन्न खतरों से बचाना होगा। स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी विजय शंकर चतुर्वेदी ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए स्वच्छ छवि के व्यक्ति को ही वोट देने की अपील की।
जिलाधिकारी के विशेष कार्याधिकारी दिनेश कुमार वर्मा ने काव्य पाठ के माध्यम से अमर शहीदों की कुर्बानियां, भ्रष्टाचार महंगाई तथा नैतिक मूल्यों तथा देश को नक्सली ताकतों से बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर शान्ति सद्भाव के साथ आगे बढना होगा। कलाकार महावीर सिंह चाहर तथा दो अन्धे बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये। ऐसे बच्चों का हौसला बढाने के लिए जिलाधिकारी ने पुरस्कार प्रदान किया। जिलाधिकारी द्वारा इस अवसर पर आमंत्रित /उपस्थित 9 स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को शाल ओढाकर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया ।
सम्बोधन से पूर्व जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में झण्डारोहण से पूर्व जिलाधिकारी शिविर के भवन पर झण्डारोहण किया। कलेक्ट्रेट में झण्डारोहण के अवसर पर अपर जिलाधिकारी बी0पी0 खरे, राधाकृष्ण, सी0पी0सिंह, हरनाम सिंह, राजकुमार, अवधेश प्रताप सिंह सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अमर शहीदों की स्मृति मंे वीर स्थल का लोकार्पण

Posted on 16 August 2013 by admin

कलेक्ट्रेट परिसर में देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदो की याद में वीर स्थल का निर्माण किया गया है। इस स्थल पर 47 फीट ऊॅची शिलालेख पर सन् 1947 के बाद आगरा जनपद के 77 सैनिक शहीद हुये है, उनकी याद को अविस्मरणीय रखने के लिए स्थापित किया गया है।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने वीर शहीदों को नमन करते हुए पुष्प चक्र चढाया और वीर
स्थल पर  फीता काटकर लोकार्पण तथा पट्टिका का अनावरण किया। वीर स्थल पर जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण करने के पश्चात कहा कि यह ऐसा स्थल है जहां पर प्रतीत होगा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों के लिए हमें नमन करना होगा, और उनके बलिदान को याद कर अपने को गौरवशाली महसूस करेंगे।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल यू0सी0दुबे ने बताया कि  सभी के सहयोग से इस स्थल को तैयार किया गया है, इस जगह पर अमर शहीदों के परिवारीजन शहीदो को श्रद्धाजंति देने के लिए उपस्थित होकर शान्ति पाठ भी कर सकते है। नारी सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए वीरता के लिए शौर्य चक्र विजेता फरवरी 2010 में शहीद मेजर दीपक यादव की पत्नी ज्योति यादव, तथा वीरता के लिए सेना मेडल प्राप्त , सितम्बर 2010 में शहीद नायक हरेन्द्र पाण्डे की पत्नी पूनम पाण्डे को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सर्व धर्म गुरूओं की उपस्थिति में मन्त्रोच्चार के पश्चात किया गया।
इस अवसर पर  अपर जिलाधिकारी (पा्रे0) राधाकृष्ण ने वीर स्थल के निर्माण में सहयोग करने वातों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एयरफोर्स स्टेशन खेरिया के ग्रुप कैप्टन पंकज जैन सहित शहीदों के परिवारीजन उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कलेक्ट्रेट में लोकतन्त्र रक्षक सैनानियों का सम्मान

Posted on 16 August 2013 by admin

स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सन् 1975 में इमरजेन्सी के दौरान जेलों में बन्द हुये 128 लोकतन्त्र सैनानियों को तीन हजार प्रतिमाह की दर से 12-12 हजार के चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लोकतन्त्र रक्षक सैनानियों के सम्मान में स्टाम्प एवं पंजीयन, नागरिक सुरक्षा मन्त्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि यह सम्मान लोकतन्त्र रक्षक सैनानियों के सघर्ष का सम्मान है, जिन्होंने आपातकाल में यातनाएं, कष्ट सहे, जिनको सामने पाकर हम गौरव महसूस करते हैं। यह सम्मान प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बदन सिंह, डा0 राजेन्द्र सिंह , जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हरनाम सिंह सहित लोकतन्त्र रक्षक सैनानीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अतिक्रमण हटाने में जनता का सहयोग जरूरी है-डीएम

Posted on 14 August 2013 by admin

शहर में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए अतिक्रमण को हटाना बहुत जरूरी है, जिसके लिए शहर की जनता आगे बढकर प्रशासन का सहयोग करे तो निश्चित रूप से शहर को जल्द ही अतिक्रमण मुक्त करा दिया जायेगा।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर कलेक्ट्रेट सभागार में जनकपुरी आयोजन समिति तथा रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए जनता को मन बनाने की जरूरत है और अतिक्रमण हटने के पश्चात जनता को ही फायदा होगा इसलिए जनहित में शहर के मुख्य मार्गो, चैराहों से अतिक्रमण हटना चाहिए, जिससे कि नागरिकों तथा पर्यटकों को जाम की स्थिति का सामना नहीं करना पडे़गा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही संरक्षित इमारतों, अमूल्य धरोहरों, स्मारकों को सूचीबद्ध  कर उनके आस-पास किये गये अतिक्रमणों को पूर्ण रूप से हटाने की कार्य योजना तैयार की जायेगी। उन्होंने ऐसे नागरिकों को सचेत किया है कि यदि किसी के द्वारा अतिक्रमण किया गया है, तो उसे अबिलम्ब स्वयं हटा लें, अन्यथा मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाह के ब्लाक प्रमुख का उप निर्वाचन 18 अगस्त को

Posted on 14 August 2013 by admin

राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 (पंचायत एवं नगरीय निकाय) व्दारा जारी अधिसूचना के क्रम में अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (क्षेत्र पंचायत प्रमुख) हरनाम सिंह ने अवगत कराया है कि  16 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन होगा तथा  उसी दिन अपरान्ह 3 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच का कार्य होगा, 17 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक उम्मीदवारी वापस लेने का कार्य होगा तथा मतदान 18 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक सम्पन्न होगा और उसी दिन 18 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना का कार्य सम्पन्न होगा।
उपर्युक्त उप निर्वाचन क्षेत्र पंचायत (प्रमुख तथा उपप्रमुख का निर्वाचन और निर्वाचन विवादों का निपटारा) नियमावली 1994 के अनुसार सम्पन्न कराया जायेगा। क्षेत्र पंचायत के प्रमुख पद में प्रयोग किए जाने वाले मतपत्र उक्त संदर्भित नियमावली की अनुसूची-1 में निर्धारित प्रपत्र-7 के अनुसार होेंगे तथा विधिमान्य उम्मीदवारों के नाम मतपत्र में देवनागरी लिपि में उसी क्रम में दिये जायेंगे जिस क्रम में वे नियम-13 के अधीन प्रकाशित विधिमान्य उम्मीदवारों की सूची में दिये गये हैं। नामांकन से मतगणना तक की समस्त प्रक्रिया क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर सम्पन्न होगी। उक्त निर्वाचन के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बंधित कार्यालय खुले रहेंगे एवं निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी, बाह को निर्देश दिये है चॅंूकि समस्त कार्यवाही विकास खण्ड मुख्यालय पर ही सम्पन्न करायी जायेगी। अतः नामांकन से लेकर मतगणना तक के समस्त व्यवस्थापरक कार्यों को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि इस उपनिर्वाचन कार्यक्रम का अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार मुनादी व्दारा करायें तथा प्रपत्र-01 की प्रति समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी उपलब्ध करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in