Archive | आगरा

Central Institute of Hindi, Agra (Golden Jubilee Celebration)

Posted on 29 March 2011 by admin

img_0631
img_0692img_0809img_0840img_0869

Comments (0)

3875 करोड रू0 की जिला ऋण योजना का शुभारम्भ

Posted on 29 March 2011 by admin

cdo-agra-rk-shrivastav-alongwith-ldm-launching-district-credit-plan-for2011-12वित्तीय समावेशन कार्य को शतप्रतिशत पूर्ण करें
सकारात्मक सोच के साथ पात्र व्यक्तियों को समय पर ऋण दिलायें

आगरा जनपद की वशZ 2011-12 के लिए 3875 करोड 80 लाख रू0 की जिला ऋण योजना का शुभारम्भ आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में किया गया। गत वशZ से लगभग 25 प्रतिशत वृद्वि के साथ प्रदेश के सभी जिलो से आगरा में सर्वाधिक धनरािश की योजना है। इसमें से कृशि क्षेत्र के लिए कुल 1840 करोड रूपये और नान फार्म सेक्टर (स्माल स्केल इन्ड.) -1075 करोड तथा अन्य प्राथमिक क्षेत्र के लिए 960 करोड 80 लाख रूपये रखे गये है।

योजना का शुभारम्भ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी आर. के. श्रीवास्तव ने बैकों से ऋण जमा अनुपात बढाने और सकारात्मक सोच केे साथ योजनाओं को लागू कराने की अपील करते हुए कहा कि नियमों के अनुसार सही व्यक्ति को सही समय पर ऋण मिले।उन्होंने उद्यमिता/कौशल सुधार कार्यक्रमों पर भी ध्यान देने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में वित्तीय समावेश के लक्ष्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। मुख्य मन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना में इस वशZ जनपद में  37 हजार खाते खुलवायें गये है। वित्तीय समावेश योजना में हर परिवार में एक बैंक खाता अवश्य खुलवाने के निर्देश दिये गये। बैठक में िशक्षा ऋण प्रकरण तत्परता से निस्तारण के निर्देश दिये गये।

लीड बैंक प्रबन्धक पी0 के0 सक्सैना ने बताया कि दिसम्बर 2010 का जनपद का ऋण जमा अनुपात 60.03 प्रतिशत रहा है। जिसे बढाने के निर्देश दिये गये। वर्तमान वित्तीय वशZ 2010-11 की जिला ऋण योजना में दिसम्बर माह तक की प्रगति में बताया गया कि वाणििज्यक बैंकों द्वारा 71.52 प्रतिशत, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा 72.05 प्रतिशत और सहकारी बैंको द्वारा 82.11 प्रतिशत की उपलब्धी प्राप्त की गई है।

समीक्षा में विभिन्न शासकीय योजनाओं के लक्ष्य की पूर्ति सराहनीय रही है। स्वर्ण जंयती ग्राम स्वरोजगार योजना में समय से ग्रेडिंग करने और ग्रुप एक्टीबिटी को प्रोत्साहन देने पर बल दिया। प्रधान मन्त्री रोजगार सृजन योजना में िशल्पियों को भी लाभ देने पर बल दिया। इस योजना में बैंको को सबसिडी क्लेम तुरन्त भेजने के निर्देश दिये ताकि अनुदान अवशेश न रहे।

उप निदेशक कृशि अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि इस वशZ 85700 के लक्ष्य के सापेक्ष 91645 किसान क्रेडिट कार्ड जारी हुए हे। शासन के निर्देशानुसार जून माह तक प्रत्येक ग्राम को किसान के्रडिट कार्ड से सन्तृप्त करना है। इसके लिए कृशि विभाग द्वारा आवेदन तैयार कराये जा रहे है। आवेदन पत्र 15 अप्रैल तक बैंको को सुलभ कराने के निर्देश दिये। बैठक में बैंक देयों की वसूली की भी समीक्षा की गई ।

इस अवसर पर उप महा प्रबन्धक केनरा बैंक एन.के.झा, भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबन्धक एस.के. श्रीवास्तव, महाप्रबन्धक श्रेयस ग्रामीण बैंक डा0 यू0एन0 एस0 पाण्डेय, बैंको के समन्वय अधिकारी तथा उद्योग,कृशि, खादी ग्रामोद्योग , मत्स्य, डी.आर.डी.ए. डूडा आदि विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नव गठित राश्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण कार्यालय का आयुक्त द्वारा उद्घाटन

