Archive | सुलतानपुर

सप्ताहिक भागवत पुराण कथा का आयोजन

Posted on 29 March 2013 by admin

डवार सुलतानपुर २८ मार्च । सप्ताहिक भागवत पुराण कथा का आयोजन पूरे जोघई पाण्डेय भरसडा  मे किया गया है । जहां कथा वाचक पं० देवेश शास्त्री ने प्रेम का मार्मिक वर्णन कर उपस्थित श्रोतागण को भाव विभोर कर दिया ।
विकास खण्ड धनपतगंज स्थित भरसडा पूरे जोधई पाण्डेय मे आयोजित श्रीमद भागवत कथा के पहले दिन कथा वाचक पं० देवेश शास्त्री ने कहा कि भगवान प्रेम के भूखे होते है । हृदय मे प्रेम हो मन मे विश्वास हो तो भगवान का दर्शन दुर्लभ नही हो सकता है । उन्होने आगे कहा कि अमृत से जीव अमर तो हो सकता है परन्तु उसे मुक्ति नही मिलती है ।
भागवत कथा के श्रवण मात्र से जीव को मुक्ति मिल जाती है । कथा सुनते सुनते हमारा घर स्वर्ग हो जाता है स्वर्ग जाने के लिए अलग से किसी युक्ति की जरुरत नही होती है । कथा श्रवण मात्र से धुन्धकारी की मुक्ति हुई तथा परीक्षित को भी मोक्ष कथा से हुई इसलिए कथा के प्रति विश्वास एवं भगवान से मिलने के लिए हृदय मे प्रेम होना चाहिए । इस मौके पर शोभनाथ पाण्डेय, श्रीमती सावित्री देवी, त्रिभुवन पाथ पाण्डेय, संजय पाण्डेय, अभय पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, विश्वनाथ पाण्डेय, गायत्री प्रसाद सहित अनेक श्रोता गण मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रंगो का पर्व होली कुछ खटट्े मीठे अनुभवो के बीच सम्पन्न हो गई।

Posted on 29 March 2013 by admin

सुलतानपुर २८ मार्च । बच्चो से लेकर बुजुर्गो तक ने होली के रंग मे डूबकर पर्व को सार्थक किया ।
भेदभाव भूलकर सबने होली खेली और प्रेम से गले मिलकर बधांइयां दी होली के मिठास भरे माहैल मे कही कही कुछ हल्की फुल्की गडबडी भी हुई ।
प्रशासनिक सतर्कता और जनता को जागरुकता ने माहौल को खुशनुमा बनाये रखा । शाम को जगह-जगह होली मिलन कार्यव्रहृमो का भी आयोजन किया गया । प्रेम सदभाव व रंगो का चमकदार त्योहार होली का पर्व क्षेत्र मे परप्परागत लोकरीति के अनुसार मनाया गया ।
बडो बूढो व बच्चो मे समान रुप से उत्साह देखा गया नवविवाहितो व किशोरो एवं किशोरियो ने रसमयी होली का खेलकर सामाजिक व राष्ट्रीय भवना को मजबुूत किया । होली का हुडदंग सुबह से ही प्रारम्भ हो गया बच्चो ने पिचकारियो व गुब्बारो मे रंग भरकर आने जाने वालो पर डालना प्रारम्भ कर दिया ।
इतना ही नही गांव मे लोगो ने एक जगह इकटठा होकर झांझा मजीरे, ढोलक के साथ फाग गाकर लोगो को अनन्दित किया । इसह व्रहृम मे लडकियां और महिलाओ ने भी जमकर होली खेली । जहां पर कचरा, गोबर व ग्रीस लगाने को लेकर कुछ स्थानो पर हल्की नोक झोक भी हुई।
इसी के साथ बढ़ती मंहगाई एवं व्यस्त नौतिकतावादी जीवन का प्रभाव अब सभी पर्वो पर स्थान दिखाई देने लगा है इसके बावजूद एक सप्ताह पूर्व से ही बाजारो मे होली की रौनक स्पष्ट दिखने लगी थी । चार पांच दिन पूर्व से ही होली का रंग छिटपुट चलने लगा था ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रंगो का त्योहार धूम धाम से मनाया गया, जिले मे दारु की ब्लैक मार्केटिंग भी खूब धडल्ले से जारी ।

Posted on 29 March 2013 by admin

सुलतानपुर २८ मार्च । जनपद मे रंगो का त्योहार यूं तो शांती पूर्वक पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया जिले मे कही से भी कोई बड़ी दुघर्टना की सूचना नही प्राप्त हुई है । नगर सहित पूरे जनपद मे जगह जगह रंगो का यह महापर्व धूम धाम से मनाया गया ।
पूरे नगर मे पूर्व से ही विद्युत व्यवस्था लगातार सुचारु बनी रही वही कुछ प्रमुख चैराहो पर पानी के टैंकर भी जिलाधिकारी के निर्देश पर खडे रहे जिसका पूरा आनंद हो लियारो ने उठाया लोगो के हूजूम २ बजे दिन तक रंगो मे सराबोर दिखे मोहल्लो मे बच्चो व महिलाओ ने भी जमकर होली खेली वही नगर के संवेदनशील स्थानो पर पुलिस पी०ए०सी० के जवान व फायर ब्रिगेड सक्रिय दिखी ।
अगर कुछ नही दिखा तो जिलाधिकारी का आदेश की दारु भांग की दुकाने बन्द रहेगी नगर सहित लगभग सभी तहसीलो मे खुले आम दारु के खरीदार दारु व बियर खरीदते व पीते दिखाई दिये जिले मे दारु की ब्लैक मार्केटिंग भी खूब धडल्ले से जारी है । वीयर की बोतल, रम, मैकडावल, विस्की की अद्धा, पौवा व फुल बोतल पर २० से ५०रु० तक का ओवर रेट वसूला गया ।
वही रेलवे स्टेशन के बीयर शाप पर नगर कोतवाल की निगहवानी आ गई और धापा मारकर कई पेटी बीयर समेत सेल्स मैन के पकड़ ले गई वही जिलेभर मे स्थानीय चैकी प्रभारियो व आबकारी निरिक्षक की सांठ गांठ से दारु व बीयर बेची जाती रही करौदिया, नवीपुर,बाधमंडी, लखनऊनाका, लोहरामऊ, पयागीपुर के ढाबे, सेमरी, समेत सभी किनारे की दुकानो पर दारु की बिक्री हुई वो भी ब्लैक मे ।
हैरत है कि एक तरफ जिलाधिकारी के सख्त निर्देश थे वही आबकारी निरीक्षक व पुलिस के संरक्षक मे दारु बेंच कर हजारो की अवैध कमाई की गई, सोचा जा सकता है कि आदेश चाहे डीएम के हो या सी०एम के इन लोगो की सेहत पर कोई प्रभाव नही पड़ता ।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मिशन स्कूल महायतपुर दूबेपुर विद्यालय के बच्चो ने सारनाथ का भ्रमण किया ।

Posted on 29 March 2013 by admin

दूबेपुर के परिवर्तन मिशन स्कूल महायतपुर दूबेपुर के प्रधानाचार्य शिवशंकर गौतम के नेतृत्व मे विद्यालय के बच्चो ने सारनाथ का भ्रमण किया । तथागत भगवान गौतम बुद्ध की आकर्षक प्रतिमा व चन्दन की लकडी से निर्मित प्रतिमा देख कर बच्चो ने ३ दिवसीय पिकनीक का खूब मनोरंजन किया । सम्राट अशोक द्वारा बनाये गये शिला लेख जहां से अशोक की लाट एवं धम्म चव्रहृ ,स्तूप को लिया गया जो इस देश का राष्ट्र चिन्ह है अध्यापको ने बच्चो को ऐतिहासिक जानकारी दी ।
इस पिकनिक मे सैकडो बच्चो के साथ पूरा स्टाफ शामिल था । टीम के लीडर राजेश कुमार ने बताया कि सारनाथ मे बुद्ध जी की चायना बौद्ध विहार, जापान बौद्ध विहार एवं म्यूजियम को देखकर देश की ऐतिहासिक धरोहर को याद किया गया । भगवान तथागत बुद्ध जी द्वारा पंच भिक्खुओं को प्रथम उपदेश इसी स्थान पर दिया जो शान्ति व आस्था केन्द्र है । तथागत भगवान गौतम बुद्ध की ८५  फिट उहृंची प्रतिमा को भी बच्चो ने देखा । इस मौके पर अध्यापकगण बलराम, असलम, राधिका, बीनू, दीपिका, प्रिंयका, राजेश कुमार, मंगल, जसवन्त आदि लोग मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