Posted on 26 March 2011 by admin

पिश्चमी उ0 प्र0 के 24 जिलों के 397 प्राचीन स्मारक के अनुरक्षण का दायित्व
स्मारकों के साथ उनके परिवेश पर भी ध्यान दें-अभिजात

chairman-national-monument-authority-and-commissioner-agra-amrit-abhijat-during-a-presentation-session-of-the-competent-authorityनव गठित  “राश्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण (National  Monuments Authority) के कमिश्नरी परिसर में स्थापित कार्यालय का मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्राधिकरण की पहली बैठक में पावर पाइन्ट प्रिजेन्टेशन द्वारा प्राधिकरण के कार्यो और इसके अन्तर्गत राश्ट्रीय संस्मारको एवं पुराताित्वक स्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

श्री अभिजात ने कहा कि व्यक्ति का परिवेश भी उसके व्यक्तित्व का अभिन्न अंग होता है जिसके बिना उसकी पहचान अधूरी है। इसी प्रकार स्मारकों के रख रखाव के साथ उनके परिवेश की सुव्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाना जरूरी है। उन्होंने स्मारकों के आसपास अतिक्रमण आदि पर ध्यान देने के लिए निर्देश दिये।

उन्होंने बताया  कि प्राचीन संस्मारक तथा पुरातत्वीय स्थल और अवशेष अधिनियम 1958 में दिनांक 30.03.2010 की अधिसूचना द्वारा प्रमुख संशोधन एवं विधिमान्यकरण किये गये हैं, जो राश्ट्रीय महत्व के घोषित प्राचीन संस्मारकों और पुरातत्ववीय स्थलों के परिवेश अथवा मूल विन्यास के अनुरक्षण के अलावा अनधिकृत निर्माण और अवैध अतिक्रमणों को सख्ती से रोकने से सम्बन्धित है। इस अधिनियम के अन्र्तगत निर्माण से सम्बन्धित गतिविधियों के लिए आवेदन प्राप्त करने एवं अनुमति प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा ´´राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण´´ गठित करने का प्रावधान है और आयुक्त, आगरा मण्डल, को सक्षम प्राधिकारी े नामित किया गया है। आगरा मण्डल के अधीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 24 जिलों यथा आगरा, अलीगढ़, औरैया, बागपत, बिजनौर, बरेली, बदायंू, बुलन्दशहर, एटा, इटावा, फरूZखाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, हाथरस(महामाया नगर), ज्योतिब फुले नगर, काशीराम नगर (कासगञ्ज), कन्नौज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुज़फ्फर नगर, पीलीभीत एवं सहारनपुर में व्याप्त 397 राश्ट्रीय महत्व के प्राचीन संस्मारक एवं पुरातत्वीय स्थलों के प्रतिनिषिद्व अथवा विनियमित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के निर्माण/नव-निर्माण/मरम्मत/जिणोZद्धार/सार्वजनिक निर्माण/पुननिZर्माण अथवा खनन कार्य हेतु अनुमति प्राप्त करने हेतु भारत सरकार द्वारा नामित सक्षम प्राधिकारी, आयुक्त, आगरा मण्डल, आगरा को सीधे आवेदन किया जा सकता है।

अधीक्षण पुरातत्व विद आई.डी.द्विवेदी ने इस अधिनियम की मुख्य बातों की जानकारी देते हुए बताया कि संरक्षित स्मारकों और संरक्षित क्षेत्रों के न्यूनतम ´प्रतिनिषिद्व क्षेत्र´ और ´विनियमित क्षेत्र´ की सीमाएं संरक्षित क्षेत्र से क्रमश: 100 मीटर और प्रतिनिषिद्व क्षेत्र के आगे 200 मीटर निर्धारित की गई है। प्रतिनिषिद्व क्षेत्र में किसी सार्वजनिक परियोजना अथवा अन्य किसी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं है। ऐसा करने पर दो साल तक कारावास अथवा एक लाख रूपये तक का जुर्माना अथवा दोनों किये जा सकते हैं। विनियमित क्षेत्रों में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना निर्माण, नवनिर्माण/मरम्मत /जीणोZद्धार आदि करने पर या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी अनुमति की शर्तों का उल्लंघन करने पर दो साल तक कारावास अथवा एक लाख रूपये तक का जुर्माना अथवा दोनों किये जा सकते हैं। प्रतिनिषिद्व क्षेत्र में 16 जून, 1992 से पूर्व हुये निर्माण की मरम्मत/जीणोZद्वार/नवीनीकरण तथा विनियमित क्षेत्र में मरम्मत/जीणोZद्वार/नवीनीकरण/निर्माण/पुननिर्माण आदि की अनुमति सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त करना अनिवार्य है।