३० मार्च को एक दिनी देश व्यापी हडताल ।

Posted on 29 March 2013 by admin

वित्त मंत्री के आदेश के बाद भी बैंकिंग उद्योग के समान पेंशन योजना ग्रामीण बैंक कर्मचारियों के लिए जारी न किये जाने खफा देश भर के ७० हजार ग्रामीण बैंक अधिकारी और कर्मचारी ३० मार्च को एक दिनी देश व्यापी हडताल पर जायेगें । ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की ६ प्रमुख मांगो के समर्थन में ३० मार्च को होने वाली इस एक दिवसीय हडताल का आहवान आल इण्डिया रीजनल रुरल बैंक इम्पलाइज एसोसियेशन ने किया है । इस हडताल के कारण ग्रामीण इलाको मे लगातार ४ दिन तक ग्रामीणो को लेन देने से वंचित होना पडेगा । २९ मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित है । ३० मार्च को हडताल है ३१ मार्च को रविवार की साप्ताहिक बन्दी है तथा १ अप्रैल को बैंको की वार्षिक लेखा बंन्दी होनी है ।
गौरतलब हो कि जून माह की २५ तारीख को केन्द्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने ग्रामीण बैंक कर्र्मचारियों को भी बेंैेकिंग उद्योग मे लागू पेंशन योजना १९९५ से कवर करने के लिए विभागीय नोट पर हस्ताक्षर कर चुके है । पर ९ माह बाद भी वित्त मंत्रालय पेंशन योजना का नोटीफिकेशन जारी करने के बजाय सुप्रीम कोर्ट मे पेंशन का मामला लाया गया है जिससे देश भर के ग्रामीण बेैंक कर्मचारियों मे सरकार के प्रति आव्रहृोश व्याप्त हो गया है ।
हडताल की प्रमुख मांगो मे बैंकिग उद्योग समान पेंशन लाभ ग्रामीण बैंको मे लागू किया जाना, ग्रामीण बैंको का प्रदेश स्तरीय एकीकरण कर राष्ट्रीय ग्रामीण बंैंक की स्थापना किया जान, ग्रामीण बैको मे मानव श्रम की कमी प्रमोशन और नयी भर्ती के द्वारा पूरी कर पर्याप्त संख्या मे नई शाखाओं की स्थापना किया जान, ग्रामीण बंैंको की दिहाडी कर्मचारी के रुप मे काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित किया जाना, ग्रामीण बैंको के प्रबन्धन बोर्ड मे कर्मचारियों की भागीदारी और कम्प्यूटर इंव्रहृीमेण्ट सहित सभी लाभ प्रायोजक बैंक समान ग्रामीण बैंको के कर्मचारियों को दिये जाने की मांग शामिल है । अरेबिया उपमहासचिव शिव करन द्विवेदी ने बताया कि ३० मार्च को ग्रामीण बैको के प्रमुख कार्यालयो पर विरोध सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अक्षया परियोजना ने गरीबों की कालोनी में क्षय रोगियों को निरूशुल्क स्वास्थ परीक्षण कर उन्हें दवाएं उपलब्ध करायी।

Posted on 25 March 2013 by admin

सुलतानपुर २४ मार्च। भारत को क्षय रोग मुक्त करने के लिए सरकारी अमले ने भले ही बंद कमरे में संगोष्ठी के नाम पर दिवस मनाने की खानापूरी कर ली हो मगर इस दिवस का मतलब गरीबों की कालोनी शहरी काशीराम आवास योजना के निवासियों से पूछा जाए तो वह इसका सही मतलब बता पायेंगे। इस दिवस पर अक्षया परियोजना ने गरीबों की कालोनी में चिकित्सीय सुविधाओं से महरुम लोगों का निरूशुल्क स्वास्थ परीक्षण कर उन्हें निरूशुल्क दवाएं उपलब्ध करायी। दवा पाने की जानकारी होते ही गरीबों का हुजूम उमड पडा। जिसमें पांच सौ से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य परीक्षण करा निरूशुल्क दवाएं प्राप्त की।
आज विश्व क्षयरोग दिवस पर पूरे देश में विविध आयोजन कर भारत को क्षय रोग मुक्त करने का संकल्प लिया गया। जिसके लिए सरकारी स्तर पर तो बंद कमरों में गोष्ठियॉ आयोजित कर दिवस मनाने की खानापूरी कर ली गयी। जबकि इस मौके पर गरीब, निरूसहाय लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को केन्द्रित करके कोई सरकारी वृहद आयोजन होता तो बहुतों को लाभ मिलता इसी में इस दिवस की सार्थकता थी। जैसा अक्षया परियोजना के आयोजकों की सोच रही। अक्षया परियोजना की ओर से आज सुबह अमहट स्थित शहरी काशीराम आवास योजना कालोनी में निरूशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पांच सौ से अधिक मरीजों को जांचोपरान्त दवाएं उपलब्ध करायी गयी। कालोनी के तमाम उन गरीबों को दवाएं मिल गयी जिनकी चिकित्सालय तक जाकर दवाएं लेने की स्थिति नहीं थी। कालोनी में लगने के कारण इसका लाभ कालोनी के आसपास के लोगो ने भी उठाया।
परियोजना की समन्वयक अपूर्वा शुक्ला ने अतिथियो का स्वागत करते हुए लोगों से क्षय रोग से बचाव व इसके प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करने का आहवान किया। प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही ने एच आई वी व कुष्ठ रोग के संदर्भ में लोगों को जानकारी दी। इसके बाद चिकित्सकों डॉ० शोभित सिंह, डॉ० प्रदीप, डॉ० मानसी तोमर, डॉ० के०के० श्रीवास्तव ने पंजीकृत मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित करायी। पंजीयन कार्य प्रताप सेवा समिति की परामर्शदात्री सीमा श्रीवास्तव, पायल, इरफाना आदि ने सम्पादित किया। मार्डन टेनिंग इंस्टीट््य्ूाट के निदेशक सरवर रहमान ने संचालन किया।
समारोह के समापन मौके पर पहुंचे जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ़ वी़ के़ सोनकर ने आयोजन की सराहना की। कार्यव्रहृम में डॉ० जय प्रकाश, पी०आई ० ग्रामोद्योग के प्र्रेम नारायण दूबे, युवा कल्याण के राहुल मिश्र, प्रभात मिश्र, टी०वी० फोरम के सत्य प्रकाश गुप्ता, संदीप सिंह, बबली श्रीवास्तव, उषा, प्रिया, सीमा भाष्कर आदि मौजूद रहे।
इसके पूर्व संध्या पर अक्षया परियोजना की ओर से शहीद चन्द्रशेखर पार्क पर मोमबत्त्ती जलाकर टीवी रोग से मरे हुए लोगो के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत को क्षय रोग मुक्त करने का संकल्प लिया गया। जिसमें अशोक मिश्र, सुरेश कुमार, राजन सिंह, पुनीत पाण्डेय, अर्जुन यादव, इलाहाबाद बैंक कर्मी नेहा आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बसपा सरकार व मुख्य मंत्री व शासन को भी जनता की नजरो मे खुलेआम बदनामी ।