श्री द्विवेदी ने बताया 23 जनवरी 2010 के बाद, जिस किसी के द्वारा किसी भी प्रकार का निर्माण सक्षम प्राधिकारी के पूर्व अनुमति के बिना या विनियमित क्षेत्र में सक्षम प्राधिकारी द्वारा दी गई अनुमति का उल्लन्धन करता है तो वह दो वर्ष का कारावास या एक लाख रूपये जुर्माना या दोनों, दण्ड का भागी होगा। अधिक जानकारी हेतु विवरण  पुरातत्व विभाग की वेबसाइट - www.asi.nic.in  पर उपलब्ध है।

इस अवसर पर अपर आयुक्त नागेन्द्र प्रताप एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सडकों पर जाम लगाने की प्रवृत्ति पूर्णत: विधि विरूद्व और सञ्ज्ञेय अपराध है

Posted on 26 March 2011 by admin

नागरिकों द्वारा सडकों पर जाम लगाने की प्रवृति पूर्णत: विधि विरूद्व है। यह सञ्ज्ञेय अपराध है और ऐसा कृत्य करने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। जाम के कारण सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त को जाता है और शान्ति व्यवस्था की प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न हो जाती है ।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अरूण प्रकाश ने इसकी रोकधाम के लिए तत्काल प्रभावी कार्यवाही हेतु यह आदेश दिये हैं।उन्होंने बताया कि प्राय: यह देखने में आया है कि आगरा महानगर में मुख्य राजमार्गो पर जाम लगाने की प्रवृत्ति प्रबल होती जा रही है। राजमार्ग पर एक्सीडेन्ट होने पर अथवा राजमार्ग के निकटवर्ती क्षेत्रों में किसी प्रकार की घटना होने पर अथवा क्षेत्रीय निवासी अपनी किन्ही मांगों को लेकर राजमार्गो  पर आकर जाम लगा देते है जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है।

उन्होंने आदेश में कहा है कि कोई भी घटना घटित होने पर जिसमें जन समुदाय आक्रोिशत हो अथवा तत्काल कार्यवाही की कोई जनहित की मांग जिसे क्षेत्रीय निवासी प्रशासन के सञ्ज्ञान में लाना चाहते है, के सम्बन्ध में सम्बधित व्यक्ति निकटतम पुलिस चौकी/पुलिस थाने पर जायेगें तथा वहां पर उपलब्ध पुलिस कर्मचारी/पुलिस अधिकारी को अपनी समस्या/मांग के सम्बन्ध में अवगत करायेगें। उक्त पुलिस चौकी/थाने से वायरलैस सैट द्वारा सिटी कन्ट्रोल रूम को सम्बन्धित अधिकारियों को सूचित किये जाने हेतु सूचना दी जायेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सम्बधित कार्यकारी मजिस्ट्रेट -नगर मजिस्ट्रेट, उप जिला मजिस्ट्रेट अपर नगर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी अबिलम्व उक्त पुलिस चौकी/थाने पर पहुंचकर समस्या का समाधान करायेगें। उन्होंने महानगर में अवस्थापित सभी विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिये हेंै कि मजिस्ट्रेट द्वारा सूचना दिये जाने पर वे भी तत्काल पुलिस चौकी/थाने पर पहुंचकर समस्या के समाधान में सहयोग करेंगें।