Posted on 25 March 2013 by admin

सुलतानपुर २४ मार्च ।  जनपद की आई०सी०डी०एस की योजना मे भ्र्रष्टाचार का आंकड़ा राष्ट्र मण्डल खेल के आकडे को भी पीछे छोडता हुआ दिख रहा है।
जिला प्रशासन भी इस परियोजना के कार्यकलापो के आगे नतमस्तक दिख रहा है । कारण है कि जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मीडिया की खबरो का कोई संज्ञान नही लिया जाता न ही इनको जिला सूचना विभाग ही खबरो की सूचना देता है ।
सूचना विभाग मे प्रशासनिक चाटुकारिता की हद पार को गई है एक एक कर्मचारी जिला प्रशासन की जी हूजूरी बजाता व अच्छी व चापलूसी भरी खबरे ही इन अधिकारियो को भेजता है बाकी सब दवा दी जाती है जो खबरे जाती भी है उन पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नही होती।
जिससे जिले के लगभग सभी कार्यालय फीलगुड मना रहे है और अपनी रफ्तार मे भ्र्रष्टाचार के नये कीर्तमान बना मीडिया को व उसकी खबरो का औचित्यहीन व बकवास करार दे रहे है । हाल देखिए पूरी बसपा सरकार व मुख्य मंत्री व शासन को भी जनता की नजरो मे खुलेआम बदनाम किया जा रहा है ।
उदाहरण देखिए आई०सी०डी०एस० योजनान्र्तगत जिले के प्रत्येक ब्लाको मे परियोजना व प्रत्येक एक हजार ५०० सौ की आबादी पर एक एक आगन वाडी सेन्टर है। जिसके माध्यम से केन्द्र द्वारा वित्त्तपोषित व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना मे भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है।
योजनाओं के संचालन व नियुक्ति मे भारी घोटालेबाजी की जाती है  योजनाओ मे मुख्य सेविकाओ व परियोजना अधिकारी द्वारा योजना का धन इन्ही कार्यकत्रियों के खाते मे मंगा कर मानदेय रोकने नौकरी समाप्त करने की धमकी देकर हड़प लिया जाता है।
जिससे पात्रो को न योजना का लाभ मिलता है न कार्यकत्रियो को अपने क्षेत्र मे सम्मान और तो और इसकी मिशाल नगर मुख्यालय की सिटी परियोजना को कभी भी देखा जा सकता है।
हाटकुुक, पोषाहार, वितरण, किशोरी सशक्तीकरण योजना, मातृत्वलाभ योजना यहां तक कि सेटरो पर आने वाले सरकारी सामानो पर भी सैकडो रुपये वसूली की जा रही है कभी हाटकुक योजना मे आधा से ज्यादा छात्र स्वयं परियोजनाधिकारी लेती है।
पोषाहार मे भी पैसा वसूला जाता है जब आडिट होता है तो भी इन्ही कार्यकत्रियो द्वारा ५०० रु० प्रति सेटरों से गलत को सही करने के लिये इनके द्वारा जबरन वसूला जाता है यहां तक कि त्योहारो पर मानदेय भी नही दिलाया जाता इसमे भी पैसे की मांग की जाती है।
ये सब कुछ जिले के सर्वोच्च अधिकारी की संज्ञान मे समय समय पर खबरो द्वारा लाया जाता है मगर कोई कार्यवाही नही होती इस  कारण आज क्षेत्र की जनता त्राहि त्राहि कर रही है और ये भ्र्रष्टाचारी फील गुड कर रहे है ।
इन परियोजनाओ पर नियंत्रण के लिये जिला कार्यव्रहृम अधिकारी भी है मगर वो भी इन परियोजनाधिकारियो की  केवल जांच की बात करते है मगर इनका भी हाल वही है जैसे पुलिस को दरख्वास्त दो तो वही वसूली की बुनियाद बन जाती है ।
आज तक किसी भी परियोजना की कार्यकत्रियो व सहायिकाओ को कभी भी त्योहारो पर उनका मेहनताना नही दिया गया जब तक कि उनसे वसूली नही कर ली गई।
सोचा जा सकता है कि इन सब भ्रष्टाचार के पीछे कौन लोग है आखिर बहन जी की सरकार की लोकप्रियता का ज्ञापन जनता मे गांव गरीबो मे यही अधिकारी लगातार गिरा रहे है जनता ने मुख्यमंत्री से ऐसे अधिकारियो व परियोजना अधिकारियो की स्वयं जांच कर कठोर कार्यवाही की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई ने किया त्योहार का रंग फीका।