उन्होंने आदेश दिये हैं कि इस निर्धारित की जा रही व्यवस्था के विपरीत यदि कोई व्यक्ति/समुदाय विधि के विपरीत जाम लगाने की कार्यवाही करते हैं तो उनके विरूद्व विधान के अन्तर्गत कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने निर्देश दिये हैं कि सम्बन्धित चौकी/थाने पर उपरोक्त मांग/समस्या के सम्बन्ध में आने वाले व्यक्तियों द्वारा की गई मांग /समस्या का रिकार्ड एक पञ्जिका में रखने की व्यवस्था की जाये और यह पञ्जिका अन्य अभिलेखों के साथ चौकी /थाने पर संचित रखी जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उद्योग स्थापना हेतु “निवेश मित्र योजना प्रारम्भ“

Posted on 25 March 2011 by admin

उद्योग स्थापना हेतु विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली स्वीकृतियों लाइसेंसो को त्वरित गति से निस्तारित करने के सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन द्वारा निवेश मित्र योजना प्रारम्भ की गई है। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा आन लाइन सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इस योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उद्योग बन्धु, लखनऊ द्वारा विभिन्न विभागों यथा उद्योग विभाग, विद्युत विभाग, प्रदूशण नियन्त्रण बोर्ड, विद्युत सुरक्षा, वाणिज्य कर विभाग, एन.आई सी. एवं अग्निशमन विभाग आदि के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दो दिवसीय व्यवहारिक एवं संचेता प्रिशक्षण कार्यक्रम आगरा आयरन फाउण्डर्स एसोसियेशन भवन, 88 -नार्थ विजय नगर कौलोनी, आगरा के सभागार में लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूड आफ मैनजमेन्ट एवं डवलपमेन्ट स्टडीज, लखनऊ की डा0 मीनल यादव, एसोसिऐट प्रोफेसर, डा0 तृप्ति वद्वZवाल, एसोसिऐटेड प्रोफेसर एवं सुश्री नूपुर कृश्णा, प्रवक्ता द्वारा निवेशमित्र योजना के सम्बन्ध में उद्यमियों को योजना के लाभ की जानकारी दी गई। इस अवसर पर देशराज गौतम, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र आगरा , ए0के0 पान्डे, वरि0 प्रबन्धक एवं सुनील कुमार उद्योग बन्धु लखनऊ एवं जनपद के विभिन्न उद्यमी संगठनों के पदाधिकारी अमर मित्तल राजेश अग्रवाल, डा0 बब्बू साहनी , मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उद्योग बन्धु और व्यापार बन्धु के निर्देशो का समयबद्व अनुपालन करें-अजय चौहान

Posted on 25 March 2011 by admin

जिला उद्योग बन्धु और व्यापार बन्धु की बैठकों में लिए गये निर्णयों व निर्देशो का समयबद्व रूप से अनुपालन करायें और बैठकों के लिए नामित अधिकारी पूरी तैयारी और अनुपालन आख्या के साथ प्रतिभाग करें। उन्होंने उद्योगों को नियमित विद्युत आपूर्ति सुनििश्चत कराने के निदेश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय  के साथ जनपद में त्वरित औद्योगिक विकास के लिए वातावरण बनायें।

जिलाधिकारी अजय चौहान कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु तथा व्यापार बन्धु की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उद्यमियों ने ईण्ट व चम्बल सेन्ड की टेक्टर ट्रालियों द्वारा अनेक स्थानों पर अतिक्रमण की ओर ध्यान दिलाया। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना एम0एम0-11 प्रारूप के खनन-बालू आदि ले जाना अनधिकृत है।

ताजनगरी के 100 फीट रोड पर पथ प्रकाश व जल निकाशी की व्यवस्था हेतु औद्योगक संगठन के पदाधिकारियों और आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता देखने व जल निकासी कार्य कराने हेतु निर्देश दिये। टी0डी0 आई0 मॉल को जल ट्रीटमेण्ट प्लाण्ट हेतु अन्तिम नोटिम देकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। बल्लभ आटोकास्ट फाउण्ड्री नगर का लीज डीड संशोधन प्रकरण को 15 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिये।

सिकन्दरा फैक्ट्री आनर्स एसो0 से प्राप्त समस्याओं पर चर्चा करते हुए सफाई हेतु प्रस्ताव जिला पंचायत को भिजवाने के निर्देश दिये।

बैठक में बाजार विपणन सहायता(एम.डी.ए.) योजना के अन्तर्गत इस वशZ जनपद के निर्यात इकाईयों द्वारा प्रस्तुत 51 आवेदन पत्रों पर स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी क्रम में त्वरित निर्यात विकास प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत गेटवे पोर्ट तक निर्यात हेतु भेजे गये माल भाडे पर अनुदान योजना में निर्यातक इकाईयों द्वारा प्रस्तुत 23 दावों /प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया गया।

बैठक का संचालन करते हुए महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र डी0 आर0 गौतम ने बताया कि एकल मेज व्यवस्था के अन्तर्गत गत माह मैमोरेण्डम एक अन्तर्गत 336 तथा मैमोरेण्डम -दो के अन्तर्गत 813 प्राप्त आवेदन पत्रों में सभी मे स्वीकृतियां जारी कर दी गई है।

व्यापार बन्धु की बैठक में सन्तशरण बरूआ ने अन्तर प्रान्तीय वनोपज, खनन सामग्री क्रय हेतु वन विभाग के जिला कार्यालय से ही पारगमन पत्र जारी कराने की मांग की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर0 के0 श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे । इस अवसर पर उद्यमी संगठनों की ओर से अमर मित्तल, सुनील िंसंहल, प्रदीप वासन, प्रमोद कुमार अग्रवाल, भरत सिंह, ओकारनाथ अग्रवाल तथा कारपेट मैन्युफैक्चर एसों0 के बी. एस. गोयल आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव  दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माल रोड पर दीवार लेखन-पोस्टर लगाने पर कडी कार्यवाही

Posted on 25 March 2011 by admin

आगरा महानगर का माल रोड जो सुल्तान पुरा चौराहा से प्रारम्भ होकर फूल सैयद चौराहे तक है, पर काई भी व्यक्ति न तो दीवार लेखन करेगा और न ही पोस्टर चिपकायेगा। आदेश का उल्लघंन करने वाले व्यक्ति विधि के प्राविधानों के अन्तर्गत दण्डित किये जायेगें।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अरूण प्रकाश ने यह आदेश दिये है। आदेशो मे यह भी स्पश्ट किया गया है कि जिन व्यक्तियो, संस्थाओं द्वारा पूर्व में माल रोड की दीवारों पर दीवार लेखन अथवा पोस्टर चिपकाये गये हैं, वे तत्काल अपने संसाधनों से दीवारों को साफ करा दें और पोस्टकरों को हटा दें। ऐसा ना करने पर तीन दिन बाद विधि के अन्तर्गत कार्यवाही सुनििश्चत की जायेगी जिसके लिए वह व्यक्ति/संस्था स्वंय उत्तरदायी होगे।

श्री अरूण प्रकाश ने कहा कि विश्व का प्रमुख पर्यटक स्थल होने के कारण यहां लाखो की संख्था में देसी-विदेशी पर्यटक आते है। महानगर में पर्यटकों की सुविधा हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थांए विकसित करने हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। अनेक दिशाओं से आने वाले पर्यटक प्रमुख मार्ग- माल रोड से गुजरते है। माल रोड पर सडक के दोनो ओर दीवार लेखन तथा दीवारों, विद्युत व टेलीफोन के खम्बो पर पोस्टर आदि चिपका दिये गये है। इन्हे शीघ्र ही हटाने के लिए कहा गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्षय रोग को समूल मिटाने हेतु निश्ठापूर्वक कार्य करें -नीता चौधरी

Posted on 25 March 2011 by admin

प्रदेश में सर्वप्रथम आगरा में डॉटस प्लस कार्यक्रम का शुभारम्भ

क्षय रोग जड से उजाडेगे और टी.बी. से किसी को मरने नही देंगे। हम सब लडेगें टी.बी से और उसके ऊपर जीतेगें। किसी व्यक्ति को टी.बी. की बजह से परिवार से विछुडने नही देगें और पूरी कर्मठता से कार्य करेगें। समय से रोगी को दवाईयां-उपचार सुलभ करायेगें। यह संकल्प प्रमुख सचिव सुश्री नीता चौधरी नेकार्यकत्ताओं को  दिलाया  । सुश्री चौधरी यहां पुनरीक्षित क्षय नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्व क्षय रोग दिवस पर सूरसदन में आयोजित संगोश्ठी को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने डॉटस प्लस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