Posted on 25 March 2013 by admin

सुलतानपुर २४ मार्च ।  फाल्गुन का आगमन हो चुका है जिसकी साक्ष्य रंगो का त्योहार होली से हो रही है मगर बिडम्बना यह है कि पेट्रोल डीजल के निरंतर बढ रहे दाम के कारण रोजमर्रा की सभी चीजें मंहगी हो रही है जिससे आम आदमी का जीना मोहाल हो गया है इस मंहगाई ने त्योहार का रंग भी फीका कर दिया है।
मंहगाई और भ्र्रष्टाचार के कारण आम जनता का सरकार और उसकी नीतियो से तंग आ चुकी है जिसकी वजह से रंगो का त्योहार बदरंग हो चुकी है । आज पूरे देश मे केन्द्र और प्रदेश सरकार पर सवालिया निशान चुकी है ।
एक तरफ सरकार अपनी खोखले वादे और कार्य प्रणाली से लोगो का मानसिक और आर्थिक उत्पीडन कर रही है । केन्द्र सरकार कई दिनो से विवादो से घिरी हुई है । एक तरफ सरकारे अपने कार्य प्रणाली और अपने रुप से शोषण कर रहे है ।
एक तरफ जनता राजनीति मे प्रत्यक्ष और आप्रत्यक्ष रुप से अपनी सहभागिता देकर अपने विकास और देश को मजबूती देने का कार्य करती है । परन्तु ये नेता केवल अपने और अपने ही स्वार्थ के लिए प्रयोग करते है । जहां युवा पीढियो को इस क्षेत्र मे आंमत्रण देकर सुशासन को ढोगा राग रचाने का खेल खेला जा रहा है और यही दिग्गज नेता भी इन्हे भी दिशा भ्रमित करने से बाज नही आ रहे है। जिस प्रकार किसी रंग मंच पर अभिनेता तो सामने होकर नाटय में रंग भरता पर पर्दे के पीछे निर्देशन कोई और करता है।
ठीक उसी प्रकार यें सरकारें सामने न होकर देश में हो रहे अति ज्वलंतशील क्रियाओं के पीछे से निर्देशन का कार्य कर रहे है। देश तो आजाद हो गया है, परन्तु भ्रष्टाचार ने देश और नागरिकों को अभी भी अपने को गुलाम बनाये रखे हुये है। आजादी का अर्थ यह नहीं है कि केवल स्वाधिनता, आजादी का अर्थ है देश की उन्न्नति और विकास किन्तु आज ये भ्रष्ट सरकारें केवल मानव जाति का हनन कर रही है।
देश पर सबसे ज्यादा शासन करनी वाली सरकार भी अपने अस्तित्व और वर्चस्व को बचाने में नकामयाब साबित हो चुकी है। आज आमजनता को तो आज अपने को आजादी और उन्न्नति का स्वप्न देख रही है, किन्तु यह सब अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। होली के पावन अवसर पर लोगों में गुझियां मिठास खत्य हो चुकी है।
सदभावना के रंगों का त्यौहार रंगविहिन हो चुकी है। भ्रष्टाचार और मंहगाई के कारण लोगों में उत्साह की कमी हो चुकी है। जिससे उनके त्यौहारों पर मानों ग्रहण सा लग गया है। इनकी प्रणाली पर अपनी सहभागिता दे रहे ये अधिकारीगण भी आमजनता में त्यौहारो के रस में विष घोल रहे है, लेकिन यें सरकारें केवल अपना मेकअप कर लोगों को भ्रमित करी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुएं मे गिरा बच्चा; मौत

Posted on 25 March 2013 by admin

सुलतानपुर २४ मार्च । जयसिंहपुर कोतवाली के पीढी गांव का अंकुर ६ वर्ष बच्चो के साथ बाहर खेल रहा था कि अचानक कुएं मे गिर गया ।
हल्ला गोहार मचाने पर गांव वाले मौके पर दौड़कर आये और बच्चे को कुएं से निकाला । चोट लगने के कारण बच्चे की मौत हो गई ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद की नगर पालिका उ०प्र० सरकार की नेक नियती पर दाग लगाने को कृत संकलिप्त