उन्होंने प्रेरणाप्रद उद्बोधन में कहा कि ईश्वर के आशाीZबाद से किसी की मद्द करने का अवसर मिलता है । अत: इस अभियान में लगे सभी कार्यकर्ता मेहनत कर निश्ठा के साथ सेवा भावना से रोगियों तक समय से दवा सुलभ करायें। खांसी बलगम की जांच करवायें और बीमार व्यक्ति की मद्द करें।

सुश्री चौधरी ने कहा कि इस वशZ की थीम है कि “क्षय रोग के विरूद्व आर पार की लडाई है और क्षय रोग पर नियन्त्रण करना है। उन्होंने प्रदेश सरकार की इस दिशा में बचनबद्वता को दोहराया। उन्होंने इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों तथा एन.जी.ओ. को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने द्वीप प्रज्जवलित कर संगोश्ठी का शुभारम्भ किया।

उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम आगरा जनपद में एम.डी.आर. रोगियों के इलाज हेतु डॉटस प्लस लागू किया गया है। समुचित एवं पूर्ण उपचार न लेने के कारण क्षय रोगी एम.डी आर टी.वी. मल्टीड्रग रेजिसटेण्ट टयुवर क्लोसिस में परिवर्तित होते है। इसकी जांच की सुविधा जालमा इंस्टीटयुट आगरा में उपलब्ध है। सुश्री चौधरी ने आज डॉटस प्लस वार्ड का उद्घाटन भी क्षय एवं वक्ष रोग विभाग एस. एन. मेडिकल कालेज में किया।

संगोश्ठी को मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्रीवास्तव, राज्य क्षय रोग अधिकारी डा. वी.के गोयल, प्रिशक्षण संस्थान के प्रमुख डा0 बी.के. गुप्ता, संयुक्त निदेशक शैलेन्द्र भटनागर, जिला क्षय रोग अधिकारी महावीर सिंह, प्राचार्य एस.एन. मेडिकल कालेज डा0 के.के. गुप्ता, जालमा संस्थान की डा0 श्रीमती किरन कटौच, एस.एन. मेडिकल कालेज के वक्ष एवं टी.बी रोग विभागाध्यक्ष डा0 सन्तोश कुमार, विभिन्न एन.जी.ओ. के प्रतिनिधियों ने भी सम्बोधित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राम रतन ने प्रतिभागियो का स्वागत किया । आगरा में लगभग  735 डॉट्स केन्द्र 40 माइकोस्कोपी क्रेन्द्र कार्यरत है। प्रमुख सचिव ने आगरा भ्रमण के दौरान जिला चिकित्सालय तथा एस. एन. मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पोलियो बूथ पर 40 प्रतिशत से कम कवरेज होने पर प्रभारी के विरूद्व होगी कार्यवाही

Posted on 25 March 2011 by admin

नियमित टीकारण कार्य को सुदृढ बनाये -मुख्य विकास अधिकारी

आगरा पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत 27 मार्च रविवार को पोलियो बूथो ं पर अधिकाधिक बच्चों को पोलियों ड्राप पिलवायें । जिस प्रभारी चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी के क्षेत्र में बूथ कवरेज

40 प्रतिशत से कम पाया जायेगा उनके विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। टैैनिंग तथा माइक्रोप्लान समीक्षा के दौरान अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्व विभागीय कार्यवाही सुनििश्चत करें । अभियान में ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, वार्ड मेम्बर, जनप्रतिनिधियों से पोलियों बूथ का उद्घाटन कराये और कोटेदार, िशक्षक, सिविल, डिफेंस तथा समाजसेवी संस्थाओं आदि का सक्रिय सहयोग लें।

मुख्य विकास अधिकारी राज कुमार श्रीवास्तव   ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पल्स पोलियो डी.टी.एफ की बैठक में यह निर्देश दिये। उन्होंने गत अभियान में छूटे हुए घरों और बच्चों की समीक्षा करते हुए कहा कि आवश्यकतानुसार संविदा पर वैक्सीनेटर/सुपर वाईजर तैनात कर उनकी ट्रैनिंग कराकरा डयूटी पर लगायें।

उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि इस वशZ जनपद में पोलियों की कोई केस नही मिला है। उन्होंने नियमित टीकाकरण को सुदृढ बनाये ताकि “जीरो पोलियो बायरस की स्थिति शीघ्र आ सके। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए कोल्ड चैन बनाये रखने हेतु व्यवस्था सुनििश्चत करें और ईट भटृा, निर्माण स्थल, मलिन बस्ती आदि क्षेत्रों पर विशेश ध्यान दें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में 1628 तथा नगर क्षेत्र में 941 कुल 2569 पोलिया बूथ लगाये जायेगें। गत अभियान में बूथ कवरेज लगभग 37 प्रतिशत रहा है। बूथो पर प्रात: 9 बजे से सांय 4 बजे तथा पोलियो की दवा पिलाई जायेगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (वित्त) राम आसरे सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य , िशक्षा, आपूर्ति, विकास, आदि विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भीमनगरी के कार्यो को गुणवत्ता व समयबद्वता से पूर्ण कराने हेतु 8 तकनीकी टीमें गठित

Posted on 25 March 2011 by admin

कार्यो के प्रारम्भ, मध्य और पूर्णता के फोटो ग्राफ अनिवार्य रूप से रखें-सी.डी.ओ

आगरा भीम नगरी क्षेत्र के कार्यो को तत्परता से पूर्ण करें। कार्यो के प्रारम्भ, कार्यो के दौरान और कार्य पूर्णता पर फोटोग्राफ भी अनिवार्य रूप से प्रगति आख्या के साथ प्रस्तुत करें। कार्याे की पूर्णता की सम्भावित तिथि भी अंकित करें। भीमनगरी क्षेत्र की मलिन वस्तियों में प्रस्तावित शौचालयों, डा0 अम्बेडकर सामुदायिक केन्द्रो तथा पथ प्रकाश का कार्य जहां अभी रूका हुआ है अबिलम्व प्रारम्भ करायें। डा0 अम्बेडकर शोभा यात्रा के मार्ग का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यो पर भी काम शुरू करायें।

प्रभारी जिलाधिकारी /मुख्य विकास अधिकारी आर .के. श्री वास्तव ने यह निर्देश भीमनगरी आयोजन हेतु आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए दिये। उन्होंने भीमनगरी क्षेत्र के सभी 18 मौहल्लों में कराये जा रहे विकास कार्यो की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा पथ-प्रकाश के कार्यो को तीन दिन में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि टोरन्ट द्वारा ट्रांसफारमर क्षमता वृद्वि तथा तार आदि बदलने का कार्य कराया जाना है। टोरन्ट के प्रतिनिधि ने बताया कि काजीपाडा में कार्य चल रहा है।

श्री श्रीवास्तव ने निर्देश दिये कि भीम नगरी, आयोजन में 18 मौहल्लों में नगर निगम, एडीए, डूडा, लोनिवि आदि द्वारा कार्यो को समय से और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें । उन्होंने बताया कि कार्यो को समयबद्वता तथा गुणवत्ता से पूर्ण कराने हेतु मजिस्ट्रेटों की अध्यक्षता में 8 तकनीकी टीमें बनाई गई है। हर टीम में मजिस्ट्रेट , टोरन्ट, लोनिवि, नगर निगम, आदि विभागों से अभियन्ता नामित किये गये है। प्रत्येक बुधवार को भीमनगरी की बैठक में टीम के सभी सदस्यों के साथ कार्यो की प्रगति से निर्धारित प्रारूप में आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सडक चौडीकरण के फलस्वरूप सडको के किनारे पुराने मूत्रालय टूट गये है उनके स्थान पर स्थल चििन्हत कर 20 मूत्रालय भी सडक निर्माण के साथ-साथ ही बनवायें।

बैठक में भीमनगरी आयोजन समिति के करतार सिंह भारतीय, देवीप्रसाद आजाद, भरत सिंह, धमेन्द्र सोनी, जगदीश कुमार आर्य, हीरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार , भूपेन्द्र सिंह आदि ने सुझाव दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (वि) राम आसरे, सहित आविप्रा, नगर निगम, जल निगम, जल संस्थान, डूडा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in