Posted on 19 March 2013 by admin

१९ मार्च । जनपद की नगर पालिका उ०प्र० सरकार की नेक नियती पर दाग लगाने को कृत संकलिप्त है लगातार टेण्डरो मे व्याप्त भ्रष्टाचार ईमानदार मंत्री आजम खान को भी जनता की नजर में गिराने का काम कर रहे है ।
हैरत है कि आज भी सपा सरकार के हकूफ को भ्रष्ठ पालिका कर्मी झुठलाने का कार्य कर रहे है बीती १६ ता० को चोरी छिपे कराये गये मजदूर आपूर्रि्त के टेण्डरो को पूर्णतया मैनेज कर अपने चहेतो को टेण्डर दिला दिया गया जिसमे एक ठेकेदार तो ऐसा है जिसका पूर्व में भी बिजली विभाग मे ठेका था जिसे भारी अनियमितता के चलते डिफाल्टर घोषित कर धरोहर राशि तक जब्त कर ली गई थी और ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था मगर सैंया भये कोतवाल अब डर काहे का वाली कहावत यहां चरितार्थ की जा रही है ।
चूंकि वर्तमान समय में उपजिलाधिकारी ही प्रभारी अधिशाषी अधिकारी है जिससे पालिका के भ्रष्टाचारियों को पूर्ण प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त होता रहता है इन्ही की छत्रछाया मे इस ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार का जो पूर्णतया कास्ट्रेक्सन का काम करता हो और ब्लैक लिस्टेड हो चुका है फिर जलकर विभाग मे टेण्डर की गोपनीयता भंग कर आदमी सप्लाई को ठेका दे दिया गया है वो भी श्रम कानूनो की धज्जियां उडाते हुए पम्प आपरेटर को प्रतिदिन की दिहाडी १२०रु० और बेलदार को १५०रु० प्रतिदिन की दिहाडी देना कानूनो का सरासर उल्लघन है ।
मगर इस के पूर्णतया एक जिम्मेदार अधिकारी ने मान्यता देकर मजदूर हितो और श्रमकानून को स्वयं तोडकर भारत सरकार के दिशा निर्देशोे और शासना देशो की धज्जियां उडा दी है । सोचिए जरा पालिका द्वारा निकाली गई निविदा मे साफ निर्देश था कि श्रम विभाग मे पंजीकृत ठेकेदार ही पात्र हो सकते है इसका मतलब साफ है कि श्रम विभाग मे पंजीकृत ठेकेदार व मजदूरो को सरकार के निर्देशानुसार ही दिहाडी मिलनी चाहिए । वो भी कुशल कारीगरो लगभग ६००० हजार व अकुसल मजदूर को ४०७७ रु० की माह मे दिहाडी मिलनी चाहिए मगर यहां तो सब कुछ अंधेरे मे है कारण है कि पालिका कर्मी और अधिकारी न तो सरकार को मानते है न सरकार द्वारा बनाये कानूनो को यहां तो अंधा बांटे रेवडी अपने अपनो को ही दै चल रहा है उस पर भी प्रशासन की छत्र छाया फिर कोई नगर विकास विकास मंत्री को क्यो डरे चूंकि जांच व कार्यवाही अंततरू प्रशासन को ही करना है और वो पहले से ही प्रभारी है और इस गोरखधंधे में पूर्णतया शामिल है ।
यही हाल बिजली विभाग के ठेकेका है जहां नकली सामानो पर नामी कम्पनियों के स्कीकर लगे सामानो की आपूर्रि्त और लोकल बल्ब ट््यूब लाईटो चोको की सप्लाई का गोरखाधंधा पिछले पांच वर्षो से बदस्तूर जारी है । यहां तक कि स्केप्ट सामानो का हिसाब किताब भी गायब रहता है जिससे पकडदारी न हो यही कारण है कि चेयरमैन और ई०ओ० अपनी जेब के आदमी को ही इन विभागो का टेण्डर रेट पहले ही लीक कर देते है और चहेते ठेकेदार को ही टेण्डर मिल जाता है फिर शुरु होता है ।
राजस्व की भारी लूट बसपा शासन काल मे ये भ्रष्टाचार आम बात थी मगर अब सरकार सपा है और मंत्री मो० आजम खान है जो कि आम जनता मे बेहद कडक और ईमानदार माने जाते है । मगर पालिका का यही हाल रहा और अधिशाषी अधिकारी पर कार्यवाही न हुई तो सपा सरकार की छवि धूमिल होती जायेगी पूरे नगर मे पालिका का भ्रष्टाचार आम जनता की जुबान पर आ चुका है और जनता आजम खान की तरफ देख रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in